छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।
विगत दिनों में छतरपुर जिले में 422 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी है।
थाना सिविल लाइन पुलिस को दोपहर के समय क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम नया चंदपुरा के पास में अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम उद्योग पहाड़िया के पास पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा। तलाशी लेने पर अवैध .32 बोर पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया। आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।
* अभियुक्त राहुल अहिरवार पिता किलकोटी अहिरवार निवासी ग्राम कोडन थाना बमीठा हाल बुंदेला कॉलोनी छतरपुर थाना सिविल लाइन के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र आरक्षक सूरजभान एवं चीता मोबाइल की भूमिका रही।












