Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 01/11/2025

डॉ. चन्द्र शेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
November 1, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज देवउठनी एकादशी व्रत का दिन है लेकिन दोपहर 2,30 बजे के बाद भद्रा लग जाने से तुलसी विवाह 2.30 के पूर्व करें या फिर अगले दिन याने 2 नवम्वर को तुलसी विवाह करें। आज ग्रहों की बात करें तो चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होगा और कुंभ राशि के स्वामी शनि ग्रह चंद्रमा से दूसरे भाव में होकर सुनफा योग, हंस राजयोग ,ध्रुव योग और रवियोग के शुभ संयोग से मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला, मकर और मीन राशि के जातको के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। बड़ी सफलता, कारोबार में खूब कमाई करने के मौके मिलेंगे तो नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आगे बढ़ने की संभावना है, भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

——————————————————–

आज 1 नवंबर 2025, शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है आज सूर्य तुला राशि पर और चंद्रमा कुंभ राशि पर रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 से दोपहर 12:32 तक और राहुकाल सुबह 9:23 से सुबह 10:46 तक रहेगा।आज देवउठनी एकादशी व्रत का दिन है लेकिन दोपहर 2,30 बजे के बाद भद्रा लग जायेगा इसलिए तुलसी विवाह 2.30 के पूर्व करना चाहिए या फिर अगले दिन याने 2 नवम्वर को तुलसी विवाह करना चाहिए। आज के दिन का देवता भगवान विष्णु रहेंगे। जबकि आज ग्रहों की बात करें तो चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होगा और कुंभ राशि के स्वामी शनि ग्रह चंद्रमा से दूसरे भाव में होकर सुनफा योग बनाएंगे। जबकि आज गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि में होकर हंस राजयोग बना है। और आज के दिन शतभिषा नक्षत्र के संयोग में ध्रुव योग और रवियोग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन भगवान विष्णु की कृपा और ध्रुव योग एवं रवियोग के संयोग में मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला, मकर और मीन राशि के जातको के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। बड़ी सफलता, कारोबार में खूब कमाई करने के मौके मिलेंगे तो नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आगे बढ़ने की संभावना है, भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा

डॉ. चन्द्र शेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..

 

*मेष* – पॉजिटिव – सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और पहचान भी बढ़ेगी। घर की साफ-सफाई तथा सुधार संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। परिजनों के साथ मिल-बैठकर अनुभव साझा करना सबको खुशी देगा। आत्मविश्वास से कार्य करें। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा। यह समय आपके पक्ष में है।

नेगेटिव – कहीं भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। कोई ऐसी बात आपके मुँह से निकल सकती है, जिसके लिए आपको पछताना भी पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर तनाव रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें।

करियर – कारोबार को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन और सलाह आपको कोई व्यावसायिक निर्णय लेने में सहायक रहेगा। संपत्ति से संबंधित व्यवसाय में अच्छी कमीशन मिल सकती है। कोई आधिकारिक यात्रा भी संभव है। प्रगति के योग हैं।

लव – घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से मान-हानि भी संभव है। सावधानी बरतें। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें।

हेल्थ – स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। थोड़ी सी सावधानी और संयम आपको स्वस्थ रखेगा। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।

*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 3*

*वृषभ* – पॉजिटिव – अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। इससे अपने कार्यों को संपन्न करने में सहायता मिलेगी। संपत्ति आदि से संबंधित कार्य भी संपन्न होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और यादें ताजा कर देगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

नेगेटिव – अपने मान-सम्मान और साख का ध्यान रखें। कहीं भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों के प्रयोग करने से परहेज रखें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में ध्यान देकर अपने करियर के साथ खिलवाड़ न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। गुस्से से बचें।

करियर – व्यावसायिक व्यवस्था बेहतर रहेगी तथा कार्यों में पुनः गति भी आएगी। कंप्यूटर तथा मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। सरकारी नौकरी में अपने मान-सम्मान को लेकर बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। मेहनत और लगन से कार्य करें। प्रगति के योग हैं।

लव – वैवाहिक संबंध मधुर और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी वजह से अलगाव की स्थिति बन सकती है। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें। पारिवारिक शांति रहेगी।

हेल्थ – कभी-कभी ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है। योग, ध्यान के लिए भी दिन में कुछ समय निकालना जरूरी है। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। सक्रिय और सकारात्मक रहें।

*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7*

*मिथुन* – पॉजिटिव – आपको अपनी प्रतिभा को जाहिर करने का मौका मिलेगा। किसी कार्य में मन मुताबिक सफलता मिलने की संभावना है। इस समय कोई रुकी हुई भुगतान भी वापस मिल सकती है। वाहन खरीदने संबंधी संभावना भी प्रबल हो रही है। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

नेगेटिव – दूसरों की मदद करने के साथ-साथ अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें। लेन-देन के मामलों में कुछ नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है। माता-पिता को आपकी किसी बात से नाराजगी हो सकती है। मेहमानों के आगमन से खर्चा बढ़ेगा। बजट काबू में रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसाय में बेहतरीन रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है। अनुभवी लोगों से व्यापार संबंधी जानकारी लेने का अवसर मिले, तो उसे गंवाए नहीं। अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलने से सुकून और शांति अनुभव करेंगे। प्रगति के योग हैं।

लव – घर तथा व्यवसाय में बेहतर तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग भी आपको सुकून देगा। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी।

हेल्थ – नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। तनाव और चिंता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।

*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9*

*कर्क* – पॉजिटिव – आज आपको व्यक्तिगत संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले किसी शुभचिंतक से सलाह लेना आपको सहायता करेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी आस्था रहेगी, जिससे मानसिक सुकून रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें।

नेगेटिव – आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। कभी-कभी आपके वहम और जिद्दीपन की वजह से कुछ संबंध भी खराब हो सकते हैं। अपनी इन कमियों पर सुधार लाएँ। बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों का अनुसरण न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें।

करियर – व्यावसायिक मामलों में बहुत ही धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उचित उपलब्धियां बन रही हैं। अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। किसी की मदद से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें।

लव – जीवनसाथी का सहयोग और सलाह आपको किसी निर्णय तक पहुंचाने में सहायता करेगा। युवा प्रेम संबंधों की वजह से अपने भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें। समझदारी से काम लें।

हेल्थ – कामकाज के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। कुछ समय एकांत और प्रकृति के सान्निध्य में व्यतीत करना सुकून देगा। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।

*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1*

*सिंह* – पॉजिटिव – संतान को लेकर चल रही गतिविधियों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी कोई मसला अटका हुआ है, तो आज किसी व्यक्ति विशेष की मदद से समाधान मिलने की उचित संभावना है। आपकी विचारधारा में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन आएगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

नेगेटिव – विद्यार्थी सोशल मीडिया व फालतू बातों में पड़कर अपने करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करें। पड़ोस से संबंधित बेवजह के वाद-विवादों से खुद को न जोड़ें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा से परहेज रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यावसायिक जिम्मेदारियों को निभाने में बहुत अधिक प्रयास करने होंगे। आपके विरोधी आपके प्रति कुछ नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आप सूझबूझ और आत्मविश्वास से उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। मीडिया सेक्टर से जुड़े लोगों को और अधिक उन्नत होने की जरूरत है। मेहनत और लगन से कार्य करें।

लव – पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाए अपने परिवार और व्यवसाय पर ध्यान दें। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।

हेल्थ – बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। खाँसी की समस्या भी बढ़ेगी। पोषण पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 4*

*कन्या* – पॉजिटिव – आज दिन भर आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक स्तर पर भी आपकी मधुर छवि रहेगी। वित्त संबंधी कार्य परिवार जनों के सहयोग से बेहतरीन रूप से हल हो जाएँगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

नेगेटिव – सरकारी मामलों में जोखिम लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। साथ ही अपनी गतिविधियों और योजनाओं के बारे में किसी से भी बातचीत न करें। कुछ अड़चनें बनी रहेंगी। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। सावधानी बरतें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसाय संबंधी जिम्मेदारियों को निभाने में आपकी ही विशेष भूमिका रहेगी। संपत्ति के व्यवसाय में डील करते समय कागजात संबंधी जाँच-पड़ताल ठीक से कर लें। इससे आप किसी परेशानी में आने से बच जाएँगे। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। मेहनत और लगन से कार्य करें।

लव – पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें।

हेल्थ – स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नियमित रूप से व्यायाम और योग करते रहें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें। सकारात्मक रहें।

*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2*

*तुला* – पॉजिटिव – आज का ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। समय का सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर है। तनाव मुक्त रहना है, तो चल रही समस्याओं से परेशान होने की बजाए उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। वित्त संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आत्मविश्वास से कार्य करें।

नेगेटिव – कोई समस्या आने पर दूसरों को दोष देने की बजाए अपनी कार्य क्षमता पर भी विचार करना जरूरी है। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार का व्यवधान आ सकता है। यह समय मौजमस्ती की बजाए गंभीरता से अपने कार्यों को अंजाम देने का है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें।

करियर – व्यवसाय में सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएँगे। स्टाफ से संबंधित दिक्कत रहेगी। सारे फैसले स्वयं ही लें। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। आर्थिक परेशानी अभी बनी रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा। धैर्य बनाए रखें।

लव – पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी तथा घर में भी व्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। समझदारी से काम लें।

हेल्थ – मौसम के अनुकूल अपना खान-पान और दिनचर्या रखें। देसी तथा आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करते रहें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।

*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 4*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – अपनी योग्यता और काबिलियत पर विश्वास रखें, इससे आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना-जुलना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। कुछ नई बातें भी सीखने को मिलेंगी। भाग्य आपको हर परिस्थिति का सामना करने की क्षमता दे रहा है। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

नेगेटिव – कुछ खर्चे ऐसे भी होंगे, कि जिन पर कटौती करना नामुमकिन रहेगा। अध्ययनरत विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी आलस या लापरवाही न करें। आपके कुछ मित्र ही आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। सावधानी बरतें। वाद-विवाद से बचें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा भावनात्मक न होकर व्यावहारिक तरीके कार्यों को अंजाम दें। इससे आप कोई निर्णय आसानी से ले पाएँगे। निवेश करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। प्रगति के योग हैं।

लव – घर का वातावरण व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी।

हेल्थ – व्यसन और तनाव जैसी स्थिति से दूर रहें। सिर दर्द और थकान जैसी स्थिति आपको बेचैन रखेगी। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।

*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6*

*धनु* – पॉजिटिव – किसी करीबी मित्र से मुलाकात सार्थक रहेगी। आप अपनी चतुराई और समझ से महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। सामाजिक व धार्मिक क्रियाकलापों में भी आपका रुझान रहेगा। संपत्ति के लेनदेन संबंधी गतिविधियां भी आगे बढ़ेंगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

नेगेटिव – कानूनी मामला चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना जरूरी है। संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाना उचित रहेगा। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन को लेकर कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेना उचित रहेगा। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल बन सकता है। धैर्य बनाए रखें। मेहनत और लगन से कार्य करें।

लव – किसी पारिवारिक सदस्य को विशेष सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में रिश्ते को संभालना जरूरी है। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।

हेल्थ – बहुत अधिक अस्त व्यस्त दिनचर्या रहने की वजह से थकान और तनाव रहेगा। उचित आराम अवश्य लें। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएँ। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।

*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8*

*मकर* – पॉजिटिव – आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है, आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। युवाओं को अपनी किसी भविष्य संबंधी योजना में कामयाबी मिलने से खुशी और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। धार्मिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आत्मविश्वास से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

नेगेटिव – निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसाय में अपने काम की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने से कार्य प्रणाली में और अधिक सुधार आएगा। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाएँगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई लक्ष्य पूरा होने से बॉस तथा अधिकारियों से सराहना मिलेगी। प्रगति के योग हैं।

लव – व्यस्तता की वजह से परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएँगे। परिवार जनों का भरपूर सहयोग बना रहेगा और घर में सुव्यवस्थित माहौल रहेगा। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा।

हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग बने रहें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।

*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2*

*कुंभ* – पॉजिटिव – किसी अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। आप कोई भी निर्णय बहुत आसानी से लेने में सक्षम रहेंगे। युवाओं का अपने करियर संबंधी किए गए प्रयासों का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

नेगेटिव – निवेश संबंधी कार्यों में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। अनजान लोगों को पैसा उधार न दें ना ही उन पर विश्वास करें। गलतफहमी की वजह से कुछ रिश्ते में अनबन भी आने की संभावना है। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसाय में इस समय स्थिति ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति द्वारा अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर प्रोत्साहन मिलेगा। कोई आधिकारिक यात्रा बन सकती है। मेहनत और लगन से कार्य करें।

लव – व्यस्तता के बीच जीवन साथी तथा परिजनों के लिए भी समय जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी।

हेल्थ – गरिष्ठ और तले-भुने खानपान की वजह से रक्तचाप और पेट संबंधी समस्या रहेगी। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।

*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 9*

*मीन* – पॉजिटिव – आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएँगे। आज के दिन लिया गया कोई भी निर्णय आने वाले समय में लाभदायक साबित होने वाला है। संपत्ति संबंधी मसला चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। किसी धार्मिक स्थल पर भी कुछ समय व्यतीत होगा। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आत्मविश्वास से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

नेगेटिव – ज्यादा सहनशीलता रखना भी उचित नहीं है। विरोधी आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। यह आपके ऊपर निर्भर करता है, कि उन पर कैसे विजय हासिल करना है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास न आने दें। वाद-विवाद से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – कारोबारी गतिविधियों में स्टाफ संबंधी कुछ परेशानियां रहेंगी। किसी नए कार्य की शुरुआत को स्थगित रखना ही उचित रहेगा। अपरिचित लोगों के साथ रुपए पैसे का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। मेहनत और लगन से कार्य करें। धैर्य बनाए रखें।

लव – पारिवारिक वातावरण आरामदायक रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से मधुर यादें ताजा होंगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें। पारिवारिक शांति रहेगी।

हेल्थ – मौसम के बदलाव की वजह से संक्रमण जैसे खाँसी, जुकाम रह सकता है। अपना प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनाकर रखें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।

*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 31/10/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 02/11/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 02/11/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In