आज चंद्रमा पर मंगल की चतुर्थ दृष्टि बनी रहेगी जिससे धन लक्ष्मी योग का संयोग और गुरु और शुक्र दोनों ही चंद्रमा से विशेष स्थिति में होकर चंद्राधि योग बनयेंगे ऐसे में देवी लक्ष्मी केे साथ भगवान विष्णु की कृपा का लाभ मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातको के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। इनके बिगड़े काम बनने लगेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
———————————-
आज 31 अक्टूबर शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो कि 10:03 ए एम तक जारी रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लगेगी। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में वहीं चंद्रमा 06:48 ए से मकर राशि में रहेगा। इसके बाद कुम्भ राशि में गोचर होगा। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक और राहु काल सुबह 10:41 से दोपहर 12:04 तक रहेगा। आज अक्षय नवमी और जगद्धात्री पूजा है। आज पंचक सुबह 06:48 से प्रारंभ होकर 1 नवंबर शाम 06:33 तक रहेगा। आज चंद्रमा पर मंगल की चतुर्थ दृष्टि बनी रहेगी जिससे धन लक्ष्मी योग का संयोग बनेगा। जबकि आज गुरु और शुक्र दोनों ही चंद्रमा से विशेष स्थिति में होकर चंद्राधि योग बनाएंगे। इस पर धनिष्ठा नक्षत्र के संयोग में वृद्धि योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में आज के दिन के देवता देवी लक्ष्मी केे साथ भगवान विष्णु की कृपा का लाभ मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातको के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। इनके बिगड़े काम बनने लगेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी और भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी और नए संपर्क बनाने से लाभ मिलेगा। धन लाभ के शुभ संयोग बनते जाएंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी करने वालों के अधिकार बढ़ेंगे और करियर में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा
डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….
*मेष* – पॉजिटिव – रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की बेहतरीन संभावना है। समय आपके पक्ष में है। पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति पूरी तरह एकाग्र रहेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। आपके आत्मविश्वास और मेहनत से कार्य बनेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नेगेटिव – कुछ परेशानियां भी बनी रहेगी। फालतू के झमेलों में न पड़ें। ससुराल के साथ संबंध अच्छे रखें, क्योंकि कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह का जरूर अनुसरण करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
करियर – कारोबारी गतिविधियां बहुत अधिक बढ़ जाएंगी, जिसकी वजह से अतिरिक्त समय भी देना पड़ेगा। दूसरों की सलाह पर भी विचार करके सभी निर्णय लें। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें, अधिकारियों से डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है। मेहनत और लगन से कार्य करें।
लव – जीवनसाथी के साथ आपसी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। स्नेह और विश्वास मजबूत होगा।
हेल्थ – कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। रोग निवृत्ति के लिए प्राकृतिक तरीकों को अधिक अपनाएं। सक्रिय और सकारात्मक रहें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4*
*वृषभ* – पॉजिटिव – किसी मीटिंग अथवा समारोह में जाने का मौका मिलेगा। उत्तम जानकारियां भी हासिल होंगी। इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें, तो ज्यादा अनुकूल परिणाम हासिल करेंगे। किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
नेगेटिव – आय की अपेक्षा बढ़ते खर्चे परेशान करेंगे। आप अपनी सूझबूझ से समस्याओं का समाधान तो निकाल ही लेंगे। अपने निर्णय प्राथमिकता पर रखें। दूसरों की बजाए अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना जरूरी है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
करियर – इस समय सफलता दायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। साझेदारी संबंधी कोई प्लान है, तो उस पर तुरंत अमल करें। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए भी कुछ नई उपलब्धियां बन रही हैं। प्रगति के योग हैं।
लव – पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखने में भी सफल रहेंगे। रिश्तों में स्नेह और गहराई बढ़ेगी। पारिवारिक शांति बनी रहेगी।
हेल्थ – गैस व बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। खासतौर पर महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: आरेंज, भाग्यशाली अंक: 7*
*मिथुन* – पॉजिटिव – आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा समस्या का हल भी निकाल लेंगे। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आप अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
नेगेटिव – दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की उचित रूपरेखा बना लें। संपत्ति संबंधी गतिविधियों में कुछ व्यवधान रहेंगे। कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जाँच-पड़ताल कर लें। इस समय छोटी से छोटी बात को भी नजरअंदाज न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
करियर – व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। साथ ही कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपकी व्यापारिक गतिविधियां चलती भी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपनी किसी लापरवाही की वजह से उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। सावधानी बरतें।
लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में उमंग व खुशी रहेगी। रिश्तों में गहराई आएगी।
हेल्थ – एसिडिटी व गैस जैसी समस्या रह सकती है। अत्यधिक गरिष्ठ और तला हुआ खाने से बचें। संतुलित आहार पर ध्यान दें। नियमित पानी पीते रहें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 4*
*कर्क* – पॉजिटिव – संतान की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित किसी महत्वपूर्ण स्थिति पर विचार-विमर्श होगा। उचित समाधान भी मिलेगा। कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। इस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा।
नेगेटिव – ध्यान रखें कि किसी की गलत सलाह आपको कंफ्यूज कर सकती है। आपका ध्यान अपने लक्ष्य से भटक भी सकता है। बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी तैयारियों के विषय में भी जानकारी लेते रहें। साथ ही सामाजिक गतिविधियों के प्रति भी जागरूक रहें। फालतू के खर्चों से बचें।
करियर – व्यवसाय में अपनी कार्य क्षमता और प्रतिभा को साबित करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष व परिश्रम की आवश्यकता है। साथ ही बहुत अधिक चुनौतियों और समस्याओं का भी सामना होगा। राजनीति से जुड़े किसी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। धैर्य बनाए रखें।
लव – दांपत्य संबंधों में कुछ मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। संवाद और समझदारी से काम लें। पारिवारिक शांति बनाए रखें।
हेल्थ – काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। ध्यान में कुछ समय व्यतीत करना तथा उत्तम साहित्य पढ़ना आपको ऊर्जावान रखेगा। नियमित आराम आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 1*
*सिंह* – पॉजिटिव – आध्यात्मिकता के प्रति बढ़ रहा आपका ध्यान आपके व्यक्तित्व और स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में भी उचित तालमेल बनाकर रखेंगे। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर प्रयत्नशील रहेंगे। धन लाभ के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेहनत का शुभ फल मिलेगा।
नेगेटिव – वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। दोस्तों अथवा बाहरी लोगों की बातों में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। रिश्तों को बचाने के लिए अपने व्यवहार में समय अनुसार लचीलापन लाना जरूरी है। क्रोध से बचें।
करियर – आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य को संपन्न करते चलें। विस्तार संबंधी गतिविधियों को संजीदगी से अंजाम दें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी। आपके सहकर्मी ही आपके विरुद्ध कुछ अफवाहें फैला सकते हैं। सतर्क रहें।
लव – व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार के साथ व्यतीत करना आपको तरोताजा रखेगा। आपसी संबंधों में भी खुशहाली आएगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – मूत्र संबंधी किसी प्रकार का संक्रमण हो सकता है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना आवश्यक है। साफ-सफाई का ध्यान रखें। नियमित पानी पीते रहें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6*
*कन्या* – पॉजिटिव – घर के बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। कुछ समय धार्मिक, सामाजिक संबंधित गतिविधियों में व्यतीत करें। इससे आत्मिक व मानसिक शांति प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में भी निवेश आदि करने के लिए दिन अति उत्तम है। आत्मविश्वास और ऊर्जा से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के योग हैं।
नेगेटिव – लोगों के साथ मेलजोल रखते समय अपनी गरिमा बनाए रखें। व्यर्थ की बहसबाजी में न पड़ें। किसी भी कार्य में ज्यादा जोखिम न उठाएं। किसी संबंधी के ईर्ष्यालु व्यवहार की वजह से आपका मन अशांत रहेगा। दूसरों पर अति विश्वास न करें।
करियर – कारोबार में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। कारोबारी स्त्रियां विशेष रूप से अपने व्यवसाय पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें। मनोरंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय विशेष रूप से तरक्की में रहेंगे। नौकरी में आपको कोई खास अथॉरिटी मिलने वाली है। प्रगति के योग हैं।
लव – पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रेम संबंधों के उजागर होने की आशंका है। रिश्तों में स्नेह बना रहेगा।
हेल्थ – पेट से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है। अपने खान-पान को संयमित रखें। नियमित आराम आवश्यक है। सक्रिय और सकारात्मक रहें। योग पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7*
*तुला* – पॉजिटिव – आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भी व्यस्तता बनी रहेगी, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों की सलाह भाग्योदय दायक साबित होगी। कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में होने के योग हैं। आत्मविश्वास से कार्य करें।
नेगेटिव – आपके गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव की वजह से रिश्ते बिगड़ भी सकते हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना चाहिए। अपनी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की संभाल स्वयं करें। दूसरों पर निर्भर रहने से नुकसान होने की आशंका है। सावधानी बरतें।
करियर – कोई भी व्यावसायिक कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं। स्टाफ अथवा कर्मचारियों के भरोसे रहना नुकसान भी दे सकता है। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि न लें। इस समय किसी प्रकार की जाँच होने अथवा जुर्माना लगने की स्थिति भी बन रही है। सतर्क रहें।
लव – घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने में पति-पत्नी दोनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। पारिवारिक शांति रहेगी।
हेल्थ – अत्यधिक मेहनत की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत रहेगी। समय-समय पर उचित आराम भी लेना आवश्यक है। सक्रिय और खुश रहें। योग पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 2*
*वृश्चिक* – पॉजिटिव – सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। खास लोगों के साथ संपर्क भी बनेंगे। आपकी किसी आर्थिक परेशानी में आपके मित्र आपकी मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। कहीं डिनर आदि पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
नेगेटिव – मन में चल रहे सवालों का जवाब भी खुद को ही तलाशना होगा। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। सोच-विचार में भी समय लगाने से उपलब्धियां आपके हाथ से निकल सकती हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें।
करियर – व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। किसी भी परेशानी में घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन से आपको कोई नई दिशा भी प्राप्त हो सकती है। नौकरी में उच्च अधिकारियों द्वारा आपके काम की सराहना होगी। प्रगति के योग हैं।
लव – पारिवारिक मामलों को समय रहते सुलझा लें, अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। संवाद और समझदारी से काम लें। रिश्तों में विश्वास रहेगा।
हेल्थ – बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखना ही उचित है। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय रहें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5*
*धनु* – पॉजिटिव – आज बहुत अधिक जिम्मेदारियां बनी रहेगी। आप अपने आत्मविश्वास व मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम भी रहेंगे। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद घर परिवार पर बना रहेगा। संपत्ति संबंधी कोई समस्या हल होगी। धन लाभ के योग हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
नेगेटिव – खुद को व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यस्त रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। गुस्सा या चिड़चिड़ापन भी हावी रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। व्यर्थ के खर्चों से बचें।
करियर – कारोबारी मामलों में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से नई-नई जानकारियां हासिल करें। इससे आप अपने व्यवसाय को गति देने में सक्षम रहेंगे। कोई रुकी हुई भुगतान वापस मिल सकती है। मेहनत और लगन से कार्य करें।
लव – दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर तनाव में न आएं। अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। प्रेम साथी के साथ कुछ समय व्यतीत करना संबंधों में मधुरता लाएगा। रिश्तों में स्नेह और विश्वास रहेगा।
हेल्थ – घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति रहेगी। उनके इलाज के लिए लापरवाही न करें। पोषण पर ध्यान दें। नियमित आराम आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3*
*मकर* – पॉजिटिव – परिवार से संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी और उन्हें क्रियान्वित भी आसानी से कर लेंगे। आज दिन का अधिकतर समय आध्यात्मिक, धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी।
नेगेटिव – सामाजिक बने रहना भी जरूरी है। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ रिश्तों को भी सहेजकर रखना जरूरी है। कभी-कभी अपने गुस्से और आवेश जैसे स्वभाव की वजह से नुकसान भी भुगतना पड़ सकता है। इस समय किसी भी तरह की उधारी न करें। सावधानी बरतें।
करियर – कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी। साथ ही कुछ लाभदायक परिस्थितियां भी बनेंगी। साझेदारी के व्यवसाय में आपसी सामंजस्य और कार्यशैली व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगी। जॉब में परिवर्तन संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।
लव – पारिवारिक सदस्यों का आपके प्रति श्रद्धा व प्यार बना रहेगा। प्रेम अफेयर्स के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास रहेगा। रिश्तों में गहराई आएगी।
हेल्थ – ज्यादा मेहनत करने की वजह से गर्दन तथा कंधों में दर्द उठ सकता है। कुछ समय व्यायाम और आराम में भी व्यतीत करना आवश्यक है। सक्रिय और खुश रहें। योग पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 9*
*कुंभ* – पॉजिटिव – आज मन मुताबिक तरीके से दिन व्यतीत होगा। सभी लोग आपसी मेलजोल का भरपूर आनंद लेंगे। घर की किसी समस्या को भी सुलझाने का उचित समय है। संपत्ति से संबंधित कोई कार्य वरिष्ठ लोगों के सहयोग से हल हो सकता है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
नेगेटिव – नकारात्मक परिस्थितियों से घबराएं नहीं तथा अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। इस समय अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। किसी के साथ रुपए पैसे को लेकर वाद-विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
करियर – व्यावसायिक मामलों में सभी निर्णय स्वयं ही लें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान दें। किसी भी कर्मचारी पर ज्यादा भरोसा रखना उचित नहीं है। सरकारी सेवारत लोग अपने काम के प्रति लापरवाह न रहें। सावधानी बरतें।
लव – आपसी सामंजस्य से दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, गलतफहमी न उपजने दें। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।
हेल्थ – शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी शिकायत हो सकती है। स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद को जरूर अपनाएं। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और सकारात्मक रहें। नियमित आराम करें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*
*मीन* – पॉजिटिव – मेहनत और दृढ़ निश्चय रखने की जरूरत है। आप अपने दम पर ही कई कार्य संपन्न कर लेंगे। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ परिवार संबंधी गतिविधियों में भी आपका योगदान रहने से संतुष्टि रहेगी। कोई सुखद समाचार भी मिलेगा। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। धन लाभ के योग हैं।
नेगेटिव – अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें, वरना आपका बजट गड़बड़ा सकता है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व करियर के प्रति केंद्रित रहें। सोशल मीडिया तथा व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें।
करियर – व्यवसाय में आपको कुछ लाभदायक एग्रीमेंट हासिल होंगे। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। सतर्क रहें।
लव – दांपत्य जीवन में सभी का एक दूसरे के प्रति सामंजस्य रहेगा, जिससे परिवार तथा आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास रहेगा।
हेल्थ – अत्यधिक मेहनत और तनाव की वजह से सिर में भारीपन और थकान रह सकती है। सकारात्मक रहें। नियमित आराम और ध्यान पर जोर दें। पोषण पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 7*












