Sunday, March 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 01/10/2025

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 1, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज महानवमी के दिन आप उपाय करके जीवन की समस्याओं का समाधान पा सकता है। अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो दक्षिण-पूर्व कोने में मां का अभिषेक से शत्रुओं का नाश होगा और बीमारी से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा, पीले रंग की कौड़ी और शंख चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज उत्तराषाढा नक्षत्र में रवियोग का संयोग से मेष, मिथुन, धनु, कुंभ और मकर राशियों के जातक बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

आज 1 अक्टूबर बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो कि शाम 07:01 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लगेगी सूर्य देव कन्या राशि में वहीं चंद्रमा 02:27 अपराह्न तक धनु राशि में रहेगा। इसके बाद मकर राशि में गोचर होगा। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।राहुकाल 12:10 अपराह्न से 01:40 अपराह्न तक रहेगा। आज की देवी रहेगी माता सिद्धिदात्री जबकि आज के दिन बुधवार होने से दिन के स्वामी देवता भगवान गणेशजी रहेंगे। ऐसे में चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि होने से धन योग का शुभ संयोग बनेगा। साथ ही आज के दिन उत्तराषाढा नक्षत्र के संयोग में रवियोग का संयोग बनेगा। आज महानवमी के दिन कई उपाय करके जीवन की समस्याओं का समाधान पाया जा सकता है। अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो दक्षिण-पूर्व कोने में मां का अभिषेक से शत्रुओं का नाश होगा और बीमारी से मुक्ति मिलेगी। सभी मंत्रों से दुर्गा सप्तशती का पाठ करना पूर्णतः आवश्यक है। आर्थिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए मां दुर्गा की मूर्ति को गंगा जल से स्नान की विधि और दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा, पीले रंग की कौड़ी और शंख चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अखंड सौभाग्य के लिए मां दुर्गा को सुहाग का सामान चढ़ाएं और अचानक धन लाभ के लिए 9 दीपक पूजन श्रीयंत्र की पूजा करें। इन उपायों को करने से माँ दुर्गा की कृपा से जीवन के उद्देश्य दूर होंगे। आज चंद्रमा धनु उपरांत मकर राशि में संचार करेंगे। ऐसे में चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि होने से धन योग का शुभ संयोग बनेगा। साथ ही आज के दिन उत्तराषाढा नक्षत्र के संयोग में रवियोग का संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष, मिथुन, धनु, कुंभ और मकर राशियों के जातक बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। समाज में इनका मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र का वातावरण सुखद रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा और रचनात्मक कार्यों से भी खूब मुनाफा कमाएंगे। नए प्रोजोक्ट सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और जीवन में दोगुनी तरक्की हासिल होगी। धन लाभ के शुभ योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएगी। आज वृषभ राशि के लोग विवादों से बचें। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।
डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….

*मेष* – पॉजिटिव: आज समय मिले-जुले परिणाम बनाए रखेगा। किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। समाज और रिश्तेदारों में आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व और सरल स्वभाव के कारण मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आपको अपनी स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।

नेगेटिव: जमीन-जायदाद से संबंधित कागजी कार्यवाही को बहुत ध्यान से करें। किसी तरह का धोखा होने की आशंका है, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।

करियर: व्यापार में कुछ चुनौतियां और परेशानियां बनी रहेंगी। आप अपनी सूझबूझ और उचित निर्णय से काफी हद तक समस्याओं को सुलझा लेंगे। कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें, कोई उचित समाधान मिल सकता है।

लव: पारिवारिक लोगों के साथ समय बिताना सुकून भरा और तनाव मुक्त रखेगा। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: किसी चिंता के कारण नींद न आने जैसी शिकायत रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।

*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3*

*वृषभ* – पॉजिटिव: परिवार के लोगों के साथ मधुर समय बीतेगा। दैनिक कार्यों से हटकर कुछ समय आत्म-मनन और आत्म-निरीक्षण में बिताएं। इससे आपको कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। यह आत्मनिरीक्षण आपके लिए नए रास्ते खोलेगा।

नेगेटिव: किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य में रुचि लेना आपकी मान-हानि का कारण बन सकता है। विद्यार्थी और युवा वर्ग को गलत प्रवृत्ति के दोस्तों और गतिविधियों से दूर रहना चाहिए, अन्यथा उनकी पढ़ाई और करियर बाधित हो सकते हैं।

करियर: कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। सहयोगियों और कर्मचारियों के बीच मतभेद हो सकते हैं, जिसका असर व्यावसायिक व्यवस्था पर पड़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज ध्यानपूर्वक संभालकर रखें।

लव: घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। युवा वर्ग को प्रेम प्रसंग में समय व्यर्थ करने के बजाय अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए।

स्वास्थ्य: गला खराब रह सकता है, जिसकी वजह से बुखार भी महसूस होगा। लापरवाही बिल्कुल न बरतें और उचित इलाज अवश्य लें।

*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*

*मिथुन* – पॉजिटिव: यदि घर में सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो उसे वास्तु के अनुरूप कराएं। इससे आपको निश्चित ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास और जोश आपकी कई समस्याओं का हल निकालने में सहायक रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में उचित ध्यान बना रहेगा।

नेगेटिव: दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें और अपने ही काम से मतलब रखें। किसी सार्वजनिक स्थल पर वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है, इसलिए संयम रखें। कुछ समय आत्म-मनन और चिंतन में भी अवश्य लगाएं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

करियर: व्यवसाय संबंधी कुछ उपलब्धियां हासिल होंगी। इस समय आर्थिक स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। ऑफिस में वाद-विवाद की स्थिति में पड़ना तनाव दे सकता है।

लव: घर में उचित सामंजस्य और व्यवस्था बनाकर रखने में आपका सहयोग जरूरी है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। लापरवाही न बरतें और सुरक्षा संबंधी नियमों का पूरी तरह पालन करें।

*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4*

*कर्क* – पॉजिटिव: किसी समारोह या सम्मेलन में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। आप अपने आस-पास के वातावरण में कुछ बदलाव महसूस करेंगे और इस बदलाव का आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों को अपने कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी।

नेगेटिव: स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है, जिसकी वजह से मन में मायूसी भी रहेगी। इसलिए बाहरी लोगों के व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने के बाद ही उनसे संबंध बनाएं।

करियर: कार्य क्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखना जरूरी है, क्योंकि व्यवसाय में आज काम की अधिकता रहेगी। दूसरों की सलाह पर भी विचार करके सभी निर्णय लें। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें, किसी वजह से अधिकारियों से डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है।

लव: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी और मुलाकात करने का भी अवसर मिल सकता है।

स्वास्थ्य: गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचने के लिए असंतुलित खानपान से परहेज रखें। कुछ समय व्यायाम में भी जरूर बिताएं।

*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर आप अपना बजट संतुलित बनाकर रखने में सफल रहेंगे। अपनी योग्यता पर विश्वास रखकर आगे बढ़ते रहें। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो रहा है।

नेगेटिव: किसी भी तरह के लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके नतीजे पर पड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपका दायित्व रहेगा।

करियर: व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास और परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई लाभदायक व्यावसायिक यात्रा भी पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में उचित व्यवहार बनाकर रखना जरूरी है।

लव: पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। इसका असर घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1*

*कन्या* – पॉजिटिव: बच्चे की किलकारी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। यदि घर की किसी कीमती वस्तु की खरीदारी के लिए कर्ज लेने की इच्छा है, तो आपका यह विचार उचित रहेगा।

नेगेटिव: कभी-कभी आपका किसी बात पर अड़ जाना संबंध खराब कर सकता है। समय अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन लाना जरूरी है। किसी संबंधी की आर्थिक समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा, जिसकी वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक जाएंगे।

करियर: प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। कोई भी डील करने से पहले कागज़ात अच्छी तरह जाँच लें। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट पर टीमवर्क में काम करने से उचित नतीजे मिलेंगे।

लव: अपने व्यक्तिगत तनाव को पारिवारिक व्यवस्था पर हावी न होने दें। कुछ समय जीवन साथी और बच्चों के साथ भी अवश्य बिताएं।

स्वास्थ्य: पेट दर्द और सिर दर्द जैसी दिक्कत रह सकती है। वर्तमान मौसम से खुद को बचाएं तथा खान-पान भी व्यवस्थित रखें।

*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2*

*तुला* – पॉजिटिव: आज अनुकूल समय है। अधिकतर कार्य थोड़े प्रयास से ही व्यवस्थित हो जाएंगे। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का भी आयोजन बन सकता है। अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में बहुत अनुकूल मिलेंगे। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी।

नेगेटिव: व्यक्तिगत परेशानियों की वजह से आपके कार्यों में कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। साथ ही किसी अशुभ समाचार के मिलने से मन कुछ उदास भी रहेगा।

करियर: अपने व्यवसाय से संबंधित प्रतिद्वंद्वियों से अपनी कोई भी योजना साझा न करें, वरना आपके काम का फायदा कोई और उठा लेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति भी अपने फाइल और दस्तावेजों को बहुत संभालकर रखें, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

लव: परिवार में उचित तालमेल और व्यवस्था आपको भावनात्मक और मानसिक रूप से खुशी प्रदान करेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ खिलवाड़ न करें।

स्वास्थ्य: गिरने या वाहन द्वारा चोट लगने जैसी आशंका बन रही है। ज्यादा मेहनत और भागदौड़ की वजह से रक्तचाप संबंधी समस्या बढ़ सकती है।

*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 8*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह और सहयोग आपकी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा हासिल करवाएगा, जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। यह समय आपके लिए सकारात्मक बदलाव लाने वाला है।

नेगेटिव: आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो सकती है या आप कहीं रखकर भूल सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। युवाओं और विद्यार्थियों को अनुशासित और मर्यादित दिनचर्या बनाकर रखना अति आवश्यक है। लापरवाही की वजह से ये लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

करियर: कामकाज को लेकर दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय संबंधी कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कार्यों को गंभीरता से निपटाने की भी कोशिश करें। नौकरी में बॉस या अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

लव: पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। घर के सभी सदस्य प्रसन्न और खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य: मौसमी बदलाव की वजह से अपच और भूख न लगने जैसी समस्या रहेगी। इस समय हल्का और सुपाच्य भोजन लेना ही जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4*

*धनु* – पॉजिटिव: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके कार्य भी व्यवस्थित बने रहेंगे। उच्च शिक्षा के लिए पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा के नतीजे हासिल होंगे, जो सकारात्मक रह सकते हैं।

नेगेटिव: किसी की गलत सलाह पर अमल करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लें। नए संपर्क स्थापित करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। अपनी निजी बातें किसी से भी साझा न करें।

करियर: कारोबारी कार्य नियत समय पर पूरे होते जाएंगे, साथ ही आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। इस समय किसी भी तरह का व्यावसायिक जोखिम लेने से परहेज करें। सरकारी नौकरी में उच्चाधिकारियों की तरफ से कुछ दबाव बना रहेगा।

लव: घर का माहौल खुशनुमा रहने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य: लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपना उचित ध्यान रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6*

*मकर* – पॉजिटिव: घर में धार्मिक या आध्यात्मिक संबंधी कुछ कार्यक्रम करने का प्लान बनेगा, जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आपका सिद्धांतवादी दृष्टिकोण समाज में आपको सम्मानित रखेगा। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम हासिल करेंगे।

नेगेटिव: दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने विश्वसनीय मित्र के साथ जरूर विचार-विमर्श करें, इससे निश्चित ही आपको कोई समाधान मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर पैनी नजर रखनी जरूरी है।

करियर: इस समय आय के साथ-साथ खर्च की स्थिति भी बनी रहेगी। व्यवसाय या नौकरी में किसी प्रकार के परिवर्तन या तबादले की स्थितियां बन रही हैं। शेयर और जोखिम वाले कामों से बचें, क्योंकि आपके साथ धोखा या विश्वासघात हो सकता है।

लव: पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। युवाओं की दोस्ती में और अधिक गहराई आएगी।

स्वास्थ्य: शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए अपने आराम के लिए भी समय निकालें तथा व्यायाम करना भी जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 9*

*कुंभ* – पॉजिटिव: चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग आपकी उन्नति में सहायक सिद्ध होगा और परिश्रम के अनुसार आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे। यदि प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज डील फाइनल हो सकती है।

नेगेटिव: कभी-कभी कुछ परिस्थितियों में बाधाएं भी बनेंगी। अपने मन को संयमित करके रखना अति आवश्यक है। जीत हासिल होने पर अहंकार और घमंड आपके ऊपर हावी हो सकते हैं, सावधान रहें। अनावश्यक यात्रा को टालना ही उचित रहेगा।

करियर: अपना पूरा ध्यान अपने कार्यस्थल पर ही केंद्रित रखें। बाहरी गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। आज मार्केटिंग संबंधी सभी कार्यों को स्थगित रखना ही उचित रहेगा, क्योंकि किसी भी प्रकार का फायदा नहीं लग रहा है। कागजी कार्य समय अनुसार पूरे हो जाएंगे।

लव: घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में भी पड़ सकते हैं।

स्वास्थ्य: किसी तनाव की वजह से मन परेशान रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक क्षमता में कमी महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान दें।

*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3*

*मीन* – पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आप अपनी मेहनत द्वारा परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे। विरोधी परास्त होंगे। यदि कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है।

नेगेटिव: अपने नजदीकी संबंधियों के साथ मधुरता बनाए रखने में आपके विशेष प्रयास जरूरी हैं। संतान की गतिविधियों और दोस्तों पर कड़ी नजर रखना आवश्यक है। उन्हें उचित मार्गदर्शन करना आपका दायित्व है। किसी भी तरह की यात्रा को टालना ही उचित रहेगा।

करियर: कार्य क्षेत्र में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से कुछ बदलाव लाने के लिए जो आपने योजनाएं बनाई हैं, उन पर पूरी तरह से अपना ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि जल्द ही इसके फायदेमंद परिणाम सामने आएंगे। ऑफिशियल मामलों में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात खुशी देगी तथा मित्रता में और अधिक गहराई आएगी।

स्वास्थ्य: हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। योगा, व्यायाम और खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। किसी प्रकार की लापरवाही न करें।

*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5*

Previous Post

देश को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए अब जनता को जागरूक होना होगा, अन्यथा देर हो जाएगी

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 02/10/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 02/10/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In