Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home देश

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

Janpath Darshan by Janpath Darshan
July 20, 2024
in देश
0
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter


कृष्णमोहन झा/

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आजकल झारखंड प्रवास पर हैं। अपने इस महत्वपूर्ण प्रवास के दौरान उन्होंने एक गैर लाभकारी संगठन विकास भारती द्वारा गुमला जिले के विशुनपुर गांव में आयोजित ग्राम विकास सम्मेलन को संबोधित किया।अपने सारगर्भित उद्बोधन में भागवत ने विकास और प्रगति को सतत् प्रक्रिया बताते हुए जो विचार व्यक्त किए उन पर अमल किए जाने की आवश्यकता है। संघ प्रमुख के विचारों में निःसंदेह विकास की प्रक्रिया को गति प्रदान करने की सामर्थ्य है। संघ प्रमुख ने कहा कि प्रगति का कभी अंत नहीं होता।जब हम लक्ष्य पर पहुंचते हैं तब हमें यह ज्ञात होता है कि अभी और कितना किया जाना बाकी है। यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है।ा
संघ प्रमुख ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बदलते समय में काम और सेवाओं में निरंतरता बनाए रखने के लिए नये तरीकों को व्यवहार में लाने की आवश्यकता है लेकिन सभी को काम में जुटे रहना चाहिए। संघ प्रमुख ने भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे देश में पूजा शैलियों में विविधता है। लगभग 3800 तरह की भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं। खान पान में भी अंतर है परन्तु हमारा मन एक है। ऐसा दूसरे देशों में नहीं पाया जाता। संघ प्रमुख ने अपनी इस बात को रेखांकित किया कि कोविड का प्रकोप झेलने के बाद सारी दुनिया को यह समझ में आ गया है कि शांति और खुशी का रोड मैप भारत के पास है क्योंकि सनातन धर्म मानवजाति के कल्याण में विश्वास रखता है। सनातन संस्कृति और धर्म महलों से नहीं बल्कि आश्रमों और जंगलों से आए हैं इसलिए बदलते समय के साथ हमारे कपड़े तो बदल सकते हैं लेकिन हमारा स्वभाव कभी नहीं बदलेगा।जो लोग अपने स्वभाव को बरकरार रखते हैं उन्हें विकसित कहा जाता है। सेवा हमारे स्वभाव में है। एक कार्यकर्ता को कभी संतुष्ट होकर नहीं बैठ जाना चाहिए। पर्यावरण , स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। हमें विश्व को भी उसी तरह सुंदर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए जैसी सुंदर भारत की प्रकृति है । हमारे देश में ऐसे लोग भी हैं जो बिना किसी नाम या प्रसिद्धि की इच्छा के देश के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।
संघ प्रमुख ने कहा कि आदिवासी समाज अभी भी बहुत पिछड़ा हुआ है। उनके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम करने की आवश्यकता है। भागवत ने कहा कि जनजातीय लोग पिछड़े हुए जरूर हैं परन्तु शांतिप्रिय और प्रामाणिक हैं। उन पर आंख मूंद कर विश्वास किया जा सकता है। आदिवासी समुदाय के विकास के लिए हम जो काम कर रहे हैं वह उन पर उपकार नहीं कर रहे हैं। जब हम दूसरों का विकास करते हैं तो हमारा भी विकास होता है। मोहन भागवत ने विकास भारती द्वारा आदिवासी समुदाय के उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विकास भारती के प्रमुख अशोक भगत जी बहुत अच्छे काम में लगे हुए हैं। विकास भारती के द्वारा किए जा रहे कार्यों से यहां आदिवासियों के जीवन में बहुत बदलाव आया है। उल्लेखनीय है कि आदिवासियों के कल्याण में विकास भारती के सराहनीय योगदान के सम्मान स्वरूप अशोक भगत को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Previous Post

घोर कलयुगः बहू ने सास की डंडों से की पिटाई, अस्पताल में तोड़ा दम, वीडियो वायरल

Next Post

लाखों लोगों को खींच लाई बागेश्वर धाम की आस्था

Next Post
लाखों लोगों को खींच लाई बागेश्वर धाम की आस्था

लाखों लोगों को खींच लाई बागेश्वर धाम की आस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In