Tuesday, June 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30 जून 2026

डॉ चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज

Janpath Darshan by Janpath Darshan
June 30, 2026
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30 जून 2026

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30 जून 2026

*आज 30 जून 2026, मंगलवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पृतिपदा तिथि है और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से दोपहर 12:57 तक रहेगा वहीं राहुकाल दोपहर 03:51 से शाम 05:31 तक रहेगा। आज चंद्रमा धनु राशि में, मंगल वृष राशि में, बुध सूर्य मिथुन राशि में, गुरु शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। मंगलवार के उपाय – मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र “ऊं अं अंगारकाय नमः” का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

मेष – पॉजिटिव- इस समय सकारात्मक परिस्थितियां बनी हुई हैं। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात होने से आप खुद में भी बदलाव महसूस करेंगे। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी और उन्हें तुरंत लागू करना भी उचित रहेगा। किसी उद्देश्य को लेकर यात्रा भी हो सकती है।
नेगेटिव- अचानक कोई ऐसा खर्चा सामने आ सकता है, जिसमें कटौती करना संभव नहीं होगा। इस समय धैर्य रखना ही उचित है। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान न करें, वरना धोखा मिल सकता है। युवा नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों से दूरी बनाए रखें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि इन्हें टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव रह सकता है। अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें। वैवाहिक संबंधों में भी एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान संतुलित रखना बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2*

वृष – पॉजिटिव- अपनी व्यवस्थित दिनचर्या में से कुछ समय खुद के लिए निकाल लेंगे, इससे आपको खुशी महसूस होगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में और मधुरता बढ़ेगी। किसी समारोह आदि में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
नेगेटिव- कुछ विवादित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में कोई अज्ञात डर भी आपको परेशान करेगा। हालांकि कोई नजदीकी मित्र या रिश्तेदार इस समस्या से उबरने में आपकी मदद करेगा। कुछ समय अपने बारे में सोचने-समझने में भी जरूर लगाएं।

व्यवसाय- कोर्ट-कचहरी, कमीशन आदि से जुड़े व्यवसाय में समय अनुकूल बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में स्टाफ और सहयोगी पूरी मेहनत से आपके कामों को उचित अंजाम देंगे। होलसेल के व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। ऑफिस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी और समय हंसी-मजाक में बीतेगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और नजदीकियां भी बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- मौजूदा बदलते वातावरण से अपना बचाव रखें। मेडिटेशन और योग पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

मिथुन – पॉजिटिव- आप किसी विशेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे, तो आज उसमें सफलता मिल सकती है। सुख-सुविधा से जुड़ा सामान खरीदने में भी समय बीतेगा। आपका सहज स्वभाव समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ाएगा। अपने संबंधों में मजबूती भी महसूस होगी।
नेगेटिव- बजट व्यवस्थित रखें। अचानक कोई ऐसा खर्चा सामने आ सकता है, जिस पर कटौती करना संभव नहीं होगा, इसलिए सावधान रहें। चिंता का असर आपके सुकून और नींद पर भी पड़ सकता है। हालांकि किसी मित्र की मदद से आपकी समस्या का समाधान भी निकलेगा।

व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। दूरदराज के क्षेत्रों से जुड़े व्यवसाय में गति आएगी। व्यवसाय में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही होगी, इसलिए मेहनत से घबराएं नहीं। नौकरी में टारगेट पूरा होने से बॉस और उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मन मुताबिक ट्रांसफर की भी संभावना है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी मान-हानि का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खानपान संतुलित रखना जरूरी है। तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5*

कर्क – पॉजिटिव- अपनी क्षमता के अनुसार ही कामकाज करें और उन्हें आसान बनाने के लिए नए तरीके अपनाएं, इससे ज्यादा सफलता मिलेगी। फोन या ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कोई खास जानकारी मिलेगी। कलात्मक गतिविधियों में भी आपकी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- अपनी योग्यता और कार्यप्रणाली पर ही विश्वास रखें। किसी की भी चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं, वरना कोई अपने फायदे के लिए आपका नुकसान कर सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में लगाने से मानसिक सुकून मिलेगा।

व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी भी तरह का रिस्क न लें और न ही कहीं निवेश करें। थोड़ी सी सावधानी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने की योजना है, तो समय अच्छा है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- तनाव जैसी बातों से खुद को दूर रखें, क्योंकि इस वजह से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी और सेहत पर भी असर पड़ेगा।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6*

सिंह – पॉजिटिव- अध्यात्म के रास्ते पर आगे बढ़ रहे लोगों को आज कोई उपलब्धि मिल सकती है। मानसिक सुकून बना रहेगा और कठिन से कठिन काम भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं का अन्य खास गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित होगा।
नेगेटिव- अपने निजी कामों के लिए दूसरों से उम्मीद रखने के बजाय उन्हें खुद ही निपटाने की कोशिश करें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। युवा अपने किसी लक्ष्य को लेकर सफलता न मिलने से मायूस हो सकते हैं। मानसिक सुकून पाने के लिए एकांत में कुछ समय बिताएं, आपको कई उलझनों के जवाब मिल सकते हैं।

व्यवसाय- व्यापार में विस्तार से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने का उचित समय है। अपने ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखने से अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। ऑफिस में कोई मुश्किल टारगेट मिल सकता है।
लव- पारिवारिक मामलों में अपना योगदान देने से आपसी प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में विवाह के लिए परिवार से स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है।
स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। अपनी दिनचर्या और खानपान संतुलित रखें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3*

कन्या – पॉजिटिव- किसी वजह से तनाव बना हुआ है, तो कुछ समय किसी आध्यात्मिक स्थल पर बिताने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। निजी व्यस्तता के बावजूद वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। आपको कई अच्छी जानकारियां मिलेंगी।
नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य के नकारात्मक स्वभाव की वजह से कुछ तनाव बना रहेगा। इस समय वाणी और गुस्से पर काबू रखें। युवा मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ समय बिताकर अपने करियर को लेकर लापरवाही न करें।

व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी और किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का उचित सहयोग रहेगा। नौकरी में अपना प्रोजेक्ट बेहतर तरीके से पूरा करने की वजह से अधिकारियों के बीच सराहना होगी।
लव- पति-पत्नी बच्चों की किसी समस्या को गुस्से की बजाय शांति से सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव और अस्त-व्यस्त दिनचर्या की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। योग और मेडिटेशन इसका अच्छा समाधान है।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6*

तुला – पॉजिटिव- घर की जिम्मेदारियां और कर्तव्य अच्छे से निभाने का आपका प्रयास रहेगा। इससे मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए अचानक लाभ की स्थिति बना रही है, इसलिए समय का पूरा उपयोग करें। लंबे समय से किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव में सुधार आएगा।
नेगेटिव- अतिरिक्त काम की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। धैर्य और संयम बनाए रखें और क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। युवा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें, वरना आपकी साख में कमी आ सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी बेहतर करने की जरूरत है। सहकर्मियों से तालमेल बैठाने में थोड़ी कठिनाई होगी। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता रखने से व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। ऑफिस में किसी भी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति न बनने दें।
लव- परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर आपसी तालमेल में कमी रह सकती है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। व्यायाम और योग इसका उचित समाधान है। आयुर्वेदिक इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1*

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपकी कड़ी मेहनत और परिश्रम से परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। युवाओं के लिए सफलता और भाग्योदय के रास्ते मजबूत हो रहे हैं। विदेश जाने की प्लानिंग साकार हो सकती है।
नेगेटिव- कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें और चीजों को शांत मन से व्यवस्थित करने का प्रयास करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों की किसी भी सलाह पर भरोसा न करके अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। पढ़ाई कर रहे लोगों को भी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर टीमवर्क में काम करने से जल्दी सफलता मिलेगी। जो काम वर्तमान में जिस तरह चल रहे हैं, उनमें अभी किसी भी तरह का बदलाव लाने की कोशिश न करें। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों में चल रही परेशानियों में कुछ कमी आएगी।
लव- परिवार के लोगों के लिए भी कुछ समय निकालना संबंधों में और नजदीकियां बढ़ाएगा। उपहारों का आदान-प्रदान करना संबंधों में मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य- मानसिक सुकून और शांति के लिए एकांत या किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर बिताएं। मेडिटेशन और एक्सरसाइज करना भी उचित रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8*

धनु – पॉजिटिव- आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो उचित रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी आपकी दिक्कतों को कम करने में मदद करेगा। कुछ समय से चल रही सेहत से जुड़ी परेशानियों में सुधार होने से दिनचर्या व्यवस्थित हो जाएगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति बन रही है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना भी जरूरी है। सामाजिक या सोसायटी से जुड़ी गतिविधियों में अपना योगदान न देने से आपके खिलाफ बातें बनेंगी।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। इस समय कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय अकेले न लें, बल्कि टीमवर्क बनाकर काम करें। आय का कोई स्रोत शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोग किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं।
लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग बना रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर सभी को खुशी देगा।
स्वास्थ्य- अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। मौजूदा वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2*

मकर – पॉजिटिव- बड़ों का आशीर्वाद एक कवच की तरह काम करेगा और आप अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर कई परेशानियों से राहत पा लेंगे। किसी मित्र के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो उसे मधुर बनाने में आपके प्रयास सफल रहेंगे। घर में बच्चे की किलकारी से जुड़ी सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- कानूनी कामों में कुछ उलझनें आएंगी, लेकिन काम शांतिपूर्ण तरीके से निपट भी जाएगा। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद करें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। बेवजह तनाव लेना या गुस्सा करना उचित नहीं है।

व्यवसाय- व्यवसाय और ऑफिस की गतिविधियों में अपना आत्मविश्वास बनाए रखने से आप समय के अनुसार अच्छे निर्णय ले पाएंगे। बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर आज अच्छा मुनाफा कमाएंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। सरकारी कार्यालय में किसी भी क्लाइंट के साथ उलझना आपको परेशानी में डाल देगा।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी बनाकर रखेंगे। किसी प्रिय मित्र से मिलने से मन खुश रहेगा।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए खानपान को लेकर लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उत्तम रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4*

कुंभ – पॉजिटिव- कोई कानूनी काम अटका हुआ है, तो आज कुछ भागदौड़ के बाद हल हो सकता है। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी, इसलिए उस पर अमल जरूर करें। घर में मेहमानों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना आपको काफी हद तक तनावमुक्त रख सकता है। आय के साथ खर्चे भी ज्यादा बढ़ेंगे। अपने बजट को व्यवस्थित रखें। दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें। युवा मौज-मस्ती में पड़कर हाथ आई उपलब्धि को लापरवाही की वजह से गंवा सकते हैं।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें, दूसरों की बातों में आकर नुकसान ही होगा। बीमा और इनकम टैक्स के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने की कोशिश करें, किसी तरह की इंक्वायरी हो सकती है।
लव- पारिवारिक मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप न करें और तालमेल बनाए रखें। प्रेमी-प्रेमिका के बीच छोटी सी बात को लेकर नाराजगी रहेगी।
स्वास्थ्य- तनावपूर्ण स्थिति से खुद को दूर रखें। इसका असर आपकी मानसिक स्थिति और कार्यक्षमता पर पड़ सकता है।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5*

मीन – पॉजिटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने उसूलों और सिद्धांतों से किसी भी तरह का समझौता न करें। इससे आपका मनोबल और मजबूत होगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती है, इसलिए पूरी मेहनत से अपने काम में लगे रहें।
नेगेटिव- नजदीकी संबंधियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें, वरना आपकी मान-हानि होने की आशंका है। अनावश्यक खर्चे बने रहेंगे। बेकार की भागदौड़ और फिजूल खर्च से बचने के लिए नियमित दिनचर्या और धैर्य रखना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। चिंता न करें, आपकी कार्यक्षमता और काबिलियत की वजह से कामयाबी आपके द्वार खटखटाएगी। इसलिए हर काम को गंभीरता से लें। नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी बेहतर कार्यप्रणाली के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल और योगदान से पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं और सुपाच्य भोजन लें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9*

Previous Post

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30 जून 2026

Next Post

गंभीर मुद्दे, सतही बहस: जब विशेषज्ञों को छोड़, स्वघोषित ज्ञानियों के भरोसे छूटा देश!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In