Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 13/11/2025

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
November 13, 2025
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज मंगल और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र भाव में होकर धन योग बनाएंगे जबकि आज स्वराशि के मंगल रुचक योग भी बनाएंगे। इन सबके साथ आज मघा नक्षत्र के संयोग में ब्रह्मयोग, ऐंद्र योग भी प्रभावी रहेगा। ऐसे में आज का दिन रूचक राजयोग और भगवान विष्णु की कृपा से वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातको के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली रहने वाला है। भाग्य आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी दिलाएगा। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

——————————————————–

आज 13 नवंबर 2025 गुरुवार को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:40 से दोपहर 12:23 मिनट तक और राहुकाल दोपहर 01:21 से 02:41 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे और सूर्य देव तुला राशि पर है आज के दिन के देवता भगवान विष्णु रहेंगे। और गुरु चंद्रमा की राशि कर्क में होकर हंस राजयोग बनाएंगे जबकि चंद्रमा सिंह राशि राशि में गोचर करते हुए अनफा योग बना है। इस पर आज मंगल और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र भाव में होकर धन योग बनाएंगे जबकि आज स्वराशि के मंगल रुचक योग भी बनाएंगे। इन सबके साथ आज मघा नक्षत्र के संयोग में ब्रह्मयोग, ऐंद्र योग भी प्रभावी रहेगा। ऐसे में आज का दिन रूचक राजयोग और भगवान विष्णु की कृपा से वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातको के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली रहने वाला है। भाग्य आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी दिलाएगा। कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा और नौकरी में उन्‍नति के योग हैं। धन में वृद्धि होगी, कारोबार में अच्‍छा मुनाफा होगा। पूरा दिन प्रसन्‍नता से भरा होगा और हर कार्य सफलता के साथ पूर्ण होगा। कहीं से कोई बड़ी काम की जानकारी भी मिल सकती है। दुख तकलीफों से राहत मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा

डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरूवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..

*मेष* – पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा परिस्थितियों का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। स्टाफ और कर्मचारियों की वजह से कार्यप्रणाली बेहतरीन तरीके से चलती रहेगी।

नेगेटिव – कोई दुखद समाचार मिलने से मन कुछ उदासी और व्यथित रहेगा। रुपए पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी कार्यवाही न करें। संबंध खराब भी हो सकते हैं। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना आपको सुकून देगा।

करियर – व्यक्तिगत मामलों की वजह से आप व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएँगे। स्टाफ और कर्मचारियों की वजह से कार्यप्रणाली बेहतरीन तरीके से चलती रहेगी। इस समय किसी तरह का जोखिम लेना परेशानी में डाल देगा। वर्तमान कार्य प्रणाली पर ही ध्यान केंद्रित रखें।

लव – वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में अहंकार की वजह से कुछ अलगाव आ सकता है।

हेल्थ – घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। इस समय उनकी उचित देखभाल करने की जरूरत है।

*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5*

*वृषभ* – पॉजिटिव – इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। संतान से संबंधित कोई समस्या का भी समाधान मिलेगा। कार्य क्षेत्र में हर काम में तरक्की मिलेगी।

नेगेटिव – आज कहीं भी पैसे के लेनदेन की बात न करें, आपका पैसा फंस सकता है। युवाओं को किसी विशेष कार्य में सफलता न मिलने से निराशा की स्थिति रहेगी। इस समय तनाव लेने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें।

करियर – कार्य क्षेत्र में कोई साझेदारी करने संबंधी किसी से बातचीत चल रही है, तो उसे गंभीरता से लें। व्यावसायिक दृष्टिकोण से परिस्थितियां बहुत ही उत्तम है। आपको हर काम में तरक्की मिलेगी। नौकरी में अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कार्य करना पड़ेगा।

लव – पति पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। व्यर्थ प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।

हेल्थ – असंतुलित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 2*

*मिथुन* – पॉजिटिव – आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद बना रहेगा। अपना आत्मविश्वास बनाए रखने से आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएँगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह और सहयोग आपको अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने में मदद करेगा। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती है।

नेगेटिव – प्रॉपर्टी के खरीद फरोख्त संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो पहले कागज की जाँच कर लें। कुछ ऐसे खर्चे बने रहेंगे, जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं है। किसी अनुचित अथवा गैर कानूनी काम में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

करियर – व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अभी परिस्थिति अनुकूल नहीं है। साझेदारी का प्लान कर रहे थे, तो अभी उसे स्थगित रखना ही उचित है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवारजनों के साथ कुछ समय गुजारना घर के वातावरण में और अधिक सकारात्मकता लाएगा।

हेल्थ – स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी दिक्कतें रहेंगी। परंतु आपका सावधान रहना आपको स्वस्थ भी रखेगा।

*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 6*

*कर्क* – पॉजिटिव – आज का दिन परिवारजनों के साथ बहुत ही सुकून भरा व्यतीत होगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।

नेगेटिव – शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। इस समय अपनी दो कमियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वह है गुस्सा और जिद्दी स्वभाव। खर्चों की अधिकता की वजह से कभी-कभी मन कुछ परेशान रह सकता है। किसी भी तरह की यात्रा को टालना ही उचित है।

करियर – व्यापार में विस्तार के लिए कुछ नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। विपणन संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। प्राइवेट नौकरी में दबाव आप पर बना रहेगा।

लव – दोस्तों के साथ फैमिली मिलन हो सकता है। मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा।

हेल्थ – थकान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। मौसम के अनुकूल वस्तुओं का अधिक सेवन करें।

*भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 5*

*सिंह* – पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल मिलेगा तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएँगे। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपको कोई भी निर्णय लेने में बल प्रदान करेगा। साझेदारी के व्यवसाय में उचित लाभ की भी संभावना है। नौकरी प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।

नेगेटिव – किसी भी तरह का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। नकारात्मक गतिविधियों से दूर ही रहें। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएँगे।

करियर – साझेदारी संबंधी व्यवसाय में गतिविधियां अभी धीमी ही रहेंगी। समय अनुसार चीजें बेहतर भी होती जाएंगी, इसलिए निराश न हों। साझेदारी के व्यवसाय में काम पूर्ववत ही चलता रहेगा तथा उचित लाभ की भी संभावना है। नौकरी प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।

लव – पति पत्नी के बीच खुशनुमा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बनेगा।

हेल्थ – पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी से आज कुछ राहत मिलेगी। दवाइयों के साथ साथ प्राकृतिक इलाज पर भी भरोसा रखें।

*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 2*

*कन्या* – पॉजिटिव – समय का उचित सदुपयोग करें। कोई भी दिक्कत आने पर परिवारजनों से साझा करें, इससे आपको कोई सुझाव अवश्य मिलेगा। युवा वर्ग अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम भी हासिल कर लेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यवसायिक स्थल पर कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित न हो, इसका ध्यान रखें।

नेगेटिव – विवादित मामलों से दूर रहें तथा समस्याएं आने पर घबराने की बजाय समाधान ढूंढें। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत न करके अपनी भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें। अत्यधिक भावुकता जैसी कमजोरी को दूर करें।

करियर – व्यावसायिक स्थल पर अत्यधिक अनुशासन और रोक टोक रखने से सहयोगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें।

लव – पति पत्नी एक दूसरे से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय सामंजस्य बेहतर बनाएँ। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

हेल्थ – अत्यधिक मेहनत और तनाव की वजह से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। योग और ध्यान से आपको काफी राहत मिलेगी।

*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8*

*तुला* – पॉजिटिव – आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यतीत जाएगा। नजदीकी संबंधियों के साथ मिलन संबंधी कार्यक्रम बनेगा तथा आपसी विचारों का आदान प्रदान सुखद रहेगा। बच्चों को किसी विषय में चल रही समस्या के दूर होने से राहत मिलेगी। नेटवर्किंग तथा बिक्री से संबंधित व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे।

नेगेटिव – संबंधियों अथवा बाहरी लोगों के साथ मेलजोल करते समय अपने व्यवहार में सौम्यता और शालीनता बनाकर रखें। किसी महत्वपूर्ण वस्तु को कहीं रखकर भूलने से तनाव रहेगा। चिंता न करें, वस्तु घर पर ही है।

करियर – प्रॉपर्टी के बेचने खरीदने संबंधी कार्यों में कागजों की अच्छी तरह जाँच करें। नेटवर्किंग तथा बिक्री से संबंधित व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। अपने हिसाब किताब में भी पारदर्शिता बनाकर रखें। नौकरी में परिवर्तन के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

लव – व्यस्तता और थकान के बावजूद कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। इससे आपसी तालमेल और सामंजस्य उचित बना रहेगा।

हेल्थ – मौसम के विपरीत दिनचर्या रखना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। खाँसी, जुकाम अथवा बुखार जैसी समस्या को गंभीरता से लें तथा आयुर्वेदिक इलाज लें।

*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 4*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – वृश्चिक राशि वाले लोग अपने मन मुताबिक तरीके से सभी कार्य संपन्न करते जाएँगे। सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपकी उपस्थिति सराहनीय रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह केंद्रित रहेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आपका काम करने का जुनून आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम देगा।

नेगेटिव – अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप घर पर आराम नहीं कर पाएँगे। वाहन अथवा किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा, समाधान निकालने का प्रयास करें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आपका काम करने का जुनून आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम देगा तथा चल रही कुछ रुकावटें भी दूर होंगी। ऑफिशियल यात्रा को करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

लव – परिवार में शांति रहेगी। पति पत्नी एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।

हेल्थ – किसी भी स्थिति में अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान पान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेंगे।

*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 9*

*धनु* – पॉजिटिव – सफलता दायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। जीवन को सकारात्मक तथा उन्नत बनाए रखने के लिए आपके बढ़ते कदम सफलता दायक रहेंगे। संचार माध्यम तथा ऑनलाइन संबंधी गतिविधियों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसायिक यात्रा का प्रोग्राम सकारात्मक परिणाम देगा।

नेगेटिव – पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें तथा पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। अपने कार्यों में ही ध्यान लगाएँ। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

करियर – व्यवसाय संबंधी कोई भी गतिविधि करने से पहले उचित सोच विचार कर लें। किसी की बातों में आकर न फंसें। व्यवसायिक यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में आपके सुझाव अधिकारियों को पसंद आएँगे।

लव – वैवाहिक सुख शांति बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। विवाहेतर संबंधों का नकारात्मक प्रभाव पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।

हेल्थ – अपने खान पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही करना आपके स्वास्थ्य को हानि पहुँचा सकता है। व्यवस्थित रहें, चुस्त दुरुस्त रहें।

*भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 7*

*मकर* – पॉजिटिव – आज आपको वरिष्ठ लोगों के माध्यम से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। निश्चित ही आपको कोई सकारात्मक अनुभूति होगी। युवा वर्ग भी गंभीरता से जीवन के मूल्यों को समझेंगे और अमल भी करेंगे। परिवार के साथ कोई तीर्थ यात्रा संबंधी कार्यक्रम बनेगा। प्रॉपर्टी के बेचने खरीदने से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है।

नेगेटिव – कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके तथा दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। कर्म प्रधान बनें। व्यवस्थित तथा शांत बने रहने के लिए अपने विचारों को सकारात्मक रखना बहुत जरूरी है। कामकाजी महिलाओं को घर तथा प्रोफेशन के बीच तालमेल रखने में कुछ दिक्कत आएगी।

करियर – व्यवसाय से संबंधित मंद पड़ी हुई गतिविधियां फिर से जागृत होंगी, जिससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। प्रॉपर्टी के बेचने खरीदने से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। कामकाजी महिलाओं को घर तथा प्रोफेशन के बीच तालमेल रखने में कुछ दिक्कत आएगी।

लव – दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह संबंधी शुभ अवसर भी बनेंगे।

हेल्थ – गैस और कब्ज की दिक्कत से राहत पाने के लिए अपने खान पान को व्यवस्थित करना ज्यादा जरूरी है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

*भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 6*

*कुंभ* – पॉजिटिव – पिछले कुछ दिनों से जिस कार्य के प्रति आप कड़ी मेहनत कर रहे थे, आज उसके फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा हो सकती है। कोई भी कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार करके निर्णय लेना आपको सफलता देगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

नेगेटिव – किसी से सहयोग की ज्यादा उम्मीदें न रखें। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें। साझेदारी में काम पूर्ववत ही चलता रहेगा तथा उचित लाभ की भी संभावना है। शेयरों, सट्टा जैसे जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। बड़ा नुकसान होने की भी आशंका बनी हुई है।

करियर – व्यावसायिक स्तर पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएँ। मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी मोटी समस्याएं उठ सकती है। परंतु आप अपनी गंभीरता और संजीदगी से इनका समाधान भी पाने का प्रयास करेंगे।

लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

हेल्थ – अपने ऊपर काम का अधिक बोझ न लें। इस समय गर्दन और कंधों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

*भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 9*

*मीन* – पॉजिटिव – आज आपकी किसी मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। आपकी सकारात्मक सोच से लोग प्रभावित होंगे। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित तालमेल बना रहेगा। नजदीकी यात्रा भी संभव है, जो कि लाभदायक रहेगी। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं को लागू करने का उचित समय है। कुछ लंबित पड़े हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं।

नेगेटिव – कुछ आशा निराशा जैसे भाव भी बने रहेंगे। धैर्य में कमी महसूस होगी। अपनी भविष्य संबंधी योजनाओं को गोपनीय ही रखें। विद्यार्थी वर्ग सचेत रहें, शैक्षिक कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।

करियर – व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं को लागू करने का उचित समय है। इस समय कुछ लंबित पड़े हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाएँ। सरकारी सेवारत लोगों को आज अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है।

लव – पारिवारिक वातावरण में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। इसमें समय और पैसा बेकार होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।

हेल्थ – उचित आराम से लेना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी।

*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 2*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 11/11/2025

Next Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 14/11/2025

Next Post
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 14/11/2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In