Thursday, March 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 19/10/2025

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 19, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज छोटी दिवाली पर कन्या राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति से चंद्राधि योग, इंद्र योग का उत्तम संयोग हनुमान जी की कृपा से मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि के जातको के लिए भाग्यशाली रहेगा किस्‍मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा


आज 19 अक्टूबर रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो कि 01:51 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लगेगी। आज सूर्य देव तुला राशि में वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक और राहुकाल शाम 04:22 बजे से 05:47 शाम तक रहेगा। आज के दिन कई विशेष त्योहार हैं, जिनमें काली चौदस, हनुमान पूजा और मासिक महाशिवरात्रि है इस दिन भगवान शिव और शक्ति के मिलन का विशेष पर्व है, जो हर साल फाल्गुन या माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव लिंग के रूप में प्रकट हुए थे और भगवान विष्णु और ब्रह्माजी ने उनकी पूजा की थी। महाशिवरात्रि भगवान शिव के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है और इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से भगवान शिव की कृपा से कठिन काम भी पूरे हो सकते हैं। इस व्रत से जीवन में सुख-शांति और विवाह की कामना की जाती है। मंगलवार के दिन शिवरात्रि पर विशेष शुभ मणि मिलती है। शिवरात्रि की पूजा मध्य रात्रि में निशिता काल के दौरान होती है, जो भगवान शिव के भोले-भाले स्वभाव को बिगाड़ देते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आज छोटी दिवाली पर कन्या राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति से चंद्राधि योग का निर्माण हो रहा है। यह शुभ योग जिससे आज चंद्रमा और शुक्र की युति से कलानिधि योग बनेगा। साथ ही तीनों ग्रहों की युति भी तुला राशि में हो रही है जिससे आज के दिन त्रिग्रह योग और बुधादित्य योग बनेगा। जबकि गुरु के उच्च के होने से हंस राजयोग बनेगा और इन सबके साथ आज हनुमान जयंती के मौके पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में ऐंद्र योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बनने जा रहा है, ऐसे में आज का दिन हनुमानजी की कृपा से मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि के जातको के लिए भाग्यशाली रहेगा किस्‍मत चमकने वाली है। धन के मामले में लाभ होने के योग हैं। करियर और कारोबार में धन संपत्ति बढ़ने के योग हैं और दोस्‍तों से कोई बड़ी आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। दिन तरक्‍की से भरा होगा। आपके मान सम्‍मान में वृ‍द्धि होगी। और आर्थिक रूप से इन्हें मजबूती मिलेगी। परिवार में भी इनके सुख शांति रहेगी इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….

 *मेष* – पॉजिटिव – समय अनुकूल चल रहा है, इसलिए प्रयास करते रहें और उपलब्धियां हासिल करें। निवेश संबंधी कार्यों के लिए भी समय उत्तम है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान समाज में आपको सम्मानित करेगा। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भरे रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नयी योजनाएं सफलता दिलाएंगी। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। मानसिक रूप से शांति महसूस होगी।

नेगेटिव – अपना स्वभाव सकारात्मक बनाए रखें। कभी-कभी कुछ पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ सकती है। वर्तमान परिस्थितियों में ही अपना ध्यान लगाएं। नजदीकी रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखें। अनावश्यक गुस्से से बचें।

करियर – बाजार में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे, और आपको महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल हो सकते हैं। आय के मार्ग अभी धीमे रहेंगे, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है। वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा।

लव – पारिवारिक वातावरण में किसी प्रकार का तनाव आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन ही उत्पन्न कर सकता है। इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता न करें। अपना रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाकर रखें।

*भाग्यशाली रंग – आसमानी भाग्यशाली अंक – 8*

*वृषभ* – पॉजिटिव – परिस्थितियां परिवर्तित होंगी तथा नई उम्मीदें बनेंगी। कुछ लोग जो आपके खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी, तथा संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका लचीला और व्यवस्थित स्वभाव कार्य में सफलता दिलाएगा। आत्मिक शांति और संतुष्टि महसूस होगी। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। पुराने मतभेद सुलझेंगे।

नेगेटिव – समय अनुसार अपने व्यवहार और विचारों में लचीलापन लाना जरूरी है। लोगों के साथ मेलजोल करते समय उचित शब्दों का ही प्रयोग करें। आपके विचारों में संकीर्णता की वजह से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। वाद-विवाद से बचें।

करियर – कारोबारी मामलों में कुछ व्यवधान रह सकते हैं, लेकिन आपका जमकर मेहनत करना आपकी व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। नौकरी पेशा लोगों को किसी सरकारी टूर पर जाना पड़ सकता है। यह टूर आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगा।

लव – घर में सुख-शांति रहेगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है।

हेल्थ – योग, ध्यान जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। आपका उत्तम खानपान तथा व्यवस्थित दिनचर्या आपको ऊर्जावान बनाकर रखेंगे।

*भाग्यशाली रंग – पीला भाग्यशाली अंक – 3*

*मिथुन* – पॉजिटिव – रोजमर्रा की थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों तथा घर की गतिविधियों में व्यतीत करें। इससे आप पुनः ऊर्जावान महसूस करेंगे। एकांत या धार्मिक स्थल में बिताना भी उचित रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। मानसिक रूप से शांति महसूस होगी। आज के प्रयास सफलता दिलाएंगे।

नेगेटिव – बच्चों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। उन्हें डाँटने तथा गुस्सा करने से उनके अंदर हीनता की भावना उभर सकती है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलू पर विचार अवश्य कर लें। जल्दबाजी में फैसले न लें।

करियर – कारोबार में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा, परंतु आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत व्यक्ति जल्दी ही पद में उन्नति हासिल कर लेंगे। कोई टूर भी संभव है।

लव – व्यक्तिगत गतिविधियों के साथ-साथ विवाहित संबंधों में भी सामंजस्य रखना जरूरी है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग करने का बेहतरीन समय मिलेगा।

हेल्थ – घरेलू तथा व्यक्तिगत परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। रक्तचाप संबंधी जाँच भी नियमित रूप से करवाएं।

*भाग्यशाली रंग – जामुनी भाग्यशाली अंक – 5*

*कर्क* – पॉजिटिव – अपने कार्यों को तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें, इससे आप अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बना पाएंगे। आप अपने अंदर बहुत अधिक ऊर्जा व आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे, और अपने कार्यों को बेहतरीन कार्य रूप देने में भी सक्षम रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए उत्तम समय है। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

नेगेटिव – अपनी बाहरी गतिविधियों को अभी टाल ही रखें, क्योंकि अभी कोई लाभ नहीं होने वाला है। ध्यान रखें, कोई छोटी सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। आर्थिक गतिविधियां आज कुछ धीमी रहेंगी। किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें।

करियर – आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई है। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। व्यवसाय से संबंधित कोई नया प्रयोग करने जा रहे हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छी तरह जाँच-पड़ताल कर लें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपनी फाइलें व दस्तावेज अच्छी तरह सहेजकर रखें।

लव – दांपत्य संबंध मधुर और प्रेम पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति बन रही है। अपने लव पार्टनर की भावनाओं को आहत न करें।

हेल्थ – मानसिक तनाव की वजह से हार्मोन से संबंधित बदलाव महसूस करेंगे। ध्यान, मेडिटेशन इसका उचित हल है।

*भाग्यशाली रंग – सफेद भाग्यशाली अंक – 7*

*सिंह* – पॉजिटिव – आज काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप अपनी योग्यता और बेहतरीन कार्य प्रणाली द्वारा पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। किसी रुके हुए कार्य को भी पुनः शुरू करने में सफलता मिलेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता सराहनीय रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

नेगेटिव – जल्दबाजी करना उचित नहीं है। सोच-समझकर धैर्य पूर्ण तरीके से चीजें अच्छी तरह व्यवस्थित होंगी। व्यर्थ के झंझट में न पड़ें, अन्यथा इसकी वजह से आपका कोई लक्ष्य भी हाथ से निकल सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें।

करियर – दैनिक आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की भी संभावना है। इस बात का ध्यान रखें आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना लीक हो सकती है। बाजार संबंधित कार्यों में भी अपना कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा।

लव – पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधा का ध्यान रखेंगे, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेगी।

हेल्थ – जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या परेशान करेगी। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतुलित आहार लें।

*भाग्यशाली रंग – सफेद भाग्यशाली अंक – 2*

*कन्या* – पॉजिटिव – जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए या अटके हुए थे, आज कम प्रयास से ही पूरे होने की संभावना है। सिर्फ अपनी योग्यता और मेहनत पर विश्वास रखने की जरूरत है। किसी रिश्तेदार द्वारा शुभ समाचार मिलने से खुशी मिलेगी। मानसिक रूप से शांति और संतुष्टि महसूस होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

नेगेटिव – फुर्ती बनाए रखें। आलस की वजह से दूसरों पर काम डालने का प्रयास न करें। बेहतर होगा अपने महत्वपूर्ण काम स्वयं ही निपटाएं। आत्म केंद्रित होना और सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधों में कटुता ला सकता है। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।

करियर – व्यावसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए किसी नए कार्य की शुरुआत न करें तथा वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम ही मिलेंगे। ऑफिस में कोई नई अथॉरिटी मिल सकती है, जो लाभदायक भी साबित होगी।

लव – दांपत्य जीवन सुखद व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी तथा भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।

हेल्थ – जल्दी क्रोध अथवा आवेश में आना आपके स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है। जोखिम जैसे कार्यों में रुचि न लें। ध्यान और योग सहायक होंगे।

*भाग्यशाली रंग – आसमानी भाग्यशाली अंक – 1*

*तुला* – पॉजिटिव – ग्रह स्थिति अनुकूल है। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय की जरूरत है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता प्राप्त होगी। कोई पुराना झगड़ा आज सुलझ सकता है, जिससे संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। स्थान परिवर्तन के इच्छुक लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी। आपकी सूझबूझ और समझदारी सराहनीय रहेगी। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

नेगेटिव – मन में किसी बात को लेकर नकारात्मकता हावी रहेगी। व्यर्थ की बहसबाजी में अपना समय बर्बाद न करें। कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान भी कर सकते हैं। धैर्य और संयम रखना जरूरी है। जल्दबाजी में फैसले न लें।

करियर – व्यवसाय संबंधी सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं। माल की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे लाभ की स्थिति और अधिक मजबूत होगी। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को किसी प्रकार की यात्रा करनी पड़ सकती है।

लव – घर में प्रेम और उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी न आने दें।

हेल्थ – प्रदूषण और ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें तथा अपना रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाकर रखें।

*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 5*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – समय का सदुपयोग व्यवस्थित तरीके से करें, इससे आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व और अधिक बढ़ेंगे। आप अपनी फिटनेस पर भी समय व्यतीत करेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे।

नेगेटिव – कुछ पुरानी नकारात्मक बातें उठने से किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहें। अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – विदेशी व्यापार गति में आएगा। बाजार संबंधी कार्यों को टाल कर कार्य स्थल पर ही अधिकतम समय व्यतीत करें। काम में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के भी मान-सम्मान का ध्यान रखें।

लव – किसी भी समस्या को पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम प्रसंगों को लेकर भी कुछ परेशानियां आएंगी।

हेल्थ – स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। ध्यान और योग पर अधिक ध्यान दें।

*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 4*

*धनु* – पॉजिटिव – कुछ दिक्कतें रहेंगी, परंतु आपका विवेक और चतुराई से काम लेना आपके लिए उन्नति दायक भी रहेगा। सिर्फ किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य कर लें। किसी व्यक्तिगत समस्या का भी समाधान मिलेगा। आत्मिक शांति महसूस होगी। मेहनत का फल मिलेगा। नये अवसरों की प्राप्ति होगी।

नेगेटिव – दूसरों की कार्यप्रणाली की नकल करने के बजाए अपनी खुद की योग्यता पर विश्वास रखना जरूरी है। अपने व्यवहार के प्रति मनन और चिंतन भी जरूर करें। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे जैसी प्रवृत्ति से दूर रहें। जल्दबाजी में फैसले न लें।

करियर – व्यवसाय में अभी किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। कुछ कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी सेवारत लोग अत्यधिक कार्यभार को लेकर तनाव में रहेंगे। धैर्य बनाए रखें।

लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।

हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति सचेत व सावधान रहना जरूरी है। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। संतुलित खानपान जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 6*

*मकर* – पॉजिटिव – बेहतरीन दिन रहेगा। आपके उत्तम व्यवहार की वजह से लोगों के सामने अच्छी इमेज बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई बात चल रही है, तो वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकती है। पारिवारिक अनुशासन व व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आपकी दूरदर्शिता लाभदायक होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

नेगेटिव – किसी से भी प्रशंसा पाकर अपने अंदर अहम की भावना न लाएं। बच्चों को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ उदासी रहेगी, उनका मनोबल बनाकर रखना जरूरी है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यावसायिक व्यवस्था उत्तम रहेगी। कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे, इसकी वजह से काम की उत्पादन क्षमता में इजाफा हो सकता है। माल की गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। ऑर्डर में उधारी करना ठीक नहीं रहेगा।

लव – वैवाहिक संबंध सुखद और मधुरता पूर्ण रहेंगे। ध्यान रखें किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेल मुलाकात आपकी छवि को खराब कर सकती है।

हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। ध्यान सहायक होगा।

*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9*

*कुंभ* – पॉजिटिव – रिश्तेदारों अथवा पड़ोसियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा होगी, और आपके द्वारा रखे गए पक्ष को सराहना मिलेगी। किसी नई जानकारी को सीखने में भी समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी समझदारी सराहनीय रहेगी। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। आत्मिक शांति महसूस होगी।

नेगेटिव – सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने के बजाए परिवार जनों के साथ बाँटने की कोशिश करें, इससे आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे। किसी अप्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से वातावरण नकारात्मक हो सकता है। इस तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – यह समय बाजार संबंधी कार्यों को समझने तथा संपर्क सूत्रों को बढ़ाने में व्यतीत करें। व्यवसाय संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी। मीटिंग आदि के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। नौकरी पेशा लोग फाइनेंस से जुड़े मामलों को अधिक सावधानी से करें।

लव – घर में पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य द्वारा सुखद स्थिति बनी रहेगी। किसी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।

हेल्थ – मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवस्थित रहें, सचेत रहें। संतुलित आहार लें।

*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 2*

*मीन* – पॉजिटिव – संतान संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा, जिससे तनाव मुक्त होने से आपका अधिकतर समय सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपकी कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में भी आपका योगदान बना रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। नये अवसरों की प्राप्ति होगी।

नेगेटिव – अपनी योजनाओं को किसी के सामने न बताएं। कोई इनका अनुचित फायदा भी उठा सकता है। किसी भी प्रकार की कागजी कार्यवाही करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें, छोटी सी गलती से धन हानि भी हो सकती है। युवाओं को अपने कार्यों में व्यवधान आने से कुछ निराशा जैसी स्थिति रहेगी।

करियर – कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से परहेज करें, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। निजी नौकरी में कार्यभार की अधिकता के कारण ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।

लव – पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद और मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंग में निराशा का मुँह देखना पड़ सकता है।

हेल्थ – गैस व बदहजमी की वजह से पेट परेशान रह सकता है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।

*भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 8*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 18/10/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 20/10/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 20/10/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In