Wednesday, July 30, 2025
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज गुरु मंगल योग के साथ रवि योग, ऐन्द्र योग और मूल नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है जिसके प्रभाव से मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशियों पर रहेगी महालक्ष्मी की विशेष कृपा

आइए जानते हैं शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है

Janpath Darshan by Janpath Darshan
July 19, 2024
in आज का राशिफल
0
आज गुरु मंगल योग के साथ रवि योग, ऐन्द्र योग और मूल नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है जिसके प्रभाव से मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशियों पर रहेगी महालक्ष्मी की विशेष कृपा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज 19 जुलाई दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 से 12:54 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10:45 से 12:26 मिनट तक रहेगा। इस दिन गुरु मंगल योग के साथ रवि योग, ऐन्द्र योग और मूल नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशियों को मिलने वाला है। इन 5 राशियों को निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिषीय उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और विष्णु प्रिया माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी, जिससे उपरोक्त राशियों के जीवन मे सुख-शांति और समृद्धि आएगी। आज चंद्रमा गुरु ग्रह की राशि धनु में संचार कर रहा हैं आज वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग. बुधादित्य योग, का संयोग के प्रभाव से वृषभ राशि में गुरु और मंगल ग्रह एक साथ होने की वजह से गुरु मंगल योग का निर्माण हो रहा है। जिससे मेष राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। सिंह राशि के सितारों का साथ मिलेगा। धनु राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के काम बनते चले जाएंगे। इनके अलावा कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम करना पड़ेगा। वृष राशि के लोग पैसों के लेनदेन में सावधान रहें। निवेश के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। अजनबी पर भरोसा करने से मीन राशि के लोगों को नुकसान हो सकता है।

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….

मेष – पॉजिटिव- इस समय किस्मत और परिस्थितियां आपके लिए बेहतरीन समय का निर्माण कर रहे हैं। सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह का दबदबा तथा वर्चस्व बना रहेगा। कोई विशेष कारण बन जाने से आपका मनोबल भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- सकारात्मक सोच रखें तथा अपने व्यवहार में और अधिक परिपक्वता लाएं। कभी-कभी आपकी शक करने की प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाती है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर से उठेंगी।
व्यवसाय- आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार का नुकसान होने की आशंका है, इस समय उचित सावधानी बरतना आवश्यक है। किसी भी तरह का रिस्क ना लें। अपने किसी भी कार्य में घर के अनुभवी लोगों की सलाह को सर्वोपरि रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परंतु किसी मित्र की वजह से घर में कुछ नकारात्मक वातावरण बन सकता है, इस बात का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम और आहार दोनों ही जरूरी हैं। अत्यधिक काम की वजह से थकान व कमजोरी महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- प्रभावशाली संपर्क बनेंगे और इन संपर्क सूत्रों का आपको बेहतरीन फायदा भी होगा। आज ग्रह गोचर आपके लिए मान सम्मान तथा नई उपलब्धियां उपलब्ध करवाएगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे।
नेगेटिव- आज किसी भी धन संबंधी निवेश में पैसा ना लगाएं, ना ही किसी व्यक्ति को पैसा उधार दे क्योंकि वापसी की उम्मीद भी नहीं लग रही है। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार लेने से चिड़चिड़ापन और थकान हावी होंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में पारदर्शिता बना कर रखना बहुत जरूरी है। कोई भी कार्य या धन संबंधी लेनदेन करते समय बिल या कागजी कार्यवाही जरूर करें। नौकरी में किसी अनैतिक गतिविधि की वजह से मुसीबत में फंस सकते हैं।
लव- पति-पत्नी घर में चल रही किसी समस्या को साथ बैठ कर सुलझाएं, तो अवश्य ही सफल होंगे और घर का वातावरण सुखद हो जाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……….

धन संबंधित समस्या दूर करने के लिए शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें।

पॉजिटिव- मिथुन राशि के लोगों के लिए निवेश संबंधी मामलों में फायदा रहेगा। विशिष्ट लोगों के साथ मुलाकात से आपके व्यक्तित्व और विचार शैली में भी नयापन आएगा। बच्चों से संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान देना उनके मनोबल को बढ़ाएगा।
नेगेटिव- किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। फिजूल के कार्यों में समय नष्ट ना करें तथा अपने कार्यों पर ध्यान दें। कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर ले। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें।
व्यवसाय- निजी व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज किसी भी प्रकार का व्यवसायिक निवेश ना करें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करते समय सावधानी बरते।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए उचित सावधानी बरतें। नित्य व्यायाम करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- आप हर काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे और कामयाब भी होंगे। आपके अंदर आत्मिक शांति व्याप्त रहेगी। नजदीकी संबंधियों की आवाजाही से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- आय की स्थिति कुछ मध्यम रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। ध्यान रखें कि गुस्से व जिद जैसी नकारात्मक बातों की वजह से आपके कुछ कार्य बिगड़ भी सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में लापरवाही ना बरतें। कर्मचारियों की लापरवाही का असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। इस समय कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की भी जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर का माहौल भी सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से शरीर में दर्द व हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……..

आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए माता लक्ष्मी को लाल सुहाग का सामान अर्पित करें और लक्ष्मी रक्षा कवच का पाठ करें।

पॉजिटिव- आपकी कार्यप्रणाली बेहतर होगी। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा तथा आपके कार्यों की भी सराहना होगी। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए आपके प्रयास और मेहनत कामयाब रहेंगे।
नेगेटिव- संबंधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु जरा सी समझदारी द्वारा संबंध ठीक भी हो जाएंगे।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। स्टाफ तथा कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ेगा। इसे समय पर पूरा करना आपके लिए चुनौती रहेगी।
लव- घर-परिवार की गतिविधियां व्यवस्थित तथा अनुशासित रहेंगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने दांपत्य जीवन पर ना होने दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी जांच नियमित रूप से करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……..

शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में बताशा, शंख, कौड़ी, कमल, मखाना आदि मां को अर्पित करें और श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

पॉजिटिव- सकारात्मक रहने से आप ऊर्जावान और प्रफुल्लित रहेंगे तथा इससे आपको कोई भी निर्णय लेने तथा अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। हालांकि आपके सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गतिविधियां होती जाएंगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से कोई मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। दूसरों की वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना है। परंतु गुस्से और आवेश में आने की बजाय धैर्य और संयम से समाधान निकाले।
व्यवसाय- बिजनेस की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत है। लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर सचेत रहें। जनसंपर्क को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। किसी से कोई डील न करें।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन जैसी स्थिति रहेगी। हालांकि आपकी सूझबूझ और समझदारी द्वारा परिस्थितियां जल्दी ही सामान्य हो जाएंगी।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रह सकती हैं। कुछ समय योगा, ध्यान आदि पर भी जरूर लगाएं। तथा काम का बोझ अपने ऊपर ना लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर और एकाग्रचित्त रहेंगे। आपको रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नई चीजें सीखने का भी मौका मिलेगा। पारिवारिक तथा व्यवसायिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इनकी वजह से आपका कोई प्रयोजन हल नहीं होगा। आवेश और क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। कई बार जल्दबाजी व अति उत्साह में बना बनाया खेल बिगड़ भी सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में नए एग्रीमेंट हासिल होंगे। जो फायदेमंद साबित होंगे। काम बढ़ जाएगा। नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियां आएगी, लेकिन आपकी कार्यकुशलता से उचित समाधान भी मिलते जाएंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- नियमित व्यायाम और योग पर जरूर ध्यान दें इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय………

सुबह उठकर सफेद कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें और कमल का फूल अर्पित करें।

पॉजिटिव- आज का दिन बहुत अधिक व्यस्तता वाला रहेगा। परंतु अपनी महत्वाकक्षाओं की पूर्ति के लिए किए गए प्रयत्न सफल भी होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा तथा मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपके अहम की वजह से काम बनते बनते बिगड़ भी सकते हैं। किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। कानूनी नियम का उल्लंघन न करें।
व्यवसाय- मौजूद बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक स्थितियां बनी हुई है। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना ले।
लव- घर की सुख-सुविधा संबंधी खरीदारी करने का प्रोग्राम बनेगा तथा परिवार के साथ समय व्यतीत करके सभी तरोताजा महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से शरीर में कहीं दर्द जैसी शिकायत रह सकती है। व्यायाम और योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……….

परिवार में सुख-समृद्धि के लिए शुक्रवार को घर के मुख्य द्वारा पर गुलाल छिड़क दें और फिर देसी घी का दो मुख वाला दीपक जलाएं।

पॉजिटिव- अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाकर रखें, इससे सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया और संतुलित सोच किसी भी समस्या को सुलझाने में सहायक रहेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि प्रत्येक गतिविधि में स्वयं की कार्य क्षमता पर विश्वास भी रखना जरूरी है। दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित रखें, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा कुछ भी हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी उचित व्यवस्था कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे। साझेदारी संबंधी कार्यों में आपसी संबंध उचित बनाए रखने के लिए बहुत ही धैर्य और संयम की जरूरत है।
लव- परिवारजनों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका बन सकता है।
स्वास्थ्य- अपच और गैस की समस्या परेशान करेगी। सात्विक भोजन लें और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा सामाजिक गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करना आपको आत्मिक सुकून देगा। अपने व्यक्तित्व और कार्य प्रणाली को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा।
नेगेटिव- अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित लोन लेने से पहले पुनः विचार विमर्श करना जरूरी है। आपकी ही लापरवाही और आलस की वजह से बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। अपनी उपलब्धियों का दिखावा ना करें।
व्यवसाय- आज ज्यादातर वक्त मार्केटिंग और बाहर के काम पूरे करने में ही बीतेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपके निर्णय सर्वोपरि रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं, सावधान रहें।
लव- पारिवारिक मामलों को आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें इससे संबंध बेहतर होंगे। प्रेम प्रसंगों में और अधिक नज़दीकियां बनेगी।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से कब्जियत व गैस की समस्या बढ़ सकती हैं। हल्का व सुपाच्य खानपान ले तथा योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- कुंभ राशि के लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहे, इस समय ग्रहों का पूर्ण सहयोग बना हुआ है। पुराने मित्र से मुलाकात आपको तरोताजा करेगी। एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों की अधिकता आपको चिंतित कर सकती हैं। ध्यान रखे कि आपकी ही कोई जिद आपके लिए ही मुसीबत खड़ी करेगी। इसलिए समय अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन रखें। विद्यार्थी मौज मस्ती में अपना समय ना गवाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए व्यवस्था के साथ-साथ आत्मनिरीक्षण भी करें तथा अधिकतम समय अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को दे। कार्यप्रणाली में परिवर्तन की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
लव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों के बीच उचित संबंध से बनाए रखने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- योगा और मेडिटेशन करें। कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करना खुशी देगा। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी या फाइनेंस संबंधित लिए महत्वपूर्ण फैसलों के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। युवा वर्ग को इंटरव्यू आदि में उचित सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद रह सकते हैं, दूसरों के मामले में ना ही पड़े तो उचित है। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा सामने आएगा कि जिस पर कटौती करना भी असंभव होगा।
व्यवसाय- कार्यस्थल तथा नौकरी में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। किसी साथी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है, इसलिए बेहतर होगा सभी काम अपनी निगरानी में ही करवाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा करने से नुकसान होने की संभावना है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। घर में सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

Previous Post

छतरपुर पुलिस द्वारा संचालित हेलमेट बैंक सेवा में स्वास्थ्य संस्था ने 10 हेलमेट किये भेंट

Next Post

मध्यप्रदेश के परिवाहन और स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह पहुंचे बागेश्वर धाम

Next Post
मध्यप्रदेश के परिवाहन और स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह पहुंचे बागेश्वर धाम

मध्यप्रदेश के परिवाहन और स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह पहुंचे बागेश्वर धाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025

Recent News

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस नहीं ली तो डॉ. ने प्रसूता को नवजात के साथ अस्पताल से बाहर निकाला

June 1, 2025

April 15, 2025
Featured Video Play Icon

रायसेन जिला के ग्राम मखनी के सात परिवारों को वक्फ बोर्ड ने दिया नोटिस कहा कि ये वक्फ बोर्ड कि संपत्ति,

March 5, 2025
Featured Video Play Icon

धर्म_परिवर्तन करवाने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

January 28, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
preload imagepreload image