जन औषधि केंद्र में दवाओं का अभाव, डॉक्टर का पर्चा लेकर भटक रहे मरीज
छतरपुर। मरीजों को सस्ते दर पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पिछले माह जिला अस्पताल प्रांगण में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया था लेकिन प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में बुखार, दर्द निवारक जैसी दवाओं का अभाव है। जिससे मरीज डॉक्टर का पर्चा लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से दवाए नहीं मिल रही हैं। मरीजों का कहना है कि जब प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में जो दवाएं नहीं हैं डॉक्टर उन दवाओं को क्यों लिख रहे हैं। सिर्फ प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र दिखावा साबित होने लगा है। वैसे तो शहर में कई प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुले हुए है लेकिन मरीजों की सुविधा के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जन औषधि केंद्र खोला गया था परंतु मरीजों को इससे कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इस संबंध में जब सिविल सर्जन डॉक्टर जीएल अहिरवार से बात की गई तो उनका कहना था कि अभी नया खुला है और धीरे-धीरे सभी दवाओं की पूर्ति हो जायेगी।
जनपथ दर्शन न्यूज़ चैनल के लिए हरिओम अग्रवाल की रिपोट











