Thursday, November 13, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04/10/2025

डॉ.चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 4, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज शनि प्रदोष व्रत पर चंद्रमा शुक्र की सप्तम दृष्टि रहेगी और चंद्रमा के दूसरे भाव में शनि होने से सुनफा योग, कला योग और द्विपुष्कर योग के शुभ संयोग, मेष, वृषभ, मिथुन, कुंभ, सिंह, कन्या और मकर के लिए सौभाग्यशाली रहने वाले है। कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी, समाज में विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा और व्यापार में नई योजनाओं से लाभ कमाने के मौके मिलेंगे।आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
———————————————————–
*आज 4 अक्टूबर शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है,आज सूर्य देव कन्या राशि में वहीं चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक और राहु काल सुबह 09:13 से सुबह 10:41 बजे तक रहेगा। पंचक की काली छाया पूरा दिन रहेंगी।आज शनि त्रयोदशी, पद्मनाभ द्वादशी और शनि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का गंगाजल, दूध और दही से अभिषेक करने से शुभ फल प्राप्त होता है। लिंग पर गंगाजल और चावल निर्भयता करने से कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है, जबकि काले तिल निर्भयता करने से भी शुभ फल मिलते हैं। इस दिन काले तिल और सरसों के तेल का दान करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। उड़द की दाल, लोहे की मूर्ति, वस्त्र और अन्न दान करने से भी अच्छे परिणाम मिलते हैं और शिव जी की कृपा के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा प्राप्त होती है। आज के दिन का स्वामी ग्रह शनिदेव रहेंगे। आज के दिन शनि प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। साथ ही आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात कुंभ राशि में हो रहा है। और चंद्रमा पर आज के दिन शुक्र की सप्तम दृष्टि रहेगी जिससे कला योग बनेगा और चंद्रमा से दूसरे भाव में शनि होने से सुनफा योग भी बनेगा। लेकिन इन सबके बीच आज शतभिषा नक्षत्र के संयोग में द्विपुष्कर योग भी बनने जा रहा है। ऐसे में आज का दिन भगवान शिव की कृपा से मेष, वृषभ, मिथुन, कुंभ, सिंह, कन्या और मकर के लिए सौभाग्यशाली रहने वाले है। कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी, समाज में विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा और व्यापार में नई योजनाओं से लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और बड़ा नाम कमाएंगे।बिजनेस में जोखिम उठाने से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधूरे काम पूरे होंगे और परिवार का माहौल भी सुखद बना रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।*

*डॉ.चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

*मेष* – पॉजिटिव: घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। इस समय आपका आत्मविश्वास आपके लिए नई उपलब्धियों का निर्माण कर रहा है। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क और मजबूत करें। यह भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव: अकारण ही किसी छोटी सी बात पर घर में वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप शांति पूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। बच्चों पर ज्यादा अनुशासन लगाना उचित नहीं है। इससे उनकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है।
करियर: व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए बेहतरीन समय है। इसलिए प्रयासरत रहें। कोई महत्वपूर्ण कार्य भी आज निर्विघ्न पूरा हो जाएगा। आपको अपने कार्य की रफ्तार बढ़ाने की भी जरूरत है। नौकरी में मनोनुकूल कार्यभार मिलेगा।
लव: पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह हेतु पारिवारिक सहमति मिलने से और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5*

*वृषभ* – पॉजिटिव: कुछ समय अपने शौक के कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक और शारीरिक सुकून बना रहेगा। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव: किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण पर क्रोध करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। आज किसी भी तरह की आवाजाही को स्थगित करना फायदेमंद रहेगा।
करियर: कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आय की स्थिति बेहतर रहेगी। बेहतरीन ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए ट्रांसफर संबंधी आर्डर मिल सकते हैं, जिसमें तरक्की भी संभव है।
लव: किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर न होने दें। आपसी सामंजस्य बनाए रखने से घर में अच्छी व्यवस्था रहेगी। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें।
हेल्थ: मौसम में आ रहे बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3*

*मिथुन* – पॉजिटिव: आप अपनी मेहनत और योग्यता पर विश्वास रखें तथा अपने कार्यों को अंजाम दें। इससे आप जल्दी ही उसके उचित परिणाम हासिल कर लेंगे। किसी खास विषय पर भी विचार-विमर्श होगा। निकट संबंधियों के साथ भेंट-मुलाकात आपको रोजमर्रा के तनाव भरे वातावरण से राहत देगी।
नेगेटिव: कोई मनोनुकूल कार्य के न बनने से उदासी और चिंता की स्थिति रहेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग जल्दी कामयाबी हासिल करने के चक्कर में अनुचित कार्य न करें। आपकी बदनामी हो सकती है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास न करें।
करियर: व्यवसायिक व्यवस्था बनाए रखने में अपने प्रयासों के साथ-साथ दूसरों की सलाह पर भी ध्यान देना जरूरी है। स्टॉक मार्केट में रुचि लेने वाले लोगों के लिए लाभदायक समय है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यह परिवर्तन आपके लिए सुकून दायक रहेगा।
लव: जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। प्रेम संबंधों के मामले में गलतफहमियां न आने दें।
हेल्थ: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि से संबंधित व्यक्ति अपना अधिक ध्यान रखें। लापरवाही व तनाव की वजह से दिक्कत बढ़ सकती है।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6*

*कर्क* – पॉजिटिव: कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है तो आज फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा। अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
नेगेटिव: नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कोई भी संपर्क न रखें। इनकी वजह से आपके बनते कार्यों में विघ्न आ सकता है। इस समय भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते को बहुत अधिक संभालकर रखने की जरूरत है।
करियर: कार्यस्थल पर गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। वर्किंग महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में छोटी सी गलती की वजह से अलगाव की स्थिति भी बन सकती है।
लव: घर-परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात हो सकती है। यह आश्चर्यजनक रहेगी।
हेल्थ: वर्तमान मौसम की वजह से कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगी। लापरवाही न बरतें, उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1*

*सिंह* – पॉजिटिव: आप खुद में भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। घर के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करना आपके लिए सुकून दायक रहेगा और उचित समाधान भी मिलेगा।
नेगेटिव: दिखावे के चक्कर में कर्ज लेने से बचें। चुकाना मुश्किल होगा। घर में कुछ अव्यवस्था जैसी स्थिति रह सकती है। उन पर ध्यान देना आवश्यक है। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई दुखद समाचार मिल सकता है। आप अपना मनोबल मजबूत रखें।
करियर: व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट संबंधी ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में जल्दी ही कोई अच्छी डील हो सकती है। नौकरी में लक्ष्य अथवा टारगेट को पूरा करने के दबाव के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ेगा।
लव: घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी और नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
हेल्थ: दिमागी काम ज्यादा करने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। योगा, मेडिटेशन करने से सुकून मिलेगा।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5*

*कन्या* – पॉजिटिव: ग्रह गोचर बहुत ही प्रभावशाली बना हुआ है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट में आपको उचित सफलता मिलने की संभावना है। घर के लिए किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी हो सकती है।
नेगेटिव: तनाव या व्यवधान जैसी स्थिति बने, तो कुछ समय एकांत में मनन करने में लगाएं। आपको निश्चित ही समाधान मिलेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंधित कोई अप्रिय घटना घटने से मन उदास रहेगा। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है।
करियर: कार्य क्षेत्र में अभी स्थिति यथावत ही बनी रहेगी। इस समय मेहनत ज्यादा और परिश्रम कम जैसी स्थिति रहेगी। फाइनेंस संबंधी कार्यों में बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई उचित डील हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यों के उचित परिणाम हासिल होंगे।
लव: घर की सुख-शांति बनाए रखने में आपका योगदान बहुत जरूरी है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय खराब न करें।
हेल्थ: ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह संबंधी परेशानियां सकती हैं। इसकी वजह से कमजोरी महसूस होगी। सावधानी रखना अति आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2*

*तुला* – पॉजिटिव: काफी समय बाद किसी प्रिय संबंधी से मिलने का अवसर मिलेगा। आपसी मुलाकात खुशी और उमंग भरी रहेगी। सोसाइटी तथा सामाजिक गतिविधियों के लिए भी समय निकालना आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव: किसी भी नकारात्मक गतिविधि में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने जैसी आशंका बन रही है। आप अपनी चीजों की संभाल खुद करें।
करियर: व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में आंतरिक व्यवस्था तथा कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। आप इसमें सफल भी रहेंगे। आपकी योग्यता व काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। जनसंपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे।
लव: दांपत्य और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे। इससे परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी तथा बेहतर वातावरण रहेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य संबंधी नियमों का उल्लंघन करने से आप ही मुसीबत में पड़ेंगे। इसलिए सावधान रहें और अपना नियमित चेकअप करते रहें।
*भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 7*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: सकारात्मक ग्रह गोचर बना हुआ है। लाभदायक योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित भी होंगी। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत बनाएं। निकट संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात होने से खुशनुमा माहौल बनेगा।
नेगेटिव: कभी-कभी व्यक्तिगत रूप से खुद को अकेलापन महसूस करेंगे। खुद को व्यस्त रखना इसका उचित इलाज है। किसी गलतफहमी की वजह से भाई-बहनों के संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपके प्रयास जरूरी हैं।
करियर: यह समय बहुत ही सावधानी से कार्य करने का है। अपनी व्यवसायिक योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर न करें। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति की वजह से काम बिगड़ सकते हैं। अपने परिवार जनों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियों में सुधार आएगा।
लव: पारिवारिक वातावरण सुकून भरा और खुशनुमा रहेगा। प्रेम-प्रसंग में निकटता बढ़ेगी।
हेल्थ: एलर्जी की वजह से नजला, जुकाम से परेशान रहेंगे। उचित सावधानी बरतें तथा इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8*

*धनु* – पॉजिटिव: रिश्तेदारों से मेल मुलाकात घर के वातावरण को खुशनुमा और सुखद बनाएगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की सगाई संबंधी कोई बातचीत भी बन सकती है। किसी खास व्यक्ति की मदद से आपका कोई मकसद भी हल हो जाएगा।
नेगेटिव: अपनी योजनाओं और कार्यप्रणाली को गुप्त रखें। कोई भी बात लीक होने से आपका नुकसान हो सकता है। अपने आसपास की नकारात्मक गतिविधियों को नजरअंदाज करें तथा अपने कार्यों में ही मस्त रहें।
करियर: व्यवसाय में अभी किसी नए कार्य को शुरू न करें। पब्लिक डीलिंग, मीडिया, मार्केटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। अत्यधिक कार्यभार के कारण ऑफिस का काम घर से भी करना पड़ेगा। व्यक्तिगत कार्य स्थगित करने पड़ेंगे।
लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच भी उचित तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा रखें।
हेल्थ: ज्यादा तनाव न लें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके पाचन तंत्र पर पड़ सकता है।
*भाग्यशाली रंग: गहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 2*

*मकर* – पॉजिटिव: आज किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती है। आप पूरी मेहनत से अपने कार्यों पर प्रयासरत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु आय के साधन भी रहेंगे।
नेगेटिव: गुस्से और जिद जैसे नकारात्मक स्वभाव को बदलना जरूरी है। इससे परेशानियां जल्दी हल होंगी। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार कर लें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न ही लें तो बेहतर होगा।
करियर: कारोबारी मामलों में आपका दबदबा बना रहेगा। आपका कोई नया प्रयोग अमल करना लाभदायक रहेगा। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। इस समय किसी को पैसा उधार देना आपको मुसीबत में डालेगा।
लव: पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल की कमी से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर आपकी छवि खराब कर सकते हैं।
हेल्थ: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6*

*कुंभ* – पॉजिटिव: अपनी योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करने का उचित समय है। सफलता आपकी राह देख रही है। आपकी योग्यताओं तथा उपलब्धियों के समक्ष आपके विरोधी परास्त होंगे। उनके द्वारा की गई कोई भी नकारात्मक गतिविधि सफल नहीं होगी।
नेगेटिव: दूसरों से सहयोग की ज्यादा उम्मीद न रखें। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। इससे आपके संबंध उचित बने रहेंगे। अहम की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने व्यवहार कुशलता द्वारा हर समस्या का समाधान भी निकाल लेंगे।
करियर: व्यवसाय में और अधिक ग्रोथ करने संबंधी कुछ विशेष जानकारियां मिलेंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।
लव: पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी।
हेल्थ: गले और छाती में कफ की वजह से परेशान रहेंगे। लापरवाही न बरतें तथा उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7*

*मीन* – पॉजिटिव: किसी अनुभवी और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात होने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य को लेकर प्रयासरत थे, अब उससे संबंधित शुभ परिणाम हासिल होने वाले हैं।
नेगेटिव: पारिवारिक मामलों पर विचारों में संकीर्णता आने से घर के लोगों को परेशानी हो सकती है। इसके लिए अपने स्वभाव को संयमित रखना अति आवश्यक है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान रहेगा।
करियर: इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम हैं। व्यवसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। लापरवाही करना उचित नहीं है। अपनी कार्य प्रणाली तथा व्यवस्था में परिवर्तन करने से और अधिक सकारात्मक परिस्थितियां बनेंगी।
लव: व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ कुछ समय घर परिवार के साथ भी जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ न करें।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी समस्या कभी-कभी रह सकती है। व्यायाम अवश्य करें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 03/10/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 05/10/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 05/10/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 13/11/2025

November 13, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 11/11/2025

November 11, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 10/11/2025

November 10, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 09/11/2025

November 9, 2025

Recent News

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 13/11/2025

November 13, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 11/11/2025

November 11, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 10/11/2025

November 10, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 09/11/2025

November 9, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In