छतरपुर के थाना सिविल लाईन क्षेत्र में रात्रि के समय खजुराहो से छतरपुर जा रहे दंपति की कार का ईधन हुआ खत्म, डायल-100 जवानों ने दंपति को उनके घर पहुँचाया
छतरपुर के थाना सिविल लाईन क्षेत्र में बीचपुरा गाँव के पास कॉलर की कार का पेट्रोल खत्म हो गया है, साथ में उनकी पत्नी भी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 08-10-2024 को मध्य रात्रि 02:41 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक राज किशोर साहु एवं पायलेट फहीम खान ने मौके पर पहुँचकर बताया कि खजुराहो से छतरपुर आ रहे दंपति की कार का पेट्रोल खत्म हो गया था, आसपास से कोई सहायता नहीं मिलने पर अशोक धुर्वे ने डायल-112/100 को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 जवानों द्वारा कार को सुरक्षित स्थान पर खड़ी करवा कर एफ़आरवी वाहन से दंपति को छतरपुर में चौबे कॉलोनी में उनके घर पहुँचाया। देर रात एक फोन कॉल पर सहायता करने के लिए अशोक धुर्वे द्वारा डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए चैनल हेड मनेन्दु पहारिया की रिपोर्ट।