आज शनि के साथ चंद्रमा की युति से रवि योग,सुकर्मा योग और धनिष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग के प्रभाव से मेष, कर्क, कन्या,मकर और मीन राशियों के सभी संकट दूर होंगे और खुशियां बढ़ेंगी।आइए जानते हैं सोमवार का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।
आज 16 सितंबर दिन सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। उसके बाद चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। और इस दिन रवि योग, सुकर्मा योग और धनिष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा मेष, कर्क, कन्या,मकर और मीन राशियों को मिलेगा। इन राशियों के अधूरे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग करेंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और देवों के देव महादेव का भी आशीर्वाद मिलेगा, जिससे मेष, कर्क, कन्या,मकर और मीन राशियों के सभी संकट दूर होंगे और खुशियां बढ़ेंगी। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 से 12:39 रहेगा। राहुकाल सुबह 07:39 से 09:11 मिनट तक रहेगा।चंद्रमा शनिदेव की मूल त्रिकोण राशि कुंभ पर संचार कर रहा हैं, जहां शनि के साथ चंद्रमा की युति बनेगी। जिससे मिथुन राशि वालों की प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री की डील हो सकती है। ऑफिस के काम भी समय पर पूरे हो जाएंगे। कर्क राशि के लोगों को बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे। कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं। वृश्चिक राशि वालों के बिजनेस के सभी काम बिना रुकावट पूरे होंगे। मकर राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकते हैं। धनु राशि वालों का कामकाज ज्यादा रहेगा। सावधान भी रहना होगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।
डॉ चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..
*मेष राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय…………..*
*सोमवार का व्रत रखें और शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, अक्षत, फल आदि चीजें अर्पित करें। साथ ही सुबह शाम 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप भी करें।*
पॉजिटिव- मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण रचनात्मक कार्यों में भी व्यतीत करें। इससे कठिन से कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे। अन्य गतिविधियों पर भी आपका ध्यान केंद्रित होगा।
नेगेटिव- किसी से वादा किया है, तो पूरा जरूर करें, लेकिन दूसरों के नकारात्मक मंसूबों से खुद को दूर भी रखें। किसी भी असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए अभी कुछ रुकावटें रहेंगी।
व्यवसाय- बिजनेस में नए एग्रीमेंट मिलेंगे, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत भी करनी होगी। लोन लेना पड़े तो घबराए नहीं। वर्किंग महिलाएं अपने लक्ष्य हासिल कर लेंगी। ऑफिस में लापरवाही का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे तथा घर में भी सुख-शांति रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कब्ज और गैस जैसी स्थिति ना बनने दें। इस वजह से माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
*वृषभ* – पॉजिटिव- संबंधों में चल रही खटास दूर होगी और आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा। जिन कार्यों के लिए आप कुछ समय से प्रयास कर रहे थे, अब उनमें सफलता मिलने का समय आ गया है। कुछ समय किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव- कुछ व्यवधान भी बने रहेंगे। जिसकी वजह से तनाव भी रह सकता है। आय के साधनों में कमी रहेगी। परंतु खर्चे की अधिकता की वजह से बजट बिगड़ सकता है। अपना कॉन्फिडेंस बनाकर रखें। बच्चों के भविष्य संबंधी कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा कर्मचारियों के साथ भी उचित सामंजस्य बनाए रखें। क्योंकि इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। बेहतर होगा, कि किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले। सरकारी सेवारत लोग अपना कार्य ध्यान से करें।
लव- नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी कोई प्रोग्राम बनेगा। आपसी मेलजोल खुशी और स्फूर्ति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन होने जैसे कारणों से अपना बचाव करें। अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
*मिथुन* – पॉजिटिव- सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बीताने से मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- दिन के उत्तरार्ध में अकारण ही अपने अंदर कुछ तनाव जैसी स्थिति महसूस होगी। अगर आत्म मनन करें तो पाएंगे, कि स्थिति गंभीर नहीं है। खर्च करते समय बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। किराएदारी संबंधी मामलों में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में परेशानियां और चुनौतियां हो सकती हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत से उनका हल ढूंढने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री की डील हो सकती है। ऑफिशियल कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव- दांपत्य जीवन में स्थिति को संभालने का दायित्व आप पर ही रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- कुछ लोगों की नकारात्मक गतिविधि से तनाव हावी हो सकता है जिससे आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
*कर्क राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय………..*
*व्यावसायिक उन्नति के लिए सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें। फिर उसे थोड़ा सा तांबे के बर्तन के बर्तन में भरकर व्यवसाय स्थल पर ओम नमः शिवाय कहते हुए छिड़क दें*
पॉजिटिव- सकारात्मक तथा अनुभवी लोगों के साथ सानिध्य रखने से आपके मन में भी अच्छे विचार रहेंगे और मनोबल भी बढ़ेगा। कोई फायदेमंद नजदीकी यात्रा हो सकती हैं। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें।
नेगेटिव- कोर्ट केस संबंधी कोई मामला बन सकता है। परंतु चिंता ना करें, विजय आपकी ही सुनिश्चित है। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें और अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने की बजाए ना करना भी सीखें। आलस और लापरवाही आपके दुश्मन रहेंगे।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक कार्य प्रणाली को लेकर परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी आपके अच्छे संबंध बिजनेस में तरक्की के मौके देंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियो के दबाव की वजह से दिक्कत हो सकती है।
लव- घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति लापरवाही आपकी पाचन क्रिया को डिस्टर्ब कर सकती हैं। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
*सिंह* – पॉजिटिव- प्लान किए हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। अध्ययनरत युवाओं के लिए समय सफलता दायक है। ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा मे जरूर शामिल होना चाहिए। प्रयासरत रहना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा प्रदान करेंगे।
नेगेटिव- इस समय की गई किसी भी यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। बेहतर होगा कि अपने वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। अपनी इन कमियों पर काबू पाए। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ व्यवधान बने रहेंगे। साथ ही विस्तार संबंधी कोई कार्य हो सकता है। जिसके परिणाम भी अनुकूल ही होंगे। नौकरी में काम की अधिकता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों मे व्यवधान आएंगे।
लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। भरपूर आराम ले तथा व्यायाम करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
*कन्या राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय……………*
*भाग्य वृद्धि के लिए सोमवार के दिन का व्रत रखें और शिवलिंग पर जल, अक्षत, दही, दूध, बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल आदि पूजा की चीजें अर्पित करें और फिर शिव चालीसा का पाठ करें।*
पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी मामलों में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर कोई पेमेंट आदि फंसी हुई है, तो आज उसके लिए तकाज़ा कर सकते हैं। भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। इससे आप बेहतरीन तरीके से निर्णय ले पाएंगे।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की बुरी आदत अथवा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। वरना इन वजह से आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें।
व्यवसाय- आपको अपनी मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। फोन या ऑनलाइन गतिविधियों के जरिये व्यवसायिक व्यवस्था अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। इसलिए अपने कार्य के प्रति फोकस रहे।
लव- घर में सुखद माहौल बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। प्रेमी-प्रेमिका को भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
*तुला* – पॉजिटिव- आज संतान से संबंधित कोई दायित्व पूरा होने से सुकून मिलेगा और आप खुद के लिए भी उचित समय निकाल पाएंगे। खास लोगों के बीच उठना-बैठना होगा। जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में परेशान होने की बजाएं सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें। युवा वर्ग अपनी किसी लक्ष्य के प्रति असफलता मिलने से तनाव ना लें और पुनः प्रयासरत रहे। कोई भी लेनदेन करते समय उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यवसाय में यथावत स्थिति ही रहेगी। किसी के साथ पार्टनरशिप करने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सरकारी सेवारत लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिलेगा, लेकिन साथ ही कार्यभार भी बढ़ेगा।
लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। परंतु किसी बच्चे की नकारात्मक बात को लेकर घर में कुछ तनाव रह सकता है।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से कुछ समस्या रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा रखने से आप अपना बचाव कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक – पॉजिटिव- बाहरी गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति योगदान अवश्य रखें। आपकी प्रतिभा तथा क्षमताएं लोगों के सामने उजागर होगी। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेगी और रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। उनकी समस्याओं का समाधान होने से उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना भी बढ़ेगी। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें तथा किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें इसकी वजह से संबंधों में खटास आ सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस के सभी काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे परंतु अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना करें तथा गैर कानूनी कार्य में हाथ ना डालें, वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। बाहरी संपर्कों से भी बिजनेस मिलने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि घर के मामले आपस में बैठकर ही सुलझाएं।
स्वास्थ्य- आयुर्वेदिक चीजों को अपने भोजन में जरूर शामिल करें। गैस व पेट दर्द संबंधी शिकायत रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
*धनु* – पॉजिटिव- उचित समय पर उचित निर्णय लेने की जरूरत है। सावधानी बरतने पर मनोनुकूल तरीके से आपकी गतिविधियां व्यवस्थित होती जाएंगी। करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से युवाओं में उत्साह बना रहेगा। आपका आत्मविश्वास आपके व्यक्तित्व को भी निखारेगा।
नेगेटिव- समय अनुसार खुद के स्वभाव में भी परिवर्तन लाएं। प्रैक्टिकल बने। रूपए-पैसे के लेनदेन में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। ठगी अथवा धोखे का शिकार हो सकते हैं। थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है।
व्यवसाय- अतिरिक्त गतिविधियों और व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। समय के अभाव के कारण अधिकतर काम घर में रहकर ही करें तो अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने स्थानांतरण के लिए जल्दबाजी ना करें। अभी धैर्य रखना ही आवश्यक है।
लव- वैवाहिक संबंधों में सामंजस्य बनाकर रखें, इससे परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। इंफेक्शन बढ़ने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
*मकर राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय……..*
*सोमवार के दिन गेहूं के आटे, घी व शक्कर से बनी चीजों से महादेव का भोग लगाएं। फिर प्रसाद को सभी को बांट दें और दान भी अवश्य करें।*
पॉजिटिव- आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे तथा वरिष्ठ जनों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना ले। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्यों को तुरंत क्रियान्वित करना उचित रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी लापरवाही की वजह से किसी नजदीकी संबंधी के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए बहुत अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज ना करें तथा किसी भी मुश्किल में अपना मनोबल बनाए रखें।
व्यवसाय- कोई व्यवसायिक लोन लिया है तो उसे खत्म करने की प्लानिंग हो सकती है, लेकिन इस समय किसी तरह का रिस्क ना लें तथा वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। पेमेंट ना आने की वजह से हाथ कुछ तंग रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। प्रेम प्रसंग उजागर हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां बढ़ेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
*कुंभ* – पॉजिटिव- राजनीति के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों का वर्चस्व व पराक्रम बढ़ेगा तथा नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की देखभाल में भी आपका मुख्य सहयोग रहेगा। फाइनेंस संबंधी कोई समस्या हल हो जाएगी।
नेगेटिव- आपका ज्यादा आत्म केंद्रित होने से भाई-बहनों के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। परंतु परिस्थितियां कितनी भी नकारात्मक हो, आप सकारात्मकता ढूंढ ही लेंगे। सिर्फ वाणी और गुस्से पर काबू रखें। अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ जाएगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। उन्हें क्रियान्वित करने से पहले उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। पार्टनर के साथ चल रहे विवाद व गलतफहमियों का अंत होगा। संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में चल रहे तनाव बढ़ सकते है। बहुत अधिक धैर्य और समझदारी रखने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
*मीन राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय………..*
*रुकावट व बाधाओं से मुक्ति के लिए सोमवार के दिन का व्रत रखें और गौरी शंकर रुद्राक्ष शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही सुबह-शाम शिव मंदिर में रुद्राक्ष की माला से शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप करें*
पॉजिटिव- घर या कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव या रखरखाव संबंधी प्लानिंग हो सकती है। उचित रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक व्यवस्था को लेकर भी किए गए आपके प्रयास बेहतर होंगे। आध्यात्मिक क्रियाओं में रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- खास कार्य में व्यवधान आ जाने से किसी मित्र पर शक हो सकता है। परंतु यह सिर्फ आपका वहम ही होगा। अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा संपर्क ना बढ़ाएं। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही रखना उचित नहीं है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में प्रभावशाली लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। हालांकि अभी आय की स्थिति सामान्य ही रहेगी। मशीनरी, स्टाफ जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हल होती जाएंगी। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- दांपत्य संबंधों में एक दूसरे का सम्मान करें तथा कुछ समय मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी जरूर व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। बुरी आदतों तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5












