Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 22/10/2025

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 22, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज स्वाति नक्षत्र का संयोग भगवान श्रीकृष्ण और चतुर्ग्रही योग के प्रभाव से मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और वृश्चिक राशियों के जातक बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। समाज में इनका मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र का वातावरण सुखद रहेगा।आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

———————————————————-

आज 22 अक्टूबर बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है आज सूर्य और चंद्रमा तुला राशि पर रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं पर राहुकाल दोपहर 12:11 से दोपहर 01:36 तक रहेगा,आज गोवर्धन पूजा भी है आज के देवता रहेंगे भगवान श्रीकृष्ण। और इसके साथ ही आज सूर्य और चंद्रमा का संचार तुला राशि में होगा।चंद्रमा आज सूर्य, मंगल और बुध के साथ स्थित होकर चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। जबकि मंगल और चंद्रमा के साथ होने से चंद्र मंगल योग भी बनेगा। साथ ही आज बुधादित्य योग भी बनेगा। आज स्वाति नक्षत्र का संयोग भगवान श्रीकृष्ण और चतुर्ग्रही योग के प्रभाव से मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और वृश्चिक राशियों के जातक बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। समाज में इनका मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र का वातावरण सुखद रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा और रचनात्मक कार्यों से भी खूब मुनाफा कमाएंगे। नए प्रोजोक्ट सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और जीवन में दोगुनी तरक्की हासिल होगी। धन लाभ के शुभ योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….

*मेष* – पॉजिटिव – संपर्कों के माध्यम से खास जानकारियां मिलेंगी, जो फायदेमंद साबित होंगी। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। अपनों के बीच समय व्यतीत करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। संतान के विदेश जाने संबंधी कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। अपनों के प्रति आपका योगदान आपको आत्मिक संतोष प्रदान करेगा।

नेगेटिव – आप अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें तथा व्यर्थ की गतिविधियों में रुचि न लें। किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य या लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। पारिवारिक वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा।

करियर – प्रभावशाली व्यवसायिक लोगों से आपके संपर्क बनेंगे। जिससे आपको बड़े ऑर्डर भी प्राप्त होंगे। काम को समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है।

लव – दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखना अति आवश्यक है।

हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें। सिर्फ संयमित दिनचर्या रखें।

*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5*

*वृषभ* – पॉजिटिव – समय आपके लिए सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। आप गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे तथा चल रही उथल-पुथल से भी राहत मिलेगी। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपको जीवन के कई सकारात्मक पहलुओं को समझने का मौका भी मिलेगा। यह आत्मविश्वास आपको अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने में मदद करेगा।

नेगेटिव – आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। आप समझदारी से समस्या का हल भी पा लेंगे। कोर्ट केस संबंधी कोई मामला चल रहा है तो उस पर बहुत अधिक सावधानी से कार्रवाई करने की आवश्यकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, क्योंकि चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

करियर – फोन तथा ऑनलाइन कार्य प्रणाली द्वारा आपके कई व्यवसायिक कार्य बन सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में किसी उच्चाधिकारी की वजह से परेशानी आ सकती है। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा।

लव – परिवार में सुख-शांति रहेगी। मनोरंजक गतिविधियां भी होंगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।

हेल्थ – अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे।

*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 3*

*मिथुन* – पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से परिवार से संबंधित चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आप तनावमुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होंगे। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा और मानसिक शांति देगा।

नेगेटिव – युवाओं को अपने किसी कार्य में व्यवधान आने की आशंका है। चिंता न करें और दोबारा से अपनी ऊर्जा को एकत्रित करके अपने काम में लगाएं। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और अधिक विपरीत ही होंगी। धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है।

करियर – यह समय बहुत ही सावधानी बरतने का है। व्यवसायिक कार्यप्रणाली और गतिविधियों को किसी के भी समक्ष साझा न करें अर्थात गुप्त रखें। अन्यथा कोई इसका नाजायज फायदा उठा सकता है जिसकी वजह से आपको नुकसान पहुँचेगा। अपनी रणनीति को गुप्त रखें।

लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य प्रफुल्लित और खुश रहेंगे। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा। यह मुलाकात आपके मन को हल्का करेगी।

हेल्थ – वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं तथा किसी भी तरह का जोखिम न लें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है।

*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 9*

*कर्क* – पॉजिटिव – आप समय का उचित सदुपयोग करें। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लेना व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। बजट के अनुसार कार्य करने से धन संबंधी मामले में समस्याएं नहीं आएंगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। यह आपके लिए संतोष का विषय रहेगा।

नेगेटिव – इस समय रूपए-पैसे संबंधी कोई भी निर्णय लेना नुकसान देगा। किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टाल दें। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

करियर – कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भरपूर समर्पण रहेगा। आपकी एकाग्रता और उपस्थिति माहौल को अनुशासित बनाकर रखेगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में छोटी सी गलतफहमी को लेकर अलगाव की स्थिति बन सकती है। पारदर्शिता बनाए रखें।

लव – दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंग मान-हानि का कारण भी बन सकते हैं। मर्यादित रहना जरूरी है। परिवार में शांति बनाए रखें।

हेल्थ – आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर तथा शुगर के रोगी अपनी कार्यशैली, दिनचर्या और खान-पान के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। नियमित जाँच करवाएं।

*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 4*

*सिंह* – पॉजिटिव – कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होने वाला है। आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। यह मुलाकातें आपके भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी।

नेगेटिव – कभी-कभी ऐसा लगेगा, जैसे परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही हैं। धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। काम और आराम के बीच संतुलन बनाना जरूरी है।

करियर – कोई भी व्यवसायिक निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। कारोबार संबंधी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। ध्यान रखिए कि किसी कर्मचारी की वजह से आपको कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। स्टाफ पर पैनी नजर बनाए रखें।

लव – पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इससे घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा।

हेल्थ – एसिडिटी और कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है। आप अपने खान-पान के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें। हल्का और सुपाच्य भोजन लेना उचित रहेगा।

*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 6*

*कन्या* – पॉजिटिव – किसी समारोह अथवा गेट-टुगेदर में जाने का मौका मिलेगा। इससे कुछ नए लोगों के साथ संपर्क भी स्थापित होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। परिजनों से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी और मानसिक शांति मिलेगी।

नेगेटिव – पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें, वरना इसकी वजह से नजदीकी व्यक्ति से संबंध खराब होंगे। किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर आपको चिंता भी रह सकती है। शांत और सकारात्मक रवैया बनाए रखें।

करियर – व्यवसायिक क्षेत्र में प्रत्येक कार्य को गंभीरता से लें। आपकी कार्य क्षमता व काबिलियत की वजह से कामयाबी आपका द्वार खटखटाएगी। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। व्यवस्थित और सतर्क रहें।

लव – जीवन साथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको आत्मविश्वास और आत्म बल प्रदान करेगा। प्रेम अफेयर्स प्रगाढ़ होंगे। भावनात्मक बंधन मजबूत होगा।

हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। खाँसी, जुकाम जैसी परेशानी से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। नियमित दिनचर्या रखें।

*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 7*

*तुला* – पॉजिटिव – किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा अवश्य करें। आपको उचित समाधान मिलेगा और मकसद भी हल होगा। ग्रह स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगा। यह समय व्यक्तिगत उन्नति के लिए श्रेष्ठ है।

नेगेटिव – किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले उचित जानकारी लेना जरूरी है। अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन भी बना कर रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना संबंधों में कड़वाहट ला सकता है। किसी वस्तु के खोने की आशंका बन रही है, इसलिए सतर्क रहें।

करियर – दूरदराज की पार्टियों से संपर्क बनेंगे। कारोबारी विस्तार संबंधी कोई योजना भी हाथ में आ सकती है, उस पर पूरी तरह एकाग्रचित्त होकर कार्य करें। मनोनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है।

लव – दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखना उचित रहेगा। अपने रिश्ते को प्राथमिकता दें।

हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको ऊर्जावान बनाकर रखेंगे। नियमित व्यायाम करते रहें।

*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 5*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – आज अपने संपर्कों को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कोई पुरानी समस्या का समाधान मिल जाने से मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को भी अपनी किसी उपलब्धि को हासिल कर लेने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

नेगेटिव – भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी रहेगी। इस पर काबू पाएं। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह-मशवरा करें। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की बजाए समाधान ढूंढने का प्रयास करें। नकारात्मक सोच से बचें।

करियर – व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह और मदद आपको कोई नई उपलब्धि हासिल करवा सकती है। पार्टनरशिप के व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। सरकारी सेवारत लोगों को अपने कार्यों के प्रति उचित मेहनत करने से उच्चाधिकारियों की सराहना मिलेगी।

लव – घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। परिवार को प्राथमिकता दें।

हेल्थ – गैस और बदहजमी की वजह से और भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उठ सकती हैं। हल्का खान-पान लें। योग और ध्यान भी इसका उचित इलाज है।

*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 8*

*धनु* – पॉजिटिव – प्रभावशाली लोगों के सानिध्य का मौका मिलेगा और महत्वपूर्ण तथा ज्ञानवर्धक जानकारियां भी मिलेंगी। मानसिक शांति रहेगी। दैनिक व रोजमर्रा के कार्य भी यथावत चलते रहेंगे। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

नेगेटिव – पड़ोसियों के साथ कुछ बहस की स्थिति भी बन सकती है। अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है और इन गतिविधियों में ही व्यस्तता के वजह से कोई काम अधूरा भी रह जाएगा।

करियर – व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें, क्योंकि अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच कुछ कहासुनी हो सकती है अथवा कोई जाँच बैठ सकती है। मीडिया या फोन द्वारा बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान लगाएं।

लव – जीवन साथी तथा परिजनों का सहयोग पारिवारिक वातावरण को अनुशासित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

हेल्थ – अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार लेना उचित नहीं है। शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए योग और ध्यान पर भी जरूर ध्यान दें। संतुलित दिनचर्या रखें।

*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 7*

*मकर* – पॉजिटिव – यह लाभदायक समय है। अपने लंबित पड़े हुए कार्यों को तुरंत निपटा लें। आपकी किसी विशेष गतिविधि की वजह से आपको सराहा जाएगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीददारी में समय व्यतीत होगा। किसी नजदीकी मित्र की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी।

नेगेटिव – पुरानी गलतियों से सबक लेकर अपना वर्तमान बेहतर बनाएं। विद्यार्थी तथा युवाओं के सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में समय व्यतीत करने की वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। घर में किसी बात से तनाव होने पर शांतिपूर्ण रवैया रखें।

करियर – कारोबार में अन्य दिनों की तुलना में लाभ की स्थिति कुछ मध्य ही रहेगी। परिस्थितियों से किसी भी तरह का समझौता न करें तथा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास बनाकर रखें। जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी। टीमवर्क बनाकर काम करने से व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी।

लव – पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है। ईमानदारी बनाए रखें।

हेल्थ – प्रसन्नचित्त रहें तथा नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। ध्यान पर भी ध्यान देना जरूरी है। मानसिक शांति बनाए रखें।

*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9*

*कुंभ* – पॉजिटिव – कोई सरकारी मामला चल रहा है तो आज उसका समाधान मिल सकता है। अपने आस-पास चल रही कई परेशानियों का हल मिलने से आशाएं व उम्मीद की नई किरण का उदय होगा। किसी भी कार्य को उचित सोच-विचार करके व्यवस्थित करने से बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

नेगेटिव – अपने व्यक्तिगत तथा महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। आपकी लापरवाही की वजह से कुछ बनते हुए कार्य में रूकावट आ सकती है। इस समय कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसाय से संबंधित किसी डील या प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। अत्यधिक खर्चे की वजह से परेशान भी रहेंगे। नौकरी में व्यवस्थित माहौल बना रहेगा।

लव – घर में मेहमानों के आगमन से खुशी तथा चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। प्रेम पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा।

हेल्थ – गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाने का प्रयास करें। सतर्क रहना जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 4*

*मीन* – पॉजिटिव – घरेलू तथा कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने में सक्षम रहेंगी। कहीं निवेश करने के लिए बेहतरीन समय है। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो किसी अनुभवी के मदद से हल होने की भी संभावना है। यह आत्मविश्वास और सकारात्मकता का दिन है।

नेगेटिव – ध्यान रखें कि थोड़ी सी लापरवाही से किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती है। इसलिए सचेत रहें, सजग रहें। किसी भी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले परिवारजनों की राय अवश्य लें। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

करियर – व्यवसाय संबंधी कुछ अवसर मिलेंगे और उन्हें क्रियान्वित करने का भी उचित समय है। आंतरिक व्यवस्था पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर करने के लिए बनाया हुआ टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें।

लव – दांपत्य संबंध खुशनुमा रहेंगे। अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेंगी। खुशी का माहौल रहेगा।

हेल्थ – खाँसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें। रोग प्रतिरोधक क्षमता पर ध्यान दें।

*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 6*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/10/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 23/10/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 23/10/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In