उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज कांवड़ियों पर आसमान से फूलों की बरसात हुई है। कांवड़ियों पर यह पुष्प वर्षा बृहस्पतिवार को शासन के आदेश पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हेलीकॉप्टर से की। फूलों की वर्षा के बाद शिव भक्त खुश हो गए और हर- हर महादेव के जयकारे लगाने लगे। इस दौरान कांवड़ियों ने सीएम योगी के भी नारे लगाए।












