पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है, इसी क्रम में जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्यवाहियां निरंतर की जा रही हैं।
अभी कुछ दिनों पूर्व नौगांव पुलिस द्वारा अवैध हथियार फैक्ट्री में छापामार कार्यवाही अवैध रिवाल्वर, अवैध देसी तमंचा, अद्धी सहित आधा दर्जन से अधिक चालू हथियार एवं अध बने हथियार तथा भारी मात्रा में अवैध हथियार निर्माण करने वाली सामग्री जप्त की गई थी। अवैध हथियार फैक्ट्री संचालक पूरन अहिरवार सहित अन्य आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे।
दिनांक 18.07.24 को देहात भ्रमण के दौरान कस्बा नौगांव के मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति के कोई गंभीर बारदात करने की नियत से कट्टा (अद्दी) कारतूस लिये घूमने की सूचना प्राप्त हुई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह व पुलिस टीम संबंधित स्थान मुक्तिधाम के पास नौगांव पहुँचे, पुलिस को आता देखकर संदेही भागने का प्रयास करने लगा, घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर अपना नाम राम कृपाल विश्वकर्मा पिता जयराम विश्वकर्मा उम्र 58 साल निवासी अमा थाना हरपालपुर का होना बताया। संदेह होने पर उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर कमर में बांये तरफ पेंट में एक 12 बोर की देशी अद्दी खोसे मिला एवं पेंट की जेब में 01 जिन्दा कारतूस रखे मिला । उक्त व्यक्ति से कट्टा(अद्दी) कारतूस रखने के संबंध में वैध दस्ताबेज चाहे गये, जिसने कोई दस्ताबेज नही होना बताये जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुये कट्टा(अद्दी) एवं 1 कारतूस को कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया, अभियुक्त के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। पूर्व में जिला महोबा पुलिस द्वारा स्थानीय क्षेत्र में अवैध हथियार की फैक्ट्री में छापामार कार्यवाही कर उक्त आरोपी रामकृपाल को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सतीश सिंह थाना प्रभारी नौगांव, उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, शिवदयाल, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिसोदिया, आरक्षक हरेन्द अहिरवार, आरक्षक आकाश चौरसिया, आरक्षक भूपेन्द यादव, आरक्षक गजेन्द जाट, आरक्षक जितेन्द, आरक्षक धीरेन्द, महिला आरक्षक सीमा, आरक्षक रामकुमार अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए हरिओम अग्रवाल की रिपोर्ट।












