बड़ामलहरा। नगर के मुख्य बाजार से सटे इलाके में चाट ठेला वालों का आतंक चरम सीमा तक पहुंच गया है। बीते रोज रात 8 बजे के लगभग व्यापारी शिखर चंद जैन पिता घनश्याम दास जैन को अकेला पाकर पास में ही हाथ ठेला संचालित कर रहे वार्ड क्रमांक 11 के निवासी बबलू साहू पिता टूरे साहू ने उनके बेटे पर हाथ ठेला हटवाने का फर्जी आरोप लगाकर जैन समाज का नाम लेकर गाली गलौज शुरू कर दी और मना करने पर व्यापारी शिखर चंद जैन के साथ हाथापाई भी कर दी। जिससे आक्रोशित जैन समाज के कुछ युवाओं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 115 (2), 296, 351( 2 )के तहत कार्यवाही की है।













