Thursday, February 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21-09-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 21, 2024
in आज का राशिफल
0
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आज श्राद्ध पक्ष के चौथे दिन शश राजयोग के साथ हर्षण योग, मालव्य योग और भरणी नक्षत्र का शुभ संयोग से मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों को शनिदेव के आशीर्वाद से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी भी आएगी। आइए जानते हैं आज का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।
आज 21 सितंबर दिन शनिवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और इस तिथि को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाता है। श्राद्ध पक्ष के चौथे दिन शश राजयोग के साथ हर्षण योग, मालव्य योग और भरणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों को मिलेगा। इन राशियों के घर का माहौल धार्मिक रहने वाला है और मित्रों व संबंधियों के आने से परिवार में उत्साह बढ़ेगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और शनिदेव के आशीर्वाद से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी भी आएगी। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:49 से 12:37 मिनट रहेगा। राहुकाल सुबह 09:12 से 10:42 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मेष उपरांत वृष राशि पर संचार कर रहा हैं और शनि अपनी ही मूल त्रिकोण राशि में होने से शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके प्रभाव से वृषभ राशि वालों के बिजनेस की परेशानियां सुलझेंगी। मिथुन राशि वालों का रुका काम पूरा होगा। कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं, तुला और वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। धनु राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। मकर राशि के लोग नौकरी और बिजनेस के फैसले खुद लें, फायदा होने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा
डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन……

 *मेष* – पॉजिटिव- परिवार से संबंधित चल रही समस्याएं दूर होंगी तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। युवाओं में आशाएं व उम्मीद की नई किरण का उदय होगा। आपसी संबंधों में चल रहे तनाव किसी की मध्यस्थता से आसानी से सुलझ सकते हैं।

नेगेटिव- गैर जरूरी विचारों से दूर रहें, फिजूल बातों में दिमाग लगाने से परेशान हो सकते हैं। संतान के शिक्षा संबंधी कार्यों में भागदौड़ की अधिकता रहेगी। अंत में यह भागदौड़ सार्थक भी सिद्ध होगी। इस समय किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने में ध्यान ना दें।

व्यवसाय- बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी। शेयर बाजार और तेजी-मंदी के कामों में भूलकर भी पैसा न लगाएं, वरना नुकसान हो सकता है। अपने प्रतिद्वंदियों की हरकतों पर नजर रखना जरूरी है। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनी रहेगी।

लव- परिवारजनों तथा जीवनसाथी का घर की व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। मित्रों से सुखद मुलाकात होगी।

स्वास्थ्य- गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और किसी भी तरह के रिस्क लेने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

*वृषभ* – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे।आपके आत्मविश्वास और थोड़ी सी सावधानी से अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेने पड़ सकते हैं।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों का कुछ लोग फायदा भी उठा सकते हैं। प्रैक्टिकल बने और कभी-कभी स्वार्थी होना भी उचित है। सोशल मीडिया और व्यर्थ के मित्रों में अपना समय बर्बाद ना करें।

व्यवसाय- बिजनेस की परेशानियां सुलझेंगी। आर्थिक मामलों में बड़े और अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी होगा। ऑफिस में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा।

स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

*मिथुन राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय……………….* 

*आर्थिक उन्नति के लिए शनिवार को काले कपड़े, लोहे के बर्तन, उड़द दाल, कंबल आदि चीजों का दान करें। साथ ही शनि चालीसा का पाठ करें।*

पॉजिटिव- आपका कोई खास कार्य रुका हुआ है, तो आज किसी के सहयोग से हल होने की पूरी संभावना है। बातचीत के माध्यम से कई परेशानियों का भी हल मिलेगा। वाहन अथवा किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी करने की इच्छा है, तो आपकी यह इच्छा पूर्ण हो सकती है।

नेगेटिव- जल्दबाजी और अधीरता से बचें, वरना आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों में मस्त रहने की वजह से अपना नुकसान लेकर बैठेंगे।

व्यवसाय- कारोबार से संबंधित किसी भी योजना को कार्य रूप देने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। इस समय ज्यादा मेहनत और परिश्रम की आवश्यकता है। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।

लव- घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।

स्वास्थ्य- घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*कर्क* – पॉजिटिव- परिवार तथा व्यवसाय में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए गए आपके प्रयास भी सफल रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद से अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी कर पाएंगे।

नेगेटिव- पुरानी बातों को लेकर तनाव ना लें, बल्कि उनसे सीख लेकर आगे बढ़े। आर्थिक मामलों में कमी आने से कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ ही आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा।

व्यवसाय- कारोबार में कामकाज का बोझ रहेगा, लेकिन काम सही समय पर पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि इसकी वजह से कोई ऑर्डर हाथ से निकल सकता है या डील कैंसिल हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर किसी भी स्थिति में धैर्य बनाए रखें।

लव- घर की गतिविधियों में आपका सहयोग बना रहेगा तथा घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका का किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।

स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान की वजह से कमर तथा पैरों की दर्द की समस्या बढ़ेगी। योगा और व्यायाम पर अपना विशेष तौर से ध्यान केंद्रित रखें।

भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 4

*सिंह राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………………* 

*बाधाओं से मुक्ति के लिए पीपल के वृक्ष में जल दें और चार मुख का दीपक जलाएं। साथ ही शनिदेव पर काले तिल अर्पित करें और सुबह-शाम ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करते रहें।*

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर भी कुछ विचार-विमर्श होंगे। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता भी आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कोई बाधित काम भी पूरा हो सकता है।

नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। तथा अपने कार्यों को यथा समय पर पूरा करने का प्रयास करें। यह समय अपने कार्यों पर उचित ध्यान देने का है। चचेरे भाई-बहनों से संबंध मधुर बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्य आज स्थगित ही रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको कुछ आर्डर मिल सकते हैं। परंतु उन्हें समय पर पूरा करना भी जरूरी है।

लव- परिवारजनों के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में भरपूर समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में उदासीनता ना आने दे।

स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। अपना उचित ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

 *कन्या* – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलना भी संभव है। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई की कोई समस्या दूर हो जाएगी।

नेगेटिव- किसी गतिविधि को लेकर अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव में ना आए, और धैर्य बनाकर रखें। बच्चों की समस्याओं को भी समझे और उनका समाधान निकालें। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है।

व्यवसाय- आपका व्यवसायिक दृष्टिकोण कार्य प्रणाली को बेहतर रखेगा। स्टाफ और कर्मचारियों का भी सहयोग रहेगा, लेकिन इस समय कारोबार में उधारी संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। साथ ही अपने माल की क्वालिटी को भी बेहतर बनाएं।

लव- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा उपहार भी देना अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य- अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। वर्तमान मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

*तुला* – पॉजिटिव- छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को इग्नोर करने से आप अपने कार्यों पर ज्यादा अच्छी तरह ध्यान दे पाएंगे। लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। और आप थकान के बावजूद बहुत अधिक खुशी महसूस करेंगे।

नेगेटिव- किसी-किसी समय आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। अपनी मनो स्थिति पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि आपकी परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी भी तरह की विवादित स्थिति बनने पर अपनी भागीदारी कम ही करें और जल्दी मामलों को सुलझाएं। अपना पूरा जोर मार्केटिंग तथा काम के प्रमोशन में भी लगाएं। नौकरी मे बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और पदोन्नति की भी उम्मीद है।

लव- परिजनों के साथ सुख समय व्यतीत होगा। लेकिन सावधान रहें, विवाहेत्तर संबंध भी उपज सकते हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर पड़ेगा।

स्वास्थ्य- महिलाओं को हारमोंस से संबंधित दिक्कतें होने की आशंका है। डॉक्टर से मिले तथा अपना खान-पान और दिनचर्या को एकदम संयमित रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

*वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय………………..*

*परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए शनिवार को शनि यंत्र की स्थापना करें और शनि चालीसा का पाठ करके गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें।*

पॉजिटिव- आपकी मध्यस्थता से पारिवारिक अथवा सामाजिक संबंधी कोई कार्य हल होगा और आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की भी सराहना होगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने करियर और पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। उनकी एडमिशन संबंधी कोई समस्या चल रही है तो वह भी दूर होगी।

नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में गुस्से और आवेश पर काबू रखें। हालांकि धैर्य और विवेक द्वारा आप परिस्थितियों को जल्दी सामान्य भी कर लेंगे। कहीं भी निवेश करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य ले।

व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय मेहनत अधिक और परिणाम कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु चिंता ना करें, उचित समय आने पर उचित व्यवस्था भी बन जाएगी। ऑफिस में अतिरिक्त गतिविधियों पर भी कार्य करना पड़ेगा। परंतु साथ ही प्रमोशन भी संभव है।

लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है।

स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार ना लें। तनाव और थकान की स्थिति रह सकती हैं। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें। तथा सकारात्मक बने रहे।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

*धनु राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………….*

*शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल में एक सिक्का डालकर, उसमें अपनी परछाई को देखें। फिर उसे तेल मांगने वाले को या फिर शनिदेव के मंदिर में कटोरी समेत रख दें।*

पॉजिटिव- निकट संबंधियों के साथ मिलकर कुछ खास योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। रुकी हुई पेमेंट आदि मिलने से राहत मिलेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में भी रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का प्लान बनेगा।

नेगेटिव- साथ ही कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे, कि जिन पर कटौती भी संभव नहीं है। अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें। क्योंकि कोई नकारात्मक बातें याद रखने से आपकी कार्य क्षमता में कमी आ सकती हैं। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बताना उचित होगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में दिक्कतों के बावजूद आप समझदारी और सूझबूझ से समस्याओं का हल निकाल लेंगे। बाहरी सोर्स से चल रही बिजनेस की बातचीत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। स्टाफ के बीच कुछ राजनीति जैसा वातावरण रहेगा।

लव- पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। लव पार्टनर के व्यवहार से कुछ चिंता रह सकती हैं।

स्वास्थ्य- दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे। उचित आराम ले तथा किसी डॉक्टर से भी सलाह ले।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

*मकर* – पॉजिटिव- आज कोई खास घटना घटने से मन प्रसन्न और शांत रहेगा। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु सफलता भी अवश्य ही हासिल होगी। पारिवारिक दायित्वों को निभाने में आपका पूर्ण सहयोग रहेगा।

नेगेटिव- घर की रखरखाव संबंधी गतिविधियों में कुछ परिवर्तन लाने की योजना है, तो उस पर गंभीरता से सोच-विचार अवश्य करें। व्यर्थ की आवाजाही करना उचित नहीं है। आपका मनमौजी व्यवहार किसी प्रियजन से संबंधों में कड़वाहट ला सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस और नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले खुद लें। बिजनेस में नयापन या बदलाव संबंधी कुछ ठोस निर्णय कामयाब रहेंगे। लेकिन वित्तीय मामलों को अनदेखा ना करें। ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है।

लव- परिवार से संबंधित किसी भी समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।

स्वास्थ्य- इस समय पेट दर्द, अफारा जैसी समस्याओं से उलझ सकते हैं। जिसकी वजह सिर्फ असंतुलित खानपान ही है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

*कुंभ* – पॉजिटिव- मेहनत करने का समय है। इससे बड़ी दुविधा दूर हो सकती है। तर्क शीलता रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अपने किसी खास योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है।

नेगेटिव- कोई व्यक्तिगत मामला उलझ भी सकता है। इस समय अगर उधार या लोन लेने का सोच रहे हैं, तो पहले एक बार पुनः सोच-विचार कर ले या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। साथ ही अपने बहुमूल्य वस्तुओं की संभाल अच्छी तरह करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों को लेकर फोन पर महत्वपूर्ण बातें आपके लिए फायदेमंद रहेगी। लेनदेन के मामलों में सावधान रहें और अपनी गतिविधियों को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत व्यक्ति जल्दी ही उपलब्धि हासिल करेंगे।

लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको मुश्किल समय से निकालेगा। जिससे आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहे। काम के साथ-साथ खानपान और आराम का भी ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*मीन राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय………………*

*शनिदेव पर सरसों का तेल अर्पित करें और सुबह-शाम एक माला ‘ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:’ मंत्र का जप करें। साथ ही उड़द की दाल का दान करें।*

पॉजिटिव- पारिवारिक वातावरण और अधिक सुखद और व्यवस्थित बनाने के लिए आप कुछ नियम बनाएंगे तथा वह कामयाब भी होंगे। कोई भी काम करने पहले उसकी योजना तथा प्रारूप बनाना आपके कार्य में गलती होने से बचाएगा।

नेगेटिव- कामकाज के प्रति अपनी एकाग्रता को बढ़ाना होगा। ध्यान रखें कि किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आपकी मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। पड़ोसियों के साथ मेलजोल बनाए रखें।

व्यवसाय- बिजनेस में बेहतरी के लिए नए प्लान बनाने की जरूरत है। कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय में सहकर्मी ईर्ष्या व जलन की भावना से आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें।

लव- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें वरना इस वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकता है।

स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित और स्वस्थ महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 20-09-2024

Next Post

मैं कलेक्टर बोल रहा हूं…मेरे नंबर पर रुपए भेज दो’:भोपाल कलेक्टर के नाम पर फर्जी कॉल

Next Post
Featured Video Play Icon

मैं कलेक्टर बोल रहा हूं...मेरे नंबर पर रुपए भेज दो':भोपाल कलेक्टर के नाम पर फर्जी कॉल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In