Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज सुकर्मा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग,रवि योग और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, वृषभ, सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशियों पर महालक्ष्मी की कृपा होगा और बड़ा लाभ

आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है

Janpath Darshan by Janpath Darshan
July 26, 2024
in आज का राशिफल
0
आज से सावन सोमवार के शुभ अवसर पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों पर शिव कृपा से होगा लाभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज 26 जुलाई दिन शुक्रवार को सावन मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है आज सुकर्मा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ वृषभ, सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशियों को मिलेगा। इन राशियों के लोग गरीबों की मदद के लिए कुछ खर्च करेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और विष्णु प्रिया माता लक्ष्मी की भी कृपा रहेगी, जिससे इन राशियों की धन से संबंधित सभी समस्याओं का निवारण मिलेगा। आज राहुकाल सुबह 10:45 से दोपहर 12:27 तक रहेगा। चंद्रमा देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में संचार कर रहा है आज ध्वज नाम का शुभ योग भी बन रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों को सितारों का साथ और नौकरी में विशेष अधिकार मिल सकते हैं। मिथुन राशि के लोगों को मानसिक सुकून और सितारों का साथ मिलेगा।कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिल सकता है। सिंह राशि के लोग बिजनेस के लेनदेन में सावधानी रखें। कन्या राशि वालों की भी आर्थिक परेशानी बनी रहेगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।

 

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….

 

मेष – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। लक्ष्य पर फोकस रहना आपको विजय देगा। सूझबूझ और विवेक से कार्य करने से हर बाजी आपके पक्ष में ही रहेंगी।

नेगेटिव- आज पड़ोस में किसी मामले मे वाद-विवाद की स्थिति बढ़ेगी। शांति से समस्याओं को सुलझाना उचित रहेगा। कभी-कभी सभी को खुश रखने के प्रयास में अपने लिए परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं। किसी भी काम में वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी प्रयास सफल रहेंगे। इस समय मार्केटिंग और प्रोडक्शन संबंधी कामों पर ज्यादा ध्यान दें। किसी अनजान व्यक्ति से व्यवसाय संबंधी बातों को शेयर करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी में विशेष अधिकार मिल सकते हैं।

लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों की विवाह में परिणित होने संबंधी भूमिका बन सकती है।

स्वास्थ्य- किसी चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी परेशानी रहेगी। योगा, मेडिटेशन पर भी जरूर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

 

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……… 

 

नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए पीपल के पेड़ के नीचे लोह के बर्तन में जल, चीनी, दूघ, घी मिलाकर पीपल की जड़ में डाल दें, ऐसा आप 21 शुक्रावर तक करते रहें।

 

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत मे कुछ चुनौतियां रह सकती है। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।

नेगेटिव- यह समय धैर्य और संयम भी रखने का है। ज्यादा चिंता करने से आपकी कार्य क्षमता ही प्रभावित होगी। किसी खास कार्य के प्रति की गई मेहनत के ज्यादा मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। आपके किसी जिद अथवा व्यवहार की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं।

व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में एक-दूसरे पर निर्भर रहने की अपेक्षा अपने दायित्व को भी समझना जरूरी है। कोई कंप्लेन आने से नुकसान होने की आशंका है। इसलिए वहां के कर्मचारियों तथा माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। सरकारी नौकरी में कोई खास ड्यूटी लग सकती हैं।

लव- घर की सुख-शांति तथा व्यवस्था बनाए रखें। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।

स्वास्थ्य- पेट खराब रहने की वजह से अस्वस्थ महसूस करेंगे। हल्का खानपान रखे तथा ज्यादा दिक्कत होने पर इलाज भी अवश्य ले।

भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है, परंतु सफलता पाने के लिए कर्म प्रधान में होना पड़ता है। धार्मिक संस्थाओं के साथ सेवा संबंधी कार्यों में रुचि लेना आपको मानसिक सुकून देगा। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान तथा रुतबा बना रहेगा।

नेगेटिव- बैंक अथवा निवेश संबंधी कार्यों में कुछ गलतियां होने से मन में झुंझलाहट रहेगी। बेहतर होगा कि इनसे संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य ले। अनुचित कार्यों में रुचि लेना आप की मानहानि का कारण बनेगा।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में इस समय बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें तथा संबंधों में किसी प्रकार की भी कटुता ना आने दे। ऑफिस में सुकून भरा महौल रहेगा।

लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग एक दूसरे का आत्मविश्वास बनाकर रखेगा। तथा प्रेम संबंधों में भी और अधिक घनिष्ठता आएगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा।। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से परेशान रह सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

 

कर्क – पॉजिटिव- आपको अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। इसलिए प्रयासरत रहे। संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बने रहेंगे। सामाजिक धार्मिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा।

नेगेटिव- अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा मेल मिलाप ना रखें। फालतू बातों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों में फोकस रहें, इससे आप अपनी कार्यप्रणाली को ज्यादा बेहतर बना पाएंगे। किसी की भी मदद करने से पहले अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित कुछ नए कार्य शुरू हो सकते हैं, ज्यादा सोचने समझने में समय ना लगाएं और तुरंत उस पर एक्शन ले। फाइनेंस संबंधी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सरकारी मामलों के प्रति लापरवाह ना रहे।

लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहें।

स्वास्थ्य- व्यस्तता के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। खान-पान के प्रति उचित सावधानी रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय………

धन संबंधित समस्या दूर करने के लिए सावन शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें।

पॉजिटिव- समय अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में भी परिवर्तन लाएं, इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके कार्य योजना बद्ध तरीके से बनते जाएंगे। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी मेल मुलाकात सबको खुशी देगा।

नेगेटिव- विवादित मामलों से खुद को दूर ही रखें। अपने महत्वपूर्ण काम दिन के पहले पक्ष में ही पूरा करने का प्रयास करें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। बनते कार्यों में किसी गलत निर्णय की वजह से बाधा भी आ सकती हैं।

व्यवसाय- बिजनेस के लेनदेन में गलतियां हो सकती हैं, इसलिए सावधानी रखें। कारोबार में नया प्रयोग अमल करना लाभदायक रहेगा। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय छोटी सी गलती भी बहुत बड़े नुकसान का कारण बनेगी।

लव- परिवार के साथ मनोरंजन व शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा। तथा प्रसन्नता पूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। संतुलित खानपान रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में आज व्यस्तता बनी रहेगी तथा कुछ रुके हुए कार्य भी हल होंगे। घर में प्रिय संबंधियों का आगमन होने से खुशनुमा माहौल रहेगा तथा आपसी विचारों के आदान-प्रदान से व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

नेगेटिव- घर से संबंधित वस्तुओं के ऑनलाइन शॉपिंग करने में अत्यधिक फिजूलखर्ची रहेगी। दूसरों की समस्याओं में ज्यादा उलझने से आपके व्यक्तिगत काम प्रभावित हो सकते हैं। कमीशन संबंधी किसी भी कार्य को करते समय सावधानी बरतें या स्थगित करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में सारे फैसले खुद ही ले, इससे आपकी कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। परंतु स्टाफ से संबंधित दिक्कत रहेगी। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। आर्थिक परेशानी रहेगी।

लव- परिवार में आपसी सहयोग और तालमेल उचित बनाकर रखें। लव अफेयर्स के मामले में संवेदनशील रहे।

स्वास्थ्य- इस समय पॉल्यूशन और बदलते वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें। अपनी दिनचर्या और आहार व्यवहार व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय……….

सावन शुक्रवार को लाल रंग के कपड़े में सवा किलो साबूत चावल अपने हाथ में रख लें और फिर पांच माला ‘ॐ श्रीं श्रीये नम मंत्र’ का जप करके पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें।

पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में दिन व्यतीत होगा। प्रभावशाली लोगों से मेल मिलाप नई ऊर्जा प्रदान करेगा। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग प्राप्त होगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी। साथ ही लक्ष्य हासिल करने में किसी खास व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा।

नेगेटिव- काम की अधिकता की वजह से कभी कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी दिनचर्या पर ही पड़ेगा। शांत बने रहे तथा अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय काम संबंधी मामलों में कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम करना आपको अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगा। नौकरी पेशालोगों को कोई मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा तथा घर का वातावरण मधुर और सुखद बना रहेगा।

स्वास्थ्य- तनाव और चिंता लेने से परहेज रखें। हारमोंस असंतुलित होने से जोड़ों तथा टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। अपनी बुद्धि बल और कार्य क्षमता का उपयोग करें। समय रहते उचित हल भी निकल आएंगे। कुछ समय प्रैक्टिकल और प्रभावशाली लोगों के साथ ही व्यतीत करने से आपके स्वभाव में भी परिवर्तन आएगा।

नेगेटिव- इस समय लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि के कार्यों से दूर रहें। व्यर्थ के विवाद और कहासुनी से बचें। किसी बड़ी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से समस्या का हल सुलझा लेंगे।

व्यवसाय- कारोबार में अपनी क्षमता से ज्यादा लोन लेना ठीक नहीं है। व्यवसायिक योजनाएं अभी लंबित रहेंगी। हालांकि आपका व्यापारिक दृष्टिकोण कार्य क्षेत्र में कई मामलों को सुलझाने में सक्षम भी रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई लक्ष्य हासिल हो सकता है।

लव- घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में समय व्यतीत करना खुशहाली देगा।

स्वास्थ्य- छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां रहेगी। गलत आदतों तथा गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- धनु राशि के लोग आज किसी भी योजना को तुरंत क्रियांवित करें, आपको निश्चित ही सफलता मिलने वाली है। आय के साधन प्रबल होंगे। रिश्तेदारों का घर में आगमन होगा तथा उपहारों का आदान-प्रदान वातावरण को खुशनुमा बनाएगा।

नेगेटिव- कुछ ना कुछ परेशानियां भी दिनभर बनी रहेंगी। किसी पड़ोसी के साथ बहस जैसी स्थिति बन सकती है। परिस्थितियों को तनाव की बजाए धैर्य और संयम से सुलझाएं। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें।

व्यवसाय- बिजनेस के कामों में इस समय आपके लिए कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवर टाइम करना पड़ सकता है।

लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- इस समय स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उचित आहार लें। तथा कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय………..

आर्थिक उन्नति के लिए पांच लाल फूल और पांच हल्दी में लिपटी हुई कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करें और विधिवत पूजा करें। इसके बाद उनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें।

पॉजिटिव- कभी-कभी विपरीत परिस्थिति बनना आपकी परीक्षा का समय भी होता है। आज बनते हुए कार्यों में कुछ व्यवधान आने से परेशान रहेंगे, परंतु जल्दी ही हल भी निकल आएगा। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें।

नेगेटिव- कभी-कभी जल्दबाजी और आवेश में आने से किसी के साथ अनबन हो सकती हैं। बच्चों की समस्याओं के समाधान में उनका सहयोग करें, इससे उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। अपने सामान का स्वयं ध्यान रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। किसी भी नई योजना को क्रियान्वित करने से पहले पुनर्विचार करना जरूरी है। ऑफिस में राजनीति का माहौल रहेगा। बेहतर होगा इन बातों से खुद को दूर रखें।

लव- घर में समय व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी। और आप काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें तथा उचित आराम लें तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय………..

सावन शुक्रवार को मात लक्ष्मी के मंदिर में बताशा, शंख, कौड़ी, कमल, मखाना आदि मां को अर्पित करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति संकेत दे रही है कि व्यापारिक बने और अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार अवश्य कर ले। थोड़ी सी सावधानी लेने से काफी चीजें अपने आप ही सुव्यवस्थित हो जाएंगे।

नेगेटिव- स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परंतु चिंता ना करें तथा उचित आराम ले तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ भी समय व्यतीत करें। जल्दी ही समस्याओं का निवारण भी हो जाएगा।

व्यवसाय- मशीनरी, कारखाने जैसे व्यवसाय में लाभ दायक अनुबंध मिल सकते हैं। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुकूल बेहतर परिणाम भी हासिल होगे। प्रॉपर्टी के कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य रखें।

लव- घर में सुखद और अनुशासित व्यवस्था बनी रहेगी। सोशल मीडिया तथा प्रेम संबंधों से इस समय किनारा कर ले तो बेहतर रहेगा।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी, जुखाम हावी हो सकते हैं। अपनी दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपकी बहुत सी परेशानियों का हल निकल आएगा। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी और आप अपने आपको काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।

नेगेटिव- पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता के कारण आपके खुद के कुछ महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान भी आ सकते हैं। परंतु इस समय आपकी प्राथमिकता घर की देखभाल ही रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति की चिकनी-चुपड़ी बातों में ना आएं।

व्यवसाय- पैसों के लेनदेन में सावधान रहें। गलतियां हो सकती हैं। कारोबार में नया प्रयोग करना फायदेमंद होगा। इसके बेहतर नतीजे मिलेंगे। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय छोटी सी गलती भी बहुत बड़े नुकसान का कारण बनेगी।

लव- पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव रहेगा। परंतु समय रहते आप नकारात्मक परिस्थितियों को काबू में पा लेंगे। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों के मामले से खुद को दूर रखें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। योगा, मेडिटेशन आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

Previous Post

ट्रेन से किया जा रहा था विदेशी शराब का परिवहन, आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही

Next Post

पूरी की पूरी पुलिस चौकी एक झटके में सस्पेंड, ADG और DIG ट्रक पर सवार होकर पहुंचे छापा मारने

Next Post
पूरी की पूरी पुलिस चौकी एक झटके में सस्पेंड, ADG और DIG ट्रक पर सवार होकर पहुंचे छापा मारने

पूरी की पूरी पुलिस चौकी एक झटके में सस्पेंड, ADG और DIG ट्रक पर सवार होकर पहुंचे छापा मारने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In