Thursday, November 13, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 05/10/2025

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 5, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

*आज सूर्य मित्र राशि कन्या में और चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करते हुए गुरु से दृष्टि से शुभ योग,वृद्धि योग और उभचारी योग का उत्तम संयोग से वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के भाग्य को चमकाएगा, भाग्यशाली रहने वाला है पूरा दिन उत्तम रहने वाला है। कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है जिससे लाभ भी प्राप्त होगा और निवेशों से मुनाफा होने की संभावना भी बनी हुई है। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा*
——————————————————–
*आज 5 अक्टूबर रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में वहीं चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक वहीं राहुकाल शाम 04:34 बजे से शाम 06:02 बजे तक रहेगा।पंचक की काली छाया आज भी पूरा दिन रहेंगी।आज दिन के स्वामी ग्रह हैं चंद्रमा कंभ राशि में गोचर करते हुए गुरु से दृष्टि होना शुभ योग बना रहा है। साथ ही आज के दिन चंद्रमा से सप्तम भाव में शुक्र का होन भी उत्तम संयोग बना रहा है। इस पर सूर्य मित्र राशि कन्या में विराजमान होकर आज उभचारी योग बना रहे हैं। इस पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के संयोग में वृद्धि योग बना रहा है। जिससे आज का दिन सूर्यदेव की कृपा से वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के भाग्य को चमकाएगा। राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है पूरा दिन उत्तम रहने वाला है। कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है जिससे लाभ भी प्राप्त होगा और निवेशों से मुनाफा होने की संभावना भी बनी हुई है। सोच-समझकर निर्णय लेने से हर काम आसान होंगे और आर्थिक मामलों में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में रुके हुए सारे कार्य पूरे होंगे और नौकरी करने वालों को टीमवर्क करने से लाभ मिलेगा। कारोबार में नई योजना या प्रोजेक्ट लाभ दिलाएंगे और परिवार के सदस्यों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव: आज का दिन किसी सुखद घटना के साथ शुरू होगा। फोन पर किसी मित्र या सहयोगी से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिससे आप खुशी और तनावमुक्त महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। अपने आत्मविश्वास और ऊर्जा के बल पर आप कई लंबित कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। यह समय आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है।
नेगेटिव: किसी समस्या के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिसका असर घर के माहौल पर भी पड़ेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करें। मौज-मस्ती में समय खराब न करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें।
करियर: फाइनेंस संबंधी बड़े कार्यों को अभी टाल दें। अपने सहयोगियों पर पूरी तरह भरोसा न करें; सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और निर्णय स्वयं ही लें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखें।
लव: पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए मनोरंजन या उपहार देने से संबंधित कोई कार्यक्रम बनाएं। इससे संबंधों में मिठास आएगी।
स्वास्थ्य: किसी वजह से तनाव और चिंता जैसी स्थिति बन सकती है। सचेत रहें, नहीं तो इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1*

*वृषभ* – पॉजिटिव: घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों को लेकर गंभीर बातचीत होगी, जिसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। किसी नजदीकी संबंधी से मुलाकात होने से आपकी थकान और व्यस्तता भरी जिंदगी से कुछ राहत मिलेगी। धार्मिक स्थल पर जाना आपके मन को शांति देगा। इस समय की गई मेहनत भविष्य में आपको सफलता दिलाएगी।
नेगेटिव: दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखल देने से खुद को दूर रखें, वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान बनाए रखें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास न करें और सारे निर्णय स्वयं ही लें। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
करियर: व्यवसाय में आंतरिक कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित करने की जरूरत है। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय से जुड़े लोग आज अप्रत्याशित लाभ कमाने की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई टारगेट पूरा होने से बॉस तथा अधिकारियों से सराहना मिलेगी।
लव: पति-पत्नी के बीच थोड़ी खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। काफी समय बाद किसी नजदीकी संबंधी से बात होगी और आपका मन खुश रहेगा। पारिवारिक मेल-जोल से मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
स्वास्थ्य: जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें और वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5*

*मिथुन* – पॉजिटिव: ग्रह स्थिति अनुकूल हो रही है। आपके रुके हुए कार्यों में फिर से गति आएगी। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय बिताना और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना आपके व्यक्तित्व को निखारेगा। आज का दिन मनोरंजक रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता की ओर ले जाएगी।
नेगेटिव: व्यर्थ के विवादों से खुद को दूर रखें, क्योंकि गलतफहमी के कारण संबंधों में खटास आ सकती है। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि से थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन तनाव लेने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
करियर: व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। आर्थिक दृष्टि से समय उत्तम है। दूर-दराज के संपर्कों से उचित ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इस समय कर्मचारियों से काम लेने के लिए व्यवहार में मधुरता बनाए रखना बहुत जरूरी है। साझेदारी के कामों में लाभ होगा।
लव: घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा। आपको अपने लव पार्टनर के साथ मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: थकान की वजह से सिर दर्द या माइग्रेन शुरू हो सकता है। समय पर उचित इलाज लें, तो जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8*

*कर्क* – पॉजिटिव: आप किसी मुश्किल मुकाम को मेहनत और परिश्रम से हासिल कर लेंगे। इसलिए चुनौतियों से घबराएं नहीं, बल्कि उनका डटकर सामना करें। आपको मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव होगा। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे। भाग्य आज आपका साथ देगा।
नेगेटिव: अपने स्वभाव में स्वार्थ की भावना रखना भी जरूरी है। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में आपके व्यक्तिगत कार्य रुक सकते हैं। ज्यादा उदारता रखना उचित नहीं है। बच्चों की कोई गतिविधि आपको परेशान कर सकती है।
करियर: व्यवसायिक कार्यप्रणाली सामान्य बनी रहेगी। आपकी उपस्थिति से अनुशासित व्यवस्था बनी रहेगी। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया कार्यस्थल के वातावरण को प्रभावित कर सकता है, इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों में सुधार लाएं। ऑफिस का माहौल उचित बना रहेगा।
लव: जीवन साथी की सलाह और सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदलेगी। घर के कामों में जीवनसाथी का साथ दें।
स्वास्थ्य: अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान हावी हो सकती है। दूसरों के मामलों में अपनी ऊर्जा व्यर्थ न करें और अपने खुद के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5*

*सिंह* – पॉजिटिव: इस समय वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया कोई भी निर्णय आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपका पूरा ध्यान अपने घर तथा परिवार पर होगा और आप कई रुके हुए कार्य पूरे करेंगे। किसी अपरिचित से मुलाकात द्वारा आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव: अचानक ही घर में मेहमानों के आने से कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आएगी और खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन रखना जरूरी है, इसलिए थोड़ा विनम्र रहें। समय रहते अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। अहंकार से बचें।
करियर: प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में न लें। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। हालांकि आय की स्थिति बढ़ेगी। नौकरी में आपका कोई लक्ष्य (टारगेट) आसानी से हल होने की संभावना है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
लव: कुछ समय जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर बिताएं। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा। खुशहाल पारिवारिक माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य: आयुर्वेदिक घरेलू चीजों को अपने आहार में शामिल करें। इससे आप स्वयं को ऊर्जा तथा स्फूर्ति से भरा हुआ महसूस करेंगे। खान-पान पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 4*

*कन्या* – पॉजिटिव: व्यवस्थित तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करें। मन मुताबिक फल मिलने से मन में खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी कार्यकुशलता की तारीफ होगी।
नेगेटिव: घर के वरिष्ठ लोगों की भावनाओं और आज्ञा को नजरअंदाज न करें। उनके साथ रहने पर आप स्वयं को सुरक्षित और सुकून भरा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। किसी की आलोचना न करें।
करियर: व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। इस समय परिस्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। आपको सिर्फ ध्यान रखना है कि आज ज्यादा निवेश न करें। बॉस अथवा उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें।
लव: जीवनसाथी व परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अपने व्यक्तिगत निर्णय में जीवनसाथी का भी परामर्श अवश्य लें। प्रेम और विश्वास का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य: मन में कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9*

*तुला* – पॉजिटिव: किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। युवाओं को भविष्य संबंधी किए गए किसी प्रयास में उचित सफलता मिलेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव: नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखना ही उचित है। आय के साधन तो बढ़ेंगे, लेकिन साथ ही खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढना चाहिए। अनावश्यक खरीदारी से बचें।
करियर: व्यवसायिक मामलों में कुछ रुकावटें आने से चिंता रहेगी, लेकिन कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। नौकरी में फाइल अथवा पेपर वर्क को पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है। तनाव में आकर उच्च अधिकारियों से संबंध खराब न करें।
लव: पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बदनामी हो सकती है। सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।
स्वास्थ्य: तनाव, अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें। पानी खूब पिएं।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: फाइनेंस संबंधी किसी भी गतिविधि को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय होंगे, और उनके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। आज आप अपनी रूटीन लाइफ में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे और अपने अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
नेगेटिव: पारिवारिक या व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन जल्दी ही उनका समाधान भी मिल जाएगा। दूसरों की आलोचना और बुराइयां करने में अपनी ऊर्जा व्यर्थ न करें। अपनी व्यक्तिगत बातों को किसी से भी साझा न करें।
करियर: व्यवसाय में स्टाफ अथवा कर्मचारियों की गलतियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारने की कोशिश करें। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। अधिकारियों के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी।
लव: पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों को महत्व दें।
स्वास्थ्य: महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है। किसी प्रकार का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है। साफ-सफाई का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3*

*धनु* – पॉजिटिव: धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि रहेगी। आपका सिद्धांतवादी दृष्टिकोण समाज में आपको सम्मानजनक स्थान दिलाएगा। युवाओं को भविष्य संबंधी बनाई गई योजनाओं को पूरा करने में किसी अनुभवी का उचित सहयोग भी मिलेगा।
नेगेटिव: आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है, जिसका दुष्प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। आप किसी षड्यंत्रकारी योजना का शिकार भी हो सकते हैं। नकारात्मक गतिविधियों और लोगों से खुद को दूर रखें तथा खर्चों पर भी लगाम लगाएं।
करियर: कारोबार में अपने माल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि प्रतिस्पर्धा के दौर में सावधानी बरतना जरूरी है। उच्च अधिकारियों व अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में चल रही राजनीति से कुछ परेशान रहेंगे।
लव: वैवाहिक संबंध मधुर और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को कोई समाचार मिल सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।
स्वास्थ्य: गरिष्ठ (भारी) खान-पान की वजह से पेट संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7*

*मकर* – पॉजिटिव: सबसे पहले अपनी गतिविधियों पर ध्यान दें, उसके बाद दूसरों के लिए समय निकालें। यह समय आपको कोई उपलब्धि देने वाला है। अगर कहीं पैसा रुका हुआ है, तो उसके मिलने की पूरी उम्मीद है। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों की भी रूपरेखा बनेगी।
नेगेटिव: ध्यान रहे कि किसी भी राजनीतिक गतिविधि की नकारात्मक चर्चा करना आप को मानहानि दे सकता है। बेहतर होगा कि व्यर्थ की गॉसिप से दूर रहें। पारिवारिक क्रियाकलापों में भी अपना योगदान जरूर दें, नहीं तो परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
करियर: व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी, परंतु आर्थिक स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। व्यवसायिक योजनाओं पर गंभीरता से काम करना होगा। नौकरी में ग्राहक (क्लाइंट) के साथ अपना व्यवहार मधुर और संयमित रखें। किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है।
लव: पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों का अपने घर के मामले में हस्तक्षेप न होने दें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। समझदारी से काम लें।
स्वास्थ्य: स्वस्थ बने रहने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। प्रतिकूल वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6*

*कुंभ* – पॉजिटिव: दिन का आरंभ किसी सुखद अनुभव से होगा। आप खुद को संतुलित तथा व्यवस्थित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। विवाह योग्य लोगों को इस समय विवाह प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। आय का कोई साधन फिर से शुरू होगा।
नेगेटिव: यह भी ध्यान रखें कि कुछ लोग आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई तथा करियर को लेकर सजग रहें, नहीं तो आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती है। फाइनेंस संबंधी कुछ दिक्कतें रहेंगी।
करियर: व्यवसाय संबंधी दैनिक कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे, लेकिन किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने के लिए अभी समय प्रतिकूल है। हालांकि, अधिक बेहतर अवसर भी सुलभ होंगे। सरकारी नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ और अधिक शालीनता बनाकर रखें।
लव: पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा तथा आपसी विचारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। दोस्तों के साथ भी संबंध मधुर होंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसम का कुछ असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सामान्य देखभाल करते रहें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2*

*मीन* – पॉजिटिव: किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिससे कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद्व समाप्त होगा। आप अपनी रुचि वाले कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात सबको खुशी देगी और कई तरह की नई जानकारियां भी हासिल होंगी।
नेगेटिव: पड़ोसियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। ध्यान रखें कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आपके ही मान-सम्मान में कमी आ सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। युवाओं को अपने किसी कार्य में विफलता मिल सकती है, धैर्य और संयम रखें।
करियर: अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे बाजार में आपकी उचित साख बनेगी और नए ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा व्यक्ति पेपर वर्क करते समय लापरवाही न बरतें तथा लक्ष्य को भी पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
लव: पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाए रखें। प्रेम संबंध सकारात्मक तथा मर्यादापूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य: अधिक मेहनत के साथ-साथ कुछ समय आराम भी करना जरूरी है। थकान और कमजोरी हावी रहेगी। संतुलित आहार लें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 04/10/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 06/10/2055

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 06/10/2055

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 13/11/2025

November 13, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 11/11/2025

November 11, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 10/11/2025

November 10, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 09/11/2025

November 9, 2025

Recent News

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 13/11/2025

November 13, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 11/11/2025

November 11, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 10/11/2025

November 10, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 09/11/2025

November 9, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In