Thursday, February 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 23-09-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
September 23, 2024
in आज का राशिफल
0
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 24-08-2024
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आज श्राद्ध पक्ष के छठवें दिन सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग से मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों को किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और करियर में तरक्की के शुभ संयोग भी बनेंगे। आइए जानते हैं आज सोमवार का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।
आज 23 सितंबर दिन सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और इस तिथि को षष्ठी तिथि का श्राद्ध किया जाता है। श्राद्ध पक्ष के छठवें दिन सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है,दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों‌ को मिलेगा। इन राशियों को आज किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और करियर में तरक्की के शुभ संयोग भी बनेंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा, जिससे इन राशियों के जीवन में चल रहीं सभी उलझन खत्म हो जाएंगी, आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:49 से 12:37 मिनट रहेगा। राहुकाल शाम 07:41 से 09:12 मिनट तक रहेगा और चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में संचार करेंगे। जिससे गौरी योग का निर्माण होगा। चंद्रमा जब भी अपनी उच्च राशि में विराजमान होता हैं। तब वह धन संपत्ति और करियर में अच्छा लाभ दिलाते हैं। जिससे निवेश के लिहाज से वृष राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। कन्या राशि के जो लोग नौकरी में बदलाव चाहते हैं उनको अच्छी खबर मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों की नौकरी में सकारात्मक बदलाव होने के योग हैं। मकर राशि वालों के भाग्योदय का दिन है। निजी काम निपटाने के लिए कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। इनके अलावा मिथुन और तुला राशि के लोग बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण फैसले आज न लें। निवेश के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं, बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।
डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज सोमवार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन……

*मेष* – पॉजिटिव- सकारात्मक नजरिया रखने से रुके काम पूरे करने में सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद संबंधी अटके मामलों के सुलझने की उम्मीद नजर आ रही है। निकट संबंधियों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर गंभीर व लाभदायक विचार-विमर्श होगा।

नेगेटिव- पारिवारिक नियम और कायदों का पालन करें, वरना घर के वरिष्ठ नाराज भी हो सकते हैं। गुस्से से काम और बिगड़ सकता है। बिना मतलब कोई बदनामी या झूठा आरोप लगने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा, कि गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में नई पार्टनरशिप संबंधी ऑफर मिल सकता है। अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। किसी राजनैतिक अथवा अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेंगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों की कोई बात परेशान करेंगी।

लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। किसी सदस्य से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की भी संभावना है।

स्वास्थ्य- किसी भी स्थिति में नकारात्मक विचारों को अपने अंदर ना उपजने दे। त्वचा संबंधी कोई पुराना रोग उभर सकता है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*वृषभ* – पॉजिटिव- निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। सिर्फ उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल कर ले। किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा और आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे।

नेगेटिव- आलस और लापरवाही की वजह से अपने कार्यों को टालने की कोशिश ना करें। खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर आप अपने लिए नुकसान कर सकते है। दुविधा की स्थिति में शांत चित्त तरीके से हल निकालने का प्रयास करें।

व्यवसाय- कारोबार में इस समय ज्यादा मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है। विस्तार संबंधी योजनाओं पर कोई भी कार्य ना करें। आर्थिक कशमकश भी बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा।

लव- गृहस्थ जीवन व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव को भी लापरवाही में ना लें। थोड़ी सी सावधानी आपको पूर्ण स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय………………*

*सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल, कच्चे दूध और सामान्य जल में सफेद फूल मिलाकर करें और फिर शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। इसके बाद शिव पंचाक्षर मंत्र का 108 बार जप करें और शिव चालीसा का भी पाठ करें।*

पॉजिटिव- अपने मन मुताबिक कार्यों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा और आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको कई व्यवहारिक जानकारियां सीखने को मिलेंगी।

नेगेटिव- एकाग्रता के अभाव में बनते कार्यों में कुछ व्यवधान आने से परेशानियां बढ़ेंगी। संयम और धैर्य से काम ले। किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में ना उलझे। वाहन से संबंधित कोई बड़ा खर्चा भी आ सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज स्थगित ही रखें। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं।

लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।

स्वास्थ्य- यूरिन संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*कर्क* – पॉजिटिव- बातचीत के माध्यम से विवादित मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कामयाब रहेगी। आज किसी मित्र रिश्तेदार की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकती हैं। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। बड़े बुजुर्गों का भी मार्गदर्शन बना रहेगा।

नेगेटिव- मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक स्थल में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। अगर किसी भी तरह की मदद की की जरूरत पड़े, तो भाई-बहनों से आग्रह करना उचित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें।

व्यवसाय- इस समय कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है, वरना बाहरी व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ विघ्न डाल सकता है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति रहेगी। अपनी फाइलों तथा पेपर्स को सुव्यवस्थित रखने में आपको ही प्रयास करना होगा।

लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। बड़े बुजुर्गों का स्नेह आशीर्वाद भी घर पर बना रहेगा। दोस्तों या परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जाया जा सकता है।

स्वास्थ्य- पेट से संबंधित कोई समस्या है, तो सचेत हो जाएं। इस समय वर्तमान स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पूर्ण रुप से पालन करना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*सिंह राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय……………….*

*सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त और प्रदोष काल में शिवलिंग की विधिवत रूप से पूजा करें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करें।*

पॉजिटिव- इस समय अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान दें। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना आपको सफलता ही देगा। बच्चों के परिणाम को लेकर संतुष्टि मिलेगी। जिससे अन्य गतिविधियों पर भी मन लगेगा।

नेगेटिव- बजट का ध्यान रखें तथा बढ़ते खर्चों पर काबू करें। किसी भी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय अशिष्ट शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे आपकी मान-हानि भी संभव है। दूसरों के साथ व्यवहार करते समय सकारात्मक रुख अपनाएं।

व्यवसाय- व्यवसाय में सावधानी बरतने से आप किसी समस्या से उबर सकते हैं। शेयर्स, सट्टा जैसी गतिविधियों पर पैसा निवेश करना उचित नहीं है। नौकरी में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगे।

लव- इस समय घर परिवार के साथ व्यतीत करने से खुशी और सुकून मिलेगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें तथा वाहन भी सावधानीपूर्वक ही चलाएं। इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

 *कन्या* – पॉजिटिव- आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। घर के बदलाव संबंधी योजनाएं क्रिया रूप में परिणित हो सकती हैं। अगर प्रॉपर्टी अथवा किसी अन्य कार्य को लेकर लोन लेने के लिए प्रयासरत है, तो आज समस्या हल हो सकती हैं।

नेगेटिव- कोई भी नकारात्मक गतिविधि होने पर अपना मनोबल गिरने ना दें। आपकी किसी भी परेशानी के निवारण में भाई-बहनों का उचित सहयोग प्राप्त होगा। इसलिए उनके साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय स्थल पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। किसी भी फोन, ई-मेल आदि को नजरअंदाज ना करें। कोई बेहतरीन आर्डर या अनुबंध मिल सकते है। परंतु फाइनेंस संबंधी कार्य सावधानी से करें। नौकरी में परिवर्तन के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।

लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। गले में एलर्जी और खांसी-जुकाम की शिकायत रहेगी। अपना उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

*तुला* – पॉजिटिव- अपनी प्रबंधन क्षमता बेहतर बनाने के लिए अपने परिवार जनों का भी सहयोग अवश्य लें। इससे जल्दी कामयाबी मिलेगी और अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। कोई भूमि संबंधी लाभ भी होने के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव- अपने काम करने के स्तर में गिरावट ना आने दे। अन्य क्षेत्रों में व्यस्तता के साथ साथ घर की व्यवस्था बनाए रखने में भी ध्यान देना जरूरी है। अन्यथा परिवार जनों की नाराजगी हो सकती हैं। कुछ समय धर्म अध्यात्म में ध्यान देने से मन एकाग्र होगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। क्योंकि इस समय बाहरी गतिविधियों पर अधिक समय व्यतीत होगा। अपनी कार्य क्षमता बेहतर करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने की संभावना है।

लव- परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन व करियर के साथ नुकसान कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू रखें। ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बढ़ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

*वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय………………..*

*सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें और घी, शक्कर और गेहूं के आटे का लड्डू बनाकर भोग लगाएं। प्रदोष काल में सफेद चीज जैसे दूध, चावल, चीनी, चांदी आदि चीजों का दान करें।*

पॉजिटिव- किसी मित्र के मार्गदर्शन में लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। भाइयों के साथ भी संबंध मधुर बनाने से पारिवारिक वातावरण में सुखद बदलाव आएगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे।

नेगेटिव- कहीं भी निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल कर लें। विपरीत परिस्थिति बनने पर गुस्से और आवेश पर काबू रखें। धैर्य और विवेक द्वारा आप परिस्थितियों को जल्दी सामान्य कर लेंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित छोटी से छोटी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस समय परिस्थितियां कुछ विपरीत बनी हुई हैं। परंतु धैर्य रखें, जल्दी ही आपको नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने वाले हैं। नौकरी में कुछ सकारात्मक बदलाव होने की उम्मीद है।

लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है।

स्वास्थ्य- एलर्जी संबंधी कोई समस्या से राहत पाने के लिए बदलते वातावरण से अपना बचाव करना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

*धनु राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय………………..*

*सोमवार के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस और गंगाजल से अभिषेक करें। शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, दूध, धतूरा, गंगाजल, बेलपत्र और आंकड़े का फूल अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का सुबह शाम 108 बार जप करें।*

पॉजिटिव- आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन कार्य पूर्ण कर पाएंगे। साथ ही किसी पुरानी समस्या का भी समाधान मिलेगा। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी।

नेगेटिव- दिन की शुरुआत में बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करें। खोने अथवा रखकर भूलने जैसी स्थिति बन रही है।

व्यवसाय- नए कामों की शुरुआत के लिए इंतजार करें, क्योंकि व्यवसायिक कार्यों के लिए स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। यह समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को समझने तथा संपर्क सूत्रों को बढ़ाने में व्यतीत करें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयमित व्यवहार रखें।

लव- घर में कोई बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी होने से सभी परिजन खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी तरह की गलतफहमियां ना उत्पन्न होने दे।

स्वास्थ्य- मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इंफेक्शन होने जैसी स्थिति से अपना बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर* – पॉजिटिव- भाग्य उदय दायक समय है। किसी परिवर्तन की दिशा में काम होगा। परिवार से संबंधित किसी मुद्दे को लेकर आपसी वार्तालाप के उचित परिणाम भी सामने आएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा करने से गर्व महसूस करेंगे।

नेगेटिव- दूसरों की बातों पर बिना सोचे-समझे विश्वास ना करें। कभी-कभी आपका गुस्सा तथा जल्दबाजी जैसा स्वभाव आपके लिए ही कुछ परेशानियां खड़ी कर देता है, कुछ समय आत्म अवलोकन में भी लगाएं। इससे आपमें सही गलत की समझ पैदा होगी।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी योजना को क्रियान्वित करने संबंधी प्रस्ताव की मंजूरी मिल सकती है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में एक दूसरे के प्रति विश्वास और पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।

लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य घर में खुशनुमा माहौल बनाकर रखेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम और पोलूशन से अपना बचाव रखना जरूरी है। बुखार, बदन दर्द जैसी दिक्कतें रह सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

*कुंभ* – पॉजिटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने का अनुकूल समय आ गया है। पूरे विश्वास के साथ जुट जाएं। बच्चों की समस्याओं के समाधान में आपका सहयोग उनके लिए बहुत ही उचित रहेगा। राजनैतिक व सामाजिक दायरे को विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा।

नेगेटिव- अपनी जिम्मेदारी को समझना जरूरी है। इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है। इन कार्यों को तुरंत ही सुलझाने का प्रयास करें। संतान की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबार में कहीं भी परंतु कहीं भी निवेश संबंधी फैसला लेने से पहले उस पर उचित सोच-विचार अवश्य करें। अगर कुछ नवीनीकरण या विस्तार संबंधी योजना बन रही है, तो उस पर विशेष रूप से अपना ध्यान केंद्रित रखे। सरकारी नौकरी में पब्लिक प्लेस पर विशेष रूप से सावधानी रखने की जरूरत है।

लव- घर-परिवार में सुख समृद्धि रहेगी। अतिथि सत्कार में भी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधो में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।

स्वास्थ्य- गैस व एसिडिटी की हल्की फुल्की समस्या रहेगी। हालांकि थोड़ी सी सावधानी से स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

*मीन राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय………………..*

*सोमवार के दिन और प्रदोष काल में शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र और सफेद चंदन अर्पित करें। इसके बाद रात को शिव मंदिर में शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं. इस उपाय को 41 सोमवार तक करें।*

पॉजिटिव- घर-परिवार को लेकर लिए गए भावनात्मक फैसले आपसी संबंधों में और अधिक मिठास लाएंगे। युवाओं को अपने किसी मनपसंद कोर्स में एडमिशन मिलने से राहत मिलेगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।

नेगेटिव- खर्चों के मामले में दिनचर्या को व्यवस्थित रखना भी आवश्यक है। ईगो और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके बनते कार्यों में विघ्न डाल सकती हैं। सहज और सरल स्वभाव रखे। अपने दस्तावेजों को संभालकर रखें।

व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में अगर बड़े निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो उचित सलाह लेना जरूरी है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी अपनी पैनी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति भी ऑफिस में चल रही राजनीति से परेशान रहेंगे।

लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाकर रखें। मनमुटाव की आशंका है।

स्वास्थ्य- कफ, कोल्ड रहेगा। ठंडी तासीर की चीजों से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

Previous Post

कम शब्दों में गहरी बात कहना, कृष्णमोहन झा के लेखन की एक अद्वितीय विशेषता

Next Post

एनएच में गौवंश मिलने पर महिला सचिव पर गिरी निलंबन की गाज

Next Post
एनएच में गौवंश मिलने पर महिला सचिव पर गिरी निलंबन की गाज

एनएच में गौवंश मिलने पर महिला सचिव पर गिरी निलंबन की गाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In