Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home Breaking News

स्काई लार्क फास्ट फूड एवं नर्मदा अस्पताल के सामने वाहनों का जमावड़ा, घंटों लगता जाम

ट्राफिक पुलिस एवं नगरपालिका अतिक्रमण हटाने में असमर्थ क्यों ?

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 29, 2024
in Breaking News, मध्यप्रदेश
0
स्काई लार्क फास्ट फूड एवं नर्मदा अस्पताल के सामने वाहनों का जमावड़ा, घंटों लगता जाम

oppo_2048

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

स्काई लार्क फास्ट फूड एवं नर्मदा अस्पताल के सामने वाहनों का जमावड़ा, घंटों लगता जाम
ट्राफिक पुलिस एवं नगरपालिका अतिक्रमण हटाने में असमर्थ क्यों ?
छतरपुर 29 सितम्बर 2024। ट्राफिक प्रभारी बृहस्पति साकेत द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित बनाने के लिये विभिन्न प्रयास कर नए-नए नवाचार किये जा रहे हैं लेकिन ट्राफिक व्यवस्था सुव्यवस्थित होने की बजाय बिगड़ती जा रही है। बाजार में दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया गया लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से अतिक्रमण कर लिया गया। झांसी खजुराहो नेशनल हाईवे के कुछ हिस्से में आकाशवाणी तिराहा और छत्रसाल चौराहे के बीच स्काई लार्क फास्ट फूड और नर्मदा अस्पताल के सामने रोड के किनारे से वाहनों का जमावड़ा होने से आए दिन जाम लगने की स्थिति उत्पन्न होती है। घंटों जाम लगा रहता है। न तो नर्मदा अस्पताल के पास वाहनों के लिये पार्किंग व्यवस्था है और न ही स्काई लार्क फास्ट फूड के पास। बची खुची ट्राफिक व्यवस्था को स्टेट बैंक और भी बदहाल बना देता है क्योंकि नेशनल हाईवे के किनारे स्टेट बैंक की मुख्य शाखा होने से वहां भी दिन भर वाहनों का जमावड़ा रहता है। ट्राफिक प्रभारी द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है। कहने के लिये नर्मदा अस्पताल में गार्ड की व्यवस्था है लेकिन यह गार्ड वाहनों को व्यवस्थित तरीके से नहीं खड़ा करा पाता। स्टेट बैंक और नर्मदा अस्पताल के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है इसके बावजूद भी नगरपालिका और जिला प्रशासन द्वारा इन्हें नेशनल हाईवे में संचालित करने की अनुमति कैसे दे दी गई। पीएचई की सामने एम्बूलेंस का लगता जमावड़ा चाहे ट्राफिक पुलिस हो या नगर पालिका सभी चाबुक गरीब दुकानदारों पर चलता है। कांगे्रस कार्यालय के पास कुछ हाथ ठेला वाले अपनी दुकानें लगाकर रोजी रोटी चलाते हैं लेकिन इन गरीब दुकानदारों की रोजी रोटी चलाना ट्राफिक पुलिस और नगर पालिका को नागवार लगती है और इन ठेला वालों का हटाकर कांग्रेस कार्यालय के पीछे की गली में भगा दिया जाता है लेकिन पीएचई के सामने नेशनल हाईवे के किनारे दर्जनों एम्बूलेंस खड़े रहते हैं लेकिन इन एम्बूलेंसों को हटाने की क्षमता न तो ट्राफिक पुलिस के पास है और न ही नगर पालिका के उडऩदस्ता दल के पास। नगर पालिका का उडऩदस्ता दल दिनभर शहर में भ्रमण कर अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों से वसूली करता है। इस उडऩदस्ता वाहन में आधा दर्जन संड मुसंड लोग बैठे रहते हैं और दुकानदारों के पास जाकर उन्हें धमकाकर वसूली करते हैं। न देने पर उनका सामान या तो खुद फेक देते हैं या फिर उन्हें सामान हटाने के लिये मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही कई बार नगरपालिका के मुख्य गेट के सामने बने फुटपाथ पर देखा गया है। स्टेट बैंक की एटीएम गाडिय़ां दुर्घटनाओं को देती आमंत्रण स्टेट बैंक की एटीएम गाडिय़ां भी दुर्घटनाओं को आमंत्रण देती हैं। बैंक खुलने के समय एटीएम वाहनों के ड्राईवर एटीएम गाडिय़ों को किशोर सागर की ओर आने वाले मार्ग के किनारे खड़ा कर देते हैं जिससे वाहन चालकों को सामने का कोई वाहन दिखाई नहीं देता और कई बार इन एटीएम वाहनों के कारण दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं।

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 29-09-2024

Next Post

डेढ़ माह बाद भी आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Next Post
Featured Video Play Icon

डेढ़ माह बाद भी आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04 जुलाई 2026

July 4, 2026
छतरपुर पुलिस 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार

July 3, 2026
शराब की किल्लत की सुर्खियां शिक्षा-स्वास्थ्य पर भारी

शराब की किल्लत की सुर्खियां शिक्षा-स्वास्थ्य पर भारी

July 3, 2026
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 03 जुलाई 2026

July 3, 2026

Recent News

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04 जुलाई 2026

July 4, 2026
छतरपुर पुलिस 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस 30 साल पुराने लूट एवं धमकाकर वसूली संबंधी प्रथक प्रथक 2 प्रकरणों के फरार ₹20000 के इनामी वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार

July 3, 2026
शराब की किल्लत की सुर्खियां शिक्षा-स्वास्थ्य पर भारी

शराब की किल्लत की सुर्खियां शिक्षा-स्वास्थ्य पर भारी

July 3, 2026
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 03 जुलाई 2026

July 3, 2026
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In