Saturday, July 26, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 05-10-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 5, 2024
in आज का राशिफल
0
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज माता चंद्रघंटा के साथ पृथ्वी पर अनफा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और स्वाति नक्षत्र का शुभ संयोग, के प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों पर देवी दुर्गा के साथ शनिदेव की भी विशेष कृपा रहने वाली है लाभ, आइए जानते हैं आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है
आज 5 अक्टूबर दिन शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा होगी.मां चंद्रघंटा को मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप कहा जाता है. इस देवी के माथे पर घंटे के आकार का चंद्रमा होता है, इसलिए इनको देवी चंद्रघंटा कहते हैं. य​ह सिंह पर सवार होने वाली 10 भुजाओं वाली माता हैं. इनको पूजा के समय पीले फूल, सफेद कमल चढ़ाना चाहिए. इस देवी को दूध से बनी खीर, मिठाई, सेब, केला आदि का भोग लगा सकते हैं. मां चंद्रघंटा की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. सुख, समृद्धि, सुरक्षा आदि प्राप्त होता है. शुक्र दोष दूर करने के लिए भी मां चंद्रघंटा की पूजा करते हैं. उनकी कृपा से जल्द विवाह के भी योग बनते हैं साथ ही शनिवार व्रत भी है. शनि देव की पूजा करने से साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष दूर होता है. शनि देव को काला तिल, नीले फूल, शमी के फूल, सरसों के तेल, काले और नीले वस्त्र आदि अर्पित कर सकते हैं. शनि मंदिर में छाया दान कर दें. शनि चालीसा और शनिवार की व्रत कथा पढ़ें. शनि देव के मंत्रों का जाप करें. आपका कल्याण होगा. लोहे के बर्तन, काला कंबल, नीले वस्त्र, काला तिल, सरसों का तेल आदि दान कर सकते हैं. इससे शनि ग्रह मजबूत होता है और उसका शुभ प्रभाव मिलता है। नवरात्र के तीसरे दिन अनफा योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और स्वाति नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवरात्र के तीसरे दिन बन रहे शुभ योग का मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है और परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताएंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और देवी दुर्गा के साथ शनिदेव की भी विशेष कृपा भी रहने वाली है आज चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि तुला पर संचार कर रहा हैं और अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:51 से 12:38 मिनट तक और राहुकाल सुबह 09:10 से सुबह 10:39 तक एवं चंद्रमा से 12वें भाव में कन्या राशि में शुभ ग्रह यानी बुध ग्रह विराजमान हैं, जिससे अनफा योग बन रहा है किसके प्रभाव से मेष राशि के लोगों को बिजनेस में मन मुताबिक कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है। वृषभ राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा और रुका काम पूरा हो सकता है। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सिंह और कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मकर राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। मीन राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….

*मेष* – पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होगा। अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो आज उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करें, आपका कार्य बन सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं को पिता की मदद से सुलझाएं।
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर आक्रोश आना उचित नहीं है। अपने स्वभाव के प्रति आत्म चिंतन अवश्य करें। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थान पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। इसलिए पूरी तरह प्रयासरत रहे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में कुछ नई जानकारियां मिलने से काम आसान होगा। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम मिलेगा, नया काम शुरू करने की योजना भी बनेगी।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। दोस्तों के साथ मेल-मिलाप प्रसन्नता देगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम में अपने खान-पान के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

*वृषभ* – पॉजिटिव- स्वास्थ्य में कुछ सुधार महसूस होने से प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा अपने कार्यों में भी ध्यान लगेगा। रुका हुआ कोई आय का स्त्रोत शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में मायूस होने की बजाय समाधान ढूंढना समस्या का हल है। यह भी ध्यान रखें, कि ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। कोई भी खास निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित जानकारी जरूर हासिल करें।
व्यवसाय- कामकाज में कुछ बाधाएं रहेंगी। अपने हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखनी होगी, वरना कानूनी मुश्किलें आ सकती हैं। यह समय प्रतिस्पर्धा वाला है। परंतु कार्यस्थल पर चल रहा कोई विवाद दूर हो सकता है। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध बने रहेंगे। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से थकान और आलस ऐसी स्थिति रहेगी। चुस्त-दुरुस्त बने रहने के लिए प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

*मिथुन राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………*

*बाधाओं से मुक्ति के लिए पीपल के वृक्ष में जल दें और चार मुख का दीपक जलाएं। साथ ही शनिदेव पर काले तिल अर्पित करें और सुबह-शाम ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करते रहें।*

पॉजिटिव- बेहतरीन ग्रह स्थिति बन रही है। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य आज सिद्ध हो जाएगा, जिससे प्रसन्नता रहेगी। आपका समझदारी पूर्ण व्यवहार और उचित आचरण नुकसान को भी फायदे में परिवर्तित करने में सक्षम रहेगा। लेनदेन संबंधी गतिविधियों में भी फायदा होगा।
नेगेटिव- आज आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी बनी रहेगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। इस समय बच्चों के साथ भी उनकी समस्याओं को सुलझाने में समय देना जरूरी है।
व्यवसाय- आपने कोई नया उद्यम या काम शुरू किया है, तो उसमें बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। मीडिया, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि से जुड़े व्यवसाय में विस्तार होने की संभावना है। युवाओं का कोई रुका हुआ या लंबित पड़ा हुआ काम संपन्न हो सकता है।
लव- परिवार जनों तथा जीवनसाथी का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की दिक्कत रह सकती है। योगा, प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क* – पॉजिटिव- आज का दिन किसी विशेष योजना को क्रियान्वित करने में ही व्यतीत हो जाएगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेलजोल होने से घर के सभी सदस्य बहुत अधिक आनंदित होंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी मनोरंजन तथा व्यर्थ के कार्यों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ समझौता ना करें। घर के कार्यों में हाथ बंटाना भी आपकी जिम्मेदारी है। किसी से भी बातचीत करते समय सभ्य भाषा का प्रयोग करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा तथा किसी सरकारी संस्था से भी लाभ मिलता नजर आ रहा है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय ज्यादा फायदेमंद की स्थिति में रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- घर में मेहमानों का आगमन होगा तथा आपसी मेल-मिलाप सबको खुशी देगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- एलर्जी की वजह से गला खराब हो सकता है। जिसकी वजह से बुखार से भी परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*सिंह* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। सिर्फ अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। कड़वे अनुभवों से सीख लेकर आप अपने जीवन शैली में बदलाव लाएंगे, जो कि बेहतरीन साबित होंगे। घर में मेहमानों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
नेगेटिव- कहीं यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आपके कुछ नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदारी ही आपके खिलाफ कुछ अफवाहें फैला सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य को आंखों से ओझल ना होने दें।

व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि अपनी निगरानी में ही करवाएं। ध्यान रखें, कि किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपके कार्य में गड़बड़ हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध आपके पारिवारिक जीवन में जहर खोल सकते हैं।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्य भार की वजह से घबराहट और बेचैनी जैसी स्थिति रह सकती हैं। मेडिटेशन और ध्यान इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

*कन्या* – पॉजिटिव- सौम्य और मधुर व्यवहार रखने से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे और आपकी बातों को भी महत्व देंगे। दिन का अधिकतर समय फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में भी व्यतीत होगा। आपको मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। घर में वास्तु संबंधी नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मकता आएगी।
नेगेटिव- कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसे आज सुलझा लेना उचित होगा। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, कि जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला जोश की बजाय होश में लेना जरूरी है। खर्चों के मामले में अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ नए अवसर मिलेंगे तथा कोई नया शुरू करने का भी विचार बनेगा। सरकारी मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें तथा अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य ले। नौकरी पेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल करने मे उच्चाधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।
लव- परिवार में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों के चलते घर में किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती है। इस बात का अवश्य ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेगी। परंतु चिंता करने जैसी स्थिति नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

*तुला राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………..*

*मानसिक शांति के लिए हर शनिवार को आटा, काले तिल और चीनी मिलाकर चींटियों को खिलाएं। साथ ही सरसों के तेल की बनी चीजों को गरीब व जरूरतमंदों को खिलाएं और उनकी सेवा करें*

पॉजिटिव- मिले-जुले परिणाम वाला दिन रहेगा। आज अपने किसी उद्देश्य को लेकर मेहनत थोड़ी करनी पड़ेगी, लेकिन उसके परिणाम भी बहुत सकारात्मक रहेंगे। युवा वर्ग को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, इसलिए अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहे।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी की गलत सलाह आपको भ्रमित भी करेगी। इसलिए किसी की भी बात भी बिना सोचे-समझे भरोसा ना करें अथवा कोई भी कार्य करने से पहले उसकी सफलता जरूर सुनिश्चित करें। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे संपर्क का दायरा विस्तृत होगा।
व्यवसाय- व्यापार में कामकाज के दौरान तनाव मुक्त रहे और शांत चित्त होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। आज आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। सरकारी नौकरी में उच्चाधिकारियों द्वारा कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
लव- विवाहित संबंधों में सुखद स्थिति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और व्यवहार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

*वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………….*

*शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल में एक सिक्का डालकर, उसमें अपनी परछाई को देखें। फिर उसे तेल मांगने वाले को या फिर शनिदेव के मंदिर में कटोरी समेत रख दें।*

पॉजिटिव- किसी विशेष काम को लेकर किए गए प्रयासों के आज परिणाम मिलने वाले हैं। उधार दिया हुआ अथवा फंसा हुआ पैसा भी मिल सकता है। अध्ययनरत युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही हैं, तो आज उस पर अमल कर सकते हैं।
नेगेटिव- अपनी वाणी और गुस्से पर संयम रखने से आप कई मुश्किलों से बच सकते हैं। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें। अपने आपको सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है। उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने में प्रयास करने पड़ेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रयासों तथा परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। लेकिन अपने कारोबार से संबंधित प्रचार-प्रसार को भी बढ़ाना होगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता हैं।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें। आपसी तालमेल रखने से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तथा नियमित नींद लेना भी जरूरी है। योगा, मेडिटेशन को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

*धनु राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………..*

*परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए शनिवार को शनि यंत्र की स्थापना करें और शनि चालीसा का पाठ करके गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें*

पॉजिटिव- अपने व्यक्तित्व और कार्य क्षमता में और अधिक निखार लाने की कोशिश का सुखद परिणाम आपके आज पर पड़ेगा। बच्चों से संबंधित समस्या का भी समाधान मिलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी और कई कार्य भी संपन्न होंगे।
नेगेटिव- बातचीत के दौरान बहस की स्थिति में ना पड़े। वरना इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। इस समय आर्थिक कशमकश जारी रहेगी। अपने अंदर अहम की भावना ना आने दे। युवा वर्ग मौज मस्ती में अपना समय व्यर्थ ना करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक टैक्स संबंधी मामला उलझ सकता है। परंतु किसी सरकारी व्यक्ति की ही मदद से समाधान भी मिलेगा। वर्तमान समय में की गई मेहनत के निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा कैंसिल भी हो सकती हैं।
लव- परिवार की सुख-शांति बनी रहेगी। घर में किसी नन्हे बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना भी मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- गर्म-सर्द होने की वजह से नजला-जुखाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेद को अपनाना बेहतर इलाज है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*मकर* – पॉजिटिव- बेहतरीन दिन रहेगा। आपके उत्तम व्यवहार की वजह से लोगों के सामने अच्छी इमेज बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित उचित उपलब्धियां हासिल होने वाली है। पारिवारिक अनुशासन व व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी से भी प्रशंसा पाकर अपने अंदर अहम की भावना ना लाएं। बच्चों में अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ उदासी रहेगी, उनका मनोबल बनाकर रखना जरूरी है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में फायदेजनक स्थिति बनी हुई है। इस समय महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव भी कर सकते हैं। लेकिन किसी के साथ भी फाइनेंस संबंधी एग्रीमेंट करते समय सावधानी बरते। व्यवसाय को लेकर कोई भी यात्रा करना इस समय फायदा नहीं देने वाला है।
लव- घर में शांति रहेगी तथा वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

*कुंभ* – पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलने से आपका कोई अटका हुआ कार्य पूरा होगा। घर में नवीनीकरण अथवा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की शॉपिंग होगी। अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी।
नेगेटिव- बाहरी लोगों का अपने व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि यह आपके परिवार तथा कार्यस्थल दोनों जगह परेशानी की वजह बन सकते हैं। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में गुस्सा या आवेश में आने की बजाय शांति और धैर्य बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलने से आपके रुके हुए कार्य में गति आएगी तथा लाभदायक योजनाएं भी बनेंगी। आपके कार्य करने की नई तकनीक सफल रहेगी तथा लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। पार्टनरशिप करने संबंधी योजना पर अभी और अधिक विचार-विमर्श करें।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा।। घर में खुशी भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां तंग करेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें तथा प्रकृति के निकट रहे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

*मीन राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………….*

*शनिदेव पर सरसों का तेल अर्पित करें और सुबह-शाम एक माला ‘ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:’ मंत्र का जप करें*

पॉजिटिव- आज आपका कोई सपना सच होने वाला है, लंबे समय से अटका हुआ कोई काम भी गति में आएगा। आत्मविश्वास बढ़ने से स्वयं को बेहतर स्थिति में महसूस भी करेंगे। पुराने मित्रों के साथ मेलजोल तथा विचार-विमर्श आपको कुछ नई जानकारियां सीखने में भी मदद करेगा।
नेगेटिव- किसी संबंधी अथवा मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद भी हो सकता है। समझदारी से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती हैं।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां आपके प्रयासों से स्थिर रहेंगी, तरक्की का कोई बेहतरीन अवसर पर मिलने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। यदि अपनी कार्य योजना को आगे बढ़ाने की योजना सोच रहे हैं, तो कानूनी रूप से सभी चीजें पहले स्पष्ट करें।
लव- जीवनसाथी तथा परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में अपने लव पार्टनर की भावनाओं को आहत ना करें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा हार्ट पेशेंट वर्तमान मौसम में अपना विशेष ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी उन्हें स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

Previous Post

मध्यप्रदेश और केंद्र के बीच समन्वयक की भूमिका में होंगे अनुराग जैन

Next Post

छतरपुर पुलिस द्वारा आयोजित उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में “मैं हूं अभिमन्यु” एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम

Next Post
Featured Video Play Icon

छतरपुर पुलिस द्वारा आयोजित उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में "मैं हूं अभिमन्यु" एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025

Recent News

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
preload imagepreload image