Wednesday, March 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 02/10/2025

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 2, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज विजयादशमी में चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि होने से लक्ष्मी योग, चंद्राधि योग का शुभ संयोग और भगवान विष्णु की कृपा से वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ और वृश्चिक राशियों‌ के जातकों के लिए शुभ लाभदायक होगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा और प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी। सभी रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में ग्रोथ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों की कमाई बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएगी। व्यापार के मामले में निवेशों से लाभ मिलेगा और यात्रा के दौरान भी सुखद परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा


आज 2 अक्टूबर गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो कि शाम 07:10 बजे तक जारी रहेगी। सूर्य देव कन्या राशि में वहीं चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक और राहुकाल दोपहर 01:39 से 03:08 दोपहर तक रहेगा। आज दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी, दशहरा पर्व पर आज के दिन के देवता भगवान विष्णु रहेगे। जबकि आज के दिन तिथि रहेगी आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि। और इसके साथ ही साथ आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में होगा। ऐसे में आज के दिन चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि होने से लक्ष्मी योग बनेगा। और इसके साथ ही बुध का गोचर तुला राशि में होने से बुध मंगल योग बनेगा और इसके साथ ही साथ दिन श्रवण नक्षत्र के संयोग में रवियोग और सुकर्मा योग बनने जा रहा है। साथ ही विजयादशमी पर चंद्राधि योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन भगवान विष्णु की कृपा और चंद्राधि योग के संयोग से वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ और वृश्चिक राशियों‌ के जातकों के लिए शुभ लाभदायक होगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा और प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी। सभी रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में ग्रोथ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों की कमाई बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएगी। व्यापार के मामले में निवेशों से लाभ मिलेगा और यात्रा के दौरान भी सुखद परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और रुका हुआ धन वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव: आत्मविश्वास बनाएं, इससे आप अपनी सभी गतिविधियों को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। विद्यार्थी और युवा अपना मनोबल ऊँचा रखें। किसी प्रतियोगिता संबंधी क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत रखें ताकि मुश्किलों का सामना कर सकें।
नेगेटिव: किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए उनसे दूरी बनाकर रहें। व्यर्थ की उलझन में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से भी दूरी बनाए रखना उचित है।
करियर: काम को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी वाले लोगों को मनपसंद अथॉरिटी मिलेगी। आय और खर्च लगभग बराबर रहेंगे। ग्राहकों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें, इससे नुकसान हो सकता है।
लव: घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा और आपसी समझ बेहतर होगी। हालाँकि, प्रेम संबंधों में थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है, जिसे समझदारी से संभालना होगा।
हेल्थ: ज्यादा काम और तनाव के कारण सर्वाइकल और बदन दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें और उचित आराम भी लें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1*

*वृषभ* – पॉजिटिव: अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सामाजिक गतिविधियों के लिए जरूर निकालें। इससे आपको सुकून मिलेगा और आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा। घर में नए मेहमान के आगमन की शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे उत्सव का माहौल रहेगा।
नेगेटिव: महत्वपूर्ण कागजों के मामले में लापरवाही न करें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। यदि कोई विवादित मामला चल रहा है, तो सावधान रहें, आपकी समस्या बढ़ सकती है।
करियर: व्यापार संबंधी कोई भी खास निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। इससे आपको काम और फंड के मामलों में सफलता मिलेगी और काम का बोझ भी हल्का होगा। नौकरी में कोई बेहतरीन अवसर मिलने वाला है। किसी विशेष उद्देश्य को लेकर यात्रा भी संभव है।
लव: दांपत्य संबंधों में मधुरता और शालीनता रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
हेल्थ: गैस और कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए सुपाच्य (आसानी से पचने वाला) खान-पान लें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना उचित नहीं है।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9*

*मिथुन* – पॉजिटिव: परिस्थितियां आपके पक्ष में सुखद बदलाव ला रही हैं। रिश्तेदारों के साथ खराब संबंधों को सुधारने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी और आप इसमें कामयाब भी होंगे। आनंद लेने के लिए परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है।
नेगेटिव: पैसे के मामले में किसी पर भी आँख बंदकर विश्वास न करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार या घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अप्रिय सूचना मिलने से मन कुछ दुखी रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में सावधानी बरतने की जरूरत है। पैसे संबंधी कुछ नुकसान होने की आशंका है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दें।
लव: घर में किसी नजदीकी संबंधी के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
हेल्थ: ज्यादा काम का बोझ लेने के कारण थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है। एनर्जी देने वाले पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3*

*कर्क* – पॉजिटिव: आय और खर्च में उचित तालमेल बना रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से आत्मिक शांति महसूस होगी। यदि स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो आज उन कार्यों के बनने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव: घर के बड़े सदस्यों का मान-सम्मान बनाए रखें। घर के रखरखाव संबंधी चीजों की खरीदारी करते समय अपने बजट को नजरअंदाज न करें। बच्चों के करियर और विवाह को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। समय के साथ सारे काम बनते जाएंगे।
करियर: व्यवसाय में कर्मचारियों के साथ छोटी सी लापरवाही के कारण आपसी संबंधों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। ऑफ़िस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उनके काम में ज्यादा टोकना या अनुशासन बनाए रखना उनकी कार्य क्षमता को प्रभावित करेगा।
लव: दांपत्य जीवन सुखद और प्रेम पूर्ण रहेगा। युवा वर्ग को चाहिए कि वे प्रेम प्रसंग में पड़कर अपनी पढ़ाई और करियर के साथ समझौता न करें।
हेल्थ: पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रह सकती है। काम के साथ-साथ आराम भी करना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6*

*सिंह* – पॉजिटिव: अपना कोई सपना साकार करने के लिए आपको आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है और यह गुण आप में पूरी तरह से मौजूद हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे और कोई प्रोजेक्ट भी समय पर पूरा हो जाएगा।
नेगेटिव: अनावश्यक खर्चों में कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं संभालकर रखें क्योंकि उनके चोरी होने या खोने की आशंका है। विद्यार्थी और युवा मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे।
करियर: अपनी कार्यप्रणाली में उचित व्यवस्था बनाने से व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। सहयोगियों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। सरकारी नौकरी वालों को कोई विशेष कार्यभार मिलेगा।
लव: पति-पत्नी के बीच भावनात्मक तथा सहयोगात्मक संबंध रहेंगे। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी।
हेल्थ: ज्यादा शारीरिक और मानसिक मेहनत के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अपनी इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मजबूत बनाकर रखें।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3*

*कन्या* – पॉजिटिव: किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है। किसी धार्मिक यात्रा से संबंधित योजना भी बनेगी। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि बहुत अधिक लाभदायक साबित होगी।
नेगेटिव: जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने भी पड़ सकते हैं। इसलिए सोच-विचारकर ही कोई कार्य करें। अपने निजी कार्यों के लिए उचित समय न निकाल पाने के कारण मन में थोड़ी उदासी रह सकती है।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। लेकिन अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त ही रखें, कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी।
लव: पारिवारिक गलतफहमियां आपस में ही सुलझाने से समस्या का समाधान अवश्य ही मिल जाएगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
हेल्थ: डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग अपना विशेष ध्यान रखें तथा नियमित जाँच करवाते रहें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9*

*तुला* – पॉजिटिव: आपके उचित प्रयासों और आत्मविश्वास से मनचाहे कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आपकी संवेदनशीलता घर-परिवार की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगी। युवाओं को अपने किसी खास हुनर को दूसरों के सामने लाने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव: दूसरे कामों के बोझ के कारण आपके व्यक्तिगत कार्यों में रुकावट आ सकती है, इसलिए व्यवस्थित दिनचर्या रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी बिताएं और उनकी समस्याओं को सुलझाने में योगदान दें। पैसे के मामले सावधानी से निपटाएं।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। कमीशन, बीमा, शेयर्स आदि से संबंधित व्यवसाय में फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कोई ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है।
लव: पारिवारिक सदस्यों के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। अपना ध्यान रखें। योगा और मेडिटेशन करना आपको स्वस्थ रखेंगे।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 8*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: समय अनुकूल है। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को क्रम से करते चलें। कोई मुश्किल कार्य आज हल हो सकता है। भूमि अथवा वाहन की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेंगी। आपकी कार्य शैली तथा व्यवहार की प्रशंसा होगी।
नेगेटिव: इस समय कुछ पारिवारिक अथवा जायदाद के मामले उलझ सकते हैं। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। खर्चों पर काबू रखें वरना कर्ज भी लेना पड़ सकता है। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि के कारण आपको कुछ चिंता भी रहेगी।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित किसी कार्य में विशेष अधिकारी से मुलाकात लाभप्रद साबित होगी। सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे होते जाएंगे। विस्तार संबंधी योजनाओं को शुरू करने का उचित समय है। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी, पर आप उनका हल भी निकाल लेंगे।
लव: घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा और सभी सदस्यों का कुछ समय एक साथ बिताना खुशी और सुकून देगा।
हेल्थ: ज्यादा मेहनत का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6*

*धनु* – पॉजिटिव: बच्चों की शिक्षा अथवा करियर को लेकर चल रही कोई समस्या हल हो जाएगी। अगर कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से संपन्न होने की उचित संभावना है, जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव: किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कुछ विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे, पर चिंता न करें, आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। लेकिन कभी-कभी आपका उग्र स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाएगा।
करियर: व्यावसायिक कार्यप्रणाली में गति देने के लिए बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार और मूल्यांकन करें। साथ ही कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। जनसंपर्क का दायरा और अधिक बढ़ाने से आपके कार्य क्षेत्र में प्रगति ही होगी। ऑफ़िशियल गतिविधियां नियत समय पर पूरी कर लें।
लव: किसी बात को लेकर जीवनसाथी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। संबंधों को ठीक करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दें तथा मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी अवश्य बनाएं।
हेल्थ: अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8*

*मकर* – पॉजिटिव: इस समय कई तरह की लाभदायक और खुशी भरी परिस्थितियां बन रही हैं। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी और नजदीकी संबंधी की मदद से उन योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी सफलता मिलेगी। किसी संबंधी के विवाह संबंधी खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव: दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप न करें। पड़ोसियों के साथ कहासुनी होने की आशंका है, जिसके कारण आपकी मान-हानि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न करें।
करियर: दूर-दराज के संपर्कों से आपको कुछ खास ऑर्डर मिलने की संभावना है। व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों ही कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। इसलिए दूसरों की बातों में ध्यान न देकर सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखें। व्यावसायिक निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है।
लव: व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने लाइफ पार्टनर के लिए जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी, साथ ही प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
हेल्थ: एलर्जी की वजह से गले में दर्द व खाँसी, जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें, तुरंत उसका इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6*

*कुंभ* – पॉजिटिव: आज का दिन बहुत ही व्यवस्थित और सुखद व्यतीत होगा। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित कर देता है और इन गुणों के द्वारा आर्थिक तथा व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य से संबंधित योजना बनेगी।
नेगेटिव: महत्वपूर्ण कार्य दिन के पहले भाग में ही पूरा करने का प्रयास करें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती हैं। वाहन खराब होने से आपके दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।
करियर: आज कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे, परंतु वर्तमान समय धैर्य रखने का भी है। अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। सरकारी संस्थाओं से संबंधित कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
लव: जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजक स्थान अथवा डिनर पर जरूर जाएं। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता और निकटता आएगी। लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे।
हेल्थ: आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको ऊर्जावान रखेगा। व्यायाम, योगा आदि को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
*भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 3*

*मीन* – पॉजिटिव: ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव हो रहा है। आज जिस काम में हाथ डालेंगे, वह काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी मेहनत के द्वारा अचानक ही कोई उपलब्धि प्राप्त होगी।
नेगेटिव: दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में अपना हस्तक्षेप न करें और अपने काम से ही मतलब रखें। वरना बेवजह किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस समय किसी भी यात्रा संबंधी योजना बनाते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें।
करियर: कार्य क्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए पूरी मेहनत से प्रयास करने की जरूरत है। हालाँकि व्यक्तिगत कार्यों के कारण आप व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। सरकारी नौकरी वाले व्यक्ति पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों को सावधानी से करें।
लव: आप अपनी व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन पारिवारिक जनों का सहयोग आपके विश्वास और आत्मबल को बनाकर रखेगा।
हेल्थ: महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहें, क्योंकि किसी प्रकार के इन्फेक्शन की आशंका लग रही है।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 01/10/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 03/10/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 03/10/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In