Saturday, March 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 20/10/2025

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 20, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज दिवाली के दिन हंस राजयोग का उत्तम संयोग, महालक्ष्मी की कृपा से मेष, सिंह, मिथुन, कर्क, धनु और मीन राशि के लिए लकी रहेगा। इन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। इनके अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी और मनचाही सफलता प्राप्त होगी। जीवन में ढेरों खुशियां भी दस्तक देंगी। आर्थिक मामलों में मेहनत का लाभ मिलेगा और व्यापार में की गई यात्राओं से भी सुखद परिणाम प्राप्त होगा। और धन लाभ के शुभ संयोग। आइए जानते हैं कि आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

आज 20 अक्टूबर सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। दीपावली के शुभ अवसर पर चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध और द्वादश भाव में गुरु के विराजमान होने से दुरुधरा योग का निर्माण हो रहा है। यह योग व्यक्ति को अच्छा धन और नियमित आय प्रदान करता है। आज सूर्य देव तुला राशि में वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक और राहु काल सुबह 07:50 से सुबह 09:15 तक रहेगा। आज के दिन कई विशेष त्योहार हैं, जिनमें लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, केदार गौरी व्रत, दिवाली, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, काली पूजा, दीपमालिका और कमला जयंती शामिल हैं।आज दिवाली के दिन आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा- दिवाली के दिन पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी को कौड़ी और एकाक्षी नारियल से आर्थिक रूप से दूर होने के योग बनते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूराय स्वाहा’ मंत्र का जाप भी होता है। इससे जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है और काम पूरे होते रहते हैं। आज चंद्रमा के साथ शुक्र की युति रहेगी। साथ ही शुक्र और बुध के बीच राशि परिवर्तन राजयोग बनेगा। जबकि आज बुध और सूर्य की युति से दिवाली के अवसर पर बुधादित्य योग बनेगा। और तो और गुरु के गोचर से हंस राजयोग भी प्रभाव में रहेगा। साथ ही आज हस्त नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का भी संयोग बनेगा। जिससे आज दिवाली का दिन महालक्ष्मी माता की कृपा से मेष, सिंह, मिथुन, कर्क, धनु और मीन राशि के लिए लकी रहेगा। इन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। इनके अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी और मनचाही सफलता प्राप्त होगी। जीवन में ढेरों खुशियां भी दस्तक देंगी। आर्थिक मामलों में मेहनत का लाभ मिलेगा और व्यापार में की गई यात्राओं से भी सुखद परिणाम प्राप्त होगा। और धन लाभ के शुभ संयोग। व्यापार में नए प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी और जीवन में उन्नति के नए मार्ग खुलते जाएंगे। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा……

 *मेष* – पॉजिटिव – इस समय ग्रह-गोचर अनुकूल बना हुआ है, इसलिए इस बेहतरीन समय का पूरा उपयोग करें। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह से एकाग्र रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में लिया गया आपका सही निर्णय आपके लिए सफलता के द्वार खोलेगा। आज आपको कहीं से रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

नेगेटिव – भावुकता के बजाय व्यावहारिक (प्रेक्टिकल) व्यवहार रखें। अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय थोड़ी दूरी बनाए रखना जरूरी है। अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी से भी साझा न करें। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। कुछ स्वार्थ की भावना अपने स्वभाव में लाना आवश्यक है।

करियर – व्यवसाय से संबंधित बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और चीजें व्यवस्थित होना शुरू हो जाएँगी। सही समय पर सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है। ऑफिशियल यात्रा करने से पहले उसके लाभ-हानि पर विचार करें।

लव – घर का वातावरण सुखद बनाए रखने में पति-पत्नी का आपसी सहयोग बहुत जरूरी है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में मर्यादा और गरिमा बनाए रखें।

हेल्थ – घर में कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ चलती रहेंगी। तुरंत इलाज लें और घर का माहौल व्यवस्थित रखें।

*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8*

*वृषभ* – पॉजिटिव – कुछ राजनीतिक अथवा प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच और व्यवहार से कई रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ घूमने का या किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह मुलाकातें भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी।

नेगेटिव – लापरवाही और आलस की वजह से नुकसान या धोखा होने की आशंका है। कहीं भी हस्ताक्षर या पेपर संबंधी कोई भी कार्य करते समय बहुत अधिक सावधान रहें। आर्थिक गतिविधियां अभी धीमी ही रहेंगी, इसलिए बड़े निवेश से बचें। अपने कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें।

करियर – फाइनेंस संबंधित गतिविधियों में बहुत सावधानी बरतें। ध्यान रखें कि आपकी छोटी सी गलती नुकसान दे सकती है। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह पर अमल करना फायदेमंद साबित होगा। आज कोई नया काम शुरू करने की बजाय पुराने पर ध्यान दें।

लव – घर में किसी के विवाह संबंधी योजना बनने से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी और रिश्ते मजबूत होंगे।

हेल्थ – अत्यधिक कार्यभार की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। कुछ समय अपने खुद के लिए भी जरूर निकालें।

*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 2*

*मिथुन* – पॉजिटिव – परिवार के साथ आपसी विचारों के आदान-प्रदान और मनोरंजन में समय व्यतीत करने से आप प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में निकट संबंधियों के आगमन से खुशी और मस्ती भरा माहौल रहेगा। आज आपकी रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता से कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी समस्या हल होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के भी योग बन रहे हैं।

नेगेटिव – किसी की बातों में आकर भावनात्मक रूप से कमजोर पड़ सकते हैं। इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं, और नुकसान होने की संभावना है। कोई निर्णय भी डाँवाडोल हो सकता है। इसलिए दूसरों की बजाय अपने विवेक पर भरोसा करें। बिना वजह यात्रा करने से बचें।

करियर – व्यवसाय से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए अभी इंतजार करें और वर्तमान कार्यों पर ही अपना ध्यान दें। सरकारी नौकरी में कार्यों की अधिकता बनी रहेगी, परंतु आप अपनी योग्यता और कार्यक्षमता द्वारा उन्हें समय पर पूरा करने में सक्षम रहेंगे। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें।

लव – जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से घर की व्यवस्था उत्तम तथा व्यवस्थित बनी रहेगी। कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक कार्यक्रम जरूर बनाएँ। रिश्ते में सम्मान बनाए रखना जरूरी है।

हेल्थ – अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। इससे आप वर्तमान मौसम की वजह से हो रहे दुष्प्रभावों से अपना बचाव कर पाएँगे।

*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9*

*कर्क* – पॉजिटिव – आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। अपने मनपसंद कार्यों को महत्व दें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। घर में रखरखाव संबंधी कार्यों में भी आपकी मदद रहेगी। किसी प्रियजन के साथ मिल बैठकर अपने दुख-सुख साझा करेंगे और कुछ समाधान भी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आज कोई नई योजना बन सकती है। सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

नेगेटिव – बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। अपनी वस्तुओं की देखभाल स्वयं करें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। फिजूल की बातों में समय बर्बाद न करके कुछ समय अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत कार्यों को बेहतर बनाने में लगाएँ। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें।

करियर – प्रभावशाली व्यवसायियों से संपर्क बनेंगे, जो आपको एक नई दिशा भी प्रदान करेंगे। हालाँकि, बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को कोई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। आप समय पर अपना प्रोजेक्ट पूरा भी कर लेंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न होंगे।

लव – जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर विश्वास रखना तथा सम्मान करना जरूरी है। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

हेल्थ – तनावपूर्ण स्थितियों का असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। कुछ समय एकांत में अथवा प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें।

*भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 6*

*सिंह* – पॉजिटिव – आज आपका कोई अनुभव आपके लिए ही फायदेमंद रहेगा और विपरीत परिस्थिति में उचित हल भी मिलेगा। परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा तथा अन्य कई अवसर भी सुलभ होंगे। घर के सुख-सुविधा संबंधी किसी वस्तु की खरीदारी संभव है। लंबे समय से चल रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता दिला सकता है।

नेगेटिव – अपने विरोधियों की गतिविधियों को लापरवाही में न लें, वरना जलन की भावना से कोई आपका नुकसान भी कर सकता है। निवेश संबंधी कार्यों को अभी टालने में ही भलाई है। पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। किसी पर भी आँख बंद करके विश्वास न करें।

करियर – ग्रह स्थिति व्यावसायिक दृष्टि से बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। अपना पूरा फोकस अपने व्यवसाय और कार्यप्रणाली पर रखें। कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अचानक ही कोई शुभ सूचना मिलेगी, जिससे पदोन्नति के योग बन सकते हैं।

लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ता मजबूत होगा।

हेल्थ – योगा, व्यायाम जैसी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। अव्यवस्थित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 7*

*कन्या* – पॉजिटिव – पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा और आपके प्रयासों की सराहना भी होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जो फायदेमंद रहेगी। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।

नेगेटिव – पारिवारिक व्यवस्था पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप होने से घर की सुख-शांति पर असर पड़ सकता है। युवा वर्ग ध्यान रखें कि जरा सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बड़े सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। किसी भी व्यक्ति पर आँख बंद करके विश्वास न करें।

करियर – व्यवसाय में सहयोगियों तथा घर के अनुभवी व्यक्तियों के निर्णयों को प्राथमिकता दें। इससे आप किसी भी असमंजस की स्थिति से समाधान ढूंढने में सक्षम रहेंगे। अपनी फाइलें तथा डाक्यूमेंट्स सुव्यवस्थित रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति जल्दी अपना मनचाहा प्रोजेक्ट प्राप्त करेंगे।

लव – पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। आप दोनों के बीच बेहतर सामंजस्य बनेगा। प्रेम प्रसंग में भी नजदीकियां आएँगी और संबंध मजबूत होंगे।

हेल्थ – संयमित रहें। अनियमित दिनचर्या और खान-पान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और समय पर भोजन करें।

*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 5*

*तुला* – पॉजिटिव – जमीन-जायदाद संबंधी कोई मसला अटका हुआ है, तो आज किसी व्यक्ति विशेष की मदद से समाधान मिलने की उचित संभावना है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सानिध्य आपकी विचारधारा में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। आपकी मीठी वाणी और सहज स्वभाव से सभी प्रभावित होंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको आत्मविश्वास देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए कोई नया रास्ता मिल सकता है।

नेगेटिव – यह समय बहुत ही सजग रहने का भी है। छोटी सी गलती समस्या का कारण बन सकती है। युवा वर्ग गलत संगति और गलत आदतों से दूरी बनाकर रखें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन लेना भी जरूरी है। भावुकता में आकर कोई वायदा न करें।

करियर – भागीदार व कर्मचारियों के साथ चल रहा संबंधों में तनाव समाप्त होगा। कारोबार में पारदर्शिता रखना अत्यंत आवश्यक है। प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से पेपर जरूर चेक करवाएँ। जल्दबाजी में कोई डील फाइनल न करें।

लव – पारिवारिक जनों के साथ कुछ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मिलना-जुलना भी तनाव को कम करेगा और पारिवारिक नजदीकियां भी आएँगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

हेल्थ – खाँसी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत रह सकती है। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा। मौसमी बदलाव से अपना बचाव करें।

*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 4*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – सक्रिय और सकारात्मक रहने से तथा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक अथवा राजनीतिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। कोई रुका हुआ आय का स्रोत भी शुरू हो सकता है। आज आप अपनी मेहनत और लगन से हर काम को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। भाइयों और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

नेगेटिव – कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो आज उससे संबंधित कार्यवाही स्थगित रखें। इससे आप किसी समस्या से बच सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। इससे आप अपने काम में ध्यान भी नहीं लगा पाएँगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर – आज किसी भी नई योजना पर कार्य शुरू न करें। क्योंकि अभी ज्यादा सफलता मिलने की संभावना नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कर्मचारियों के साथ विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। साझेदारी के काम में आज लाभ मिल सकता है।

लव – घर में किसी मांगलिक कार्य को लेकर विचार-विमर्श होंगे। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता न करें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

हेल्थ – घुटनों और टाँगों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। वायु, बादी वाली चीजों के खान-पान से परहेज रखें। नियमित व्यायाम करें।

*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3*

*धनु्* – पॉजिटिव – किसी भी नकारात्मक परिस्थिति से परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। कोई पॉलिसी आदि मैच्योर होने के कारण निवेश संबंधी योजनाएँ भी बनेंगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको अपनी पिछली मेहनत का फल मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

नेगेटिव – आपसी सामंजस्य के अभाव की वजह से आपके अपने ही कुछ मित्र आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। बेहतर होगा कि उनकी बातों पर विश्वास न करके अपनी कार्यक्षमता द्वारा ही सारे निर्णय लें, तो उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी तरह की बहसबाजी से दूर रहें।

करियर – व्यावसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी तथा कर्मचारियों का सहयोग काम की गति को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही बनी रहेगी। बॉस तथा उच्चाधिकारियों के साथ किसी भी तरह की बहसबाजी में न उलझें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

लव – विवाहित जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी पनप सकती है। बेहतर होगा कि आपस में ही बैठकर समस्याओं को सुलझाएँ। एक-दूसरे पर विश्वास रखें।

हेल्थ – ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपना नियमित चेकअप करवाएँ तथा दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2*

*मकर* – पॉजिटिव – आज छुट्टी का भरपूर फायदा उठाएँगे तथा रुके हुए कार्यों को अपने मन-मुताबिक तरीके से करने का प्रयास करेंगे। कोई पारिवारिक विवाद आज सुलझ सकता है। घर के बदलाव संबंधी कोई योजना बन रही है, तो समय बहुत ही अनुकूल है। आपकी सकारात्मक सोच और दूरदर्शिता से आज कोई बड़ा फैसला सही साबित होगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव – पब्लिक प्लेस पर किसी बात को लेकर विवादित स्थिति बन सकती है। बातचीत करते समय उचित शब्दों का चयन करें। युवाओं में आलस की वजह से काम को कुछ टालने की प्रवृत्ति भी रहेगी। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले भ्रमित होने से बचें। बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी, लेकिन दोपहर बाद उसकी भरपाई भी कर लेंगे। आप किसी भी तरीके से अपने काम को निकलवाने में सक्षम रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार करने के लिए निवेश करना अत्यंत शुभ रहेगा। नए संपर्क आज काम में गति ला सकते हैं।

लव – घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। सभी लोग पुरानी मधुर यादें याद करके आनंद की अनुभूति लेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।

हेल्थ – व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी स्थिति रह सकती है।

*भाग्यशाली रंग – आरेंज, भाग्यशाली अंक – 4*

*कुंभ* : – पॉजिटिव – घर तथा व्यवसाय दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लेना आपको सफल करेगा। प्रतियोगिता संबंधी मामलों में भी अवश्य सफलता मिलेगी। कोई भी खर्च बजट के अनुसार करने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आज आप अपनी किसी हॉबी या रचनात्मक कार्य में समय बिताएँगे, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

नेगेटिव – चचेरे भाई-बहनों से रिश्तों को बहुत संभाल कर रखने की जरूरत है। अकारण ही उनके साथ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। कभी-कभी किसी खास निर्णय को लेने में असहजता महसूस होगी। अपने मन की बात घर के किसी सदस्य से साझा करने से सहयोग मिल सकता है।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत सावधानी बरतें। शेयर्स, तेजी-मंदी आदि जैसे व्यवसाय में बहुत सोच-समझकर कोई निर्णय लें। संगीत, साहित्य, कला आदि से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। बॉस व अधिकारियों के साथ छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

लव – दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा तथा आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएँगी। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ किसी मित्र के साथ संबंधों में कटुता आने की वजह से तनाव हावी हो सकता है। मेडिटेशन से तनाव को नियंत्रित किया जा सकता है।

*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 1*

*मीन* – पॉजिटिव – सामाजिक अथवा राजनीतिक संबंधों के माध्यम से आपको उचित लाभ होने की स्थिति बन रही है। कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको आशातीत सफलता मिलेगी। जल्दी ही पिछले समय से चल रही समस्याओं का निवारण भी हो जाएगा। आज आप मानसिक रूप से काफी हल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

नेगेटिव – आलस की वजह से काम को टालने का प्रयास न करें। खासतौर पर विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतें। कोई नकारात्मक बात आपसी संबंधों को खराब कर सकती है। अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर न करें।

करियर – व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के परिणाम मिलने का समय आ गया है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोगों पर भी कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत से उसे पूरा कर लेंगे। धन निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है।

लव – दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप और जीवनसाथी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। घर में भी खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।

हेल्थ – घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 8*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 19/10/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/10/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/10/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In