देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरु हुई पूर्व सरपंच की धार्मिक यात्रा
8 दिन तक चलेगी यात्रा, कामतानाथ में माथा टेकेगी भक्तों की टोली
छतरपुर। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर छतरपुर जनपद की ग्राम पंचायत थरा के पूर्व सरपंच रघुनाथ शर्मा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसका शुभारंभ शुक्रवार की सुबह 11 बजे गांव के बगराजन माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
यात्रा के संयोजक रघुनाथ शर्मा ने बताया कि यात्रा के लिए पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। शुक्रवार को गांव के बगराजन माता मंदिर में सभी यात्रियों द्वारा माथा टेककर सफल यात्रा के लिए आशीर्वाद लिया गया, इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। उन्होंने पदयात्रा में हर वर्ग के महिला-पुरुष भाग ले रहे हैं। श्री शर्मा के मुताबिक 8 दिवसीय पदयात्रा का पहला विश्राम शुक्रवार को बमीठा क्षेत्र के ग्राम टुटका में हुआ। आज 14 सितंबर को यात्रा प्रातःकाल पुनः शुरू होगी और विभिन्न ग्रामों से होते हुए पन्ना जिले के ग्राम मनौर पहुंचकर विश्राम करेगी। इसी तरह 15 सितंबर का रात्रि विश्राम अजयगढ़ के सिंहपुर में, 16 सितंबर का रात्रि विश्राम धरमपुर आश्रम में, 17 सितंबर का रात्रि विश्राम नरदाहा में, 18 सितंबर का रात्रि विश्राम बघेलाबारी में तथा 19 सितंबर का रात्रि विश्राम चित्रकूट के भरतकूप में होगा। इसके बाद 20 सितंबर को यात्रा चित्रकूट धाम पहुंचेगी जहां भक्तों की टोली भगवान कामतानाथ के मंदिर में माथा टेककर परिक्रमा करेगी। पदयात्रा में रघुनाथ शर्मा के साथ उनकी धर्मपत्नी गायत्री शर्मा, संतोष साहू, अनीता साहू, श्यामलाल कुशवाह, जुगल प्रजापति, हल्के पटेल, अशोक पटेल, देवेन्द्र विश्वकर्मा, शिवेन्द्र पटेल, विष्णु शर्मा, राममिलन यादव, अरविंद रैकवार, पप्पू शर्मा, हरिश्चंद्र कुशवाहा, भूपत यादव, सूरज पटेल, विकास रैकवार, धर्मेन्द्र पटेल, चंदा यादव, कौशल्या यादव, करन शर्मा, सुनील शर्मा, कन्हैया अहिरवार सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।













