Thursday, November 13, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 03/10/2025

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 3, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज पापांकुशा एकादशी पर चंद्रमा के दूसरे भाव में बुध और द्वादश भाव में शुक्र के होने से उभयचरी योग,सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग के प्रभाव से मेष, वृषभ, धनु, मिथुन, कर्क और सिंह राशियों के लिए अच्छा साबित होने वाला है। आर्थिक लाभ के साथ साथ मान सम्मान और खुशियां मिलेंगी। साथ ही सुख सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा


आज 3 अक्टूबर शुक्रवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है,इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में वहीं चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। इसके बाद कुम्भ राशि में गोचर होगा।आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक और राहु काल सुबह 10:41 बजे से 12:10 दोपहर तक रहेगा।आज भद्रा की काली छाया प्रातः 06:57 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक और पंचक भी प्रातः 09:27 बजे से 04 अक्टूबर को प्रातः 06:16 बजे तक रहेगी।आज पापांकुशा एकादशी पर करें ये उपाय – इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का महत्व है, इसलिए शाम को तुलसी के नीचे घी का दीपक लगाना 11 मंत्र और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सूचीबद्ध किए गए काम पूरे करने के लिए भगवान विष्णु के पीछे घी का दीपक पूर्व दिशा में मुख करके भगवद गीता के 11वें अध्याय का पाठ करना होता है। धन की समस्या को दूर करने के लिए वस्त्र, अन्न-धन, तुलसी के उपाय और कामधेनु की मूर्ति का दान करना और विष्णु जी के केसर के दूध से अभिषेक करना सहायक होता है। बिजनेसमैन के लिए नौ मुखी दीपक की अनोखी ज्योति जलाना और सौंफ निक्की करना भी होता है। जीवन में खुशहाली के लिए दूध की खेड में तुलसी मठ भगवान विष्णु को चढ़ाना मदद करता है। आज चंद्रमा के दूसरे भाव में बुध और द्वादश भाव में शुक्र के होने से उभयचरी योग बन रहा है। इसे योग को ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ योग माना जाता है। और चंद्रमा और शुक्र एक दूसरे से सप्तम भाव में होकर कलायोग बनाएंगे। जबकि आज वसुमान योग और अधियोग भी बनेगा। इस पर शुभ संयोग यह है कि आज के दिन धनिष्ठा नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष, वृषभ, धनु, मिथुन, कर्क और सिंह राशियों के लिए अच्छा साबित होने वाला है। आर्थिक लाभ के साथ साथ मान सम्मान और खुशियां मिलेंगी। साथ ही सुख सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। कुंभ राशि के लोग बिजनेस में रिस्क लेने से बचें। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….

*मेष* – पॉजिटिव: कोई मनचाहा कार्य बन जाने से आप मानसिक रूप से बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। वाहन अथवा भूमि की खरीदारी भी

संभव है। बच्चों को अपने माता-पिता से पूरा सहयोग और संबल मिलेगा। रिश्तों को मजबूत करने में आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव: आप दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। गुस्से और आवेश जैसी स्थिति से भी दूर रहें। किसी प्रकार का वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ा होने के आसार बन रहे हैं। अत्यधिक क्रोध व कटु वाणी पर भी नियंत्रण रखना आवश्यक है।
करियर: आज व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ रुकावटें आने से चिंता रहेगी। आप अपना मनोबल बनाए रखें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना और उस पर काम शुरू करना आपको अपने लक्ष्य की निकट ले जाएगा। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट पूरा कर देंगे।
लव: पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ: बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9*

*वृषभ* – पॉजिटिव: इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलेगी।
नेगेटिव: जिद और किसी बात पर अड़ जाना दोनों तरक्की के रास्ते में रोड़े हैं। समय के अनुसार अपने इस व्यवहार में लचीलापन लाना जरूरी है। कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी जैसा भय महसूस होगा। अनुभवी लोगों का सानिध्य करें तथा अध्यात्म में भी समय दें।
करियर: कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग बना रहेगा। भाग्य की प्रबलता से रुके हुए कार्यों में चल रही रुकावटें भी दूर होंगी। पैसे की उधारी संबंधी लेन-देन करते समय वापसी भी सुनिश्चित जरूर कर लें। ऑफिस में कार्य भार की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
लव: जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से आप कोई खास निर्णय लेने में असहजता महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप अत्यधिक भीड़-भाड़ में जाने और पॉल्यूशन से अपना बचाव अवश्य रखें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6*

*मिथुन* – पॉजिटिव: पारिवारिक सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग आदि में मस्ती भरा दिन व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। साथ ही आय की स्थिति बेहतर होने से तनाव नहीं रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर फोकस रहेंगे।
नेगेटिव: आप अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज अथवा खास वस्तुओं को खुद ही संभालकर रखें। दूसरों पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। इनकम टैक्स अथवा लोन से संबंधित कोई झंझट आ सकता है। आप इन गतिविधियों को तुरंत निपटाने का प्रयास करें।
करियर: कारोबारी मामलों में किए गए प्रयासों के बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। व्यापारिक कामकाज के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी कार्यों में बहुत अधिक लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों में लापरवाही न करें।
लव: परिवार के आपसी सामंजस्य से पारिवारिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम और रोमांस के मामले में आपके लिए नई संभावनाएं बन सकती हैं।
हेल्थ: आपके संयमित खान-पान और दिनचर्या से स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। इससे मानसिक सुकून और मन प्रसन्न रहेगा।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8*

*कर्क* – पॉजिटिव: किसी भी समस्या को पारिवारिक सदस्यों की सहायता से सुलझाना आसान होगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। बीमा, निवेश आदि जैसी आर्थिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा।
नेगेटिव: आप दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन न रखें। अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। आप आपसी सहमति से विवादों तथा गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। युवा वर्ग सजग रहें, वरना सूझबूझ की कमी से अच्छे अवसर गंवा सकते हैं।
करियर: कारोबार संबंधी वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। कर्मचारियों की निष्ठा और मेहनत से व्यवसायिक कार्यों में गति आएगी। इस समय कोई भी यात्रा स्थगित रखना ही उचित है। नौकरी पेशा लोगों पर जिम्मेदारियों की वजह से अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
लव: पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार जनों से विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का उत्तम समय है।
हेल्थ: ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। आप अपनी दिनचर्या और खानपान पूरी तरह व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव: आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है। लाभ के नए मार्ग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त होगी, जिससे मानसिक शांति रहेगी। घर की व्यवस्था को बनाए रखने में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय भी सफल रहेंगे।
नेगेटिव: ग्रह स्थिति में कुछ प्रतिकूलता भी रहेगी। सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के साथ व मेडिटेशन में व्यतीत करना आपको सुकून देगा। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
करियर: व्यवसायिक मामलों में किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। अपना मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना प्रोडक्शन को और अधिक बढाएगा। सरकारी सेवारत लोगों को आज कोई नया कार्यभार संभालना पड़ेगा। जो आपको उन्नति के मार्ग पर ले जाएगा
लव: जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगी। मनोरंजक गतिविधियों में भी मस्ती भरा समय व्यतीत होगा।
हेल्थ: थकान और कमजोरी की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। आप कुछ समय मेडिटेशन में भी व्यतीत करें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9*

*कन्या* – पॉजिटिव: आज कुछ ना कुछ दिक्कतें आएंगी। आप अपनी योग्यता और व्यावहारिक सोच से उनका समाधान भी निकाल लेंगे। उन्नति के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। खासतौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है।
नेगेटिव: आप ध्यान रखें कि आपकी भावनाओं तथा उदारता का गलत फायदा भी उठाया जा सकता है। आर्थिक रूप से भी कुछ उलझनें तथा समस्याएं उभरेंगी। किसी के साथ संपर्क स्थापित करते समय सचेत रहना अति आवश्यक है।
करियर: व्यवसायिक कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने से उचित व्यवस्था रहेगी तथा सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी में लक्ष्य व टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।
लव: अधिक व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे। घर का वातावरण उचित और व्यवस्थित बना रहेगा।
हेल्थ: खान-पान और दिनचर्या संयमित रखने से कब्ज तथा वायु विकार जैसी परेशानियों से राहत मिलेगी।
*भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 4*

*तुला* – पॉजिटिव: इस समय की ग्रह स्थिति आपके मनोबल और आत्मविश्वास को मजबूत कर रही है। किसी भी विपरीत परिस्थिति का समाधान पाने में आप सक्षम रहेंगे। घर में किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। अपने आसपास के वातावरण में आप का प्रभुत्व बना रहेगा।
नेगेटिव: आपको कभी-कभी ऐसा भी महसूस होगा कि मेहनत की अपेक्षा परिणाम अनुकूल नहीं मिल रहे हैं। यह सिर्फ आपका वहम ही है। धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर-परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
करियर: कार्य क्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी। उन पर बेहतरीन तरीके से अमल भी होगा। हालांकि मेहनत और व्यस्तता की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलेगा, जो कि आपकी तरक्की के लिए भी सहायक रहेगा।
लव: दांपत्य जीवन में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। घर में भी सुखद माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेलजोल बढ़ाना मान-सम्मान को हानि पहुंचाएगा।
हेल्थ: ब्लड प्रेशर या चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। आप अपने आवेग व क्रोध पर नियंत्रण रखें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: आप समय की अनुकूलता का उचित सदुपयोग करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई चल रहा वाद-विवाद दूर होगा। फैसला भी आपके पक्ष में होगा। आपसी संबंध भी बेहतर हो जाएंगे। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर मन लगा रहेगा।
नेगेटिव: आप अच्छे अवसरों को समय पर भुनाने का प्रयास करें। वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। थोड़ी सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। अपने अहम और गुस्से को सकारात्मक रूप में उपयोग करें।

करियर: व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर जोर-शोर से कार्य शुरू होगा। कुछ नए उपक्रमों और योजनाओं की भी जरूरत है। अतिरिक्त कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। ऑफिस के कार्य समय अनुसार पूरे हो जाएंगे।
लव: वैवाहिक संबंध सुखद और शांतिपूर्ण रहेंगे। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें। इसका दुष्प्रभाव घर की सुख-शांति भंग कर देगा।
हेल्थ: आप अपना आहार-विहार व्यवस्थित रखें। मौसमी परेशानियां जैसे नजला, जुकाम, बुखार आदि से सावधान रहें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2*

*धनु* – पॉजिटिव: दिनभर व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार के लिए भी उचित समय निकाल लेंगे। भूमि, वाहन आदि की खरीद फरोख्त संबंधी योजना बनेगी। आपकी योग्यता और कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव: किराएदारी संबंधी मामलों में कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही हैं। फाइनेंस संबंधी मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। अपने किसी नजदीकी मित्र द्वारा ही आलोचना होने से अपना मनोबल गिरने न दें। आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।
करियर: व्यवसाय संबंधित कामकाज के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इस समय बेहतरीन ऑर्डर भी प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ किसी बहस में पड़ना नुकसानदायक रहेगा।
लव: किसी बात को लेकर जीवनसाथी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। संबंधों को ठीक करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दें। मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी अवश्य बनाएं।
हेल्थ: आपके संतुलित खान-पान और दिनचर्या रखने से पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7*

*मकर* – पॉजिटिव: ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। सही समय का सही सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है। महिलाएं अपने व्यक्तिगत तथा प्रोफेशनल गतिविधियों को सुचारू रूप से निर्वाह करेंगी। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी जी तोड़ मेहनत कर लेंगी।
नेगेटिव: आप कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। बहुत अधिक मेहनत व थकान की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। आप लोगों पर अपनी मर्जी थोपने का प्रयास न करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी उचित व्यवस्था के उचित परिणाम सामने आएंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों के बीच भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। साझेदारी संबंधी कार्यों में आपसी संबंध उचित बनाए रखने के लिए बहुत ही धैर्य और संयम की जरूरत है।
लव: घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें।
हेल्थ: अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। आप अपने कार्यों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 5*

*कुंभ* – पॉजिटिव: कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो कि भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय अपने ऊपर भी व्यतीत करें। इससे आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा।
नेगेटिव: आप किसी भी तरह के विवादों से खुद को दूर रखें। मुसीबत में पड़ सकते हैं। आलस और तनाव जैसी स्थिति हावी न होने दें। बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा। इस समय अगर कोई खास वस्तु खरीदने की योजना है, तो पहले अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है।
करियर: स्टाफ तथा कर्मचारियों के मध्य कुछ राजनीति जैसा माहौल बनेगा। इसका असर आंतरिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। यह भी निश्चित है कि आप अपने बलबूते पर स्थितियों को संभाल भी लेंगे। नौकरी पेशा लोग भी किसी भी तरह की लापरवाही या आलस न करें।
लव: पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखें। इससे आपकी पारिवारिक शांति दूषित हो सकती है।
हेल्थ: आप मौसम के अनुकूल आहार और दिनचर्या रखें। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप ऊर्जावान और प्रफुल्लित महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3*

*मीन* – पॉजिटिव: दिन सुखद व्यतीत होगा। सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करने तथा समन्वय बनाकर रखने में कामयाब भी रहेंगे। निवेश संबंधी मामलों पर अधिक ध्यान केंद्रित रखें। इस समय धनदायक परिस्थितियां बनी हुई है।
नेगेटिव: कोई भी निर्णय लेते समय अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें। दूसरों की सलाह पर अमल करना नुकसानदायक हो सकता है। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। इन गतिविधियों का आपके मान-सम्मान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
करियर: व्यवसाय संबंधी कोई भी डील अथवा लेनदेन संबंधी कार्य बहुत अधिक सावधानी से करें। किसी के द्वारा विश्वासघात होने जैसी स्थिति बन रही है। कोई आर्डर के रुक जाने से भी नुकसान सहन करना पड़ सकता है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव: वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रह सकता है। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है।
हेल्थ: तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन जरूर करें। आप सकारात्मक बने रहें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 02/10/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04/10/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04/10/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 13/11/2025

November 13, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 11/11/2025

November 11, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 10/11/2025

November 10, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 09/11/2025

November 9, 2025

Recent News

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 13/11/2025

November 13, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 11/11/2025

November 11, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 10/11/2025

November 10, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 09/11/2025

November 9, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In