Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 26-10-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 26, 2024
in आज का राशिफल
0
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आज मंगल चंद्रमा से द्वादश भाव में होने से अनफा योग के साथ शुक्ल योग और आश्लेषा नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशियों को शनि दोष, ढैय्या व साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में कमी भी आएगी। आइए जानते हैं आज का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है
आज 26 अक्टूबर दिन शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और इस दिन अनफा योग के साथ शुक्ल योग और आश्लेषा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशियों को मिलेगा। इन राशियों को सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी और मित्रों व रिश्तेदारी में चल रहा विवाद भी खत्म हो जाएगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और शनिदेव की कृपा से इन मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशियों को शनि दोष, ढैय्या व साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में कमी भी आएगी। आज राहुकाल सुबह 9 बजे लेकर सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा और अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा और चंद्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार कर रहा हैं और मंगल चंद्रमा से द्वादश भाव में होंगे, जिससे अनफा योग बन रहा है और मानस नाम के शुभ योग भी बना रहे हैं। जिससे मिथुन राशि वालों की तरक्की के योग हैं। कर्क राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। इस राशि के लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। कन्या और तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा
डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….

*मेष* – पॉजिटिव- आज घर की सुख-सुविधाओं के ऊपर अत्यधिक खर्च रहेगा, लेकिन परिवार जनों की खुशी के आगे यह खर्चे नगण्य साबित होंगे। आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को भी छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा।

नेगेटिव- किसी संबंधी से मनमुटाव चल रहा है, तो मामलों को शांति से निपटाने की कोशिश करें। अपने महत्वपूर्ण कागज संभालकर रखें, वरना किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट आ सकती है।

व्यवसाय- इस समय बिजनेस के मामलों में सजग रहने की जरूरत है। ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर जरूर रखें। होटल रेस्टोरेंट आदि से जुड़े लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकारी ऑफिस में कुछ चुनौतियां रहेंगी और उन्हें स्वीकार करने से समाधान भी निकल आएंगे।

लव- व्यस्तता के बावजूद संबंधियों तथा मित्रों के साथ गेट-टुगेदर रहेगा और इससे संबंधों में भी सरसता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। डायबिटिक लोग भी लापरवाही ना बरतें, स्वस्थ रहने के लिए अपने खान-पान की आदतों को सुधारना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

*वृषभ* – पॉजिटिव- कुछ अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको सकारात्मक अनुभव सीखने को मिलेंगे। जिससे आपको किसी भी मुश्किल समस्या में समाधान ढूंढने में सहायता मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए उचित समय है। युवाओं को अपने करियर से संबंधित सुखद समाचार मिलेगा।

नेगेटिव- गुस्से और भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से परहेज करें और किसी गैर कानूनी काम में ना उलझे, तो उचित रहेगा। विद्यार्थी लोग मनोरंजन के साथ-साथ अपने पढ़ाई के प्रति भी ध्यान दें। अपने फिजूल के खर्चे पर काबू रखना जरूरी है। वरना कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।

व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में कोई डील बहुत सोच-समझकर करें। किसी व्यक्ति की वजह से दिक्कत आ सकती है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद होगी। ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें।

लव- पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात सारे तनाव को दूर करेगी।

स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। पोलूशन की वजह से एलर्जी और खांसी, जुखाम होने जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

*मिथुन राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………….*

*समस्याओं से मुक्ति के लिए शनिवार का व्रत करें और छाया का दान करें। साथ ही विभूति या लाल चंदन का टीका लगाएं और शाम के समय सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करें*

पॉजिटिव- यह समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए क्रिएटिविटी पर भी ध्यान दें। घर के लिए कोई खास वस्तु वगैरह खरीदने के लिए परिवार जनों के साथ मार्केटिंग होगी और मौज मस्ती भी रहेगी। किसी संबंधी के यहां जाने का भी निमंत्रण आ सकता है।

नेगेटिव- कोई पेमेंट आदि फंस जाने से आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। कुछ समय उनके साथ भी जरूर व्यतीत करें। लेन-देन संबंधी मामलों में लापरवाह बिल्कुल ना रहे।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित होंगी और अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यस्तता भी बनी रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में पार्टनर से पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। युवाओं को अपने किसी नए काम को बेहतर तरीके से अंजाम देने की वजह से तरक्की मिलने की संभावना है।

लव- घर के रखरखाव को लेकर आपसी विचार-विमर्श होंगे तथा हल्की-फुल्की तकरार भी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- मौसम जनित स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। अपना उचित ध्यान रखें। लापरवाही समस्या को और बढ़ा सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

*कर्क राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………….*

*नौकरी व कारोबार में उन्नति के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में शाम को जल चढ़ाएं और तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा कम से कम 11 शनिवार तक करें*

पॉजिटिव- परिवार से संबंधित लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। बीमा, निवेश आदि जैसी आर्थिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। अगर नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्रयास चल रहा है, तो और उससे संबंधित बात आगे बढ़ सकती हैं।

नेगेटिव- इस समय अपने नजदीकी लोगों के साथ लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। क्योंकि नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही हैं। अति आत्मविश्वास की स्थिति से बचें। किसी भी परिस्थिति मैं समस्याओं से घबराए नहीं। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से कोई सुझाव मिल सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में इस समय कुछ लोग आपके लिए रुकावट उत्पन्न कर सकते हैं। किसी राजनीति या प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपकी समस्याओं का समाधान भी होगा। साझेदारी के व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट हासिल करने में सफल रहेंगे।

लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करना संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य- आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे और इसकी वजह से स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

*सिंह राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………..*

*शनिवार के दिन काला कपड़े धारण करें और लोहे के बर्तन, काले जूते, काले तिल, कंबल, उड़द दाल आदि चीजों का दान करें और बंदरों को गुड़ व चने खिलाएं*

पॉजिटिव- शानदार दिन व्यतीत होगा। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। भविष्य में होने वाले किसी काम की भी तैयारी शुरू हो सकती है। दोस्तों से मन की बात शेयर करने से कोई समस्या का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक स्थितियों में भी सुधार आएगा।

नेगेटिव- किसी भी तरह का लेन-देन ना करें। विवादित जमीन-जायदाद संबंधी मामलों को निपटाने में कुछ परेशानियां आएंगी, परंतु सफलता भी मिलेगी। युवाओं को अपने किसी लक्ष्य को लेकर नाकामयाबी मिल सकती है, परंतु घबराने की बजाय पुनः प्रयास करें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी आपके काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी भरपूर योगदान रहेगा। अधिकारियों की मदद से उपलब्धि मिल सकती है। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधान रहना जरूरी है।

लव- बच्चों की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार के साथ पार्टी और मौज-मस्ती में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। युवाओं का विपरीत लिंगी मित्रों के प्रति आकर्षण रहेगा।

स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रहे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। लेकिन फिर भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

*कन्या* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके निजी जीवन के अधिक प्रभावशाली बना रही है। उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आप बहुत ही सकारात्मक महसूस करेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है।

नेगेटिव- लेनदेन के मामलों को लेकर सावधानी बरतने की भी जरूरत है, वरना कोई आपको बड़े लाभ का लालच देकर जालसाजी भी कर सकता है। किसी पड़ोसी अथवा संबंधी के साथ आपसी वैमनस्य बढ़ने से दूरियां आएंगी। आपको भी अपने स्वभाव में से ईगो खत्म करना जरूरी है।

व्यवसाय- इस समय कारोबार में फाइनेंस से संबंधित कोई भी जोखिम ना उठाएं, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में कार्य नियत समय पर बनते रहेंगे। व्यक्तिगत संपर्को के माध्यम से कारोबार संबंधी और अधिक जानकारियां मिलेंगी।

लव- घर में मांगलिक कार्य से संबंधित कोई योजना बनेगी। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से सिर दर्द और थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। तरल पदार्थों का सेवन करें और भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

*तुला* – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही हैं। आप अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे, जो कि बहुत ही उत्तम रहेगा और आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक जीवन के लिए समय निकाल लेंगे।

नेगेटिव- इगो और अति आत्मविश्वास जैसी आदतों से दूर रहें। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको थका देंगी। चचेरे भाई-बहनों से अपने संबंधों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी कार्य में रिस्क लेना नुकसान दे सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में कई तरह के कार्यों में भाग-दौड़ रहेगी तथा समय अनुसार काम भी पूरे हो जाएंगे। अगर किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए प्रयास चल रहे हैं, तो आज उससे संबंधित भी कोई कार्य हल हो जाएगा। ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे।

लव- दांपत्य संबंधों में किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलते रहेंगे।

स्वास्थ्य- संतुलित खानपान और दिनचर्या की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा कोई भी रिस्क आज ना लें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………..*

*शनिवार के दिन हनुमानजी के साथ शनिदेव की पूजा अर्चना करें और शनिदेव को काला तिल व सरसों का तेल चढ़ाएं*

पॉजिटिव- दोपहर बाद का समय बहुत ही अनुकूल हो रहा है, इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने दिनचर्या की रूपरेखा बना ले। अपने राजनैतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें। यह संबंध आपके लिए तरक्की दायक रहेंगे। कुछ नए मुद्दों पर सकारात्मक वार्तालाप होगा।

नेगेटिव- कोई समस्या भी आ सकती है, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना उचित रहेगा। आज किसी से भी कोई वादा ना करें, क्योंकि निभाना मुश्किल हो सकता है। युवा लोग अपने भविष्य को लेकर तनाव में आ सकते हैं, परंतु यह समय प्रयास करने का है।

व्यवसाय- आसपास के व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय हासिल होगी। नए ऑर्डर मिलने की भी संभावना है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श अवश्य कर लें। किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद ले सकते हैं।

लव- पारिवारिक गतिविधियों में भी आपको बहुत अधिक योगदान देना होगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।

स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। नियमित एक्सरसाइज, योगा आदि करते रहे।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

*धनु* – पॉजिटिव- आलस छोड़ें, तथा अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाए। निश्चित ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी। साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी विस्तृत होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य की भी योजना बनेगी।

नेगेटिव- ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहे तथा दूसरों से प्रभावित होने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। फिजूलखर्ची पर काबू रखने से आप आर्थिक समस्या से बच सकते हैं।

व्यवसाय- अपना कॉन्फिडेंस मजबूत रखें। किसी नए कार्य की योजना की शुरुआत होगी और कामयाबी भी मिलेगी। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें, वरना नुकसान हो सकता है। कानूनी नियमों का भी सख्ती से पालन करें। नौकरी में किसी प्रकार के स्थान परिवर्तन या तबादले की सूचना मिल सकती है।

लव- पारिवारिक गिले-शिकवे दूर होंगे। धीरे-धीरे घर का वातावरण दुबारा सामान्य हो जाएगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य- अनियमित खानपान की वजह से पेट में दर्द और गैस की शिकायत रह सकती है। मौसम के अनुकूल अपना आहार व्यवहार रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

*मकर* – पॉजिटिव- आज आपको अपना कोई उद्देश्य पूरा करने में सफलता मिलेगी, इसलिए मेहनत में कमी ना करें। संतान के भविष्य को लेकर भी कोई योजना बनेगी और ये योजना जल्दी ही क्रियान्वित भी होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज कोई सूचना मिल सकती हैं।

नेगेटिव- कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बनने पर तनाव में ना आए और अपनी मनोस्थिति का अवलोकन करते रहे। इससे आप समाधान ढूंढने में आसानी महसूस करेंगे। नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाएं और इसके लिए आपको ही प्रयास करने होंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय मे विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर कर्मचारियों के साथ तनातनी करने से बचें। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली में कुछ कमी रह सकती हैं। इस समय बहुत ही एकाग्रता और मेहनत की जरूरत है।

लव- घर में सुख-शांति और अनुशासन भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और सम्मान की भावना जरूर रखें।

स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर डॉक्टर द्वारा दी गई हिदायत का पूरी तरह पालन करें। महिलाएं को जोड़ो के दर्द या स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशानी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार के दिन का उपाय…………..*

*शनिदेव को शमी के पत्ते अर्पित करें और सुबह शाम 108 बार ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करें*

पॉजिटिव- वित्तीय योजनाओं संबंधी कामों पर अपना ध्यान दें। आपके काम समय अनुसार संपन्न होते जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से लाभदायक मुलाकात होगी। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए रिश्ता भी आने की संभावना है।

नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही से कार्य बिगड़ भी सकते हैं। सहज तरीके से अपने कार्यों को निपटाते चलें। बच्चों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। समय रहते उचित कदम उठाने से परिस्थितियों संभल जाएंगे।

व्यवसाय- बिजनेस मे जैसा चल रहा है उसी में धैर्य रखें। लोन बीमा शेयर्स आदि से जुड़े व्यवसाय मुनाफा कमाएंगे। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कुछ मनमुटाव होने की स्थिति बन रही हैं।

लव- जीवन साथी के साथ रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

स्वास्थ्य- समस्याओं की वजह से स्वभाव में तनाव और गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। मानसिक सुकून और शांति के लिए मेडिटेशन, योगा का सहारा ले।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

*मीन* – पॉजिटिव- कुछ प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा और कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी हासिल होगी। आपके काम सुचारू रूप से बनेंगे, जिससे मन में सुकून रहेगा। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

नेगेटिव- किसी पड़ोसी अथवा संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें। अचानक कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, कि बजट गड़बड़ा जाएगा। उधार लेने की स्थिति भी बन सकती हैं। अपरिचित व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेल मिलाप ना रखें।

व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसाय में अभी जैसा चल रहा है, उसी में ही ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि अभी कोई भी अहम निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से करने में कुछ दिक्कतें आएंगी।

लव- बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप घर की व्यवस्था में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। आपकी थोड़ी सी समझदारी से घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।

स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों का दर्द भी बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Previous Post

1 जनवरी 2025 तक सभी विभागों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू हो : सीएस अनुराग जैन

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 27-10-2024

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 27-10-2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In