Tuesday, February 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24/10/2025

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 24, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज अनुराधा नक्षत्र के संयोग से सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव और देवी लक्ष्मी की कृपा से मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहने वाला है। अपने कार्यों में भरपूर लाभ मिलेगा। घर में सुख समृद्धि का वास रहेगा और योजनाएं सफल होंगी। साथ ही, जरूरी कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर होने लगेंगी। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

———————————————————-

आज 24 अक्टूबर शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है,आज सूर्य देव तुला राशि में वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से 12:28 बजे तक और राहु काल सुबह 10:41 से दोपहर 12:05 बजे तक रहेगा। आज कोई विशेष त्योहार नहीं है, आज के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन्हें सफेद और रंग के लाल के फूल जैसे कमल या गुलाब की कृपा करना लाभकारी होता है। कुंडली में शुक्र को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को श्वेत वस्त्र धारण करना। साथ ही चावल, आटा, दूध जैसे सफेद नीबू का दान लाभकारी होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में चावल की खीर और श्रीफल निर्भयता करना। साथ ही कमलगट्टे की माला से उनके मोटो का जप करना भी होता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात वृश्चिक राशि में होगा। ऐसे में चंद्रमा नीच के होकर गुरु के दृष्टि होगे जिससे नीचभंग राजयोग बनेगा। इसके साथ ही बुध का गोचर भी होने जा रहा है जिससे बुध और चंद्रमा की युति भी होगी जिससे चंद्र बुध युति योग बनेगा। इस पर अनुराधा नक्षत्र के संयोग में सौभाग्य योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहने वाला है। अपने कार्यों में भरपूर लाभ मिलेगा। घर में सुख समृद्धि का वास रहेगा और योजनाएं सफल होंगी। साथ ही, जरूरी कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर होने लगेंगी। कार्यस्थल पर इनके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही आर्थिक मामलों में भी दिन अनुकूल रहेगा जिससे धन आगमन के भी योग रहेंगे। उत्तम संपत्ति प्राप्त होने की संभावना है और व्यापार में छोटे-छोटे अवसरों से बड़ा लाभ मिल सकता है। इनके पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आएंगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….

*मेष* – पॉजिटिव – आज कोई खास काम पूरा करने में सफल होंगे। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की समाज में प्रशंसा होगी और आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। परिवार में खुशनुमा और सकारात्मक वातावरण रहेगा, जिससे आप मानसिक सुकून महसूस करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।

नेगेटिव – बच्चों की परेशानियों के समाधान निकालने में उनकी मदद करें। जमीन संबंधी किसी भी प्रकार का काम आज स्थगित ही रखें। अतिरिक्त व्यस्तता की वजह से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित ध्यान नहीं दे पाएंगे। अजनबी लोगों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है।

करियर – व्यवसाय संबंधी प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान रखें। कर्मचारियों के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें और गलतफहमी न आने दें। अधिक पैसा अपने व्यवसाय पर न लगाएं, अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा।

लव – पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें, अपने करियर पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।

स्वास्थ्य – व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से शामिल करें। गर्दन और कंधों में दर्द जैसी शिकायत बढ़ सकती है, सतर्क रहें।

*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 7*

 

*वृषभ* – पॉजिटिव – पूरे मन से घर के सभी सदस्यों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखने का प्रयास सफल रहेगा। नजदीकी मित्रों के साथ मौजमस्ती में खुशनुमा समय बीतेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेंगी, जिसमें आपके निर्णय बहुत ही बेहतरीन रहेंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक मामलों में आपकी सक्रियता रहेगी, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे हो सकते हैं।

नेगेटिव – दूसरों पर ज्यादा अनुशासन न रखकर अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन लाएं। मकान और गाड़ी से संबंधित कागजातों को लेकर कुछ दिक्कत रह सकती है। किसी भी कार्य को करने में ज्यादा जल्दबाजी न करें, सोच समझकर ही आगे बढ़ें।

करियर – व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर हो रही हैं। इसलिए अपने काम को बहुत ही गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। व्यवसायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में खर्चों की अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से आपका बजट भी गड़बड़ा सकता है। नौकरी में आसानी से टारगेट पूरे होंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

लव – पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर सुलभ होंगे। परिवार के साथ समय बिताना आपसी संबंधों को मजबूत करेगा।

स्वास्थ्य – गलत खान-पान की वजह से गला खराब रह सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और देसी इलाज लें। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।

*भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 6*

 

*मिथुन* – पॉजिटिव – आपने अपने भविष्य को लेकर कुछ योजना बनाई है, तो यह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता भी आ सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। जीवन को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो सफल होंगे। किसी पुराने विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान होगा, जिससे मानसिक बोझ कम होगा।

नेगेटिव – पड़ोस के मामलों को लेकर समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए हस्तक्षेप न करें। बच्चों को उनके करियर संबंधी कोई कार्य सफल न होने से तनाव रहेगा। इस समय बच्चों का मनोबल बनाकर रखना बहुत जरूरी है। किसी अनुभवी व्यक्ति से जरूर सलाह लें।

करियर – अनुभवी लोगों के साथ व्यवसाय संबंधी नई-नई जानकारी मिलेंगी तथा महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श रहेगा। भविष्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी, परंतु कोई भी निर्णय लेते समय बजट का भी ध्यान जरूर रखें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर महत्वपूर्ण कार्य भार आ सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी। पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है।

स्वास्थ्य – त्वचा और छाती से संबंधित एलर्जी हो सकती है। अपना ध्यान रखें, क्योंकि इसकी वजह से आपकी कार्य क्षमता पर भी असर आएगा। योग और प्राणायाम लाभकारी रहेंगे।

*भाग्यशाली रंग – आरेंज, भाग्यशाली अंक – 3*

 

*कर्क* – पॉजिटिव – किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनेगी, जो कि लाभदायक भी रहेगी। आज आप किसी भी परिस्थिति का आसानी से हल निकालने में सक्षम रहेंगे। दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें। सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

नेगेटिव – अनावश्यक खर्चों की अधिकता आपको चिंता में डाल सकती है। वाहन अथवा घर से संबंधित किसी वस्तु की खरीदारी करने की योजनाओं को अभी स्थगित रखें। ध्यान रहे, कि आपकी ही कोई जिद संबंधों में दूरियां ला सकती है। संयम और शांति बनाए रखना जरूरी है।

करियर – किसी व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों की गतिविधियों और क्रियाकलापों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को आज घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है, पर इससे वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न होंगे। काम से संबंधित दूर की यात्रा का योग बन रहा है।

लव – वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के विवाह संबंधी शुभ खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा।

स्वास्थ्य – काम के बीच-बीच में आराम भी लेते रहें। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। लिक्विड चीजों का अधिक सेवन करें।

*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 4*

 

*सिंह* – पॉजिटिव – राजनीतिक और सामाजिक प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। इन व्यक्तियों के साथ संपर्क में रहने से आपके मान-सम्मान तथा व्यक्तित्व में निखार आएगा, और निकट भविष्य में यह संपर्क फायदेमंद भी साबित होंगे। कोई पारिवारिक मामला हल हो सकता है। आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है।

नेगेटिव – वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अनुसरण करें। पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित वाद-विवाद को ज्यादा तूल न दें, इसकी वजह से आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। आज किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे का नुकसान ही है। ज्यादा गुस्सा करना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।

करियर – व्यवसाय में इस समय नया कार्य करने जैसी योजना बनाने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। यथावत परिस्थितियों पर ही ध्यान दें। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करें। ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

लव – परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद प्रमोद संबंधी कार्यों में सुखद समय बीतेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य – काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। थकान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है। तनाव से बचें।

*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 5*

 

*कन्या* – पॉजिटिव – सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा प्रकृति के निकट व्यतीत करें। फाइनेंस संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए अनुकूल समय है। अटके हुए पैसे की वापसी हो सकती है। आपकी समझदारी और सोच से कोई जटिल पारिवारिक मामला हल होगा। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा।

नेगेटिव – कोई भी कठिन परिस्थिति बनने पर धैर्य बनाए रखें। तनाव लेने से इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। ध्यान रहे कि जरा सी गलतफहमी की वजह से नजदीकी मित्रों या भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं, स्पष्टता रखें। दूसरों की राय पर ज्यादा विश्वास न करें।

करियर – व्यवसाय में जल्दी मुनाफा कमाने के चक्कर में किसी गैर कानूनी गतिविधि का सहारा न लें। कुछ मंदी की स्थिति रहेगी, उचित समय का इंतजार करना ज्यादा बेहतर रहेगा। ऑफिस में अपना टारगेट हासिल होने से सुकून और राहत मिलेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें।

लव – घर में सुख-शांति से परिपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधो में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

स्वास्थ्य – अत्यधिक सोच-विचार से तनाव और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। कुछ समय अपनी रूचि पूर्ण कार्यों में भी लगाएं। ध्यान और योग मानसिक शांति देंगे।

*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 1*

 

*तुला* – पॉजिटिव – व्यस्तता रहेगी, लेकिन उचित सावधानी बरतने से परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत तथा प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए खुशखबरी हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

नेगेटिव – सावधान रहें, दोपहर बाद कोई नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन रही है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। अपने नजदीकी संबंधियों के साथ सकारात्मक वार्तालाप में भी कुछ समय जरूर बिताएं। उधारी संबंधी कोई भी लेनदेन करना नुकसानदायक रहेगा। ज्यादा भावुक होना ठीक नहीं है।

करियर – व्यावसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी। इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स आदि से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है, इसलिए हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है, वर्तमान पर ध्यान दें। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर और अध्ययन के साथ समझौता न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य – अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति बहुत ही व्यवस्थित रहने की जरूरत है। खासतौर पर महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2*

 

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – रुके हुए व्यक्तिगत कार्यों को निपटाने का अनुकूल समय है। अगर कोई जोखिम लेने की इच्छा है तो आपको फायदा ही होने वाला है। आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी बेहतरीन तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी संबंधी के यहाँ जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है। आपकी व्यवहार कुशलता से जटिल समस्याएं भी हल होंगी। आत्मविश्वास और पराक्रम का स्तर ऊँचा रहेगा।

नेगेटिव – मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए जरूरी है कि बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। अहंकार की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है, परंतु हर समस्या का आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे। ज्यादा भावुक होना ठीक नहीं है।

करियर – कोई नया काम शुरू करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। आपका प्रबंधन कौशल बहुत ही सराहनीय रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में निश्चित रणनीति बनाकर काम करने से बेहतरीन संभावनाएं जरूर मिलेगी। ऑफिस के कार्यों में आपके उचित प्रदर्शन द्वारा अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।

लव – पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन का प्रोग्राम बन सकता है।

स्वास्थ्य – इंफेक्शन अथवा त्वचा संबंधी कोई परेशानी बढ़ सकती है। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव जरूर रखें। साफ सफाई का ध्यान रखें।

*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 9*

 

*धनु* – पॉजिटिव – दिन व्यवस्थित रहेगा। थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण और मन मुताबिक कार्यों के लिए जरूर निकालें। ऐसा करने से आपको सुकून और नई ऊर्जा महसूस होगी। किसी ऐसे व्यक्ति से भी मुलाकात होगी, जिससे आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में आपका दबदबा बढ़ेगा। भाग्य और कर्म का समन्वय बना रहेगा।

नेगेटिव – कहीं भी वाद-विवाद की स्थिति बनने पर उसे सुलझाने की कोशिश करें, वरना इसकी वजह से नजदीकी व्यक्ति से संबंध भी खराब हो सकते हैं। विद्यार्थी लोग सोशल मीडिया और फालतू बातों में पड़कर पढ़ाई के प्रति लापरवाही करेंगे, सतर्क रहें। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

करियर – अनुकूल समय है। आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति ठीक बनाकर रखेंगे। किसी पार्टी के साथ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए बातचीत शुरू हो सकती है। ऑफिशियल कार्यों में आपके योगदान सराहनीय रहेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ भी संबंध गहरे होंगे। काम के संबंध में कोई दूर की यात्रा संभव है।

लव – परिवार में सकारात्मक वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की खटास आ सकती है, संयम बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य – इंफेक्शन और एलर्जी की समस्याओं के निवारण के लिए प्रदूषित वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। खान-पान को व्यवस्थित रखें।

*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 8*

 

*मकर* – पॉजिटिव – परिवार की व्यवस्था से संबंधित कोई मामला रुका हुआ है तो उसको शुरू करने का उचित समय है। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। धर्म-कर्म के मामले में भी रूझान बढ़ेगा। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको सही दिशा देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव – पैसों के मामले में लेनदेन करने से परहेज करें। आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, परंतु अतिरिक्त कार्य भार लेना आपके व्यक्तिगत कार्यों में रुकावटें भी डालेगा। बच्चों के साथ डाँट-फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें। भावुकता में निर्णय लेना ठीक नहीं है।

करियर – व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा जैसी परिस्थितियां बनेंगी और उनका नकारात्मक असर आपकी व्यवसायिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन द्वारा समस्या को हल करने का प्रयास करें। अभी लेनदेन संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहकर्मियों से कुछ तनाव मिल सकता है।

लव – पारिवारिक सदस्यों के व्यक्तिगत मामले में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई मनपसंद रिश्ता आएगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

स्वास्थ्य – रक्तचाप तथा मधुमेह वाले लोग अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। साथ ही खान-पान भी संतुलित रखना जरूरी है। ज्यादा तनाव लेने से बचें।

*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 2*

 

*कुंभ* – पॉजिटिव – दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार से संबंधित किसी समस्या में आपकी उपस्थिति और सलाह महत्वपूर्ण रहेगी, उचित समाधान भी निकलेगा। विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। आपकी मेहनत और लगन से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

नेगेटिव – दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने की बजाए अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। कोई भी नया काम करने से पहले उसके हर पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है।

 

करियर – व्यावसायिक स्थल पर सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं। जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में बिना सोचे-समझे दूसरों की कार्यप्रणाली का अनुसरण न करें। किसी कर्मचारी द्वारा नुकसान होने की आशंका है। यह समय बहुत ही ध्यानपूर्वक अपने कार्यों को अंजाम देने का है। सरकारी या निजी नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

लव – वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी तथा मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कार्यों में भी समय बीतेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिल सकती है।

स्वास्थ्य – शारीरिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस होगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं। आराम पर भी ध्यान दें।

*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 6*

 

*मीन* – पॉजिटिव – आज आप अपने किसी रुके हुए कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। कोई पैतृक मामला अटका हुआ है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी मेहनत और योग्यता के लिए समाज में सराहना मिलेगी। नई ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस होगी।

नेगेटिव – अपने बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित व संतुलित रखें। बच्चों को ज्यादा ढील न दें, अन्यथा उनकी किसी नकारात्मक गतिविधि से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, ध्यान रखें। ज्यादा भावुक होने से परेशानी होगी।

करियर – शेयर्स, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों में उचित सफलता मिलने की स्थिति बनी हुई है। आपने कोई नया कार्य शुरू करने संबंधी योजना बनाई है, तुरंत उस पर अमल करें। इस समय सफलता मिलने के बेहतरीन योग बन रहे हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रखें। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।

लव – दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यह संबंध प्रेम संबंधों में भी बदलने की संभावना है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

स्वास्थ्य – अपने अंदर ऊर्जा व आत्मबल की कमी महसूस करेंगे। प्रकृति के निकट रहना आपको स्फूर्ति प्रदान करेगा। नियमित खान-पान और आराम जरूरी है।

*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 5*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 23/10/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 25/10/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 25/10/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In