Friday, February 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 20-09-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 20, 2024
in आज का राशिफल
0
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आज श्राद्ध पक्ष के तीसरे दिन चंद्रमा के दूसरे भाव में गुरु के होने से सुनफा योग निर्माण के साथ-साथ ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग से वृषभ, कन्या, तुला और मकर राशियों के करियर में मार्चे पर जबरदस्त सफलता मिलेगी और धन का प्रवाह भी बना रहेगा। आइए जानते हैं आज‌ का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है

आज 20 सितंबर दिन शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और इस तिथि को तृतीया तिथि का श्राद्ध किया जाता है। श्राद्ध पक्ष के तीसरे दिन ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पितृ पक्ष के तीसरे दिन बन रहे शुभ योग का फायदा वृषभ, कन्या, तुला और मकर राशियों को मिलेगा। इन राशियों को करियर के मार्चे पर जबरदस्त सफलता मिलेगी और धन का प्रवाह भी बना रहेगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी और धन के देवी माता लक्ष्मी की आशीर्वाद भी प्राप्त होगा, जिससे इन राशियों की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.50 से 12.38 मिनट रहेगा। राहुकाल सुबह 10:43 से 12:38 मिनट तक रहेगा। और चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि मेष पर संचार कर रहा हैं और चंद्रमा के दूसरे भाव में गुरु के होने से सुनफा योग का निर्माण हो रहा है। इस कारण प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। तरक्की मिलने के भी योग हैं। बिजनेस के नजरिये से कन्या राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। उपलब्धियां भी मिल सकती हैं। तुला और मकर राशि के लोगों को रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। धनु राशि के लोगों को नौकरी में स्थान परिवर्तन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मीन राशि वालों के काम समय पर पूरे होंगे। इनके अलावा कर्क राशि के लोग नौकरी और बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसला न लें। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….

*मेष* – पॉजिटिव- पढ़ाई कर रहे युवाओं को मेहनत के मनचाहे नतीजे हासिल होंगे। उनका हौसला और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जरूरतमंद दोस्त की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको मानसिक शांति मिलेगी।

नेगेटिव- आज छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना भी आपके स्वभाव में रहेगा। कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी की वजह से कोई काम बिगड़ भी सकता है। यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है। काम के बोझ की वजह से थकावट हावी रहेगी।

व्यवसाय- कारोबार विस्तार संबंधी गतिविधियों में रुकावटें आ सकती हैं। इस समय तनाव लेने की बजाय धैर्य रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि अधिकारियों से संबंधों में तनाव ना आए।

लव- परिवार के साथ शॉपिंग करना तथा उनके साथ कुछ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों का उजागर होने की स्थिति बन रही है।

स्वास्थ्य- बदन दर्द तथा कमजोरी महसूस हो सकती हैं। बदलते मौसम से अपना बचाव करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

*वृषभ राशि वालों के लिए पितृ पक्ष के तीसरे दिन का उपाय…………………* 

*पितृ पक्ष के तीसरे दिन वृषभ राशि वाले पितरों का ध्यान अवश्य करें और हाथ जोड़कर उनसे मार्गदर्शन की प्रार्थना करें। ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है।*

पॉजिटिव- सकारात्मक नजरिया रखें। इससे आपको बिजनेस में सामंजस्य रखने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी तथा आप पूरी उर्जा से अपने कार्यों पर फोकस हो पाएंगे।

नेगेटिव- गलत कार्यों तथा दोस्तों के प्रति झुकाव होना आपकी मान-हानि कर सकता है। विशेष तौर पर युवाओं का इस बात के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आएंगी। विवेक और सूझबूझ से निर्णय लेना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत ही व्यस्तता और थकान भरी दिनचर्या रहेगी। इसके सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। बिजनेस बढ़ाने के लिए नए उपक्रम और योजनाओं की जरूरत है।

लव- किसी भी पारिवारिक समस्याओं को आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।

स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी जैसे खांसी-जुकाम रह सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*मिथुन* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई बात आप के पक्ष में हो सकती है। संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा तथा सकारात्मकता आएगी।

नेगेटिव- घर में किसी व्यक्तिगत निर्णय को लेकर तनाव हो सकता है। अपने स्वभाव में सहजता और लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग को अपने किसी योजना को क्रियान्वित करने में कुछ समस्याएं रहेंगी। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।

व्यवसाय- अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क स्थापित करके अपना काम पूरा करें। अकेले फैसले लेने में दिक्कतें आएंगी। युवा अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। तरक्की भी हो सकती है।

लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य- गरिष्ठ तथा भारी खानपान की वजह से गैस व कब्ज की शिकायत रहेगी।

भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

*कर्क* – पॉजिटिव- वर्तमान परिवेश में जो आपने नई नीतियां बनाई है, इसकी वजह से आपकी कई परेशानियां दूर हो जाएगी। पुराने अनुभवों के आधार पर कोई बड़ा निर्णय लेना आसान होगा। घर में किसी प्रिय संबंधी का आगमन भी होगा।

नेगेटिव- मन में चल रही किसी बेचैनी से राहत पाने के लिए कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में जरूर व्यतीत करें। साथ ही मेडिटेशन पर भी ध्यान दें। अनावश्यक विवादों में अपना समय खराब ना करें। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कार्य में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसला न लें। हालांकि कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रॉपर्टी और वाहन की खरीदी-बिक्री संबंधी गतिविधियां बेहतर होंगी। युवा वर्ग को कोई काम शुरू करने में किसी की मदद लेना उचित रहेगा।

लव- घर का माहौल खुशनुमा व शांतिपूर्ण बना रहेगा। कोई बदलाव संबंधी योजना भी बन सकती है। लव पार्टनर के साथ कुछ समय व्यतीत करने से संबंधों में निकटता आएगी।

स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या के प्रति भी पूरी तरह ध्यान दें। नियमित व्यायाम को भी अपनी आदत में शामिल करें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

*सिंह* – पॉजिटिव- पारिवारिक गतिविधियों को लेकर कुछ निर्णय होंगे और उसके उचित परिणाम भी सामने आएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। उनकी कार्य क्षमता तथा प्रतिभा अपना मुकाम हासिल करने में उनकी मदद करेगी।

नेगेटिव- नकारात्मक मानसिकता के लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें। वरना आपकी मान-सम्मान पर भी बता सकती हैं। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने में ज्यादा सोच-विचार करने में समय ना लगाएं।

व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने के लिए व्यवस्था में बदलाव करना जरूरी है। इससे स्थितियों में भी सुधार आएगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। बेहतरीन ऑर्डर मिल सकता है।

लव- पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव जनक स्थिति रहेगी। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए सावधान रहना आवश्यक है।

स्वास्थ्य- पैरों में दर्द व सूजन की समस्या बढ़ सकती है। अपने उचित जांच करवाएं तथा इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

*कन्या राशि वालों के लिए पितृ पक्ष के तीसरे दिन का उपाय……………….*

*पितृ पक्ष के तीसरे दिन कन्या राशि वाले पितरों का ध्यान करते हुए दक्षिण दिशा की तरफ दीपक अवश्य जलाएं। साथ ही लक्ष्मी पूजन भी अवश्य करें।*

पॉजिटिव- मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात सुकून देगा। बैंक निवेश जैसे आर्थिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। समय कुछ बेहतरीन उपलब्धियां प्रदान करने वाला है। इसका भरपूर सदुपयोग करें।

नेगेटिव- ग्रह स्थिति यह भी सचेत कर रही हैं, कि अहम और स्वार्थ जैसी भावना ना आने दे। किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं प्राप्त होगा। बच्चों का उचित मार्गदर्शन करते रहे।

व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय बहुत अनुकूल है। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण और बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में साथियों के बीच चल रही राजनीति से परेशान रहेंगे।

लव- घर में मनोरंजक वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता आएगी।

स्वास्थ्य- सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में रहने से आपको मानसिक सुकून और राहत मिलेगी। ध्यान और मेडिटेशन भी करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*तुला राशि वालों के लिए पितृ पक्ष के तीसरे दिन का उपाय……………….*

*पितृ पक्ष के तीसरे दिन तुला राशि वाले पितरों के साथ साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा अर्चना करें। माता लक्ष्मी को कमल के फूल की माला अर्पित करें।*

पॉजिटिव- सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। व्यक्तिगत तथा करियर से जुड़ी दिक्कतें हल होती नजर आ रही है, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कोई उधार दिया हुआ अथवा रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

नेगेटिव- कुछ ना कुछ दिक्कतें और चुनौतियां रह सकती हैं। अभी धैर्य रखने की ही जरूरत है। प्रॉपर्टी या धन संबंधी लेनदेन के चक्कर में किसी नजदीकी रिश्तेदारों से संबंध खराब ना करें। किसी कीमती वस्तु के ना मिलने से भी मन परेशान रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। फाइनेंस संबंधी लेनदेन में सावधानी बरतें। वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा।

लव- घर के वातावरण को संतुलित तथा खुशनुमा बनाकर रखने में आपका सहयोग आवश्यक है। इसलिए कुछ समय घर परिवार की देखभाल में भी लगाएं। प्रेम संबंधों में स्थायित्व रहेगा।

स्वास्थ्य- अस्थमा से परेशान लोग अपनी दवाइयों को नियत समय पर लेते रहें। साथ ही योगा और व्यायाम करना भी जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आपके काम समय अनुसार संपन्न होते जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से लाभदायक मुलाकात होगी और फाइनेंस संबंधी रुका हुआ कार्य भी हल हो जाएगा। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए रिश्ता भी आने की संभावना है।

नेगेटिव- दूसरों पर भरोसा करने की बजाय खुद ही सभी गतिविधियों को संभाले। अगर प्रॉपर्टी की खरीद को लेकर लोन अथवा ऋण लेने जैसी योजना बन रही है, अपने सामर्थ्य से ज्यादा लेना चिंता का विषय बन सकता है। धैर्य रखना ही चिंता का समाधान है।

व्यवसाय- अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह रहना उचित नहीं है। लोन, बीमा, शेयर्स आदि से जुड़े व्यवसाय मुनाफा कमाएंगे। कारोबारी महिलाओं को सामंजस्य बनाए रखने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कुछ मनमुटाव होने की स्थिति बन रही हैं।

लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर की व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण बनी रहेगी। युवाओं को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।

स्वास्थ्य- समस्याओं की वजह से स्वभाव में तनाव और गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। मानसिक सुकून और शांति के लिए मेडिटेशन योगा का सहारा ले।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

*धनु* – पॉजिटिव- आज दिन भर कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। इस समय मुनाफा दायक स्थिति बनी हुई हैं। वित्तीय योजनाओं को कार्य रूप देने का उत्तम समय है। पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से राहत पाने के लिए समय प्रकृति के निकट भी व्यतीत करना आपको सुकून देगा।

नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। वरना आपके महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान आ सकता है। इस समय कोई भी यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। संबंधियों के साथ चल रहे वाद-विवाद को टालने की कोशिश करें।

व्यवसाय- व्यापार में कोई नया काम अथवा योजना कामयाब नहीं रहेगी। इस समय मेहनत ज्यादा और परिणाम कम जैसी भी स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील होने की संभावना है। स्थान परिवर्तन के इच्छुक नौकरी पेशा लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

लव- व्यस्तता के बावजूद संबंधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहें, इससे रिश्ते मधुर रहेंगे। लव पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही ना करें और उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

*मकर राशि वालों के लिए पितृ पक्ष के तीसरे दिन का उपाय……………..*

*पितृ पक्ष के तीसरे दिन मकर राशि वाले कुश और काले तिल पितरों को तर्पण अवश्य करें। साथ ही कनकधारा स्तोत्र का भी पाठ करें।*

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी तथा सोचे हुए कार्य पूर्ण करने में किसी का सहयोग भी रहेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल जाने से संतुष्टि महसूस होगी। सामाजिक तथा राजनीतिक अनुभवी लोगों से मुलाकात का अवसर मिल सकता है।

नेगेटिव- आपकी किसी गतिविधि को लेकर घर के वरिष्ठ सदस्य नाराज भी हो सकते हैं। उनका मान-सम्मान बनाए रखें। बाहरी लोगों की बातों में ना ध्यान देकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएगी।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। इससे उनकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। पेमेंट आदि का प्रवाह ठीक रहेगा। नौकरी पेशा अपने व्यक्ति फाइलें व दस्तावेज किसी अन्य सहयोगी के हाथ में ना दें।

लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंध में मर्यादित और आनंदित रहेंगे।

स्वास्थ्य- आज सेहत में सुधार लगने से मानसिक राहत मिलेगी। गर्मी, पॉल्यूशन जैसे स्थान पर जाने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

*कुंभ* – पॉजिटिव- निजी कामों के साथ रचनात्मक कामों से भी जुड़े रहें, इससे सकारात्मक सोच बनेगी। आज किसी प्रभावशाली और वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में बेहतरीन जानकारियां सीखने को मिलेंगी। इससे आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा।

नेगेटिव- प्रैक्टिकल लोगों के साथ वाद-विवाद में ना उलझे। इस समय सामाजिक व राजनीतिक कार्यों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।

व्यवसाय- किसी भी नई गतिविधि को स्थगित रखें। बिजनेस में इंटरनेट और फोन के जरीये पब्लिक रिलेशन मजबूत बनाएं। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। सरकारी सेवारत लोगों को आज कार्यभार हल्का होने से राहत मिलेगी।

लव- परिवार तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह घर के माहौल को सकारात्मक बनाकर रखेगा।

स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से खांसी-जुखाम, वायरल आदि जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

*मीन* – पॉजिटिव- समय अनुसार कार्य संपन्न होंगे। इससे आपको खुशी महसूस होगी। कोई सरकारी मामला भी अटका हुआ है, तो उसे हल करना आसान होगा। ससुराल से खुशी भरा समाचार मिल सकता है। परिवार तथा फाइनेंस से संबंधित फैसले बेहतर रहेंगे।

नेगेटिव- पारिवारिक जरूरतों का भी ध्यान रखें। कोई प्रॉमिस किया है तो उसे निभाना भी जरूरी है। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से विचारों में सकारात्मकता आएगी।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों तथा स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। किसी भी गैर कानूनी काम में दिलचस्पी न लें, वरना आप फंस सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी प्रस्ताव आ सकता है। लेकिन उसे कार्य रूप देने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श अवश्य कर लें।

लव- घर में सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य- पेट दर्द व गैस की समस्या बढ़ेगी। परंपरागत इलाज लेने से जल्दी स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Previous Post

चाय कॉफी हब पर नशीली सामग्री मिलने पर कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21-09-2024

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21-09-2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In