Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 01-11-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
November 1, 2024
in आज का राशिफल
0
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आज स्नानदान,श्राद्धादि की अमावस्या पर प्रीति योग,आयुष्मान योग और स्वाति नक्षत्र का शुभ संयोग से मेष, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों को लक्ष्मी कृपा से होगा अच्छा लाभ,आइए जानते हैं आज का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है
आज 1 नवंबर दिन शुक्रवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी आज प्रीति योग सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा और स्वाती नक्षत्र रात 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा और आज के दिन बहुत से लोग दिवाली का पर्व भी मनाएंगे। जिन लोगों ने 31 नवंबर को दिवाली का पर्व नहीं मनाया है, वो 1 नवंबर को घर में लक्ष्मी पूजन करेंगे। दीपावली के दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग और स्वाति नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ मेष, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों को मिलेगा। इन राशि वाले धार्मिक और सामाजिक आयोजनों पर धन खर्च करेंगे और कारोबार में पुरानी योजनाएं फलीभूत होंगी, जिससे अच्छा लाभ होगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और विष्णु प्रिया माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा रहेगी, जिससे मेष, तुला, वृश्चिक,मकर और मीन राशियों की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। आज राहु काल सुबह 10:41 से दोपहर 12:04 तक और अभिजीत सुबह 11:42‌ से दोपहर 12:26 तक रहेगा एवं चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि तुला पर संचार कर रहा हैं जिससे आज वृषभ राशि के लोगों को बिजनेस में नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। कर्क राशि के नौकरीपेशा व्यक्तियों की तरक्की के योग हैं। सिंह राशि के लोगों को मेहनत का फायदा मिलेगा। तुला राशि वालों को तरक्की और फायदा मिलने के योग हैं। वृश्चिक राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा
डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….

*मेष राशि वालों के लिए उपाय………………..*

*शुक्रवार के दिन काली हल्दी पर सिंदूर लगाकर गुग्गुल का घुप दें। एक चांदी का सिक्का समेत इसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें या घर के मेन गेट पर टांग दें*

पॉजिटिव- किसी समस्या को सुलझाने में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। सामाजिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। संतान संबंधी चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलने से कोई बड़ी चिंता दूर होगी।
नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स संभालकर रखें। अगर किसी प्रकार के ऋण लेने की योजना बन रही है, तो उसे स्थगित रखने में ही भलाई है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें, क्योंकि आपके कुछ अपने ही लोग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। कोई डील हाथ से निकल सकती है। व्यवस्था बनाने में बहुत मेहनत की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को कोई टारगेट हासिल करने में अधिकारियों से मदद मिलेगी।
लव- बाहरी लोगों का अपने घर परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें, इससे व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। किसी भी तरह का इन्फेक्शन अथवा एलर्जी होने पर तुरंत इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

*वृषभ* – पॉजिटिव- मुश्किल समय में किसी अनुभवी का मार्गदर्शन मिलना वरदान साबित होगा। कोई भी कार्य करने से पहले उससे संबंधित पूरी रूपरेखा बना ले, इससे आप नुकसान होने से बचेंगे। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी।
नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार की वजह से आप अपने कार्यों को व्यवस्थित नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा, कि अपने काम की अधिकता को घर के अन्य सदस्यों के साथ बांटले। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें।
व्यवसाय- बिजनेस में नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। आने वाले दिनों में आपको इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। टैक्स से संबंधित काम उलझ सकता है, इसलिए सावधान रहें।
लव- दांपत्य संबंधों में आपसी नजदीकियां बढ़ेगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहे, इनका खुलासा होने से आपकी मान-हानि की आशंका है।
स्वास्थ्य- नजला, जुखाम जैसी परेशानियां रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

*मिथुन* – पॉजिटिव- पारिवारिक अथवा व्यवसाय संबंधी किसी भी तरह का मामला आपसी सूझबूझ और सकारात्मक वार्तालाप से सुलझ सकता है। कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी तथा संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। आज कोई रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति में भी काफी हद तक सुधार आएगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत अथवा परिवार संबंधी कोई भी दिक्कत आने पर घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। खर्च करते समय अपने बजट ध्यान भी रखना जरूरी है। विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें। किसी से वादा किया है, तो जरूर निभाए, वरना आपके मान-सम्मान पर बात आएगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, हालांकि घर के वरिष्ठ जनों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में व्यवस्था को लेकर किसी सहयोगी से मनमुटाव रहेंगा। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें।
लव- कुछ समय घर की देखरेख के लिए भी जरूर निकालें। इससे घर का वातावरण खुशनुमा तथा प्रेम भरा बना रहेगा। प्रणय संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव करने के लिए स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें। आयुर्वेद का अधिक से अधिक अनुसरण करना उचित है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क* – पॉजिटिव- समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं। इससे आपकी योजनाएं साकार होगी। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी उचित सामंजस्य बना रहेगा।
नेगेटिव- अनजान लोगों के संपर्क में आने से परहेज करें। अभी आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार की वजह से आप परेशानी में भी आ सकते हैं। इसलिए जरूरत से ज्यादा संपर्क में ना रहे।
व्यवसाय- फोन अथवा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से व्यवसायिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। इसलिए अपने कार्य के प्रति फोकस रहे।
लव- घर में किसी खास वास्तु की शॉपिंग होने से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार जनों से विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का उत्तम समय है।
स्वास्थ्य- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- सुख-सुविधाओं में खर्च करके आपको खुशी ही मिलेगी। अपनी बात को दूसरों के समक्ष रखने में भी कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की गतिविधियों से मन संतुष्ट रहेगा। प्रॉपर्टी अथवा शेयर्स वगैरह में निवेश करने का अनुकूल समय है। आपका विश्वास और दृढ़ निश्चय होना आपको सफलता देगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें, कि जल्दबाजी में कुछ फैसले गलत भी हो सकते हैं। इसलिए कोई भी योजना बहुत सोच समझकर ही बनाए, तो उचित है। अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और सलाह को उचित सम्मान दें। उधारी जैसे लेनदेन से बचें।
व्यवसाय- नवीन व्यापार के लिए चल रही योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। साहित्य तथा कला से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलेगी। मेहनत तथा परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। अगर व्यवसाय संबंधी लोन लेने की इच्छा है, तो आपकी यह इच्छा पूरी भी हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कुछ कहा सुनी हो सकती हैं। हालांकि जल्दी ही समस्या का हल भी निकल आएगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं। मौसम के बदलाव संबंधी परेशानियों से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

*कन्या* – पॉजिटिव- किसी भी सिलसिले में लंबी यात्रा का प्रोग्राम बना रहे हैं, तो उसके सुखद परिणाम मिलेंगे। युवाओं को भी भविष्य से संबंधित किसी चिंता से राहत मिलेगी। पिछले कुछ समय से रिश्तेदारों के बीच चल रहे गिले-शिकवे आपकी मध्यस्थता और सूझबूझ से दूर हो जाएंगे।
नेगेटिव- कोई सरकारी कार्य चल रहा है, तो पेपर्स में किसी कमी की वजह से रुकावट आ सकती है। इंटरनेट अथवा मित्रों के साथ ज्यादा समय व्यर्थ ना करें। घर के वरिष्ठ लोगों के साथ कुछ नोकझोंक होने की स्थिति बन रही है, इसलिए उनका मान-सम्मान बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी क्षमता पर भरोसा रखते हुए आगे बढ़े, आपका बेहतर प्रदर्शन रहेगा। कर्मचारियों तथा सहयोगियों का सपोर्ट बना रहेगा। सरकारी सेवारत लोग ऑफिस में लापरवाही की वजह से किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं, किसी भी तरह की नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें।
लव- परिवार में आपसी सामंजस्य के अभाव में वातावरण कुछ अस्त-व्यस्त रहेगा। कुछ समय भाई-बहनों के साथ भी व्यतीत करें, इससे रिश्तों में और अधिक मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से इंफेक्शन जैसी दिक्कत हो सकती है तथा वाहन चलाने में बहुत अधिक सावधानी बरतें। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला राशि वालों के लिए उपाय…………..*

*धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए 9 वर्ष से कम आयु की पांच कन्याओं को 21 शुक्रवार तक मिश्री युक्त खीर खिलाना शुभ रहेगा*

पॉजिटिव- कोई भी समस्या आने पर आत्म आकलन और परिश्रम पर भरोसा रखना काम आएगा। आपकी योग्यता व क्षमता द्वारा आप को बेहतरीन तथा सम्मानजनक परिणाम हासिल होंगे। अगर घर अथवा व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की योजना है, तो आज उससे संबंधित कार्यवाही शुरू हो सकती हैं।
नेगेटिव- आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बनने पर शांति से सुलझाएं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में युवा वर्ग वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों का सामना करें। आज की मेहनत भविष्य में आपको बेहतर परिणाम देने वाली है।
व्यवसाय- प्रभावशाली व अनुभवी व्यक्तियों के साथ संबंध आपको व्यवसाय संबंधी कोई खास उपलब्धि हासिल करवाएगा। यह संबंध आपके लिए तरक्की में भी फायदेमंद साबित होंगे। कपड़ों से संबंधित व्यवसाय के लिए दिन कुछ मायूसी भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर अत्यधिक कार्यभार रहेगा।
लव- परिवार जनों के आपसी सामंजस्य और सहयोग से घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में गंभीरता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अतिरिक्त कार्यभार की वजह से थकान और तनाव की स्थिति रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

*वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय………………*

*शुक्रवार का व्रत करें और सुबह शाम विधिवत रूप से माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें। साथ ही सफेद रंग के वस्त्रों का दान भी करें* –

पॉजिटिव- आपके प्रयासों से रुके हुए कामों में गति आएगी, लेकिन भावुकता की बजाए चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके अनुकूल करेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देना आपकी कार्य क्षमता को बढ़ाएगा।
नेगेटिव- युवाओं को व्यर्थ की मौज-मस्ती पर अंकुश लगाना जरूरी है। किसी के साथ भी वाद-विवाद अथवा कहासुनी जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके मान-सम्मान पर भी पड़ सकता है। सट्टे बाजी जैसा जोखिम न उठाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। अपने व्यापार में गति देने के लिए अनुभवी लोगों से बातचीत करें। हो सकता है कि आपको कुछ नई जानकारियां मिले। ऑफिस में अत्यधिक कार्य होने की वजह से घर में भी करना पड़ सकता है।
लव- किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा तथा आपसी मेल-मिलाप से मन प्रसन्न रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता की वजह से नसों में खिंचाव तथा दर्द की समस्या रह सकती है। तनाव जनक परिस्थितियों से दूर रहे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

*धनु* – पॉजिटिव- अपनी गलतियों को स्वीकार करना और उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना आपको तरक्की देगा। अपनी दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से निपटाने से आप अपने कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से भी निजात मिलेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की गासिप और विवादों से दूर रहे। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इससे तनाव मिलने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। युवा वर्ग ज्यादा बेहतर पाने के चक्कर में वर्तमान उपलब्धि को हाथ से ना जाने दे। इस समय जैसा मिल रहा है, उसी में संतोष रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी फील्ड से जुड़े संपर्कों द्वारा फायदा होगा। अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को बेहतर करने की जरूरत है। इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। ऑफिस में टीम वर्क में काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
लव- व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय निकालना जरूरी है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का भी ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- बादी तथा तली-भुनी चीजों से परहेज करना गैस, सिरदर्द जैसी दिक्कत का उचित समाधान है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

*मकर राशि वालों के लिए उपाय…………*

*आज के दिन मिट्टी के घड़े पर लाल रंग का प्रयोग करें और उसके पर मौली बांध दें। इसके बाद घड़े के मुख पर जटायुक्त नारियल रखकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें*

पॉजिटिव- किसी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत ही उत्तम दायक समय है। हर परिस्थिति में सामना करने की हिम्मत और साहस रहेंगी। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत ही भाग्योदय दायक रहेगी।
नेगेटिव- जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक भी रह सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करते समय किसी अनुभवी से परामर्श अवश्य दें। बच्चे फालतू गतिविधियों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे। इस समय कहीं भी निवेश करना ज्यादा फायदा नहीं देगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। आपकी सूझबूझ व उचित निर्णय आप को काफी हद तक समस्या से मुक्त रखेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव- पति-पत्नी में व्यक्तिगत कारणों की वजह से कुछ मनमुटाव रहेगा। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम और आहार भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

*कुंभ* – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या तथा कार्यप्रणाली रहेगी सिर्फ दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें। कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करने से नई ऊर्जा और स्फूर्ति की अनुभूति होगी। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है।
नेगेटिव- अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास ना रखें, ना ही उनकी बातों में आए। वरना आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें।
व्यवसाय- वर्तमान कार्य जिस तरह चल रहे हैं, उनमें अभी किसी भी तरह का बदलाव लाने की कोशिश ना करें। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी, इसलिए चिंता ना करें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में चल रही परेशानियों में कुछ कमी आएगी।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। युवाओं की मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। अत्यधिक थकान की वजह से माइग्रेन सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

*मीन राशि वालों के लिए उपाय……………*

*नौकरी व कारोबार में उन्नति के लिए शुक्रवार का व्रत करें और खटाई ना खाएं। साथ ही लक्ष्मी माता के मंदिर में जाकर माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। साथ ही घर पर माता लक्ष्मी के सामने 9 बत्तियों पर दीपक जलाएं*

पॉजिटिव- लाभदायक संपर्क बनेंगे। आपकी योग्यता और विचारों को भी विशेष स्थान मिलेगा। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। इस बेहतरीन समय का भरपूर लाभ उठाएं। भविष्य को लेकर भी कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- अकस्मात ही कोई बड़ा खर्चा आएगा। अपने बजट का ध्यान रखें। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ कुछ कलह की स्थिति बन सकती है। दूसरों की ईगो और गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें। तथा शांत चित्त बने रहे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र से अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाए। कर्मचारियों तथा स्टाफ की गतिविधियों पर उचित नजर रखना जरूरी है। इस समय कोई बेहतरीन ऑर्डर मिल सकता है। ऑफिस के कार्यों को लेकर किसी सहयोगी के साथ बहस हो सकती है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर आपसी मनमुटाव रहेगा। ध्यान रखें, कि घर की बातें बाहर ना निकले। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और थकान की वजह से आपकी पाचन प्रणाली प्रभावित हो सकती हैं। सकारात्मक बने रहे तथा मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

Previous Post

आज दीपावली का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 31-10-2024

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 02-11-2024

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 02-11-2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In