आज चंद्रमा से शनि और गुरु चतुर्थ भाव में स्थित होना । गुरु और चंद्रमा आपस में सप्तम भाव में होकर बेहद ही शुभ केंद्र योग जबरदस्त लाभदायक है। ऐसे में गजकेसरी योग और मूल नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग के साथ सौभाग्य योग का भी शुभ संयोग में माता कालरात्रि की मेहरबानी से मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह,धनु और मीन राशियों के जातकों के लिए लकी रहेगा। दिन बहुत ही शुभ रहेगा। इन राशियों को योजनाओं में लाभ, मान सम्मान और आर्थिक सुख मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
आज 29 सितंबर सोमवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो कि शाम 04:31 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लगेगी सूर्य देव कन्या राशि में वहीं चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:47 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक और राहुकाल सुबह 07:43 से 09:12 सुबह तक रहेगा।आज नवरात्रि का सातवां दिन है. इस दिन देवी मां के स्वरूप माता कालरात्रि की आराधना की जाती है.मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। विधि-पूर्वक देवी की पूजा करने से भक्तों से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं और अकाल मृत्यु का भय भी दूर होता है। मान्यता है कि मां के इस स्वरूप से सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। यही कारण है कि तंत्र-मंत्र करने वाले मां कालरात्रि की विशेष रूप से पूजा करते हैं। देवी को शुभंकरी, महायोगीश्वरी और महायोगिनी के नाम से भी जाना जाता है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय समय पर बदलने वाली ग्रहों की स्थिति विशेष फलदायी होती है आज सोमवार के दिन चंद्रमा से शनि चतुर्थ भाव में और शनि से गुरु चतुर्थ भाव में स्थित रहेंगे। जबकि गुरु और चंद्रमा आपस में सप्तम भाव में होकर बेहद ही शुभ केंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं। यह योग जबरदस्त लाभदायक साबित होता है। यह योग व्यक्ति को परिश्रम का दोगुना फल प्रदान करता है। इससे व्यक्ति को कार्यक्षेत्र और व्यापार में सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। कुछ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति इस दौरान मजबूत होगी। वहीं, कुछ के धन-धान्य में वृद्धि होगी। ऐसे में आज गजकेसरी योग बनेगा। जबकि मूल नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग के साथ सौभाग्य योग का भी शुभ संयोग बना है। जिससे आज का दिन माता कालरात्रि और सौभाग्य योग से मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह,धनु और मीन राशियों के जातकों के लिए लकी रहेगा। दिन बहुत ही शुभ रहेगा। इन राशियों को योजनाओं में लाभ, मान सम्मान और आर्थिक सुख मिलेगा। बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।
डॉ.चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..
*मेष* – पॉजिटिव: आपकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली से आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता तथा वर्चस्व और अधिक बढ़ेंगे। साथ ही आप अपनी फिटनेस पर भी समय दे पाएंगे।
नेगेटिव: विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की स्थिति बन रही है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। किसी प्रकार के स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है।
करियर: व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इससे आप सही नतीजे पर पहुँच पाएंगे। सरकारी सेवारत लोगों पर आज अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
लव: विवाहित संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग और सामंजस्य रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपसी मतभेदों का असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
हेल्थ: धूप और प्रदूषण से अपना बचाव रखें। त्वचा संबंधी कोई एलर्जी परेशान कर सकती है।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7*
*वृषभ* – पॉजिटिव: अपने किसी खास कार्य को पूरा करने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी विशेष प्रतिभा को उभारने में भी समय दें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव: किसी भी विवाद की स्थिति से दूरी बनाकर रखें, वरना आप खुद मुसीबत में पड़ जाएंगे। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा आएगा, कि जिस पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। कोई भी खास कार्य करते समय नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
करियर: व्यवसाय में इस समय अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और अपने काम के प्रमोशन में लगाएँ। नए एग्रीमेंट मिलेंगे। आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास द्वारा कई रुके हुए कार्यों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे।
लव: परिवार के लोगों के बीच सुखद और बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादाओं का ध्यान जरूर रखें।
हेल्थ: मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय अकेले अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर बिताएँ।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6*
*मिथुन* – पॉजिटिव: कोई उधार दिया हुआ या फँसा हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा कोई विशेष उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन का जरूर अनुसरण करें।
नेगेटिव: प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य करते समय सावधानी बरतें तथा पेपर आदि व्यवस्थित रखें। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें लागू करना भी जरूरी है। संतान की भी किसी समस्या को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।
करियर: व्यवसाय में कुछ दिक्कतें रहेंगी, परंतु आपकी सूझबूझ और समझदारी से जल्दी समाधान भी मिलेगा। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी अपने मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा।
लव: पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से घर की व्यवस्था तनावपूर्ण हो सकती है। बेहतर होगा कि समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाएँ।
हेल्थ: ब्लड प्रेशर संबंधित नियमित जाँच करवाते रहें। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्यकता है।
*भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 5*
*कर्क* – पॉजिटिव: इस समय अपनी योग्यता और क्षमता पर अधिक विश्वास रखना जरूरी है। दूसरों की सलाह आपको उलझन में डाल सकती हैं। अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का समय है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें।
नेगेटिव: व्यावहारिक बनें, क्योंकि बहुत अधिक सोच-विचार करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती है। युवा वर्ग को किसी वजह से करियर संबंधी योजनाओं को अभी टालना पड़ सकता है। निराशा और तनाव को हावी न होने दें।
करियर: कर्मचारियों तथा स्टाफ का पूरा सहयोग रहेगा तथा कार्य में भी प्रगति होगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएँ। इस समय भविष्य की योजनाओं पर पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है।
लव: पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में खुशनुमा वातावरण भी रहेगा।
हेल्थ: बदलते मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें तथा उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7*
*सिंह* – पॉजिटिव: अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे और आपकी प्रतिभा उभर कर लोगों के सामने भी आएगी। घर में कुछ परिवर्तन या सुधार संबंधी कार्यों की योजना बन रही है, तो समय अनुकूल है, परंतु वास्तु सम्मत नियमों का जरूर पालन करें।
नेगेटिव: दूसरों की निजी बातों पर ज्यादा ध्यान न देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र रहें। समय उपलब्धियों वाला है, इसका भरपूर सहयोग करना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से उचित सफलता मिलेगी।
करियर: प्रॉपर्टी के खरीद-बिक्री से संबंधित व्यवसाय में मुनाफेदार स्थिति बन रही है। कोई बेहतरीन डील होने की संभावना है। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी, हालांकि इनके परिणाम मिलने में कुछ विलंब रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
लव: घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
हेल्थ: त्वचा संबंधी एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। प्रदूषण और धूप से अपना बचाव रखें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9*
*कन्या* – पॉजिटिव: घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे तथा व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता आएगी। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
नेगेटिव: किसी पर भी विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें, वरना भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। बेकार के खर्चों की भी अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा।
करियर: व्यवसायिक गतिविधियाँ सामान्य ही रहेंगी। यह समय अपने मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में बिताएँ। निकट भविष्य में इससे आप फायदा उठा पाएंगे। ऑफिस से संबंधित कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी।
लव: पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। एक दूसरे के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से मनमुटाव हो सकते हैं। अपने स्वभाव में स्थिरता बनाकर रखें।
हेल्थ: मौसम की वजह से खाँसी-जुकाम जैसी एलर्जी होने की आशंका है। बिना वजह लोगों से मेलजोल न रखें। अपनी सुरक्षा रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8*
*तुला* – पॉजिटिव: इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी और सफलता भी मिलेगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। रिश्तों की मजबूती बढ़ाने में आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव: संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरी न होने की वजह से मन दुखी रह सकता है। धैर्य और विवेक से काम लें, जल्दी ही परिस्थितियां सुलझ जाएंगी। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है, इसलिए आलस और सुस्ती हावी न होने दें।
करियर: किसी काम की शुरुआत होगी, परंतु अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। इस समय किसी पर भरोसा करना भी उचित नहीं है, आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। बाजार में आपकी व्यापारिक छवि अच्छी बनी रहेगी।
लव: घर-परिवार में सुखद और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे।
हेल्थ: बहुत ज्यादा कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6*
*वृश्चिक* – पॉजिटिव: दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। करीबी संबंधियों का हाल जानने के लिए फोन द्वारा उनके संपर्क में रहेंगे तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान सबको सुकून देगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
नेगेटिव: बच्चों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। डाँट-फटकार से उनके मनोबल में कमी आएगी। किसी भी प्रकार की यात्रा के प्रोग्राम को स्थगित करें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि किसी के साथ कहासुनी हो सकती है।
करियर: व्यवसाय में कुछ उलझन बनी रहेगी, जिस वजह से अपेक्षित लाभ भी नहीं मिलेगा। विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी और विचार-विमर्श करने की जरूरत है। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है।
लव: कुछ समय परिवार के साथ बिताना सबको खुशी देगा। शादी के बाहर के संबंधों से दूरी बनाकर रखें, वरना इसका दुष्परिणाम आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।
हेल्थ: सुस्ती और थकान हावी होंगे। मेडिटेशन और ध्यान करना आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखेगा।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9*
*धनु* – पॉजिटिव: समय मान व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे। किसी उधार दिए हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बना रहेगा।
नेगेटिव: संबंधों के बीच अहंकार और शिकायत जैसी स्थिति न बनने दें। एक दूसरे की बातों पर ध्यान न देकर अपने परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएँ। किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत और परिश्रम की जरूरत है।
करियर: व्यवसायिक कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें, क्योंकि आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी होगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को आज काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव: पति-पत्नी में भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता और अधिक गहरा होगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है।
हेल्थ: वर्तमान वातावरण की वजह से मन में नकारात्मकता रहेगी। मेडिटेशन और योगा पर कुछ समय जरूर लगाएं तथा सकारात्मक रहें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2*
*मकर* – पॉजिटिव: आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचिपूर्ण कार्यों पर अधिकतर समय बिताएँगे। इससे आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा तथा दिनचर्या में भी परिवर्तन आएगा। आप किसी भी परिस्थिति में संतुलन बनाकर रखेंगे।
नेगेटिव: अपनी वस्तुओं की अच्छी तरह संभाल करें, चोरी होने या गुम होने का खतरा है। इस समय किसी भी विवादित मामले को ज्यादा बढ़ावा न दें। कोर्ट केस संबंधी मामले उलझ सकते हैं, इसलिए स्थगित रखना उचित रहेगा।
करियर: व्यवसायिक मामलों में लचीला रुख रखें। ठेकेदारी संबंधी व्यवसाय में नुकसानदायक स्थिति बन रही है। ऑफिस के कामकाज में जरा सी चूक या लापरवाही होने से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव: पति-पत्नी आपस में तालमेल से घर की व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे, जिससे घर का वातावरण उचित और खुशनुमा बना रहेगा।
हेल्थ: खाँसी, जुकाम, वायरल आदि जैसी परेशानी रहेगी। यह समय अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने का है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 5*
*कुंभ* – पॉजिटिव: आप अपनी सकारात्मक तथा संतुलित सोच द्वारा घर तथा व्यवसाय संबंधी किसी भी परेशानी का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। रचनात्मक तथा धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के भी मार्ग खोलेगा।
नेगेटिव: आलस और तनाव जैसी स्थिति से दूर रहें, वरना बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा। भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य करते समय पेपर आदि अच्छी तरह चेक कर लें। इस समय विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने करियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर: आर्थिक मामलों में मनन और चिंतन करने की जरूरत है। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में भी कुछ परिवर्तन करने की जरूरत है। कोई विभागीय जाँच चल रही है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में ही आने की संभावना है।
लव: पति-पत्नी आपसी तालमेल द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक गहराई आएगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु तनाव और नकारात्मक बातों से दूर रहें, क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4*
*मीन* – पॉजिटिव: आप अपनी सूझबूझ द्वारा किसी उलझन का समाधान पाने में सक्षम रहेंगे। परिवार के साथ खरीदारी आदि में भी खुशनुमा समय बीतेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले उसके बारे में छानबीन जरूर कर लें, इससे आपको उत्तम नतीजे हासिल होंगे।
नेगेटिव: प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीदारी की योजना है, तो उस पर उचित विचार-विमर्श करना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। स्त्रियां अपने सम्मान को लेकर विशेष रूप से जागरूक रहें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
करियर: व्यापार में कोई बड़ी डील या एग्रीमेंट होने की संभावना है। इस समय किसी नए कार्य को शुरू करने की भी योजना बन सकती है। आपका आत्मविश्वास तथा मनोबल आपको कोई विशेष निर्णय लेने में सहायता करेगा।
लव: वैवाहिक संबंधों में कड़वाहट न आने दें। समझदारी से काम लें तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान भी करें।
हेल्थ: काम के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है। सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम इसका उचित इलाज है।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 1*












