आज तुलसी माता और विष्णुजी के स्वरूप शालिग्राम भगवान के विवाह दिवस पर त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग से वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए कई मामलों में भाग्यशाली रहेगा,हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
आज 2 नवंबर रविवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। इस दिन तुलसी विवाह दिवस मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर तुलसी माता और विष्णुजी के स्वरूप शालिग्राम भगवान का विवाह होता है। साथ ही, तुलसी विवाह के दिन से ही शादी जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से बेहद पुण्य फल की प्राप्ति होती है और जातक के जीवन ने सभी दुख दूर हो सकते हैं। तुलसी विवाह को विधि-विधान से कराना बेहद जरूरी होता है इसके अलावा त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी रहेगा। वहीं देवउठनी एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा। आज सूर्यदेव तुला राशि पर वहीं चन्द्रमा सुबह 11:27 बजे तक इसके उपरांत कुंभ राशि उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।अभिजित मुहूर्त सुबह 11:42 से दोपहर 12:26 बजे तक और राहुकाल दोपहर 04:12 से शाम 05:35 बजे तक रहेगा।चंद्रमा आज गुरु की राशि मीन में होकर गुरु से नवम पंचम योग बनाएगे। जबकि आज शुक्र का भी गोचर होने जा रहा है जिससे आज मालव्य राजयोग बनेगा और इसके साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के संयोग में त्रिपुष्कर योग भी बनेगा जिससे आज का दिन वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए कई मामलों में भाग्यशाली रहेगा,हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें दूर होंगी और जीवन में चारों ओर से खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे और व्यापार में योजनाएं आगे बढ़ेंगी और कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा
डॉ.चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…
*मेष* – पॉजिटिव – व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार व संबंधियों के लिए समय निकाल लेंगे। आपकी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद के अनुरूप लाभ भी प्राप्त होगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। परिस्थितियां अनुकूल होती जाएँगी। आत्मविश्वास से कार्य करें। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा। सकारात्मक रहें।
नेगेटिव – युवा वर्ग का अपना भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर बाहरी व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास करना और उनकी बातों में आना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें, तो अच्छा है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें।
करियर – व्यवसाय में कर्मचारियों के भरोसे रहने की बजाए अपनी उपस्थिति भी अनिवार्य रखें। अपनी व्यावसायिक फाइलें तथा कागजात को संभालकर रखें, अन्यथा कोई इसका दुरुपयोग भी कर सकता है। ऑफिस का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रगति के योग हैं। मेहनत और लगन से कार्य करें।
लव – घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें।
हेल्थ – सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या उठ सकती है। यह अम्लता और अनियमित खानपान की वजह से ही होगा, इस बात का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8*
*वृषभ* – पॉजिटिव – आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है, इसलिए पूरी लगन से अपने कार्य में जुट जाएं और अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। बहुत सी परेशानियों का हल मिलेगा। रिश्तेदारों से संबंधित किसी विवाद के सुलझने से रिश्तों में भी दोबारा मधुरता आएगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
नेगेटिव – इस समय किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन न करें। अनावश्यक खर्च की अधिकता पर रोक लगाना जरूरी है। आलस के हावी होने से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी ध्यान से करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
करियर – कारोबार में आप अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल करने में समर्थ रहेंगे, सिर्फ अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर तनाव बना रहेगा। प्रगति के योग हैं।
लव – पति-पत्नी के आपसी संबंधों में नजदीकियां आएँगी। प्रेम की मधुरता भी बनी रहेगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। समझदारी से काम लें।
हेल्थ – नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और सकारात्मक रहें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6*
*मिथुन* – पॉजिटिव – किसी विशेष कार्य को लेकर चल रही मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। किसी खास व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार भी मिल सकता है, साथ ही उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है, तो आज उसका शांतिपूर्ण तरीके से हल होने की बेहतरीन संभावना है। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
नेगेटिव – संबंधियों के साथ रिश्तों में मधुरता रखने के लिए आपको पहले पहल करनी होगी। परिवार तथा बच्चों के मामले में ज्यादा टोका-टाकी न करें। उन्हें अपने अनुभव के आधार पर कार्य करने दें, इससे उनमें आत्मविश्वास की भावना जागृत होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें।
करियर – इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्य में अधिक ध्यान देना लाभदायक रहेगा। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत बनाएँ। जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा न लगाएँ। ऑफिस में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। मेहनत और लगन से कार्य करें। प्रगति के योग हैं।
लव – घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से हार्दिक खुशी प्राप्त होगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें। पारिवारिक शांति रहेगी।
हेल्थ – अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। वर्तमान मौसम की वजह से संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है। योग और व्यायाम में भी समय दें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7*
*कर्क* – पॉजिटिव – कोई कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सान्निध्य मिलेगा। सरकारी काम रुका हुआ है, तो उस पर जरूर ध्यान दें। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
नेगेटिव – कोई भी कार्य करते समय बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। बिना वजह दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें, इसकी वजह से आपकी भी आलोचना और निंदा संभव है। रिश्तेदारों के आगमन से आपके कुछ कार्य बाधित भी होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें।
करियर – व्यवसायिक संपर्कों के माध्यम से कुछ नए एग्रीमेंट हासिल होंगे। किसी कर्मचारी की गतिविधि आपको तनाव दे सकती है। युवाओं के करियर में स्थिरता आएगी। अधिकारी वर्ग से मन मुताबिक सहयोग भी मिलेगा। प्रगति के योग हैं। धैर्य बनाए रखें।
लव – परिवार में एक-दूसरे के प्रति तालमेल की भावना रखें। विवाह योग्य युवाओं के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें।
हेल्थ – कफ, खाँसी की वजह से गले और छाती में दर्द जैसी समस्या रह सकती है। लापरवाही न बरतें तथा उचित इलाज लें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2*
*सिंह* – पॉजिटिव – अनुभवी तथा सकारात्मक लोगों के सान्निध्य में कुछ समय व्यतीत करने से आपके दृष्टिकोण और व्यक्तित्व में बेहतरीन परिवर्तन आएगा। किसी मूल्यवान वस्तु की खरीददारी संबंधी योजना बनाएँगे। आज आपका पूरा समय किसी कार्य की रूपरेखा बनाने में व्यतीत होगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
नेगेटिव – तनाव, चिड़चिड़ापन जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू करें। इस वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। साथ ही अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
करियर – व्यवसायिक स्थल पर आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन होगा और अत्यधिक खर्च की स्थिति भी रहेगी। आय के मार्ग भी उचित बने रहने से आर्थिक समस्या नहीं आएगी। युवा वर्ग पारिवारिक व्यापार में रुचि लेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें।
लव – घर का वातावरण सुखद बना रहेगा तथा आपसी तालमेल और प्रेम भावना भी बेहतर बनी रहेगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें। पारिवारिक शांति रहेगी।
हेल्थ – मौसमी परिवर्तन की वजह से खाँसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस होगी। देसी चीजों से अपना इलाज करें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6*
*कन्या* – पॉजिटिव – ग्रह स्थिति अनुकूल है। इस बेहतरीन समय का सम्मान करें और उद्यमशील रहें। इससे अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे, साथ ही आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि आएगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
नेगेटिव – नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवन में सब कुछ होते हुए भी कुछ खालीपन सा महसूस होगा। स्वयं को व्यस्त रखें। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आपको सुकून देगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें।
करियर – व्यवसाय संबंधी कार्यों में गति आएगी तथा वर्तमान परिस्थितियों में भी सकारात्मक बदलाव होगा। स्टाफ से संबंधित अभी समस्याएं बनी रहेंगी। संयम बनाकर ही रखें। समय अनुसार परिस्थितियां अनुकूल हो जाएँगी। मेहनत और लगन से कार्य करें। धैर्य बनाए रखें।
लव – घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवार जनों के साथ योजनाएं बनेंगी। युवाओं के प्रेम संबंधों में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें। पारिवारिक शांति रहेगी।
हेल्थ – मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से बुखार और आलस सुस्ती जैसी स्थिति रहेगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा आयुर्वेदिक इलाज लें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5*
*तुला* – पॉजिटिव – अपना कुछ समय आध्यात्मिक व धार्मिक गतिविधि में व्यतीत करना आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। विद्यार्थी वर्ग अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से गर्व महसूस करेंगे। इससे उनके अंदर आत्मविश्वास और आत्म बल भी जागृत होगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
नेगेटिव – अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता की वजह से संबंधों को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक यात्रा तथा खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है। किसी अप्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से वातावरण नकारात्मक हो सकता है। बेहतर होगा कि ज्यादा मेलजोल न ही रखें। वाद-विवाद से बचें।
करियर – इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, फोन द्वारा आपको उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। मेहनत और लगन से कार्य करें। प्रगति के योग हैं।
लव – जीवन साथी के साथ भावनात्मक संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें। पारिवारिक शांति रहेगी।
हेल्थ – जिन व्यक्तियों को रक्तचाप व मधुमेह संबंधी दिक्कत है, वे लोग बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। अपनी दिनचर्या व खानपान को संयमित बनाकर रखें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9*
*वृश्चिक* – पॉजिटिव – कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में व्यतीत करना रोजमर्रा के तनाव से मुक्ति पाने का उत्तम साधन है। संपत्ति या वाहन के खरीद-फरोख्त की कोई योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय की गई डील फायदेमंद रहेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
नेगेटिव – किसी नजदीकी संबंधी के हस्तक्षेप की वजह से आपकी पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा कि आपस में बैठकर ही मामले सुलझाएँ। बच्चों की तरफ से किसी प्रकार का तनाव रहेगा। गुस्से या आवेश की बजाए धैर्य व शांति से समस्या का समाधान निकालें। वाद-विवाद से बचें।
करियर – व्यवसाय में किसी भी तरह की गैर कानूनी गतिविधि में ध्यान न दें। आयात-निर्यात के कार्यों में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। अधिकतर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले ही निपटा लें, तो उचित रहेगा। आधिकारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। मेहनत और लगन से कार्य करें।
लव – घर में अनुशासित तथा सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बननी शुरू हो जाएँगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम की वजह से कुछ आलस भरी स्थिति रह सकती है। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें। सकारात्मक रहें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8*
*धनु* – पॉजिटिव – सामाजिक गतिविधियों तथा सुधार संबंधी कार्यों में आपका समय व्यतीत होगा। आपकी पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने का बेहतर समय है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
नेगेटिव – नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहना जरूरी है। ऐसे लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान बाहरी गतिविधियों तथा मौजमस्ती में लगा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
करियर – व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने तथा कर्मचारियों की मदद से कार्यप्रणाली बेहतर हो जाएगी। फायदेमंद समझौते हासिल होंगे। साझेदारी संबंधित व्यवसाय में अधिक कार्यभार आपके ऊपर ही रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा की स्थिति रह सकती है। मेहनत और लगन से कार्य करें।
लव – घर में सुख-शांति और तालमेल पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें। पारिवारिक शांति रहेगी।
हेल्थ – अपने सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार न लें। इस वजह से सिर दर्द व माइग्रेन परेशान कर सकते हैं। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें। सकारात्मक रहें।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2*
*मकर* – पॉजिटिव – वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में रहें। इससे पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को धैर्य और संयम से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर चर्चा हो सकती है, जो कि सकारात्मक भी रहेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
नेगेटिव – पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच जो गिले-शिकवे चल रहे थे, उनका समाधान निकालने का प्रयास करें, वरना स्थिति और बिगड़ सकती है। किसी भी परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। वाद-विवाद से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
करियर – अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन करने से आपको व्यवसाय में नई-नई संभावनाओं व अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। दूरदराज के क्षेत्रों से संपर्क करते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। ऑफिस में किसी छोटी सी गलती की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उच्चाधिकारियों से मदद लेना उचित रहेगा।
लव – पारिवारिक लोगों के बीच आपसी तालमेल भरपूर बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में बदनामी का डर है, इसलिए इन गतिविधियों से दूर ही रहें। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें।
हेल्थ – सुस्ती और थकान हावी रहेंगे। किसी प्रकार की एलर्जी भी होने की आशंका है। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें। सकारात्मक रहें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 5*
*कुंभ* – पॉजिटिव – वरिष्ठ लोगों के माध्यम से किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा परेशानियों से भी राहत मिलेगी। आपका अपने कर्म पर विश्वास रखना तथा मन लगाकर काम करना आपको सफलता देगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
नेगेटिव – सचेत रहें, ठगी अथवा धोखे का शिकार हो सकते हैं। वित्त संबंधी कार्यों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है, इसलिए सतर्क रहें और तुरंत निर्णय लें। ससुराल पक्ष से संबंध खराब न करें।
करियर – कार्यक्षेत्र में स्टाफ के साथ तालमेल बनाकर रखने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी। लंबी दूरी की कोई यात्रा लाभदायक रहेगी। युवाओं को रिसर्च, अध्ययन, अनुसंधान जैसी गतिविधियों में उपलब्धि हासिल होगी। व्यापारिक उतार-चढ़ाव से कुछ राहत मिलेगी। मेहनत और लगन से कार्य करें।
लव – विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में न पड़कर पहले अपने करियर पर ध्यान केंद्रित रखें। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें। पारिवारिक शांति रहेगी।
हेल्थ – अत्यधिक काम की वजह से कभी-कभी थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। उचित आराम भी लें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5*
*मीन* – पॉजिटिव – परिवार से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे। संपर्कों के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलने वाली है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
नेगेटिव – नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेल-मिलाप रखने पर आपकी भी मान-हानि संभव है। वक्त के अनुसार अपने स्वभाव में भी अवश्य लचीलापन लाएँ। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचें।
करियर – व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। सहयोगियों तथा स्टाफ का भी उचित सहयोग बना रहेगा। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। कर, ऋण जैसे मामलों को स्थगित रखें, क्योंकि कुछ उलझनें पैदा हो सकती हैं। मेहनत और लगन से कार्य करें।
लव – दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास बना रहेगा। समझदारी से काम लें। पारिवारिक शांति रहेगी। सकारात्मक रहें।
हेल्थ – खांसी, जुकाम जैसा संक्रमण हो सकता है। इस समय परंपरागत इलाज ज्यादा उचित रहेगा। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। पोषण पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें। सकारात्मक रहें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 3*












