थाना बमीठा पुलिस ने ग्राम जटा पहाड़ी में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या में सम्मिलित दूसरे आरोपी जीवन पाल को किया गिरफ्तार
हत्या में सम्मिलित पूर्व में गिरफ्तार हरसा पटेल सहित 2 गिरफ्तार
दिनांक 30 अगस्त की रात्रि फरियादी भागवत पटेल एवं बाबू पाल की गांव के लोगों द्वारा मारपीट, एवं बाबू पाल के सर में गंभीर चोट संबंधी रिपोर्ट पर थाना बमीठा में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पीड़ित बाबू पाल का सिर में सीसी रोड में पटक देने के करण गंभीर चोट आई थी, उपचार के दौरान पीड़ित बाबू पाल की मृत्यु की सूचना आते ही उक्त पंजीबद्ध अपराध में भारतीय न्याय संहिता के तहत मृत्यु की धारा की बढ़ोत्तरी की गई थी।
सीसी रोड में पटक कर गंभीर चोट पहुंचाकर मृत्यु कारित करने वाले मुख्य आरोपी हर प्रसाद उर्फ हस्सा पटेल निवासी ग्राम जटा पहाड़ी थाना बमीठा
को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही थी। विवाद कर हत्या में सम्मिलित दूसरे आरोपी जीवन पाल पिता छन्नू पाल निवासी ग्राम जटा पहाड़ी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा उपनिरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, उप निरीक्षक एस एन सिसोदिया, सहायक उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक राम स्वरूप पाठक, प्रधान आरक्षक, राजेश पटेल राम कृपाल, रईस बाबू, हरीराम वर्मा, आरक्षक निकेश उदयवीर, अखिलेश, अरविंद, मुलायम, राकेश व महिला आरक्षक अंकिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए बमीठा खजुराहो से अभिषेक नामदेव की रिपोर्ट।











