Tuesday, February 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 30, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज माता महागौरी और बुधादित्य योग के प्रभाव से वृषभ, तुला,कर्क और मकर राशियों के जातक कई मामलों में लकी रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे और धन में वृद्धि के शुभ संयोग है। व्यापार में यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

आज 30 सितंबर मंगलवा को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो कि शाम 06:06 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लगेगी।आज सूर्य देव कन्या राशि में वहीं चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:47 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक और राहुकाल दोपहर 03:09 से 04:39 दोपहर तक रहेगा। आज दिन का स्वामी ग्रह हैं मंगल जबकि तिथि आश्विन मास की अष्टमी होने से आज दुर्गाष्टमी रहेगी आज की देवी रहेंगी माता महागौरी। इस पर आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात गुरु की राशि धनु में होगा और यहां चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि होगी। साथ ही आज के दिन गुरु और सूर्य के बीच भी केंद्र योग बनेगा। और इस पर आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के संयोग में शोभन नामक योग उपस्थित होगा। ऐसे मे आज का दिन माता महागौरी और बुधादित्य योग के प्रभाव से वृषभ, तुला,कर्क और मकर राशियों के जातक कई मामलों में लकी रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे और धन में वृद्धि के शुभ संयोग है। व्यापार में यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को कोई ऑफर मिल सकता है और कामकाज के सिलसिले में नए संपर्कों से लाभ होगा। जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा..…

*मेष* – पॉजिटिव: आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे तथा अपनी जीवन शैली को भी उन्नत करने के लिए प्रयास करेंगे।
नेगेटिव: अपने व्यक्तित्व और दिनचर्या में समय अनुसार बदलाव लाएं। आपके बनते कार्यों में रुकावटें आने का कारण आपका स्वयं का उतावलापन और गुस्सा ही है। आज मामा पक्ष से कुछ वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है।
करियर: व्यवसाय में कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी और इस समय बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। कोई भी एग्रीमेंट हासिल करने से पहले उसके कार्य के बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। ऑफिस के कार्यों को घर में करने से दिक्कतें आएंगी।
लव: दांपत्य संबंधों में मधुरता और नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
हेल्थ: ब्लड प्रेशर तथा शुगर के रोगी दिनचर्या और कार्यशैली को बहुत ही सुव्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पूरी तरह पालन करें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 8*

*वृषभ* – पॉजिटिव: अपने आसपास की स्थिति को सकारात्मक नजरिए से समझना आपको और अधिक प्रभावशाली बनाएगा। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चल रही चिंता भी दूर होगी। वित्त संबंधी कोई अटका हुआ काम आज हल होने की संभावना है।
नेगेटिव: घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, पर जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। बाहरी व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेलजोल न रखें। यह समय अपनी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान निकालने में बिताएं।
करियर: व्यावसायिक कार्य मन के अनुकूल तरीके से संपन्न होते जाएंगे। इस समय निवेश तथा बैंक के काम जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। युवा वर्ग मनपसंद नौकरी मिलने से प्रसन्न रहेंगे।
लव: घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ: मौसमी परेशानियों से बचाव रखने के लिए अपनी दिनचर्या व खानपान को संयमित रखें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*

*मिथुन* – पॉजिटिव: कुछ दुविधा और परेशानी रहेगी, पर साथ ही साथ हल भी मिलते रहेंगे और खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत कार्य व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी बना रहेगा।
नेगेटिव: समय अनुसार अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। स्वभाव में सहजता रखें। कभी-कभी आपके अहम की वजह से काम बनते-बनते बिगड़ भी सकते हैं। किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव की स्थिति बनेगी।
करियर: व्यावसायिक दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में उचित कार्य चलता रहेगा। सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी।
लव: वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। परिवार के लोगों का भी उचित सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा।
हेल्थ: किसी चिंता की वजह से नींद न आने जैसी समस्या रहेगी, जिसकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2*

*कर्क* – पॉजिटिव: कुछ समय अपने मन मुताबिक रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर बिताएं, जिससे आपको बहुत शांति और तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने तथा सामाजिक सक्रियता बढ़ाने से आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी।
नेगेटिव: कोर्ट-कचहरी से संबंधित कोई मामला है, तो आज उससे संबंधित कोई भी कार्यवाही न करें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास न करके सारे निर्णय स्वयं ही लें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी आ सकती है।
करियर: कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों तथा स्टाफ का पूरा सहयोग रहेगा तथा काम में भी प्रगति होगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं। इस समय किसी नए काम पर पैसा लगाना लाभदायक रहेगा।
लव: पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में खुशनुमा वातावरण भी रहेगा।
हेल्थ: कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें तथा उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव: दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ज्यादा ध्यान न देकर अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रहें। समय उपलब्धियों वाला है, इसका पूरा सहयोग करना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से उचित सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: ध्यान रहे कि पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय किसी भी अनचाही यात्रा से परहेज करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों को आँख से ओझल न होने दें। नकारात्मक और बेकार की गतिविधियों से दूर रहें।
करियर: व्यावसायिक परेशानियां दूर होंगी, कार्यों में गति आएगी। कर्मचारी तथा स्टाफ पूरे मन से कार्य को गति देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी और व्यावसायिक जानकारियों का आदान-प्रदान भी रहेगा।
लव: परिवार में सुखद और प्रेम पूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी न उत्पन्न होने दें।
हेल्थ: गैस और कब्ज की दिक्कत परेशान करेगी। तरल पदार्थों तथा फलों का सेवन उचित मात्रा में करें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 5*

*कन्या* – पॉजिटिव: आर्थिक योजनाओं को सफल करने का उचित समय है। समय रहते बिगड़े हुए संबंधों को सुधार लें। यह संबंध आपके लिए फायदेमंद होने वाले हैं। फोन या ईमेल द्वारा आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो बहुत ही लाभदायक साबित होगी।
नेगेटिव: किसी पड़ोसी या मित्र के साथ बेकार के वाद-विवाद में उलझने की जगह अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। यह समय बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से बिताने का है। बेकार के झमेलों में न पड़ें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह का भी जरूर पालन करें।
करियर: पिछले कुछ समय से व्यवसाय संबंधी चल रही बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति धीमी रहने की वजह से आत्मविश्वास डगमगा सकता है, तनाव न लें। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी और आपको अपनी मेहनत के शुभ परिणाम मिलेंगे।
लव: घर का माहौल शांतिपूर्ण व खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामलों में सावधान रहें, आपकी कोई गुप्त बात जाहिर हो सकती है।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, चिंता न करें, पर वर्तमान वातावरण से अपना बचाव भी रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 7*

तुला – पॉजिटिव: घर के रखरखाव या बदलाव संबंधी योजनाओं को पूरा करने के लिए अनुकूल समय है। सभी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लेकर घर के सदस्यों के साथ भी बाँटें। इससे आप स्वयं के लिए भी समय बिता पाएंगे और सुकून भी मिलेगा।
नेगेटिव: संतान संबंधी किसी बात को लेकर घर के वातावरण में कुछ उदासी रहेगी, पर समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। किसी मित्र की सलाह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है, इसलिए अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखना उचित है।
करियर: व्यवसाय में किसी भी तरह की साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। इस समय भाग्य पूरी तरह से आपको सहयोग कर रहा है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है, साथ ही तरक्की भी संभव है।
लव: पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। कुछ समय मनोरंजन, डिनर आदि के लिए बिताना आपसी संबंधों को और मधुर बनाएगा।
हेल्थ: वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोई चोट या दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो उसकी वसूली करने के लिए अनुकूल समय है। इस समय लोगों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने दिल की आवाज को सुनें, आपको जरूर ही उचित राह मिलेगी तथा निर्णय लेने में भी आसानी होगी।
नेगेटिव: किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है, साथ ही अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखना जरूरी है। कभी-कभी स्वभाव में तनाव और चिड़चिड़ापन आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकता है।
करियर: कोई भी व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले पुनर्विचार करना जरूरी है। विद्यार्थियों की विभागीय परीक्षा संबंधी गतिविधियां रुक सकती हैं, उन्हें इस समय धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। नौकरी में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।
लव: पति-पत्नी आपसी तालमेल द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम प्रसंग भी खुशनुमा बने रहेंगे।
हेल्थ: स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा, पर थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगी।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4*

*धनु* – पॉजिटिव: अपने बच्चों को हर उत्तम वस्तु उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करेंगे तथा बच्चों को शिष्टता और संस्कार देने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। भविष्य के लिए नई-नई योजनाएं बनेंगी। आध्यात्म के प्रति भी आपका रुझान रहेगा।
नेगेटिव: किसी की गलत सलाह पर ध्यान देने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। किसी नजदीकी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से आपको आघात या धक्का भी लग सकता है। गाड़ी या मकान संबंधी कागजात सँभालकर रखें।
करियर: व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने में आलस और लापरवाही बिल्कुल न करें। आमदनी कुछ कम रहेगी, पर किसी संपर्क सूत्र द्वारा उचित ऑर्डर भी मिल सकता है। सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी।
लव: जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंध में कुछ मनमुटाव हो सकता है, अपने स्वभाव में कोमलता बनाकर रखें।
हेल्थ: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योग पर अधिक ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2*

*मकर* – पॉजिटिव: पिछले कुछ अनुभवों से सीखकर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। घरेलू तथा व्यावहारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। संपत्ति संबंधी कार्य भी आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी।
नेगेटिव: रिश्तेदार या घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अप्रिय घटना घटने से मन में कुछ उदासी रहेगी। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें। इस समय आवाजाही की बजाय घर पर ही रहना उचित है।
करियर: किसी मजबूत व्यावसायिक पार्टी द्वारा आपको बेहतरीन ऑफर मिलने वाले हैं। व्यवसाय में इंटरनेट और फोन के माध्यम से पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत बनाएं। अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी जरूर लें।
लव: जीवनसाथी का पूरा सहयोग तथा भावनात्मक सहारा मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ: आपका अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना आपको स्वस्थ तथा ऊर्जावान बनाकर रखेगा।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9*

*कुंभ* – पॉजिटिव: किसी भी परिस्थिति में हिम्मत और साहस बनाकर रखना जरूरी है, आप निश्चित ही समाधान पा लेंगे। परिवार के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। महिलाओं के लिए आज का दिन खास तौर पर शुभ रहेगा।
नेगेटिव: जोखिम पूर्ण कार्यों में बिल्कुल भी रुचि न लें। युवाओं की लापरवाही उनके लिए नुकसानदायक रहेगी। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जिन पर कटौती करना बहुत ही मुश्किल होगा।
करियर: इस समय अपने संपर्क सूत्रों तथा मार्केटिंग को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। बेहतरीन ऑर्डर भी मिलेंगे। सरकारी नौकरी में किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में दिलचस्पी न लें, कोई जाँच आदि होने की आशंका है।
लव: पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
हेल्थ: एसिडिटी और अनियमित खानपान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8*

*मीन* – पॉजिटिव: अपने कार्यों को पूरी गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। आज आपकी कोई उन्नति का रास्ता खुलने वाला है। आप सकारात्मक तथा अनुभवी लोगों के विचारों से प्रेरणा लेकर अपनी जीवनशैली को और अधिक बेहतर बना सकेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगा रहेगा।
नेगेटिव: घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर भी जरूर ध्यान दें, निश्चित ही आपके लिए बेहतरीन रहेगी। रिश्तों में मर्यादा का भी ध्यान रखना जरूरी है। दूसरों पर ज्यादा कठोरता न रखकर अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं।
करियर: व्यावसायिक मामलों में किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है, इसलिए अपने निर्णय पर ही अडिग रहें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन परिस्थितियां बन रही हैं। ऑफिस में छोटी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव: घर-परिवार में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं तथा विचारों का सम्मान करेंगे। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
हेल्थ: स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानी जैसे खाँसी, जुकाम हावी हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। आयुर्वेद पर विश्वास करें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 29/09/2025

Next Post

देश को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए अब जनता को जागरूक होना होगा, अन्यथा देर हो जाएगी

Next Post
देश को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए अब जनता को जागरूक होना होगा, अन्यथा देर हो जाएगी

देश को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए अब जनता को जागरूक होना होगा, अन्यथा देर हो जाएगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In