Monday, May 12, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 27-10-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 27, 2024
in आज का राशिफल
0
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर ब्रह्म योग, ऐन्द्र योग और मघा नक्षत्र का शुभ संयोग से वृषभ, कन्या और तुला राशियों का बढ़ेगा सम्मान और होगा भाग्योदय आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है
आज 27 अक्टूबर दिन रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और इस दिन ब्रह्म योग, ऐन्द्र योग और मघा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा वृषभ, कन्या और तुला राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के रुके हुए काम को पूरा करने में परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा और अच्छा धन लाभ प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सूर्यदेव का आशीर्वाद भी मिलेगा, जिससे इन राशियों को मान-सम्मान और आरोग्य की प्राप्ति होगी। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 से 12:33 तक और राहुकाल दोपहर 04:23 से 05:47 बजे तक रहेगा आज चंद्रमा सूर्यदेव की राशि सिंह पर संचार कर रहा हैं आज मिथुन राशि के बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। कर्क, सिंह और तुला राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने की संभावना है। कन्या और मकर राशि के लोगों का रुका काम पूरा होने के योग हैं। कुंभ राशि वालों की इनकम में सुधार होने के योग हैं। वृष राशि वालों के बिजनेस में रुकावट आ सकती है। धनु राशि के लोग कारोबार के फैसले जल्दबाजी में न लें। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा
डॉ चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..

*मेष* – पॉजिटिव- कई तरह की जिम्मेदारियां रहेंगी, परंतु अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें बखूबी अंजाम भी दे देंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से आप खुद को भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। संतान से जुड़े मामलों में कोई खुशखबरी मिल सकती है।

नेगेटिव- आप किसी तरह का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो स्थगित करें। क्योंकि वसूली करना मुश्किल होगा। भावुकता और आलस जैसी आदतों की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। आज किसी भी तरह की आवा-जाही करना धन और समय का नुकसान है।

व्यवसाय- बिजनेस में बहुत जिम्मेदारियां रहेंगी। उन्हें पूरा करने में परेशानियां होंगी। पैसों के मामलों में किसी के साथ समझौता करना आपके लिए नुकसानदेह रह सकता है। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त रहने वाला है।

लव- सायंकाल का समय मित्रों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें।

स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति सावधानी बरतें। अपच और एसिडिटी की समस्या रहेगी। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवाई का सेवन ना करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

*वृषभ राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय…………….*

*सूर्यदेव को जल दें और 11 बार सूर्य चालीसा का पाठ करें। साथ ही पूरे दिन नमक रहित भोजन करें*

पॉजिटिव- कुछ समय खुद के लिए तथा परिवार के लिए व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा और घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। व्यक्तिगत तथा व्यवसायिक संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। उधार दिए हुए पैसे की आज वापसी संभव है।

नेगेटिव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों को अपने अनुसार ढालने की बजाय खुद को बदलना ज्यादा जरूरी है। कभी-कभी आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। कुछ समय अध्यात्म तथा ईश्वर आराधना में भी व्यतीत करें।

व्यवसाय- बिजनेस के कामों में रुकावट आ सकती है। अपने काम करने के तरीको में बदलाव करने की जरूरत है। कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी की सलाह जरूर लें। शेयर-बाजार में ज्यादा निवेश न करें। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।

लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में कुछ समय से चल रही गलतफहमी का निवारण होगा और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव अवश्य करें। और मेडिटेशन तथा योगा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*मिथुन* – पॉजिटिव- आज अपने आसपास स्वस्थ माहौल महसूस करेंगे। किसी की मदद करके खुशी ही मिलेगी। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है। घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही रहेगी तथा रिश्तों को मधुर बनाने में आपकी विशेष भूमिका भी रहेगी।

नेगेटिव- अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। उन पर कटौती भी संभव नहीं होगी। पड़ोसियों के साथ तालमेल थोड़ा कमजोर रहेगा। अपने स्वभाव में कुछ नरमी और सहजता रखना अति आवश्यक है। दूसरों को सलाह देने के बजाय अपने व्यवहार का अवलोकन करें।

व्यवसाय- बिजनेस में अच्छा ऑर्डर लेने या डील करने में कामयाब रहेंगे। संचार माध्यमों के प्रयोग से भी कुछ खास जानकारियां मिल सकती हैं। आसपास के व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत की भी जरूरत है।

लव- जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर में अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या बनाएं।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*कर्क* – पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ पैसा हासिल होने की भरपूर संभावना है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको अपने कार्यों को समय अनुसार पूरा करने में मदद करेगी। घर परिवार की जरूरतों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात बहुत ही उत्तम रहेगी।

नेगेटिव- किसी से भी कोई ऐसा वादा ना करें, कि जिसे निभाने में दिक्कत आए। किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। परिस्थितियों को संभालकर रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

व्यवसाय- किसी नए काम से संबंधित योजनाएं बनाई हैं, तो उन्हें कार्य रूप देने का उचित समय है। इस समय आपको अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में और अधिक आर्डर मिलेंगे। नौकरी में आपके सहयोगी जलन की भावना से आपका कार्य बिगाड़ सकते हैं।

लव- आपसी तालमेल उचित बनाकर रखने से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु डायबिटीज और ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच करवाते रहें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में दिक्कत रहेगी, लेकिन किसी अनुभवी की मदद से आपको समाधान मिल जाएगा। आज कई तरह की सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। इसलिए प्रयासरत रहे।

नेगेटिव- व्यर्थ के मेलजोल में अपना समय बर्बाद ना करें। घर की किसी वस्तु की खरीदारी पर उम्मीद से ज्यादा खर्चा हो जाएगा। कहीं भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी अवश्य सुनिश्चित कर लें। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

व्यवसाय- कारोबार में व्यक्तिगत कारणों की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। नौकरीपेशा व्यक्ति फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में बहुत ही सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती हैं।

लव- पारिवारिक सदस्य का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया घर में सुख-शांति व अनुशासन बनाकर रखेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है।

स्वास्थ्य- छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन करने से कुछ राहत मिल सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

*कन्या राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय…………….*

*रविवार के दिन तांबे के दो सिक्के लें। इनमें से किसी एक को हाथ में लेकर मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें और दूसरे को अपनी जेब में रख लें। आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी*

पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतम समय सामाजिक गतिविधियों में तथा मेलजोल बढ़ाने में ही व्यतीत हो जाएगा और बेहतरीन संपर्क भी बनेंगे। आज आप कोई बड़ा फैसला भी लेंगे और अपनी योग्यता द्वारा मुश्किल कार्य को भी आसान बना लेंगे। संतान की तरफ से निश्चिंतता बनी रहेगी।

नेगेटिव- अपने अपनी वाणी में सौम्यता रखें, वरना बेवजह किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कोई भी नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर आप अपना अहित कर सकते हैं। युवाओं को गलत संगति से दूर रहना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबार में अगर कोई कार्य अटका हुआ है, तो आज किसी की मदद से हल हो जाएगा। साथ ही रुकी हुई पेमेंट काफी काफी हिस्सा वापस मिल जाएगा। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा और सहयोगियों के साथ भी उचित तालमेल रहेगा।

लव- घर के वरिष्ठ लोगों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। और इसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा।

स्वास्थ्य- आपका व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा। रिस्क प्रवृत्ति जैसे कार्यों से खुद को दूर रखें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*तुला राशि वालों के लिए रविवार के दिन का उपाय……………..*

*शत्रुओं और बाधाओं से मुक्ति के लिए रविवार सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य दें और शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक जला दें*

पॉजिटिव- आज कुछ ना कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और मेहनत से काफी हद तक परिस्थितियों अनुकूल भी हो जाएंगी। युवा वर्ग अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाने और उस उपयोग करें। साथ ही इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं।

नेगेटिव- आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम ही रहेगी। अचानक ही कुछ ऐसा खर्चा आ सकता है, कि कटौती करना भी संभव नहीं होगा। अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। विरोधियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। कोई उत्तम डील भी फाइनल होगी, साथ ही रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने कार्यभार को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अधिकारियों से संबंध मधुर बनाकर रखें।

लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कुछ कमी रह सकती हैं। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। अपने व्यवहार में परिपक्वता लाएं। प्रेम संबंधों में अपना समय और पैसा व्यर्थ ना करें।

स्वास्थ्य- काम के बीच-बीच में उचित आराम भी लेना जरूरी है। नसों में खिंचाव और दर्द आपको परेशान करेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

*वृश्चिक -* पॉजिटिव- कोई फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रह सकती है, लेकिन घर के वरिष्ठ व्यक्ति की उचित सलाह से आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। मित्रों और संबंधियों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। किसी प्रोजेक्ट आदि की वजह से यात्रा भी संभव है।

नेगेटिव- कुछ व्यक्तिगत समस्याएं रहेंगी, परंतु इस समय धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को संभाले। यह समय बहुत ही शांति और धैर्य से व्यतीत करने का है। इस समय मेहनत के अनुरूप ज्यादा परिणाम भी हासिल नहीं होंगे।

व्यवसाय- बिजनेस संबंधी विवादित मामलों का समाधान मिलेगा। कर्मचारियों से संबंधित समस्या भी दूर होगी तथा वे लोग काम के प्रति पूर्ण रूप से अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे। कंप्यूटर तथा मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे।

लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति रह सकती है। युवाओं की दोस्ती और अधिक मधुर होगी।

स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती हैं। पॉल्यूशन तथा पसीने से अपना बचाव करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

*धनु-* पॉजिटिव- किसी काम में सफलता ना मिले तो चिंतित होने की वजह पुनः प्रयास करने का संकल्प आपको सफल बनाएगा। समझदारी से किया गया धन का विनिमय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस समय किया गया कोई भी खास निर्णय भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

नेगेटिव- सार्वजनिक स्थान पर थोड़ा संयमित रहने की जरूरत है, वरना मजाक का पात्र बन सकते हैं। अपनी पर्सनल बातें किसी के साथ भी शेयर ना करें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी कार्य सावधानी से करें या आज स्थगित रखें। कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।

व्यवसाय- कारोबार के फैसले जल्दबाजी में न लें। कार्य की प्रगति को लेकर बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। सचेत रहना भी जरूरी है क्योंकि नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग जलन की भावना से आपका अहित कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।

लव- वैवाहिक संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा संबंधों में मधुरता आएगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से पैरों में सूजन व दर्द की समस्या रहेगी। बेहतर होगा कि समय-समय पर आराम भी लेते रहे।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

*मकर* – पॉजिटिव- कुछ विपरीत परिस्थितियां बनेगी, लेकिन आप अपनी व्यवहार कुशलता और सूझबूझ से किसी उलझे हुए कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी नजदीकी मित्र की समस्या का समाधान करने में भी आपका योगदान रहेगा। शाम को कोई मनोरंजक प्रोग्राम बन सकता है।

नेगेटिव- बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है वरना उधारी करनी पड़ सकती है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफल होने के लिए अभी बहुत अधिक प्रयासों की जरूरत है। दूसरों की नकारात्मक बातों पर समय व्यतीत करने की बजाय अपने कार्यों में ही मस्त रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कोई रुका हुआ कार्य आज दोबारा शुरू हो सकता है। इनकम की स्थिति बेहतर होगी, लेकिन पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। हिसाब-किताब के मामले में पारदर्शिता रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने कार्य करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।

लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। अचानक ही किसी प्रयोजन में मित्रों से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी।

स्वास्थ्य- मांसपेशियों के दर्द बढ़ सकते हैं और थकान आलस भी हावी रहेंगे। स्वस्थ और चुस्त रहने के लिए योगा और व्यायाम नियम से करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

*कुंभ* – पॉजिटिव- आज अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय आ गया है। सुकून पाने के लिए कुछ समय कलात्मक और मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इसे ऊर्जा बनी रहेगी।

नेगेटिव- किसी व्यक्ति के गलत व्यवहार से मन कुछ अशांत रहेगा। कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। भाइयों के साथ चल रहे विवाद किसी वरिष्ठ सदस्य की सहायता से हल हो सकते हैं।

व्यवसाय- आपकी बेहतर कार्यप्रणाली से मार्केट में लोग आपकी योग्यता और प्रतिभा से प्रभावित होंगे। उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी। सिर्फ आपको ध्यान रखना है कि आज ज्यादा निवेश ना करें। आय की स्थिति में सुधार आएगा। पार्टनरशिप के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है।

लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ कार्यभार के वजह से थकान हावी होगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

*मीन* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आप जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित उचित परिणाम मिल सकता है। सोसाइटी अथवा सामाजिक क्रियाकलापों में आपका भी योगदान रहेगा। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

नेगेटिव- गुस्से और आवेश जैसे स्वभाव पर काबू रखें तथा किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें। किसी भी असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। अति आत्मविश्वास रखना भी नुकसान देगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में गति आने से आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। साथ ही कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। हिम्मत ना हारे और अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली संबंधी कुछ सुधार लाएं।

लव- विपरीत लिंगी व्यक्तियों से ज्यादा मेलजोल ना रखें, आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती हैं। घर-परिवार के लिए उचित समय जरूर निकालें।

स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी की स्थिति रहेगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन और आराम के लिए भी निकालें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 26-10-2024

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 28-10-2024

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 28-10-2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025
वरिष्ठ पत्रकार – राजनीतिक विश्लेषक कृष्णमोहन झा को मीडिया रत्न अवार्ड

वरिष्ठ पत्रकार – राजनीतिक विश्लेषक कृष्णमोहन झा को मीडिया रत्न अवार्ड

January 25, 2025

Recent News

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025
वरिष्ठ पत्रकार – राजनीतिक विश्लेषक कृष्णमोहन झा को मीडिया रत्न अवार्ड

वरिष्ठ पत्रकार – राजनीतिक विश्लेषक कृष्णमोहन झा को मीडिया रत्न अवार्ड

January 25, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
preload imagepreload image