छतरपुर जिले के खजुराहो रेलवे स्टेशन में असामाजिक तत्व रात्रि में 10 बजे से 12 बजे तक करते है जमकर दारू खोरी। होती है पर्यटकों के साथ मारपीट।
लाठी डंडे से मारपीट कर विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो का माहौल खराब करते है असामाजिक तत्व।
अब खजुराहो के रेलवे स्टेशन में खजुराहो के मंदिर घूमने आने वाले पर्यटक भी सुरिक्षत नही है।
असामाजिक तत्वों द्वारा की गई मारपीट के एक मामले का वीडियो भी सामने आया है। नव विवाहित जोड़ा जो खजुराहो घूमकर वापिस ट्रेन का इंतज़ार कर रहा था उसके साथ असामाजिक तत्वों ने लात घूंसे, लाठी डंडे से जमकर मारपीट की।
रेलवे स्टेशन खजुराहो में आये दिन असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा करने की सूचना होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।
खजुराहो की छबि को खराब करने वालो पर शीघ्र सख्त कार्यवाही होनी चाहिए जिससे खजुराहो के मंदिर घूमने आने वाले पर्यटक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।
जनपथ दर्शन चैनल के लिए खजुराहो से अभिषेक नामदेव की रिपोर्ट












