Saturday, January 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 11/11/2025

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
November 11, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज चंद्रमा के साथ गुरु भी कर्क राशि में रहेगे। इस पर आज गुरु वक्री भी रहा है और इन सबके साथ पुष्य नक्षत्र के संयोग में भौम पुष्य योग, गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग एवं अन्य शुभ योग के प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशियों के जातक कई मामलों में लकी रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

आज 11 नवंबर 2025 मंगलवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, इस दिन सूर्य देव तुला राशि में वहीं चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा आज के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक और राहुकाल दोपहर 02:47 से दोपहर 04:08 बजे तक रहेगा।भद्राकाल सुबह 06:41 से सुबह 11:32 बजे तक रहेगा। आज मासिक कृष्ण जन्मतिथि के दिन हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, मासिक जन्माष्टमी का व्रत रखने और विधि-विधान से बाल गोपाल श्रीकृष्ण की पूजा करने से संत सुख की प्राप्ति होती है और संत संबंधित संकट दूर हो जाते हैं। इस दिन श्रद्धा से भगवान की पूजा करने से घर में सुख-शांति का संचार होता है, नकारात्मक ऊर्जा दूर सकारात्मक सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही मासिक धर्म में जन्माष्टमी का व्रत धन-धान्य की वृद्धि में सहायक होता है, जिससे भगवान श्रीकृष्ण भक्तों के सभी दुखों का नाश हो जायेंगे।आज दिन के स्वामी हनुमानजी रहेंगे। ऐसे में आज अच्छी बात है कि चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में होगा जो चंद्रमा की अपनी राशि है। ऐसे में आज चंद्रमा गजकेसरी योग भी बनाएंगे क्योंकि चंद्रमा के साथ गुरु भी कर्क राशि में रहेगे। इस पर आज गुरु वक्री भी हो रहे हैं। और इन सबके साथ पुष्य नक्षत्र के संयोग में भौम पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग एवं अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में भौम पुष्य योग के संयोग में हनुमानजी की कृपा का विशेष लाभ पाएंगे मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशियों के जातक कई मामलों में लकी रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे और धन में वृद्धि के शुभ संयोग है। व्यापार में यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को कोई ऑफर मिल सकता है और कामकाज के सिलसिले में नए संपर्कों से लाभ होगा। जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा

डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा..…

 

*मेष* – पॉजिटिव – दोपहर बाद परिस्थितियाँ बहुत ही अनुकूल हो रही हैं। लंबे समय से चल रही किसी चिंता या तनाव से राहत मिलेगी। कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर सोच विचार कर लें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर विश्वास बनाए रखें।

नेगेटिव – इस समय कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाकर रखने में कुछ असुविधा रहेगी। आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके खिलाफ अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। दूसरों की बातों में न आकर अपनी क्षमताओं पर ही भरोसा रखें।

करियर – इस समय जमीन जायदाद संबंधी व्यवसाय में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। कुछ लोग आपकी विनम्रता का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सचेत रहें। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

लव – वैवाहिक संबंधों को लेकर चल रही समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। व्यर्थ की दोस्ती और मस्ती में समय खराब न करें।

हेल्थ – शुगर और रक्तचाप संबंधी समस्याएँ बढ़ सकती हैं। अपना नियमित जांच करवाते रहें।

*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 7*

 

*वृषभ* – पॉजिटिव – कई तरह की गतिविधियाँ आपको व्यस्त रखेंगी। रुके हुए कार्यों को फिर से गति देने का अनुकूल समय है। इसलिए यह समय सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रहने का है। कोई नया वाहन खरीदने की योजना है, तो तुरंत क्रियान्वित करें। उम्मीद से ज्यादा फायदा होने की संभावना है।

नेगेटिव – किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहें। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग लापरवाही की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे।

करियर – बाहरी स्रोतों से संपर्क बनेंगे, जो कि लाभदायक भी रहेंगे। व्यावसायिक पार्टियों के ऑर्डर समय पर पूरे हो जाएँगे। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। सरकारी नौकरी वाले लोग किसी भी तरह के गैर कानूनी कार्य में रुचि न लें।

लव – पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियाँ बढ़ेंगी।

हेल्थ – खुद को भी उचित समय देना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थोड़ा मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 8*

 

*मिथुन* – पॉजिटिव – आज कोई रुका हुआ पैसा हासिल होने की भरपूर संभावना है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको अपने कार्यों को समय अनुसार पूरा करने में मदद करेगी। घर-परिवार की जरूरतों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात बहुत ही उत्तम रहेगी। आपको कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिल सकता है।

नेगेटिव – संतुलित व्यवहार रखें। बच्चों को आपका सहयोग और सानिध्य मिलने से उनमें सुरक्षा की भावना भी आएगी। आपका कोई सामान खो सकता है या चोरी हो सकता है। अपनी चीजों की स्वयं देखभाल करें।

करियर – कार्य क्षेत्र में सभी निर्णय स्वयं ही लें। कर्मचारियों की लापरवाही का असर व्यावसायिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। इस समय कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों का अतिरिक्त कार्यभार कम होगा।

लव – पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन विवाहेत्तर संबंधों से अपने आप को दूर रखें, अन्यथा आपकी मानहानि भी हो सकती है।

हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु शुगर और रक्तचाप संबंधी नियमित जांच करवाते रहें।

*भाग्यशाली रंग – गहरा लाल, भाग्यशाली अंक – 4*

 

*कर्क* – पॉजिटिव – नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ मेल मुलाकात होगी। दृढ़ निश्चय होकर अपने किसी कार्य को अंजाम देना आपको सफलता देगा और आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे। अतिरिक्त आय भी शुरू हो सकती है।

नेगेटिव – अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। खर्चों की अधिकता परेशान करेगी। किसी सदस्य के स्वास्थ्य को भी लेकर कुछ चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यर्थ की मौज मस्ती से दूर रहें।

करियर – कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा, अतिरिक्त आय भी शुरू हो सकती है। युवा वर्ग भी अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर चल रही कोई उलझन समाप्त होगी। आपका प्रभुत्व भी बना रहेगा।

लव – जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। लेकिन प्रणय संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु ज्यादा तनाव लेने की वजह से कुछ दिमागी थकान महसूस होगी। समय समय पर आराम भी लेते रहें।

*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 3*

 

*सिंह* – पॉजिटिव – घर में अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आप अपने कर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें, भाग्य अपने आप ही आपका सहयोग करेगा। आपको कोई खास उपलब्धि भी हासिल होने वाली है।

नेगेटिव – कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य कर लें। आलस और लापरवाही को अपनी दिनचर्या में शामिल न होने दें। अपनी इन आदतों पर काबू पाना जरूरी है। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप नुकसान दे सकता है।

करियर – आपके सहयोग से व्यावसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।

लव – परिवारजनों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। परंतु ध्यान रखिए कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेल मुलाकात आपकी छवि को खराब कर सकती है।

हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है।

*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9*

 

*कन्या* – पॉजिटिव – वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमियाँ दूर होगी तथा संबंध फिर से मधुर हो जाएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव – दोपहर बाद का समय बहुत ही सूझबूझ से व्यतीत करने का है। कुछ व्यवधान आएंगे। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से परिवार में कुछ तनाव रहेगा।

करियर – अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली को व्यवस्थित रखें, जिससे कि और अधिक बेहतर परिणाम हासिल हो सकें। कारोबार की गतिविधियाँ सुचारु रूप से ही चलती रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

लव – घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। युवाओं के प्रेम प्रसंग और अधिक प्रगाढ़ होंगे।

हेल्थ – खाँसी, जुकाम व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है। प्रदूषण और बदलते मौसम से अपना बचाव करें तथा प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 4*

 

*तुला* – पॉजिटिव – समय कुछ मिले जुले प्रभाव वाला रहेगा। आलस छोड़कर पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास से अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें। आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को सकारात्मक भी बना लेंगे। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति जी तोड़ मेहनत करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी।

नेगेटिव – मित्रों अथवा भाई-बहनों के साथ संबंधों को बिखरने से बचाएँ। इसके लिए आपको ही विशेष प्रयास करने होंगे। कभी-कभी किसी जिद की वजह से आप अपना ही नुकसान का कारण बनेंगे। इसलिए वक्त के अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन बनाकर रखें।

करियर – स्टाफ अथवा कर्मचारियों की वजह से कुछ कारोबारी दिक्कतें तथा परेशानियाँ आएंगी। आप विवेकपूर्ण तरीके से इनका हल निकाल लेंगे। कामकाज में गोपनीयता का ध्यान रखना जरूरी है। ऑफिस में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी।

लव – पति पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव विद्यमान रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहें।

हेल्थ – ज्यादा भीड़भाड़ और प्रदूषण वाले स्थान पर जाने से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।

*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 2*

 

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – इस समय ग्रह नक्षत्र आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। आपको बेहतरीन उपलब्धियाँ हासिल होंगी। किसी भी कार्य को गंभीरता से विचार विमर्श करके उस पर ध्यान केंद्रित करें, आपको अवश्य ही लाभ होगा।

नेगेटिव – कोई समस्या होने पर तनाव लेना आप के मनोबल को गिरा सकता है। घबराने के बजाय समाधान ढूँढें। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है। संबंधों को सहेजकर रखना भी एक कला है।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में चल रही बाधाएँ दूर होंगी। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। आलस की वजह से आज का काम कल पर न टालें, बल्कि कार्यों को समय अनुसार पूर्ण करने की कोशिश करें।

लव – पति पत्नी का एक दूसरे के प्रति प्रेम और उचित सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम प्रसंग भी मर्यादित और खुशनुमा रहेंगे।

हेल्थ – ज्यादा मसालेदार खानपान से परहेज रखें। क्योंकि पेट में गैस और जलन जैसी शिकायत रहेगी।

*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 5*

 

*धनु* – पॉजिटिव – सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। उत्तम व्यवस्था और दिनचर्या रहेगी। रुकावट व बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी तथा कुछ बीती हुई गलतफहमियाँ भी दूर होंगी।

नेगेटिव – अन्य कार्यों के साथ साथ अपनी दिनचर्या भी व्यवस्थित रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन संबंधी नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि पारिवारिक सदस्यों का मार्गदर्शन बना रहेगा।

करियर – व्यवसाय में सफलता पाने के लिए कार्य क्षेत्र में नई रणनीति बनाकर काम करना पड़ेगा। अत्यधिक कार्यभार रहेगा, लेकिन उसे स्टाफ कर्मचारियों के साथ बाँट लेने से आप राहत महसूस करेंगे। श्रमिकों को लेकर चल रही समस्या का भी समाधान मिलेगा।

लव – जीवन साथी के साथ व्यक्तिगत कारणों की वजह से कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना आवश्यक है।

हेल्थ – व्यवस्थित दिनचर्या बनाएँ तथा वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। नजला, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी।

*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 1*

 

*मकर* – पॉजिटिव – शुभचिंतकों की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना है, तो उसे फलीभूत करने का अनुकूल समय है। घर के किसी सदस्य की उपलब्धियों को लेकर घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों में व्यतीत करने से आपको मानसिक शांति अनुभव होगी।

नेगेटिव – घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। कभी-कभी खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। समय अनुसार परिस्थितियाँ अनुकूल भी हो जाएँगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें।

करियर – कार्यस्थल पर अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित लोग अपने कार्यों में अधिक ध्यान दें। इन्वेस्टमेंट करने की योजना है, तो किसी शुभचिंतक की सलाह अवश्य लें। ऑफिस में आपका अच्छा प्रबंधन स्टाफ की कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर करेगा।

लव – पति पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।

हेल्थ – जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है।

*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 2*

 

*कुंभ* – पॉजिटिव – संतान से संबंधित चल रही कोई चिंता दूर होने से राहत रहेगी। घर में मांगलिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। कुछ समय किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। रुकी हुई पेमेंट वापस मिलने के भरपूर आसार हैं। आपको कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिल सकता है।

नेगेटिव – बीती हुई बातों पर परेशान होने की बजाय वर्तमान पर अपना ध्यान केंद्रित करें। अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। आलस की वजह से अपने किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें। अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा।

करियर – व्यावसायिक परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। राजकीय कार्यों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। युवा लोगों को अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस समय अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को गोपनीय रखना ज्यादा जरूरी है।

लव – सभी पारिवारिक सदस्यों का आपस में प्रेम पूर्ण तथा उचित सामंजस्य बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर मिल सकता है।

हेल्थ – गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे। जिसका असर जोड़ों के दर्द को भी बढ़ा सकता है।

*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 6*

 

*मीन* – पॉजिटिव – अपने प्रयासों में गति लाएँ तथा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएँ। आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी तथा आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्य संपन्न होते जाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

नेगेटिव – ध्यान रखें कि दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने से मानहानि हो सकती है। किसी भी सरकारी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा न छोड़ें, क्योंकि किसी तरह की पेनल्टी लग सकती है। पैतृक संबंधी मामले अभी और अधिक उलझने की आशंका लग रही है।

करियर – कारोबार में किसी नए कार्य को लेकर व्यस्तता रहेगी। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को आज न करें, क्योंकि किसी प्रकार की वाद विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आय के स्रोत बढ़ेंगे, साथ ही खर्चों की भी अधिकता रहेगी।

लव – घर में शुभता और शांति से परिपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें।

हेल्थ – गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। संतुलित खानपान रखें।

*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 2*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 10/11/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 13/11/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 13/11/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In