पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने थाना सिविल लाइन में पंजीबद्ध अपराध में फरार आरोपी वीरानाला बालाजी पिता राजा गोपाल निवासी नेहरू नगर जिला जमालामादूगू कुडाप आन्ध्रप्रदेश पर 5 हजार रुपए, थाना महाराजपुर में पंजीबद्ध अपराध में दो फरार आरोपी रामनरेश दीक्षित, परशराम दीक्षित पिता राजाभैया दीक्षित निवासी कुसमा पर 10 हजार रुपए, थाना जुझारनगर में पंजीबद्ध अपराध में फरार आरोपी विनोद दुबे एवं प्रमोद दुबे निवासी बरोनाकला थाना एरवा कटरा जिला औरया उ.प्र. पर 10 हजार रुपए एवं थाना हरपालपुर में पंजीबद्ध अपराध में फरार आरोपी अजयपाल सिंह निवासी कबरई जिला हमीरपुर उ.प्र. पर 2 हजार रुपए का नगद पुरस्कार घोषित किया है। जो अपराध घटित करने के बाद से फरार है। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक छतरपुर का निर्णय मान्य होगा।













