आज भाई दूज के दिन रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग के शुभ प्रभाव से मेष, मिथुन, वृश्चिक, कन्या, तुला और मकर राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है, आर्थिक लाभ के साथ साथ प्रॉपर्टी का लाभ भी मिल सकता है। साथ ही पुराने अटके काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
आज 23 अक्तूबर गुरुवार को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 से दोपहर 12:27 और राहुकाल दोपहर 01:29 से दोपहर 02:54 तक रहेगा। सूर्य और चंद्रमा तुला राशि में संचरण करेंगे। आज भाई दूज के दिन रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इन उत्तम योगों में बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करेंगी। भाई दूज का तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:13 बजे से 03:28 बजे तक है। इसी दिन चित्रगुप्त पूजन का पर्व मनाया जाएगा। आज के देवता भगवान विष्णु रहेंगे। आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा। और चंद्रमा के साथ मंगल की युति होने से चंद्र मंगल योग बनेगा। और इसके साथ ही चंद्रमा और गुरु के एक दूसरे से केंद्र भाव में होने से गजकेसरी योग बनेगा। और इसके साथ ही चंद्रमा से द्वादश भाव में शुक्र के होने से अनफा योग बनेगा। साथ ही आज विशाखा नक्षत्र के संयोग में आयुष्मान योग भी बन रहा है। ऐसे में भगवान विष्णु की कृपा और धन योग के प्रभाव से आज भाग्यशाली रहेंगे मेष, मिथुन, वृश्चिक, कन्या, तुला और मकर राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है, आर्थिक लाभ के साथ साथ प्रॉपर्टी का लाभ भी मिल सकता है। साथ ही पुराने अटके काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। कारोबार तक में लाभ कमाने के भरपूर मौके मिलेंगे। इनके परिवार में भी सुख समृद्धि बनी रहेगी। बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*
डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….
*मेष* – पॉजिटिव – आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। निकट संबंधियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। मेहमान नवाजी में भी खुशनुमा समय बीतेगा।
नेगेटिव – किसी की भी लुभावनी बातों में न आएं। बनते कार्यों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, हालाँकि आप अपने विवेक से परिस्थितियों को सामान्य कर लेंगे। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर – व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा समय देने की जरूरत है। राजनैतिक और व्यावसायिक लोगों से आपके संबंध लाभदायक साबित होंगे। कोई रुका हुआ राजकीय कार्य भी आज हल हो सकता है। नौकरी में कोई जाँच होने की स्थिति बन रही है।
लव – एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर परेशानी का कारण बन सकते हैं। बेहतर होगा, इनसे दूर रहें। घर-परिवार में ही अपनी खुशियां बनाए रखें।
स्वास्थ्य – आप अपनी दिनचर्या और आहार के प्रति सजग रहेंगे तथा खुद को ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 6*
*वृषभ* – पॉजिटिव – दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। कोई बँटवारे संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसे आपसी सहमति या किसी मध्यस्थता से हल करने का यह उचित समय है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव – अपनी कोई भी खास बात किसी से शेयर न करें। ज्यादा आत्म केंद्रित होना और अहंकार की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। पड़ोस में किसी भी वाद-विवाद से दूर रहें।
करियर – व्यापार में निवेश कर रहे हैं, तो फायदा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी डील में जल्दबाजी करना ठीक नहीं है; कागजात की जाँच-पड़ताल अच्छी तरह कर लें। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट के असफल होने की वजह से तनाव न लें।
लव – परिवार जनों के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों के उजागर होने से पारिवारिक नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य – बुरी आदतों और तनाव जैसी स्थिति से दूर रहें। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3*
*मिथुन* – पॉजिटिव – आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा तथा रिश्तेदारों से चल रही अनबन को दूर करने में आपके विशेष प्रयास रहेंगे। वाहन खरीदने का विचार है, तो आज का दिन उत्तम है। अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा।
नेगेटिव – समय अनुसार खुद को भी ढालने की जरूरत है। आर्थिक रूप से कुछ उलझनें और समस्याएं बढ़ सकती हैं, हालाँकि आप जल्दी समाधान भी पा लेंगे। अपने गुस्से और अहंकार जैसी कमजोरी पर काबू रखना जरूरी है, इस वजह से आप नुकसान भी पा सकते हैं।
करियर – कारोबार संबंधी किसी समस्या को सुलझाने में अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपको मदद करेगा। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। युवाओं को जॉब में परिवर्तन को लेकर चल रहे प्रयासों के परिणाम मिल सकते हैं।
लव – परिवार जनों के आपसी सामंजस्य से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है।
स्वास्थ्य – अत्यधिक मेहनत और परिश्रम की वजह से थकान और कमजोरी जैसी स्थिति रहेगी। समय-समय पर आराम अवश्य लें।
*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 8*
*कर्क* – पॉजिटिव – किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। संबंधियों के आपसी सहयोग द्वारा कई समस्याओं का हल भी मिलेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव – बच्चों की दोस्ती और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने से वे अनुशासित रहेंगे। गुस्से के बजाय समझदारी और शांति से परिस्थितियों को संभालें। किसी संबंधी के साथ चल रहे मतभेदों को दूर करने के लिए आपके प्रयास जरूरी हैं।
करियर – कारोबार में कुछ समस्याएं बनी रहेंगी, पर सूझबूझ से हल भी निकल आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति सामान्य हो जाएगी। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा।
लव – पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य – ऊर्जावान बने रहने के लिए उचित आराम और उचित आहार दोनों को ही अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 6*
*सिंह* – पॉजिटिव – जिन कार्यों के लिए योजना बना रहे थे, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। कुछ बेहतर सीखने और करने की इच्छा आपके अंदर जोश और ऊर्जा का संचार करेंगी। खास तौर पर महिलाएं अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहेंगी।
नेगेटिव – आमदनी के साथ-साथ खर्चा भी बढ़ेगा। आलस की वजह से अपना नुकसान भी कर सकते हैं। नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। युवा वर्ग दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने-फिरने में समय व्यर्थ न करें।
करियर – आपकी मेहनत और व्यवस्था बनाकर रखने से व्यवसायिक बाधाएं काफी हद तक दूर होंगी। आर्थिक मंदी की वजह से आत्मविश्वास डगमगा भी सकता है। ऑफिशियल गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
लव – पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य – बदन दर्द और थकान जैसी स्थिति रहेगी। कुछ समय व्यायाम और योग आदि के लिए भी जरूर निकालें।
*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 9*
*कन्या* – पॉजिटिव – किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, तो आज उसकी वापसी की उचित संभावना है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा। परिवार जनों के आपसी सहयोग से पारिवारिक मामलों को भी बेहतर बनाने में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – किसी प्रियजन की कड़वी बात सुनकर मन कुछ आहत रहेगा, जिसकी वजह से आप कुछ काम टालने का प्रयास भी कर सकते हैं। बेकार की बातों पर जोर न दें। दिक्कत आने पर पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना हितकारी रहेगा।
करियर – कारोबारी मामलों में आप अपनी मेहनत से परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे। कोई रुका हुआ सरकारी कार्य भी आज संपन्न हो जाएगा। विरोधियों की गतिविधियां आपको परेशान करेंगी। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज किसी सहयोगी के हाथ में न दें।
लव – परिवार जनों के साथ कुछ समय बिताना आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। प्रेम और रोमांस के मामले में आप भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य – तनाव और अत्यधिक थकान की वजह से सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी।
*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 2*
*तुला* – पॉजिटिव – अनुभवी लोगों का सानिध्य करने का मौका मिलेगा, जिससे दिन बहुत ही सकारात्मक बीतेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
नेगेटिव – किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें तथा अपने अहंकार और गुस्से पर नियंत्रण रखें। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में भी बहुत सोच-समझकर निर्णय लें।
करियर – कार्यक्षेत्र में कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। प्रॉपर्टी के कार्यों में अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। व्यावसायिक यात्रा का प्लान है, तो आपको फायदा ही होगा।
लव – व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ भी समय बिताना आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता और निकटता लाएगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर पर जरूर जाएं।
स्वास्थ्य – अत्यधिक कार्यभार की वजह से आलस और थकान महसूस होगी। प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9*
*वृश्चिक* – पॉजिटिव – आज का दिन प्रसन्नता और स्फूर्ति से भरा रहेगा। परिवार जनों के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर सकारात्मक बातचीत भी होगी। आपकी योग्यता और काबिलियत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को की गई मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं।
नेगेटिव – इस समय कहीं भी पैसा लगाना नुकसानदायक रहेगा। बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें रखना और उन पर रोक-टोक करना आपके संबंधों के बीच दूरियां ला सकता है। अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। युवा वर्ग लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें।
करियर – व्यावसायिक मामलों में परिस्थितियों के अनुसार व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें, इससे अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं। सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों को अपने कार्य के प्रति बहुत अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। पब्लिक प्लेस पर अपनी छवि खराब न होने दें।
लव – पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। कोई मनोरंजन प्रोग्राम भी बनेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रह सकता है।
स्वास्थ्य – शारीरिक और मानसिक थकावट रह सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें तथा कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों में व्यतीत करने से प्रफुल्लता आएगी।
*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 8*
*धनु* – पॉजिटिव – कुछ लाभ की स्थितियां बन रही हैं। आज कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस होने की उचित संभावना है। भाई-बहनों के साथ चल रहा कोई मनमुटाव भी दूर होगा।
नेगेटिव – व्यक्तिगत मामलों में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। दूसरों की गतिविधियों का बिना सोचे-समझे अनुसरण करना आपको मुश्किल में डाल देगा। पूँजी निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। घर या वाहन की देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चे होंगे।
करियर – कार्यक्षेत्र पर चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा तथा काम भी सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य होने की संभावना है। नौकरी की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों के परिणाम पाने के लिए अभी इंतजार करें।
लव – घर में खुशी और सुकून भरा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहेगी। फिक्र न करें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 1*
*मकर* – पॉजिटिव – आज कोई शुभ प्रसंग होगा जिससे खुशी मिलेगी। आप अपनी धैर्य और सहनशक्ति द्वारा अपनी उम्मीदों तथा आशाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढाल लेना सफलता पाने में सहायता करेगा।
नेगेटिव – किसी गलत सलाह से आपके निर्णय डगमगा सकते हैं और इस वजह से कुछ व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। फिजूल के कार्यों में समय खराब होगा। वाहन संबंधी भी कोई नुकसान होने की आशंका है। पैसा उधार देने से परहेज करें।
करियर – व्यावसायिक कार्य मन मुताबिक तरीके से पूरे होंगे। किसी राजनैतिक या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसका फायदा आपको व्यवसाय में होगा। आज किसी नए व्यवसाय की योजना को क्रियान्वित कर सकते हैं, हालाँकि शुरू में कुछ दिक्कतें जरूर आएंगी।
लव – पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य – अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने की वजह से थकान और मानसिक तनाव हावी रह सकते हैं। कुछ समय खुद के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 9*
*कुंभ* – पॉजिटिव – प्रॉपर्टी या लेनदेन संबंधी कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान मिलने की बेहतर संभावना है। कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है और यह मुलाकात बहुत ही सकारात्मक रहेगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव – अपने भावनात्मक स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आपका गुस्सा और बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए परेशानियों का कारण बन जाता है। घर में मेहमानों के आने से कार्यों में बाधाएं आएंगी। घर के वरिष्ठ सदस्य की सेहत का भी ध्यान रखना है।
करियर – ऑफिशियल यात्रा की संभावना है। कामकाज को लेकर कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। नए कार्य संबंधी भूमिका भी बनेगी। नौकरी में स्थायित्व रहेगा, पर टारगेट पूरा करने के लिए दबाव भी बना रहेगा।
लव – दांपत्य संबंध सुखद रहेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग और डिनर संबंधी यादगार प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य – नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। दवाइयों की अपेक्षा व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 8*
*मीन* – पॉजिटिव – दिन अच्छा व्यतीत होगा। परिवार में चल रही कोई समस्या का निवारण होगा। चीजों को नए तरीके से जानने की कोशिश करें और कुछ समय अपनी रूचि पूर्ण कार्यों के लिए भी निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव – धन संबंधी मामलों में कुछ समस्याएं खड़ी होंगी। आपको मजबूरी में किसी की मदद भी करनी पड़ सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें। राजनैतिक कार्यों में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है; गलत गतिविधियां आपको फँसा सकती हैं।
करियर – व्यवसाय में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिनसे निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अतिरिक्त आय का कोई साधन बनेगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है, पर कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की चेष्टा न करें।
लव – पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
स्वास्थ्य – ज्यादा गरिष्ठ और तला भुना खाने से गैस और वायु की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 7*













