Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Janpathdarshan जनपथ दर्शन
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन
Home आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 18-10-2024

Janpath Darshan by Janpath Darshan
October 18, 2024
in आज का राशिफल
0
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
आज से कार्तिक मास आरंभ और पहले दिन बुधादित्य योग, शश योग एवं अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग से वृषभ,कन्या,वृश्चिक,धनु और कुंभ राशियों की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज 18 अक्टूबर दिन शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है यानी आज से कार्तिक मास का आरंभ हो रहा है। कार्तिक मास के पहले दिन बुधादित्य योग, शश योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कार्तिक मास के पहले दिन बन रहे शुभ योग का लाभ वृषभ,कन्या,वृश्चिक,धनु और कुंभ राशियों को मिलेगा। इन राशियों के अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और आसपास का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और कार्तिक मास के पहले दिन धन की देवी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलेगा, जिससे इन राशियों आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। आज अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:49 से दोपहर 12:34 और राहुकाल- सुबह 12:46‌ से दोपहर 01:11 तक रहेगा और चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि मेष राशि पर संचार कर रहा हैं आज सूर्य और बुध तुला राशि में गोचर करेंगे। जिससे द्विग्रह योग बनेगा। सूर्य और बुध दोनों ही शुभ ग्रह है। ऐसे में ये दोनों शुभ ग्रह मिलकर कई राशियों को लाभ और संपत्ति सुख दिलाएंगे। जिसके प्रताप से मेष राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में निवेश के लिए भी अच्छा दिन है।वृषभ राशि वालों के बिजनेस के लिए अच्छा दिन है। सिंह राशि के लोगों को आर्थिक फायदा हो सकता है। निवेश के लिहाज से फायदेमंद दिन है। कन्या राशि वालों की इनकम का नया सोर्स शुरू हो सकता है। वृश्चिक और धनु राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मकर राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को कोई पद भी मिल सकता है।मीन राशि के लोगों को नौकरी में महत्वपूर्ण अधिकार और उपलब्धियां मिल सकती हैं। काम भी बढ़ेगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा
डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन……

*मेष* – पॉजिटिव- कोई रुका काम आज पूरा हो सकता है। स्प्रिचुअल कामों में रुझान रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व की लोग सराहना करेंगे।
नेगेटिव- अत्यधिक जिम्मेदारियां लेना आपको थका देगा। किसी के साथ व्यर्थ की बहस में पड़ने से परहेज रखें। कहीं भी पैसा खर्च करने से पहले अपने बजट को भी ध्यान में रखें। युवाओं की कोई उपलब्धि हाथ से निकल जाने की वजह से कुछ उदासी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में इन्वेस्टमेंट करने के लिए बेहतर समय है। नए कार्य से संबंधित योजनाओं की कुछ रूपरेखा अवश्य बनेगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम में ध्यान देने की जरूरत है। उच्चाधिकारियों का भी दबाव बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। परिवार में भी खुशनुमा माहौल रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य- गैस और पेट में इन्फेक्शन जैसी परेशानी रहेगी। अपने खान-पान में परहेज रखें। प्राणायाम करना आपके लिए जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

*वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय…………….*

*नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए पीपल के पेड़ के नीचे लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध, घी मिलाकर पीपल की जड़ में डाल दें, ऐसा आप 21 शुक्रवार तक करते रहें*

पॉजिटिव- आज आप अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने में सफल रहेंगे, जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक कार्यों पर भी ध्यान देना संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा। पड़ोसियों के साथ कोई चल रहा मसला भी हल होगा।
नेगेटिव- इस समय जितना संभव हो सके, अपने खर्चों पर काबू रखें। अचानक महत्वपूर्ण काम में रुकावट भी आ सकती है, इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले उसके बारे में पूरी रूपरेखा अवश्य बना ले। आपसी संबंधों में कुछ गिले शिकवे रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी। इस समय अपनी व्यवसायिक व्यवस्था तथा कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव का उचित परिणाम मिलेगा। स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर गौर करें। ऑफिशियल यात्रा संभव है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन तथा हास परिहास में उचित समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- तनाव का असर आपके पाचन तथा कार्य प्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

*मिथुन* – पॉजिटिव- परिणाम की परवाह किए बिना मेहनत करते रहे, क्योंकि कर्म से ही भाग्य भी सहायक होता है। किसी शुभ चिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे और उपलब्धि भी हासिल करेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने के लिए अपने जज्बातों पर काबू रखने की जरूरत है। अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना लें, वरना आपके खुद के काम प्रभावित होंगे। इसलिए ना कहना भी सीखें। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन स्थगित रखना ही उचित है।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी प्रोजेक्ट पर अपनी योग्यता जाहिर करने का मौका मिलेगा और कामयाब भी होंगे। प्रभावशाली व्यवसायियों के साथ संपर्क स्थापित होंगे जो कि लाभदायक भी रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की जिम्मेदारियों को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अविवाहित लोगों के लिए खुशखबरी आएगी।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से गैस और पेट से संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

*कर्क* – पॉजिटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको कहीं ना कहीं से मदद मिलेगी। साथ ही कुछ नए अनुभव भी हासिल होंगे। संतान पक्ष की शिक्षा अथवा पढ़ाई संबंधी संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून और खुशी रहेगी।
नेगेटिव- पड़ोसियों अथवा संबंधियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। बेहतर होगा कि खुद को अपने काम में ही व्यस्त रखें। आपकी कोई भी गतिविधि अथवा योजना सार्वजनिक ना हो। वरना आपका बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने के लिए बहुत ही मेहनत की जरूरत है। सही समय पर सही निर्णय लेना आप को सफल बनाएगा। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। नौकरी मे सहकर्मियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह ना रहें।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद व सामंजस्य पूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर उचित ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

*सिंह* – पॉजिटिव- आज आर्थिक लाभ होने वाला है और धन को कहीं इन्वेस्टमेंट करना भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी कोई कार्य भी संपन्न हो सकता है। किसी विशेष व्यक्ति का सानिध्य आपकी विचारधारा में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें, कि लापरवाही की वजह से कोई वस्तु खो सकती है। आपके वहम और जिद्दीपन जैसे स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अगर किसी के साथ पार्टनरशिप करने संबंधी योजना बना रहे हैं तो उस पर गंभीरता से अमल करें। अपने सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर बना कर रखने से उनका भी उचित सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति चल सकती हैं।
लव- पति-पत्नी में भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता और गहरा होगा। युवाओं को प्रेम संबंधों के जाहिर होने से पारिवारिक नाराजगी सहन करनी पड़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय…………….*

*शुक्रवार को लाल रंग के कपड़े में सवा किलो साबुत चावल अपने हाथ में रख लें और फिर पांच माला ‘ॐ श्रीं श्रीये नम मंत्र’ का जप करके पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें*

पॉजिटिव- दिन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। युवाओं को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी किसी गतिविधि में निवेश करने की योजना है, तो आज का दिन अनुकूल है। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी कार्य करते समय विवेक और धैर्य से काम लें क्योंकि भावनाओं में लिए गए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई भी कागजी कार्यवाही करते समय लापरवाही ना करें। वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आय का कोई नया स्रोत शुरू हो सकता है। स्टाफ के किसी सदस्य की लापरवाही की वजह से कोई नुकसान होने की भी आशंका है। इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना उचित रहेगा। ऑफिस में कोई टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।
लव- परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य के अभाव के वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाकर रखने की जरूरत है। योगा, मेडिटेशन इसका उचित हल है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला* – पॉजिटिव- आज सावधानी बरतने का समय है, इससे आप अपनी दिनचर्या को बहुत अधिक खुशनुमा बना लेंगे। खास लोगों के साथ समय व्यतीत करने का भी मौका मिलेगा। कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या हल होगी।
नेगेटिव- आज एक खास बात ध्यान रखें, कि अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में ज्यादा समय ना लगाएं तथा त्वरित निर्णय लें। कुछ अनावश्यक खर्चे भी आ सकते हैं। अपना बजट संतुलित ना रखिए, नही तो उधार लेने की भी स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थितियां बेहतर होंगी तथा मुनाफा भी बढ़ेगा। बदलाव संबंधी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा। रुकी हुई पेमेंट को समय रहते निकलवाने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। उर्जा बनाए रखने के लिए गुस्सा तनाव जैसी नकारात्मक आदतों से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

*वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय…………..*

*आर्थिक उन्नति के लिए पांच लाल फूल और पांच हल्दी में लिपटी हुई कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करें और विधिवत पूजा करें। इसके बाद उनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें*

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही उत्तम बन रही है, परंतु इस बेहतरीन समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर है। अपने किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा जरूर करें। दिन के पूर्वार्द्ध में कोई आर्थिक लाभ भी होने की संभावना है।
नेगेटिव- लेनदेन संबंधी मामलों को स्थगित रखें या सावधानी से काम करें। ध्यान रखें कि बीती हुई नकारात्मक बातें अपने वर्तमान पर हावी ना होने दें। क्योंकि इससे आपका आज भी खराब हो सकता है। यह समय धैर्य और शांति से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर प्रत्येक गतिविधि में अपनी उपस्थिति रखें तथा स्टाफ पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है। अपने महत्वपूर्ण पेपर तथा फाइलों को सुव्यवस्थित और कंप्लीट रखें। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से आज घर से भी काम करना पड़ सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

*धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय…………..*

*शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में बताशा, शंख, कौड़ी, कमल, मखाना आदि मां को अर्पित करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें*

पॉजिटिव- बेहतरीन समय है। इसका भरपूर सदुपयोग करें और लोगों की परवाह ना करके अपने कार्यों पर ध्यान दें। कुछ खास फैसला भी लेने पड़ सकते हैं, जो कि फायदेमंद ही साबित होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां जाने का आमंत्रण भी मिलेगा।
नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। जल्दबाजी के चक्कर में आप कुछ काम अधूरे छोड़ सकते हैं। उधारी संबंधी लेनदेन के मामले तो स्थगित कर दे।
व्यवसाय- व्यवसाय में पिछले कुछ समय से धन संबंधी दिक्कतों के कारण जो काम रूके हुए थे, आज उनमें दोबारा गति आएगी। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन डील होने की संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखें।
लव- घर का वातावरण सुखद रहेगा तथा परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य भी रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से संबंध खराब हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- अपना रूटीन चेकअप करवाते रहे। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। साथ ही दिनचर्या भी व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

*मकर* – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी तथा किसी पर भरोसा रखना फायदेमंद साबित होगा। साथ ही पिछले कुछ गलतियों से सीख कर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना कामयाबी देगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन को सुकून रहेगा।
नेगेटिव- तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।लापरवाही की वजह से बैंक या निवेश संबंधी कोई काम में गड़बड़ होने की आशंका है। युवा वर्ग भी मौज मस्ती की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे। यह समय अपने आपको और अधिक अपडेट करने का है।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी पुरानी समस्या को लेकर चल रही भागदौड़ खत्म होने वाली है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का भी सहयोग रहेगा और आप बेहतरीन तरीके से निर्णय ले पाएंगे। नौकरी में अगर नया ओहदा या पद मिलने की बात चले, तो उसे स्वीकार करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें।
लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन डिनर आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमियां उपज सकती हैं।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। नियमित व्यायाम करें तथा संयमित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय……………..*

*परिवार में सुख-समृद्धि के लिए शुक्रवार को घर के मुख्य द्वारा पर गुलाल छिड़क दें और फिर देसी घी का दो मुख वाला दीपक जलाएं*

पॉजिटिव- अपनी व्यक्तिगत परेशानियों को सुलझाने में किसी शुभचिंतक से आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। काफी हद तक समस्या हल भी होगी। कोई उधार दिया हुआ पैसा भी वापस लेने की संभावना है। समाज सेवी कार्य के प्रति आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- युवाओं को अपने प्रोजेक्ट को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों के कारण धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। तनाव लेने से परिस्थितियां और अधिक विपरीत महसूस होगी। इस समय दूसरों की समस्या से दूर ही रहे और खुद को व्यस्त रखें।
व्यवसाय- समय अनुसार व्यवसायिक कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन करते रहना जरूरी है। आधुनिक जानकारियां हासिल करने के लिए मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। नौकरी में किसी भी सहयोगी के साथ व्यर्थ की बहस में ना उलझे। कोई इंक्वायरी जैसी स्थिति बन सकती हैं।
लव- कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव अथवा डिनर के लिए भी जरूर निकालें। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के प्रति लापरवाह रहने की वजह से किसी तरह के इंफेक्शन अथवा एलर्जी होने की आशंका है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

*मीन* – पॉजिटिव- आज आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। समय आपके लिए नयी उपलब्धियां बना रहा है। आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। भविष्य संबंधी किसी योजना को लेकर आपके निर्णय सकारात्मक रहेंगे।
नेगेटिव- अत्यधिक कार्य भर की उलझनों में फंसकर आप अपने व्यक्तिगत जीवन के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। अपने स्वभाव तथा कार्य शैली में समय के अनुसार परिवर्तन लाना आवश्यक है। अपनी खास वस्तुओं की संभाल करें, चोरी होने जैसी स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई रुका हुआ कार्य आज पुनः गति पर आएगा। अभी किसी भी नई योजना पर काम करने के लिए समय पक्ष में नहीं है, इसलिए मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए अभी इंतजार करना जरूरी है। नौकरी में महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से कार्यभार बढ़ सकता है।
लव- पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने से ताजगी व ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ और वायु वादी वाला खानपान से परहेज रखें। गैस और एसिडिटी की वजह से जोड़ों तथा टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

Previous Post

छत्रसाल एडवरटाइजर्स फर्म को उपकृत करने के लिए नहीं किया गया विज्ञापन का प्रकाशन

Next Post

विजयादशमी एवं संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर हुआ पथ संचलन

Next Post
विजयादशमी एवं संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर हुआ पथ संचलन

विजयादशमी एवं संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर हुआ पथ संचलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Featured Video Play Icon

कोतवाली पुलिस पर हमला:हाजी शहजाद का मकान ध्वस्त:हमलावरों का निकला जुलूस-Live वीडिओ

August 22, 2024
कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

कोतवाली में मुस्लिम समाज ने किया पथराव

August 21, 2024
जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

जिले एवं शहर की सभी मस्जिदों पर अधिकारियों की ड्यूटी

August 23, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : एनएच 39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा – सात की मौके पर मौत कई घायल

August 20, 2024

बेरोजगारों के लिऐ सुनहरा अवसर : ₹25000 तक प्रतिमाह सैलरी

11
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आज 9 सितंबर से

2
शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि

1
हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

हाईकोर्ट के आदेश- नर्मदापुरम कलेक्टर पर एक्शन लीजिए

1
दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025

Recent News

दुनिया में केवल भारत के पास है शांति और खुशी का रोड मैप

अमित शाह का संकेत और मध्यप्रदेश की नई सत्ता-व्यवस्था

December 25, 2025
नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

नदियों और जल निकायों को बहाल करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी का आह्वान

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 21/12/2025

December 21, 2025
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 30/06/2028

आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक 15/12/2025

December 15, 2025
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • आलेख
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल जगत
  • आज का राशिफल
  • धर्म -अध्यात्म
  • साहित्य
  • मनोरंजन

Copyright © 2024 Janpathdarshan.com - All Right Reserved Website Design By Riya Web Technology

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In