आज शुक्र एवं सूर्य की युति तुला राशि में होने से आज नीचभंग राजयोग का संजोग और हनुमानजी की कृपा से मेष, वृषभ, वृश्चिक, धनु और मकर राशियों के रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता का भाव रहेगा किस्मत साथ देगी और मनचाही सफलता हासिल करेंगे।धन सम्मान में वृद्धि होगी और करियर में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
आज 4 नवंबर मंगलवार को से कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा 12:34 अपराह्न तक मीन राशि में रहेगा। इसके बाद मेष राशि में गोचर होगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक है। और राहुकाल 02:49 अपराह्न से 04:11 अपराह्न तक रहेगा। आज वैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान और कार्तिक चौमासी चौदस है। आज पंचक – प्रातः 06:35 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक और भद्राकाल – प्रातः 10:36 बजे से 05 तारीख प्रातः 06:36 बजे, प्रातः तक रहेगा। आज के दिन के देवता हनुमान जी। इस पर आज तिथि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि जिसे बैकुंठ एकादशी भी कहते हैं। साथ ही आज चंद्रमा का गोचर मीन उपरांत मेष राशि में होगा। ऐसे में आज गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग बनेगा। जबकि आज मंगलवार के दिन मंगल रूचक राजयोग बनाएंगे। और शुक्र एवं सूर्य की युति तुला राशि में होने से आज नीचभंग राजयोग भी बनेगा। ऐसे में हनुमानजी की कृपा और नीचभंग राजयोग से मेष, वृषभ, वृश्चिक, धनु और मकर राशियों के रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता का भाव रहेगा किस्मत साथ देगी और मनचाही सफलता हासिल करेंगे।धन सम्मान में वृद्धि होगी और करियर में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।
डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…
*मेष* – पॉजिटिव – आज आप सभी काम बहुत ही आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा कर लेंगे। घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी समय व्यतीत कर के सबको खुशी महसूस होगी। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित तालमेल बनाकर रखने में आपका प्रयास सफल रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
नेगेटिव – अपरिचित लोगों से मेल-मुलाकात करते समय अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें। कोई धोखा हो सकता है। अहंकार और अति आत्मविश्वास की भावना आपकी कमजोरी भी है। इस पर काबू रखें। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर सचेत रहें। गुस्से से बचें।
करियर – व्यवसाय संबंधी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही की वजह से डील टूट सकती है। कार्यों की गति मध्यम ही रहेगी, परंतु धैर्य और संयम से यह मुश्किल समय निकल जाएगा। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपसी सामंजस्य बिठाना जरूरी है।
लव – पति-पत्नी के आपसी तालमेल में कुछ कमी रहेगी। बेहतर होगा कि समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी उचित परिवर्तन लाएं।
हेल्थ – विपरीत परिस्थिति में हिम्मत हारने के बजाय सामना करें तथा तनाव में न आएं। कुछ समय प्रकृति के समीप जरूर व्यतीत करें और ध्यान भी करें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2*
*वृषभ* – पॉजिटिव – इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही उत्तम बनी हुई है। कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू करेंगे तो वह जरूर पूरा हो जाएगा। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। संगणक के विद्यार्थियों की अपने करियर को आगे बढ़ाने की मेहनत सफल रहेगी। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव – अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। समय का उचित प्रबंधन करना जरूरी है। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही रहेगी, जो कि उचित नहीं है। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें।
करियर – व्यापार में जोखिम लेना फायदेमंद साबित होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कोई नजदीकी यात्रा भी करनी पड़ सकती है, परंतु यह यात्रा आपके लिए लाभदायक ही रहेगी। नौकरी में बदलाव चाह रहे लोगों के लिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मेहनत से काम करें।
लव – आपका खुशनुमा व्यवहार घर में अच्छा माहौल बनाकर रखेगा। विपरीत लिंगी लोगों से मेल-मिलाप रखना आपकी मान-हानि का कारण बन सकता है।
हेल्थ – बदन दर्द और नसों में खिंचाव जैसी समस्या महसूस होगी। व्यायाम करें तथा आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करना उचित रहेगा।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5*
*मिथुन* – पॉजिटिव – आज का दिन कुछ चुनौतियों वाला रहेगा, परंतु धीरे-धीरे स्थिति सामान्य भी हो जाएगी। आपके किसी विशेष प्रयास में सफलता भी मिल सकती है। वरिष्ठ लोगों का स्नेह एवं आशीर्वाद आपके लिए वरदान रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।
नेगेटिव – बच्चों की संगति और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और उनका उचित मार्गदर्शन भी करें। कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे कि कटौती करना भी संभव नहीं होगा। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन को स्थगित ही रखें तो बेहतर है। भावुकता की बजाए व्यावहारिक होकर अपने कार्यों को अंजाम दें।
करियर – कारोबार में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें और न ही किसी पर भरोसा करें। सरकारी मामलों को निपटाने में किसी की मदद मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग अपनी किसी लापरवाही की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं। सतर्कता से काम करें।
लव – वैवाहिक जीवन में मधुरता और खुशहाली रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा।
हेल्थ – इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत अधिक सजग रहना जरूरी है। छोटी से छोटी समस्या होने पर भी तुरंत इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8*
*कर्क* – पॉजिटिव – मित्रों तथा संबंधियों के संपर्क में बने रहें, आपको नए-नए अनुभव मिलेंगे। वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन और परामर्श भी आपके लिए सहायक रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव – भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी से सलाह कर लें। घर की कोई मूल्यवान वस्तु के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। वाहन अथवा संतान की शिक्षा से संबंधित कर्ज लेने की योजना भी बनेगी।
करियर – व्यवसाय क्षेत्र में नई पार्टियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। इस समय बहुत अधिक मेहनत व परिश्रम की आवश्यकता है। राजनीतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। अनुचित कार्यों से दूर रहें। ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार रहेगा।
लव – घर-परिवार में सुखद और शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
हेल्थ – खाँसी, जुकाम जैसी समस्या से राहत पाने के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*
*सिंह* – पॉजिटिव – इस समय ग्रह स्थिति कुछ बेहतर देने का प्रयास कर रही है। आप अपने अंदर अलग ही आत्मविश्वास महसूस करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी विशेष समस्या को सुलझाने में भी आप सक्षम रहेंगे। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव – सफलता मिलने पर अपनी उपलब्धियों पर ज्यादा दिखावा करना उचित नहीं है। जीवन की वास्तविकता को समझें और उसका सामना करें। कोई निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह का अनुसरण करें। अहंकार से बचें।
करियर – व्यापारिक विस्तार संबंधी योजना पर गंभीरता से विचार करें, आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। जल्दबाजी में निर्णय गलत भी हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने कार्यों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। मेहनत से काम करें।
लव – पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। युवा वर्ग भी अपने प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित तथा गंभीर रहेंगे।
हेल्थ – सेहत थोड़ी नरम रहेगी। खान-पान संयमित रखें। ऐसा करना आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7*
कन्या – पॉजिटिव – संपत्ति से संबंधित कोई भी रुका काम किसी मित्र की मदद से हल करें, आपको सफलता मिलेगी। इस समय भाग्य आपके लिए उत्तम परिस्थितियां बना रहा है। सरकारी काम भी सहजता से बन जाएंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।
नेगेटिव – अपने निजी जीवन में किसी का हस्तक्षेप न होने दें और न ही किसी की सलाह पर आँख मूँदकर विश्वास करें। खर्चों के मामले में संभलकर चलने की जरूरत है। घर में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करते समय वास्तु सम्मत नियमों का प्रयोग अवश्य करें।
करियर – आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में कोई बेहतर डील होने की संभावना है। किसी कर्मचारी की नकारात्मक गतिविधि से वातावरण दूषित हो सकता है। आपके किसी विशेष प्रोजेक्ट पर उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन और सहयोग रहेगा। मेहनत से काम करें।
लव – घर में जीवन साथी की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें।
हेल्थ – गैस और कब्ज संबंधी समस्या से राहत पाने के लिए उचित इलाज लें, क्योंकि इसकी वजह से और भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
*भाग्यशाली रंग: आरेंज, भाग्यशाली अंक: 2*
*तुला* – पॉजिटिव – परिवार जनों के साथ घर की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श होंगे और उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की तरफ से चल रही समस्या का आज हल मिलने से राहत और सुकून रहेगा। प्रत्येक कार्य को करने से पहले उचित बजट अवश्य बना लें। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव – किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। यह समय उनके स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने का है। किसी नीति अथवा संपत्ति में निवेश करने की योजना चल रही है, तो अभी उस पर पुनर्विचार जरूर करें। भावुकता से बचें।
करियर – व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। अपने विरोधी लोगों से वाद-विवाद में न पड़ें तथा वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें। अपने खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन ठेका मिल सकता है। ऑफिस का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। मेहनत से आगे बढ़ें।
लव – परिवार जनों के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन आपके दिन को रंगीन करेंगे। आपसी संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
हेल्थ – गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया खराब हो सकती है। उचित आहार लें।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 5*
*वृश्चिक* – पॉजिटिव – दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं। आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव – किसी नजदीकी संबंधी के हस्तक्षेप की वजह से आपकी पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा कि आपस में बैठकर ही मामले सुलझाएं। बच्चों की तरफ से किसी प्रकार का तनाव रहेगा। गुस्से या आवेश की बजाए धैर्य व शांति से समस्या का समाधान निकालें।
करियर – आर्थिक मामलों में परिवार जनों की सलाह फायदेमंद रहेगी। किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो तुरंत अमल करें। शेयर तथा स्टॉक बाजार से जुड़े लोग मुनाफे की स्थिति में रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर आज कार्यभार हल्का ही रहेगा।
लव – घर तथा पारिवारिक लोगों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें।
हेल्थ – मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा, जिसके लिए व्यायाम और योग ही इलाज है।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3*
*धनु* – पॉजिटिव – इस राशि के लोग आज अपनी योजनाओं को फलीभूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और सफलता भी मिलेगी। फोन कॉल अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी भी मिलेगी। विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग का शिक्षा व करियर से संबंधित कार्यों को लेकर जुनून रहेगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।
नेगेटिव – दूसरों के मामले में दखल देने से बचना चाहिए। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाएं तथा गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। सोशल साइट पर समय बिताने के बजाय अपने कार्यों में ध्यान दें।
करियर – व्यावसायिक क्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जाँच-पड़ताल कर लें। उधार दिया हुआ पैसा या भुगतान जमा करने के लिए दिन अनुकूल है। मेहनत से काम करें।
लव – बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने वैवाहिक जीवन पर न पड़ने दें। थोड़ी सी सूझबूझ द्वारा अपने संबंधों को खराब होने से बचा सकते हैं।
हेल्थ – वर्तमान मौसम की वजह से आपका रोग प्रतिरोधक तंत्र भी खराब हो सकता है। गर्मी और प्रदूषण में जाने से परहेज रखें।
*भाग्यशाली रंग: ओरेंज, भाग्यशाली अंक: 1*
*मकर* – पॉजिटिव – व्यस्त दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने से आपको सुकून और राहत मिलेगी तथा आप तरोताजा महसूस करेंगे। युवाओं को अपने किसी सराहनीय कार्य की वजह से तारीफ मिलेगी। अन्य गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव – संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है, क्योंकि गुस्से और डाँट-फटकार से परिस्थितियां और बिगड़ेगी। अपने नजदीकी संबंधियों के साथ सकारात्मक वार्तालाप रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
करियर – व्यवसाय में की गई मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे, परंतु किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई दिक्कत भी आ सकती है। संपत्ति के खरीद-फरोख्त संबंधी व्यवसाय में बेहतरीन डील भी हो सकती है। आधिकारिक मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता और प्रेम भाव बना रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण बनाकर रखें।
हेल्थ – तनाव और थकान जैसी स्थिति से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5*
*कुंभ* – पॉजिटिव – दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की रूपरेखा बना लें। इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से आपसी मेलजोल तथा विचारों का आदान-प्रदान दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।
नेगेटिव – व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता की वजह से अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज न करें। फोन और इंटरनेट के जरिए सबके संपर्क में रहें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। दिनचर्या व्यवस्थित बनाकर रखें।
करियर – व्यवसाय में किसी भी तरह का जोखिम न लें और न ही किसी पर विश्वास करें। इस समय आपके साथ धोखा होने जैसी स्थिति बन रही है। ऑफिस से संबंधित कार्यों में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव को बहुत ही सहज बनाकर रखें। सतर्कता से काम करें।
लव – जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
हेल्थ – आज कुछ कमजोरी सी महसूस कर सकते हैं। आराम लें तथा संतुलित खानपान रखें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9*
*मीन* – पॉजिटिव – अपनी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से व्यवस्थित करें, इससे उन्हें कार्य रूप देने में सुविधा होगी। दूसरों पर भरोसा करने की बजाए अपनी खूबियों पर भरोसा रखना आपको फायदा देगा। युवा वर्ग को भी आज कोई उपलब्धि हासिल होने वाली है। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।
नेगेटिव – किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास और आत्म सम्मान को कम न होने दें। असमंजस की स्थिति में विश्वसनीय लोगों से सलाह अवश्य करें, निश्चित ही आपको बेहतर समाधान मिलेगा। पारिवारिक मामलों में अपना योगदान भी अवश्य दें।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित करते समय अपनी कार्य कुशलता पर विश्वास रखें। कोई मन मुताबिक व्यावसायिक ठेका मिल सकता है। फाइलें तथा दस्तावेज संबंधी कागजात बहुत ही संभालकर रखने की जरूरत है, वरना मुसीबत में पड़ जाएंगे। मेहनत से आगे बढ़ें।
लव – घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम साथी को कुछ उपहार देना न भूलें। प्रेम संबंधों की वजह से अपने करियर के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें।
हेल्थ – मौसमी परेशानियां जैसे खाँसी, जुकाम आपको परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेद का इस्तेमाल अवश्य करें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5*












