Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home देश

लाखों लोगों को खींच लाई बागेश्वर धाम की आस्था

गूरूपूर्णिमा महोत्सव के तीसरे दिन उमड़ा जन सैलाब

Janpath Darshan by Janpath Darshan
July 20, 2024
in देश
0
लाखों लोगों को खींच लाई बागेश्वर धाम की आस्था
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

छतरपुर। करोड़ों लोगों की आस्था के केन्द्र सिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में 5 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को लाखों लोगों ने सुबह से बालाजी के दर्शन किए और इसके बाद अपने गुरु के दर्शन किए। यह बागेश्वर धाम की आस्था है जो देश-विदेश से लाखों लोगों को यहां खींचकर लाई है। महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, भोजन, आवागमन की विधिवत व्यवस्था की गई हैं।

बागेश्वर धाम में सुबह करीब 4 बजे से बालाजी के दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था। मंदिर के आसपास का समूचा क्षेत्र लोगों से भर गया। बालाजी की कृपा पाने के लिए लोग आतुर रहे। सुबह की महाआरती के बाद बालाजी के दर्शनों का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। उधर दोपहर करीब 12 बजे से मुख्य पंडाल पर पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन के लिए लोग इकट्ठा हो गए थे। पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पादुकाओं का पूजन हुआ, इसके पश्चात गुरू दर्शन प्रारंभ हुआ। चूंकि बागेश्वर महाराज के देश-विदेश में शिष्यगण फैले हैं, इसलिए महोत्सव को 8 दिवसीय रखा गया है। शनिवार और रविवार को पादुका पूजन व गुरु दर्शन का कार्यक्रम है, जिसके तहत यह आयोजन शुरू हुआ। लोग लंबी कतार में लगे गुरु दर्शन हेतु अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। लोगों में गजब का उत्साह का देखने को मिल रहा था। महाराज श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सभी लोग व्यवस्था में अपना सहयोग करें। महामंत्र का जप करते हुए आगे बढ़ें। चूंकि यह कार्यक्रम सभी शिष्यों का है इसलिए व्यवस्था भी सभी को देखनी होगी।
एएसपी के नेतृत्व में 4 जिलों का पुलिस बल तैनात
बागेश्वर धाम में लाखों लोग आ रहे हैं इसलिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा ने बताया कि छतरपुर के अलावा पन्ना, टीकमगढ़ और सागर से करीब तीन सैकड़ा पुलिस बल बुलाया गया है। दो शिफ्ट में ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं। एएसपी विक्रम सिंह के नेतृत्व में दोनों शिफ्टों के लिए एक-एक एसडीओपी नियुक्त किए गए हैं। 10 थाना प्रभारी एवं 15 एएसआई के साथ-साथ 300 पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगा है। आवागमन सुचारू रूप से चले इसके भी इंतजाम किए गए हैं। जानकारी में यह भी आया है कि करीब 5 सैकड़ा सेवादार पुलिस और प्रशासन के मार्गदर्शन में काम कर रहा है।

दो निजी चलित अस्पतालों सहित तीन अस्पताल कर रहे काम
सिद्ध आश्रम में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं इसलिए उनके स्वास्थ्य की भी चिंता करना स्वाभाविक है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हो रहा है। राजनगर से आए डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि अस्थाई अस्पतालों के माध्यम से लोगों को इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति की हालत बिगड़ती है तो उन्हें जिला अस्पताल भिजवाने के लिए एंबुलेंस तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि नागपुर और सागर से भी डॉक्टरों की टीमें आई हैं। नागपुर से धंतोली में संचालित शंकरा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कैंप लगाकर मुफ्त इलाज कर रहा है। इस हॉस्पिटल के माध्यम से शुगर, बीपी, ईसीजी आदि की जांच की जा रही हैं। सागर की टीम भी इलाज के कार्य में जुटी हुई है। किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके इंतजाम किए गए हैं।
रात भर हास्य-व्यंग्य की गूंजती रहीं कविताएं
बागेश्वर धाम में बीती रात अखिल भारतीय स्तर का कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। देश के विभिन्न स्थानों से आए कवियों ने अपनी कविताओं से लोगों को खूब गुदगुदाया। लखनऊ के वेदव्रत बाजपेई की ओज काव्यों से लोगों में राष्ट्रीय भावना का विकास हुआ। देर रात शुरू हुए कवि सम्मेलन को सुनने के लिए बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा रहे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज श्री के पावन सानिध्य में कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई। महाराजश्री ने सभी कवियों को आशीर्वाद देते हुए सम्मान किया।

Previous Post

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

Next Post

चोरों के हौसले बुलंद टीकमगढ़ सांसद प्रतिनिधि एवं ट्रांसपोर्ट मलिक संजू बरसैयां के दो ट्रैकों के तीन रिम सहित टायर ले उड़े चोर–

Next Post
चोरों के हौसले बुलंद टीकमगढ़ सांसद प्रतिनिधि एवं ट्रांसपोर्ट मलिक संजू बरसैयां के दो ट्रैकों के तीन रिम सहित टायर ले उड़े चोर–

चोरों के हौसले बुलंद टीकमगढ़ सांसद प्रतिनिधि एवं ट्रांसपोर्ट मलिक संजू बरसैयां के दो ट्रैकों के तीन रिम सहित टायर ले उड़े चोर--

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In