आगामी नवरात्रि पर्व, गरबा महोत्सव, पंडाल व्यवस्था एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुचारु एवं शांतिपूर्ण आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में शांति समिति बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, विद्युत विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, समिति सदस्य एवं सभी संप्रदायों के गणमान्य नागरिक में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की सुनिश्चितता हेतु पुलिस व्यवस्था की गई है।
संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।
क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को जाना गया। चल समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था एवं मार्ग परिवर्तनों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि सभी पर्व एवं कार्यक्रम आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएँ।
साथ ही यह भी कहा गया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ संदेश/अफवाह फैलाने या प्रतिक्रिया देने से बचें तथा ऐसी कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएँ। छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर : 7049101021 साझा किया गया।
पुलिस थाना मोबाइल, अतिरिक्त मोबाइल पार्टी, चीता मोबाइल, निर्भया मोबाइल, सीसीटीवी कंट्रोल मोबाइल क्षेत्र में भ्रमणशील है। भय मुक्त वातावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में पैदल पेट्रोलियम भी की जा रही है












