कुलसचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल में सदस्य मनोनीत
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल का सदस्य मनोनीत किया गया है। राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव द्वारा 14 नवंबर को जारी एक पत्र में बताया गया है कि मप्र माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1965 की धारा 4 (1) (ज) के प्रावधान अंतर्गत कुलाधिपति के द्वारा यशवंत सिंह पटेल कुलसचिव महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को माध्यमिक शिक्षा मंडल में सदस्य नाम निर्देशित किया गया है। कुलसचिव यशवंत ङ्क्षसह पटेल के सदस्य मनोनीत होने पर ग्राम पंचायत बांदनी के सरपंच संजय दुबे ने हार्दिक बधाई दी है।













