Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home साहित्य

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15-09-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 15, 2024
in साहित्य
0
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आज प्रदोष व्रत के दिन सूर्य से बनने वाला बहुत ही दुर्लभ और प्रभावी वेशी योग के साथ सुकर्मा योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग से मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशियों को प्रतिष्ठा और धन में होगी वृद्धि,आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है दिन
*आज 15 सितंबर दिन रविवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और इस तिथि को रवि प्रदोष व्रत,श्रवण द्वादशी, श्री वामन जयन्ती, पंचक प्रारंभ अगले दिन सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा रवि प्रदोष व्रत के दिन सूर्य से बनने वाला बहुत ही दुर्लभ और प्रभावी वेशी योग बन रहा है, वेशी योग के साथ सुकर्मा योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, रवि प्रदोष व्रत के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को दोस्त व लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मजबूत होगी और इन राशियों को प्रदोष तिथि होने की वजह से सूर्यदेव के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 से 12:36 रहेगा। राहुकाल शाम 16:46 से 18:18 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। आज मिथुन राशि के लोग बिजनेस बढ़ाने की नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में भी मनचाहा काम मिलेगा। नई योजना पर काम शुरू करने के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। बिजनेस की तरक्की में मदद मिलेगी। इनकम सोर्स भी बढ़ेंगे।कन्या राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धि मिल सकती है और रुके काम पूरे होने की संभावना है। तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। रुका काम भी पूरा हो सकता है। मकर राशि के लोगों को बिजनेस में मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं, कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश करने के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन….

*मेष* – पॉजिटिव- कुछ समय आत्म मनन और आत्म अवलोकन में जरूर लगाएं। इससे आपको बहुत मानसिक शांति महसूस होगी। समस्याओं का समाधान मिलेगा। संतान को उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई व्यक्तिगत समस्या भी सुलझेगी।
नेगेटिव- अपनी व्यक्तिगत मामलों में खुद के निर्णय को ही प्राथमिकता दें। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। घर के अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान में कमी ना आने दे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था बेहतर होगी। मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ तालमेल से काम में तेजी आएगी। रिटेल संबंधी बिजनेस ज्यादा फायदे में रहेंगे। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधो में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। नसों में खिंचाव जैसी समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

*वृषभ* – पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। आप अपनी क्षमता और योग्यता से किसी मुश्किल कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव रहेगा। संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिले, तो उसे गंवाए नहीं।
नेगेटिव- फाइनेंस के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें और ना ही कोई निर्णय जल्दबाजी में ले। इस समय किसी से ज्यादा मिलना-जुलना भी उचित नहीं है। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कोई सौदा आपके हाथ से निकल सकता है। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है।
लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ विचारों के आदान-प्रदान में भी व्यतीत करें। इससे आपसी तालमेल और सामंजस्य उचित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसम से अपना बचाव रखें। थोड़ी सी असावधानी आपको परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*मिथुन राशि वालों के लिए रवि प्रदोष व्रत का उपाय…………*

*रवि प्रदोष के दिन शिवलिंग की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करें और गुड़ भी अर्पित करें। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से महादेव की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।*

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसका भरपूर सदुपयोग करें। आपकी आसपास की परिस्थितियों में बदलाव आएगा और उसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीदारी संबंधी योजना क्रियान्वित करने का बेहतर समय है।
नेगेटिव- कोई दुखद समाचार मिलने की वजह से तनाव और अवसाद जैसी स्थिति रह सकती है। मनोबल ना गिरने दे। आध्यात्मिक कार्यों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस समय निवेश और बैंक के कामों में व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। नौकरी में मनचाहा कार्यभार मिलेगा।
लव- परिवार वालों की मदद से आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में अलगाव होने जैसी स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय अकेले अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

*कर्क* – पॉजिटिव- मन में जो भी सपने या कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने के लिए उपयुक्त समय है। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से आप को आशीर्वाद स्वरुप कोई उपहार मिल सकता है। किसी खास समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण प्राप्त होगा।
नेगेटिव- पेपर वर्क अथवा लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर कुछ गलती होने जैसी स्थिति बन सकती हैं। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। सहज तरीके से कार्यों को संपन्न करें। तथा कड़वे बोल ना बोले।
व्यवसाय- इस समय काम में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत है। वर्तमान परिवेश की वजह से डिजिटल गतिविधियों को भी सीखना जरूरी है। नौकरी में लापरवाही से कोई प्रोजेक्ट अधूरा रह सकता है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा और इससे आपसी संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। अपनी नियमित जांच कराएं तथा आलस्य छोड़कर दवाइयों को भी नियमित रूप से लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

*सिंह राशि वालों के लिए रवि प्रदोष व्रत का उपाय……………*

*रवि प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें और माता पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करें। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है और ग्रहों के स्थिति मजबूत होती है।*

पॉजिटिव- दिनचर्या में कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। निवेश संबंधी कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और जल्दी ही इनकी शुरुआत भी होगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें, कि गुस्से और जल्दबाजी की वजह से बना बनाया काम बिगड़ जाएगा इसलिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। हालांकि उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो नहीं होंगे।
व्यवसाय- नई योजना पर काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। बिजनेस की तरक्की में प्रभावशाली इंसान की मदद मिलेगी। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी है। गलतफहमियां न आने दें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी तालमेल के अभाव की वजह से घर में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या* – पॉजिटिव- घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर खुशनुमा माहौल बनेगा। रुका हुआ निजी काम पूरा हो सकता है। आज उसके संपन्न होने की संभावना है। साथ ही संपर्कों से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। आपकी उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे।
नेगेटिव- अवांछित लोगों के साथ मेल मुलाकात रखना आपकी मान-हानि का कारण बनेगा तथा समय भी बर्बाद होगा। कोई व्यक्ति आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। इसलिए किसी पर विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें।
व्यवसाय- बिजनेस में कोशिशों से उपलब्धि मिल सकती है। अपने अथक प्रयास और योग्यता द्वारा अपने कार्यों को उचित तरीके से कर पाएंगे। कमीशन तथा बीमा संबंधी कार्य में अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस में कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है।
लव- पति-पत्नी आपसी तथा पारिवारिक मामलों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना ध्यान रखें और तुरंत इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

*तुला राशि वालों के लिए रवि प्रदोष व्रत का उपाय……………..*

*रवि प्रदोष व्रत के दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करके शिवजी की पूजा अर्चना करें और रुद्राक्ष की माला से 108 बार शिव के पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का सुबह शाम जप भी करें।*

पॉजिटिव- सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान दें। किसी लक्ष्य की प्राप्ति में किए गए प्रयास सफल होंगे। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें, कि दूसरों की वजह से आपके खुद के महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही रह जाएंगे। थोड़ा स्वार्थी भी होना जरूरी है। किसी भी तरह की सौदेबाजी से दूर रहें। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। हालांकि आप बहुत समझदारी से सुलझा भी लेंगे। कोई रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। आयात-निर्यात संबंधी गतिविधियों में थोड़ी सावधानी बरतें। नौकरी पेशा लोगों की मेहनत जल्दी ही उन्हें अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगी।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुरता पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में अपनी भावनाओं को संयमित रखें।
स्वास्थ्य- बीपी, डायबिटीज जैसी समस्या का नियमित जांच करवाते रहें। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आज आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे इसलिए अपनी पूरी ऊर्जा अपने कार्यों पर लगा दे। आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। निवेश संबंधी गतिविधियों पर अपना पूरा ध्यान लगाएं।
नेगेटिव- कहीं भी मनमुटाव की स्थिति बने, तो धैर्य और संयम बनाकर रखें। जोश और आवेश में आना उचित नहीं है। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे, कि बजट गड़बड़ा जाएगा। अपरिचित व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेल-मिलाप ना रखें।
व्यवसाय- कोई व्यवसायिक यात्रा संभव है। जो कि लाभदायक भी रहेगी। मार्केट में आपकी योग्यता और मेहनत द्वारा आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। हालांकि इनके परिणाम आपको धीमी गति से ही मिलेंगे। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कुछ कहा-सुनी होने की आशंका है।
लव- बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप घर की व्यवस्था में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। आपकी थोड़ी सी समझदारी से घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की स्वास्थ संबंधी परेशानी को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*धनु राशि वालों के लिए रवि प्रदोष व्रत का उपाय……………*

*रवि प्रदोष तिथि का व्रत करें और शिवलिंग का गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करें और बेलपत्र, अक्षत, पुष्प, मौसमी फल अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी।*

पॉजिटिव- आपसी संबंध सुधारने और उसमें खुशियां लाने के लिए अच्छा समय है। अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने से आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे और सफलता भी मिलेगी। कुछ खास गतिविधि भी होगी।
नेगेटिव- घर और काम के बीच तालमेल बनाकर रखने में दिक्कत होगी। व्यर्थ के कार्य में भी बहुत अधिक समय व्यतीत हो जाएगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें, वरना आपके कई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकते हैं। किसी संबंधी के साथ बहस में ना पड़े।
व्यवसाय- व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें दूर होंगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी। कुछ सकारात्मक गतिविधियां शुरू होंगी। समय अनुसार काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस मे व्यवस्था कुछ गड़बड़ा सकती है। कर्मचारियों के बीच उचित सामंजस्य बनाकर रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर नोकझोंक रहेगी और इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*मकर* – पॉजिटिव- किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात आज के लिए लाभदायक साबित होगी। विशेष समस्या का समाधान भी निकलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप संबंधों तथा मित्रों के साथ संपर्क बनाकर रखेंगे। जिससे रिश्ता में मधुरता रहेगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने कार्यों को अंजाम देते रहे। लापरवाही या आलस से गतिविधियां अधूरी भी रह सकती हैं। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें तथा प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी काम में बिना पढ़े किसी भी पेपर या दस्तावेज पर हस्ताक्षर बिल्कुल ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में मनचाहे नतीजे मिलने की उम्मीद है। पूरी मेहनत से कोशिश करते रहें। अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को योग्यता से मेहनताना भी मिल सकता है।
लव- पति पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात दिन को खुशनुमा व तरोताजा बनाएगी।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानी जैसे खांसी-जुकाम आदि से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करें। तथा उत्तम दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

*कुंभ राशि वालों के लिए रवि प्रदोष व्रत का उपाय…………….*

*रवि प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और शिव मंदिर घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन संपत्ति और सम्मान में वृद्धि होती है।*

पॉजिटिव- आज आपको अपने किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत के परिणाम मिलने वाले हैं। सामाजिक रुप से भी आपका मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी इन उपलब्धियों को कायम रखने के लिए आपको स्वभाव में सौम्यता व आदर्श बनाकर रखना अति आवश्यक है।
नेगेटिव- वार्तालाप करते समय अनुचित अथवा कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें। यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का भी है। फालतू खर्चा करना उचित नहीं है। विद्यार्थी अपने फ्री समय को ज्ञान अर्जन में उपयोग करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी नए कार्य को क्रियान्वित करने का उचित समय है। कमीशन आदि से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। नौकरीपेशा लोगों को विशेष जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में मुलाकात के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- आपका स्वास्थ्य के प्रति उत्तम तथा संयमित दिनचर्या आप को निरोग तथा स्वास्थ्य रखेगी। योगा और व्यायाम अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*मीन* – पॉजिटिव- किसी विशेष कार्य को लेकर बनाई गई योजनाएं आज क्रियान्वित होंगी। हालांकि कुछ मुश्किलें भी आएगी, परंतु साथ ही साथ उनके समाधान भी मिल जाएंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा।
नेगेटिव- कोई भी विवादित स्थिति बनने पर तुरंत सुलझाने की कोशिश करें। पुलिस संबंधी कार्यवाही भी होने की आशंका है। पैतृक संबंधी अगर कोई मामला चल रहा है, तो बहुत ही सावधानी से निर्णय लेने की जरूरत है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। नई व्यवसायिक योजना में निवेश करने का विचार है, तो इस काम को गंभीरता से अंजाम दें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कार्यभार का दबाव बना रहेगा।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। घर में अधिक हस्तक्षेप तथा रोक-टोक करना सदस्यों को नाराज कर सकता है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Previous Post

सेल्समैन बना प्रबंधक, सेवार समिति में करोड़ों का भ्रष्टाचार

Next Post

देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरु हुई पूर्व सरपंच की धार्मिक यात्रा

Next Post
देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरु हुई पूर्व सरपंच की धार्मिक यात्रा

देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरु हुई पूर्व सरपंच की धार्मिक यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025

Recent News

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

खाकी का ‘सरेंडर’: सत्ता की हनक और रसूखदारों के खौफ में सिसकती पुलिस व्यवस्था*

February 27, 2026
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In