थाना लवकुश नगर पुलिस ने पृथक पृथक दो चोरी की घटनाओं के आरोपी को किया गिरफ्तार
*थाना चंदला में दर्ज अपराध-गणवेश धारण कर तथाकथित अधिकारी बन सोशल मीडिया में प्रदर्शित करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार*
थाना लवकुश नगर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा के विधायक कॉलोनी में माह मई एवं माह अगस्त में पृथक पृथक दो चोरी की घटना संबंधी रिपोर्ट पर थाना लवकुश नगर में प्रथक प्रथक अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए थे। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से क्षेत्र में मूवमेंट कर रहे संदिग्ध संबंधी साक्ष्य एकत्र किए गए थे। आरोपी की तलाश की जा रही थी।
एकत्रित साक्ष्य एवं संदेह के आधार पर संदेही से पूछताछ की गई। *आरोपी रविचंद्र अहिरवार पिता गुलजारी अहिरवार थाना चंदला बछौन चौकी क्षेत्र के ग्राम पिपराही झोर का निवासी है। आरोपी द्वारा गणवेश धारण कर तथाकथित अधिकारी बनकर सोशल मीडिया में फोटो अपलोड की गई थी। आरोपी रवि चंद्र अहिरवार के विरुद्ध थाना चंदला में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।*
बारीकी से पूछताछ पर आरोपी द्वारा विधायक कॉलोनी में माह मई एवं माह अगस्त में घरों में चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के पास से एक घर से चोरी किया मोबाइल फोन एवं दूसरे घर से चोरी की गई नगद राशि ₹2000 जप्त किए गए।
*थाना लवकुश नगर एवं थाना चंदला के पंजीबद्ध प्रथक प्रथक तीन अपराधों में विधिवत कार्यवाही की गई।* अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुश नगर निरीक्षक प्रशांत सेन, थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी बछौन उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह, प्रधान आरक्षक अनीश, बुद्ध सिंह , आरक्षक रामाकांत , बलराम, उमेश, अनिल, सूरज, देव, ह्देश , सतीश सिंह की भूमिका रही।
जनपथ दर्शन न्यूज चैनल के लिए चैनल हेड मनेन्दु पहारिया की रिपोर्ट।











