पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा जिला स्तरीय अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों एवं मोबाइल चोरों पर शिकंजा कसने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस टीम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत आवेदक के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से एक लाख रुपए की राशि धोखाधड़ी पूर्वक निकाल की गई थी। थाना सिविल लाइन में प्राप्त आवेदन के आधार पर सर्वप्रथम साइबर सेल द्वारा गोल्डन आवर को ध्यान में रख कर त्वरित कार्रवाई कर उक्त राशि को फ्रीज/होल्ड कराया गया था। आज माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पूरी राशि ₹1,00,000/- पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई है।
छतरपुर पुलिस की सभी नागरिकों से अपील है कि—
किसी भी संदिग्ध लिंक/एप्प पर क्लिक न करें।
OTP, UPI पिन या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें।
ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 (Cyber Helpline) या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएँ।
उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक किशोर, आरक्षक मयंक, धर्मराज, विजय, राजीव, अभय, थाना सिविल लाइन से आरक्षक जगमोहित सिंह की भूमिका रही।












