Sunday, March 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

राशिफल एवं आज का पंचांग – दिनांक 29 अगस्त 2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
August 29, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 26-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज एकादशी व्रत के दिन सिद्धि योग, व्यतिपात योग और आर्द्रा नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मेष, कर्क, सिंह, तुला और मकर राशियों के सभी दुख दूर होंगे और सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज 29 अगस्त दिन गुरुवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और इस तिथि को आज एकादशी का व्रत किया जाता है। एकादशी व्रत के दिन सिद्धि योग, व्यतिपात योग और आर्द्रा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ मेष, कर्क, सिंह, तुला और मकर राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के आज रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की भी कृपा रहेगी, जिससे इन राशियों के सभी दुख दूर होंगे और सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 से 12:45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 01:57 से 03:33 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 से 12:45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 01:57 से 03:33 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। आज मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को बदलाव के मौके मिल सकते हैं। मिथुन राशि के लोग बिजनेस बढ़ाने की नई योजनाएं बना सकते हैं। रुके काम शुरू होंगे। जॉब में टारगेट हासिल हो सकते हैं। सिंह राशि वालों के काम ठीक तरह से चलते रहेंगे। इस राशि के जो लोग बीमा और शेयर बाजार से जुड़े हैं, उन्हें फायदा हो सकता है। तुला राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए अच्छा दिन है। वृश्चिक राशि के लोगों को बिजनेस में सितारों का साथ मिलेगा। कुंभ राशि वालों को बिजनेस में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। आपके कामों की तारीफ होगी। तरक्की के भी योग बन रहे हैं।वृष राशि के लोगों को कामकाज में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। कर्क राशि वालों के बिजनेस में दूसरों की सलाह नुकसानदायक हो सकती हैं। बेहतर होगा कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री महाराज के अनुसार आज गुरुवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन……

*मेष राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय……..*

*मनोकामना पूर्ति के लिए गुरुवार शाम को पीले कपड़े में एक सिक्का, एक गुड़ की डाल और सात साबुत हल्दी की गांठ बांधकर रेलवे लाइन के पास फेंक दें और फिर मंदिर चले जाएं।*

पॉजिटिव- इस समय मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। आप दृढ़ निश्चय से अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। यह सपने साकार करने का समय है। जमकर मेहनत करें। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में भी ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- आलस्य और सुस्ती आपके दुश्मन रहेंगे। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकालने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे की बर्बादी है।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी कर्मचारी की लापरवाही या गलत काम से नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा, अंदरूनी व्यवस्था की देखरेख में समय दे। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव के मौके मिल सकते हैं।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में दिलचस्पी न लें।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस से परेशान हो सकते हैं। आयुर्वेदिक देसी इलाज उचित रहेगा। उमस भरी गर्मी से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

*वृषभ* – पॉजिटिव- आपका स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता प्रदान करेगा और आपके से रुके हुए काम थोड़े से ही प्रयास से बन जाएंगे। समाज में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- कुछ समय धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक शांति बनी रहेगी। आपकी किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में कोई तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने स्वभाव के प्रति आत्म चिंतन अवश्य करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में ऑर्डर पूरा करने में उलझनें आ सकती हैं। कामकाज में लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। दोस्तों के साथ मेल-मिलाप प्रसन्नता देगा और नजदीकियां भी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य के गिरावट का कारण बनेगी। अपनी जीवनशैली को अनुशासित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

*मिथुन* – पॉजिटिव- आज परिवार जनों के साथ घर की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में सुखद समय व्यतीत होगा। जरूरतमंदों की मदद करने से आपको सुकून ही मिलेगा। किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं।
नेगेटिव- हालांकि अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत और एकाग्रता की भी जरूरत है। बातचीत के दौरान उचित शब्दों का प्रयोग करें। मन को संयमित रखें, क्योंकि कभी-कभी ईगो और घमंड आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की नई योजनाएं बनेंगी। रुके काम दोबारा शुरू होंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पुराने मतभेद खत्म करने में आपका सहयोग जरूरी है। जॉब में लोग टारगेट हासिल करके राहत महसूस करेंगे।
लव- विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में माधुर्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। योग, व्यायाम तथा जीवन शैली में बदलाव करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय……….*

*घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए गुरुवार को केसर, पीला चंदन, हल्दी का दान करें। साथ ही इनका तिलक भी लगाएं। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति भी मजबूत होती है।*

पॉजिटिव- घर में संबंधियों अथवा मित्रों के आगमन से आवभगत में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। साथ ही खुलकर खर्च करने की भी इच्छा बनी रहेगी। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- किसी के साथ उलझना आपकी समस्याओं को और अधिक बढ़ा देगा। बेहतर है कि शांत चित्त रहें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। आर्थिक स्थिति पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी मामलों में जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस के निजी मामलों में दूसरों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। बेहतर होगा कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। पेमेंट आदि कलेक्ट करने के लिए सही समय है। सरकारी सेवारत लोगो को काम की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है।
लव- घर में खुशहाली रहेगी। कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य- बेवजह ही किसी चिंता से नींद न आने जैसी स्थिति बन सकती है। मेडिटेशन पर ध्यान अवश्य दें। और भरपूर आराम भी ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

*सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय………..*

*धन संबंधित समस्या से मुक्ति के लिए पीपल के पत्ते को गंगाजल से धोकर सिंदूर से ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नमः’ मंत्र लिखकर पर्स में रख लें। साथ ही एक मां लक्ष्मी के स्वरूप अंकित एक चांदी का सिक्का रख लें।*

पॉजिटिव- भविष्य संबंधी योजनाओं पर अमल करना शुरू कर दें, फायदा होगा। मित्रों से मेल मुलाकात होगी तथा कई व्यक्तिगत और व्यवसायिक जानकारियां मिलेंगी। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अवश्य लगाएं।
नेगेटिव- इस समय किसी तरह भी यात्रा करना आपके हित के लिए अच्छा नहीं है। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कर्ज लेने की योजना है, तो अपने सामर्थ्य का ध्यान जरूर रखें। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होने के योग प्रबलता से बने हुए हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर उचित व्यवस्था रहेगी। सभी काम ठीक तरह से चलते रहेंगे। बीमा और शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को दूसरे डिपार्टमेंट के काम भी करने पड़ सकते हैं।
लव- संतान का कोई जिद्दीपन या नकारात्मक रवैया आपकी चिंता का कारण बन सकता है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। असंतुलित खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

*कन्या* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और यह संपर्क बहुत ही लाभदायक भी रहेंगे। फाइनेंस को लेकर चल रहा आपका प्रयास भी सफल रहेगा।
नेगेटिव- व्यवसायिक उथल-पुथल तथा आर्थिक मंदी की वजह से पारिवारिक खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का कर्ज लेने का प्रयास ना करें। किसी भी असमंजस की स्थिति में परिजनों की सलाह लेना बेहतर होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में रुकावटें रहेंगी। हालांकि आप अपनी भरपूर मेहनत व योग्यता द्वारा अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। किसी कंपनी द्वारा महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी, जो कि फायदेमंद रहेगी।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग बना रहेगा। आपको भी घर तथा बच्चों के लिए कुछ समय निकालना जरूरी है।
स्वास्थ्य- दिमागी काम ज्यादा करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस होगी। अपने आराम और सुकून का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

*तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय………….*

*व्यावसायिक उन्नति के लिए गुरुवार को पूजा घर में हल्दी की माला लटकाएं और कार्यस्थल पर पीले रंग का प्रयोग करें और लक्ष्मी नारायण मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं।*
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या व्हीकल के लिए कर्ज लेने की स्थिति बन रही है, तो चिंता न करें। जल्दी ही ऋण चुका देंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। अध्ययनरत बच्चों को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखें, कि जोश में आकर आप जल्दबाजी में कोई ऐसा कार्य ना कर ले, जिससे नुकसान उठाना पडे। उधारी संबंधी स्थिति से परहेज रखें। कोई अशुभ सूचना मिलने से मन कुछ परेशान भी रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में की गई आपकी कोशिशों के अच्छै नतीजे मिल सकते हैं। इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई लाभदायक व्यवसायिक यात्रा भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में उचित व्यवहार बनाकर रखना जरूरी है।
लव- किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि से घर में मस्ती भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें। गर्मी का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत अच्छी होगी। समान विचारधारा के लोगों से मेल-मिलाप, नई ऊर्जा प्रदान करेगा। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेगा।
नेगेटिव- व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। अत्यधिक उदारता नुकसान दे सकती हैं। कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी आपके लिए समस्याएं उत्पन्न कर देगी। अपने व्यवहार को संयमित रखना जरूरी है। तनाव की वजह से भरपूर नींद भी नहीं ले पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्य व ग्रह गोचर आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। इस समय कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव होंगे, जो कि सकारात्मक रहेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना आपको अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगा।
लव- वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना भी उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

*धनु* – पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा और काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। आपसी विचारों का आदान प्रदान कई समस्याओं को भी सुलझाएगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखें किसी कानूनी पचड़े में फंस भी सकते हैं। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। कोई भी बड़ा निवेश करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ले तथा किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक फोकस रहना जरूरी है, क्योंकि जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। ऑफिस के सभी कार्य शांतिपूर्ण और सकारात्मक तरीके से पूर्ण होते जाएंगे।
लव- पति-पत्नी में मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने की स्थिति में तनाव और डिप्रेशन हावी रहेगा। ध्यान और मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से सकारात्मक बनाएगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

*मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय…………*

*गुरुवार को केले के वृक्ष की पूजा करें और देसी घी का दीपक जलाकर विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही पीले कपड़े पहनें और पीली चीजों का सेवन करें।*

पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आप ही कोई मनोकामना पूरी होगी। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकाले। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आनाजाना लगा रहेगा।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के सुझाव और मार्गदर्शन का जरूर अमल करें। अभिमान और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति नुकसानदायक भी रह सकती हैं। बच्चों की समस्याओं को सुने और शांतिपूर्ण तरीके से समझाने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- मीडिया या संपर्क सूत्रों द्वारा कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक सूचना मिलेगी, जो कि लाभदायक भी रहेगी। आपने अपने बिजनेस में जो बदलाव की योजना बनाई है, उस पर काम करने के लिए अच्छा समय है। आने वाले दिनों में इसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
लव- घर में सुख-शांति वातावरण बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके तनाव को दूर कर देगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

*कुंभ* – पॉजिटिव- मीडिया या संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी हासिल हो सकती है। जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ में मुलाकात के भी अवसर बनेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- आय के साधनों में कमी आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। आप जिस कार्य को करना चाहते हैं, अभी उनमें कुछ रुकावट हो का भी सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावनाएं हैं। लोग आपके कामों की तारीफ होगी। इस समय तरक्की के भी योग बने हुए हैं। ऑफिशियल मीटिंग में दूसरों की बातों में दखलअंदाजी करने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना कर रखना जरूरी है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य- गैस और सिरदर्द जैसी दिक्कतों से आप परेशान रहेंगे। गरिष्ठ तथा तली-भुनी चीजों का कम से कम सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

*मीन* – पॉजिटिव- कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से मानसिक और आत्मिक सुकून बना रहेगा। अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होते जाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित खरीद-फरोख्त के कार्य भी संपन्न हो सकते हैं।
नेगेटिव- किसी खास काम के लिए विचार-विमर्श चल रहा है, तो उसे तुरंत क्रियान्वित भी करना जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल जाएगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही आय के साधन भी प्रशस्त होंगे। इसलिए चिंता ना करें।
व्यवसाय- व्यावसाय में इस समय कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। किसी कर्मचारी की चुपड़ी बातों में भरोसा ना करके अपनी काबिलियत पर ही विश्वास रखें।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी का योगदान घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Previous Post

कटनी जीआरपी के 15 वर्षीय बालक एवम उसकी दादी की बेरहमी से पिटाई : जीतू पटवारी एवम मुकेश नायक आज जाएंगे कटनी

Next Post

महिला डिब्बा में सफर करने चढ़े युवक के साथ आर पी एफ जवान ने की जमकर पिटाई : हाथ तोड़ा

Next Post
महिला डिब्बा में सफर करने चढ़े युवक के साथ आर पी एफ जवान ने की जमकर पिटाई : हाथ तोड़ा

महिला डिब्बा में सफर करने चढ़े युवक के साथ आर पी एफ जवान ने की जमकर पिटाई : हाथ तोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In