सलमान हत्या कांड में सुप्रीम कोर्ट ने एसपी एवं राजनगर विधायक को जारी किया नोटिस, किया जबाव तलव
छतरपुर । पूर्व विधायक विक्रम सिंह नाती राजा के ड्राइवर सलमान हत्या काण्ड में सुर्पीम कोर्ट ने मृतक की पत्नी राजिया अली की याचिका पर सुनवाई करते हुये पुलिस अधीक्षक और राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया को नोटिस जारी करते हुये एसपी से जबाव तलव किया है कि अभी तक हत्या के मामले में गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किये जाने के बाद अब राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया की गिरफ्तारी पर तलवार लटक रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जबाव तलव किया है कि जब हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई।
क्या है मामला
वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान राजनगर के तत्कालीन कांग्रेस विधायक कुं विक्रम सिंह के ड्राइवर सलमान खान की 17 नवम्बर 2023 को सुबह तीन बजे गाडी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। विक्रम सिंह नाती राजा की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा के अरविंद पटैरिया सहित डेढ दर्जन लोगों पर धारा-302, 307 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई थी इसी घटना के दो दिन बाद नीरज चतुर्वेदी की शिकायत पर पुलिस ने विक्रम सिंह और उनके साथियों पर भाजपा नेता अरविंद पटैरिया पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज किया था। लेकिन अभी तक दोनों ही मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। लेकिन अब मृतक सलमान खान की पत्नी राजिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रूख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने सीएस, सीबीआई डायरेक्टर और डीजीपी से रिपोर्ट तलव की है। इस मामले में अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होना है।












